Monday, 07 Sep 2026 | 07:24 PM

Trending :

EXCLUSIVE

बारात में डांस को लेकर विवाद, 3 कुएं में गिरे:राजगढ़ में धक्का-मुक्की के दौरान हादसा; एक की मौत, 2 घायल

राजगढ़ के नादनपुरा गांव में गुरुवार रात बारात के दौरान DJ पर नाचने को लेकर शुरू हुआ विवाद जानलेवा बन गया। दो पक्षों में धक्का-मुक्की के बीच तीन युवक पास के कुएं में गिर गए। इनमें 23 वर्षीय कान्हा गुर्जर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हैं। जानकारी के अनुसार राजगढ़ से अनिल तंवर की बारात नादनपुरा गांव पहुंची थी। रात में DJ पर नाचने के दौरान पवन तंवर और रजत चौहान के बीच विवाद हुआ, जिसे उस समय शांत करा दिया गया था। लेकिन खाना खाने के बाद लौटते समय फिर विवाद भड़क गया। 10-15 लोगों के साथ पहुंचे, बढ़ी झड़प
मृतक के परिजन सोनू गुर्जर के मुताबिक, रंजीत चौहान अपने 10-15 साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और पवन तंवर से बहस करने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज के बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। झगड़ा शांत कराने पहुंचे कान्हा गुर्जर सहित तीन युवक अफरा-तफरी में संतुलन खो बैठे और पास के कुएं में गिर गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने निकाला, अस्पताल में मौत
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को कुएं से बाहर निकाला और सुठालिया अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर राजगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान कान्हा की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
PM Modi Appeal for Careful Diesel-Petrol Use

May 12, 2026/
11:04 am

भोपाल6 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल का कम उपयोग करने की अपील के बाद मध्यप्रदेश सरकार...

स्वेता राय बोलीं- मेरी कहानी ही इस फिल्म की ताकत:छोटे शहर से हॉलीवुड तक सफर, भोपाल में शूट, नए टैलेंट को मिलेगा बड़ा मौका

April 26, 2026/
6:30 am

हॉलीवुड और बॉलीवुड के बीच की दूरी को कम करने के उद्देश्य से बन रही फिल्म ‘फ्रॉम बॉलीवुड टू हॉलीवुड’...

'कोई विचारधारा वाली पार्टी नहीं': तमिलनाडु में चुनावी लड़ाई तेज होने पर उदयनिधि स्टालिन ने विजय पर कटाक्ष किया | राजनीति समाचार

February 16, 2026/
8:56 am

आखरी अपडेट:16 फरवरी, 2026, 08:56 IST ऐसा तब हुआ जब विजय ने शुक्रवार को बिना नाम लिए कांग्रेस से कहा...

Karan Aujla Concert Fight | Delhi Stadium Chaos

March 1, 2026/
4:11 pm

धरती पर गिराकर युवक के सीने पर बैठा दूसरा युवक। वह लगातार घूंसे मार रहा था। पंजाबी सिंगर करण औजला...

India T20 World Cup Champions 2026

March 8, 2026/
11:58 pm

नई दिल्ली1 दिन पहले कॉपी लिंक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के...

बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंची, क्वालीफायर-1 खेलना तय:पंजाब-राजस्थान के लिए हर मैच जीतना जरूरी; दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई की भी उम्मीदें कायम

May 18, 2026/
4:30 am

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 में पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। टीम 13 मैचों...

राजनीति

बारात में डांस को लेकर विवाद, 3 कुएं में गिरे:राजगढ़ में धक्का-मुक्की के दौरान हादसा; एक की मौत, 2 घायल

बारात में डांस को लेकर विवाद, 3 कुएं में गिरे:राजगढ़ में धक्का-मुक्की के दौरान हादसा; एक की मौत, 2 घायल

राजगढ़ के नादनपुरा गांव में गुरुवार रात बारात के दौरान DJ पर नाचने को लेकर शुरू हुआ विवाद जानलेवा बन गया। दो पक्षों में धक्का-मुक्की के बीच तीन युवक पास के कुएं में गिर गए। इनमें 23 वर्षीय कान्हा गुर्जर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हैं। जानकारी के अनुसार राजगढ़ से अनिल तंवर की बारात नादनपुरा गांव पहुंची थी। रात में DJ पर नाचने के दौरान पवन तंवर और रजत चौहान के बीच विवाद हुआ, जिसे उस समय शांत करा दिया गया था। लेकिन खाना खाने के बाद लौटते समय फिर विवाद भड़क गया। 10-15 लोगों के साथ पहुंचे, बढ़ी झड़प
मृतक के परिजन सोनू गुर्जर के मुताबिक, रंजीत चौहान अपने 10-15 साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और पवन तंवर से बहस करने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज के बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। झगड़ा शांत कराने पहुंचे कान्हा गुर्जर सहित तीन युवक अफरा-तफरी में संतुलन खो बैठे और पास के कुएं में गिर गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने निकाला, अस्पताल में मौत
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को कुएं से बाहर निकाला और सुठालिया अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर राजगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान कान्हा की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket