Monday, 14 Sep 2026 | 03:49 AM

Trending :

EXCLUSIVE

बार-बार पेट दर्द को गैस समझकर न करें नजरअंदाज, हो सकती है गंभीर बीमारी.. यहां जानिए सही इलाज

authorimg

आज के समय में पेट दर्द और गैस की समस्या लगभग हर घर में आम हो चुकी है. लोग अक्सर पेट दर्द को केवल गैस की समस्या समझकर नजर अंदाज कर देते हैं, लेकिन डॉक्टर का कहना है कि हर पेट दर्द गैस की वजह से नहीं होता. बदलती जीवनशैली, बाहर का खाना, ज्यादा तेल-मसाले का सेवन और खराब खानपान की आदतें पेट संबंधी बीमारियों को तेजी से बढ़ा रही हैं. गर्मियों के मौसम में यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है.

तेजी से बदल रही खानपान की आदतें 

इसी विषय पर डॉक्टर रिद्धि पांडे ने LOCAL 18 से बातचीत में बताया कि आजकल हर 5 में से 1 व्यक्ति पेट दर्द की समस्या से परेशान है. उन्होंने कहा कि पेट दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं और इसे सामान्य गैस समझकर अनदेखा करना कई बार गंभीर बीमारी को जन्म दे सकता है. उन्होंने बताया कि लोगों की खानपान की आदतें तेजी से बदल रही हैं. बाहर का तला-भुना खाना, ज्यादा मसालेदार भोजन और अनियमित दिनचर्या पेट की बीमारियों को बढ़ा रही है.

अंदर ही अंदर बढ़ती रहती है बीमारी 

डॉक्टर रिद्धि पांडे ने बताया कि कई बार लोगों की आंतों में संक्रमण या अन्य गंभीर समस्याएं हो जाती हैं, लेकिन वे इसे सामान्य गैस या हल्के पेट दर्द की तरह लेकर दवाइयों से दबा देते हैं. इससे बीमारी अंदर ही अंदर बढ़ती रहती है. उन्होंने एक मरीज का उदाहरण देते हुए बताया कि उनके पास गोवा से एक बच्चा इलाज के लिए आया था. बच्चे को लगातार पेट दर्द और बुखार की शिकायत थी. परिवार वाले लंबे समय से केवल बुखार का इलाज करवा रहे थे. जब डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड करवाया, तो पता चला कि बच्चे की आंतों में गंभीर संक्रमण था. सही इलाज शुरू होने के बाद केवल 2 दिनों में बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हो गया.

पहले से संकेत देता है कई बार शरीर 

डॉक्टर ने कहा कि कई बार शरीर हमें पहले से संकेत देता है, लेकिन लोग उसे समझ नहीं पाते. अगर किसी व्यक्ति को हर दो-तीन दिन में पेट दर्द हो रहा हो, हल्का बुखार बना रहता हो, भूख कम लग रही हो या कमजोरी महसूस हो रही हो, तो तुरंत जांच करवानी चाहिए. समय रहते अल्ट्रासाउंड या अन्य जरूरी जांच कराने से बीमारी की सही वजह पता चल सकती है.

इन चीजों का सेवन करना बेहद जरूरी

उन्होंने बताया कि पेट की समस्याओं का सीधा संबंध हमारी आंतों और पाचन तंत्र से होता है. खराब भोजन, गंदे हाथों से खाना खाना, बाहर का अस्वच्छ भोजन और दूषित तेल-मसालों का सेवन पेट की बीमारियों को बढ़ाता है. इसलिए साफ-सफाई और सही खानपान बेहद जरूरी है. डॉक्टर ने लोगों को सलाह दी कि जितना हो सके बाहर का खाना खाने से बचें. घर पर भी कम तेल और कम मसाले वाला भोजन करें. गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने वाली चीजों का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है. उन्होंने कहा कि छाछ, दही और नींबू पानी पेट के लिए काफी लाभकारी हैं. ये न केवल शरीर को ठंडक देते हैं, बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाते हैं.

गैस की समस्या में भी मिलती है राहत

उन्होंने कहा कि गर्मियों में बच्चों और बड़ों दोनों को नियमित रूप से छाछ और दही का सेवन करना चाहिए. इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और डिहाइड्रेशन से भी बचाव होता है. साथ ही पेट दर्द और गैस की समस्या में भी राहत मिलती है. डॉक्टर ने यह भी बताया कि शादी-ब्याह और गर्मियों के आयोजनों में लोग ज्यादा बाहर का खाना खाते हैं, जिससे गैस और पेट दर्द की शिकायत बढ़ जाती है.

शरीर को स्वस्थ रखने में करते हैं मदद 

ऐसे समय में हल्का भोजन करना और ज्यादा पानी पीना जरूरी है. नींबू पानी, छाछ और ठंडी तासीर वाले खाद्य पदार्थ शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. उन्होंने कहा कि पेट दर्द को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए. अगर समस्या लगातार बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. सही समय पर जांच और संतुलित खानपान से पेट संबंधी कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
MP, Chhattisgarh Rain Alert | Jammu, Himachal Snowfall Forecast

March 25, 2026/
5:30 am

नई दिल्ली/लखनऊ/देहरादून/शिमला/भोपाल12 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और नई दिल्ली में कल से बारिश और...

RBI Cancels Paytm Payments Bank License

April 24, 2026/
8:46 pm

मुंबई28 मिनट पहले कॉपी लिंक पेटीएम पेमेंट्स बैंक का कामकाज आज 24 अप्रैल से पूरी तरह बंद कर दिया गया...

Salman Khan Clarifies Lonely Post

May 19, 2026/
12:26 pm

31 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपनी वायरल ‘अलोन’ और ‘लोनली’ वाली पोस्ट पर सफाई दी...

Lucknow Super Giants Vs Delhi Capitals IPL 2026 Live (AP Photo)

April 1, 2026/
10:15 pm

आखरी अपडेट:01 अप्रैल, 2026, 22:15 IST अधिकारी की राजनीतिक स्थिति पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान नंदीग्राम में बनर्जी पर उनकी...

अमूल दूध 2 रुपए महंगा हुआ:गोल्ड 70 रुपए और फ्रेश 57 रुपए प्रति लीटर मिलेगा, नई कीमतें कल से लागू होंगी

May 13, 2026/
7:07 pm

अमूल दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दिए गए हैं। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने...

युवती की हत्या के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजन:आरोपी का मकान-दुकान तोड़ने की मांग, पुलिस ने 5 आरोपियों पर दर्ज किया है केस

March 24, 2026/
3:04 pm

बुरहानपुर के आलमगंज मालीवाड़ा में 17 मार्च को निकिता सुरागे की हत्या के मामले में परिजन एक बार फिर कलेक्ट्रेट...

अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला:बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

February 24, 2026/
10:18 am

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने 23 फरवरी को बेंगलुरु के बाहरी इलाके कट्टिगेनाहल्ली में एशिया का अपना दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस...

फीफा वर्ल्ड कप के लिए बेल्जियम टीम का ऐलान:डि ब्रुइन और कोर्टुआ संभालेंगे कमान, ओपेंडा बाहर; लिले के फर्नांडीज को पहली बार मौका

May 16, 2026/
11:25 am

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए बेल्जियम ने 26 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। रियाल मैड्रिड के गोलकीपर थिबो...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

बार-बार पेट दर्द को गैस समझकर न करें नजरअंदाज, हो सकती है गंभीर बीमारी.. यहां जानिए सही इलाज

authorimg

आज के समय में पेट दर्द और गैस की समस्या लगभग हर घर में आम हो चुकी है. लोग अक्सर पेट दर्द को केवल गैस की समस्या समझकर नजर अंदाज कर देते हैं, लेकिन डॉक्टर का कहना है कि हर पेट दर्द गैस की वजह से नहीं होता. बदलती जीवनशैली, बाहर का खाना, ज्यादा तेल-मसाले का सेवन और खराब खानपान की आदतें पेट संबंधी बीमारियों को तेजी से बढ़ा रही हैं. गर्मियों के मौसम में यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है.

तेजी से बदल रही खानपान की आदतें 

इसी विषय पर डॉक्टर रिद्धि पांडे ने LOCAL 18 से बातचीत में बताया कि आजकल हर 5 में से 1 व्यक्ति पेट दर्द की समस्या से परेशान है. उन्होंने कहा कि पेट दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं और इसे सामान्य गैस समझकर अनदेखा करना कई बार गंभीर बीमारी को जन्म दे सकता है. उन्होंने बताया कि लोगों की खानपान की आदतें तेजी से बदल रही हैं. बाहर का तला-भुना खाना, ज्यादा मसालेदार भोजन और अनियमित दिनचर्या पेट की बीमारियों को बढ़ा रही है.

अंदर ही अंदर बढ़ती रहती है बीमारी 

डॉक्टर रिद्धि पांडे ने बताया कि कई बार लोगों की आंतों में संक्रमण या अन्य गंभीर समस्याएं हो जाती हैं, लेकिन वे इसे सामान्य गैस या हल्के पेट दर्द की तरह लेकर दवाइयों से दबा देते हैं. इससे बीमारी अंदर ही अंदर बढ़ती रहती है. उन्होंने एक मरीज का उदाहरण देते हुए बताया कि उनके पास गोवा से एक बच्चा इलाज के लिए आया था. बच्चे को लगातार पेट दर्द और बुखार की शिकायत थी. परिवार वाले लंबे समय से केवल बुखार का इलाज करवा रहे थे. जब डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड करवाया, तो पता चला कि बच्चे की आंतों में गंभीर संक्रमण था. सही इलाज शुरू होने के बाद केवल 2 दिनों में बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हो गया.

पहले से संकेत देता है कई बार शरीर 

डॉक्टर ने कहा कि कई बार शरीर हमें पहले से संकेत देता है, लेकिन लोग उसे समझ नहीं पाते. अगर किसी व्यक्ति को हर दो-तीन दिन में पेट दर्द हो रहा हो, हल्का बुखार बना रहता हो, भूख कम लग रही हो या कमजोरी महसूस हो रही हो, तो तुरंत जांच करवानी चाहिए. समय रहते अल्ट्रासाउंड या अन्य जरूरी जांच कराने से बीमारी की सही वजह पता चल सकती है.

इन चीजों का सेवन करना बेहद जरूरी

उन्होंने बताया कि पेट की समस्याओं का सीधा संबंध हमारी आंतों और पाचन तंत्र से होता है. खराब भोजन, गंदे हाथों से खाना खाना, बाहर का अस्वच्छ भोजन और दूषित तेल-मसालों का सेवन पेट की बीमारियों को बढ़ाता है. इसलिए साफ-सफाई और सही खानपान बेहद जरूरी है. डॉक्टर ने लोगों को सलाह दी कि जितना हो सके बाहर का खाना खाने से बचें. घर पर भी कम तेल और कम मसाले वाला भोजन करें. गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने वाली चीजों का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है. उन्होंने कहा कि छाछ, दही और नींबू पानी पेट के लिए काफी लाभकारी हैं. ये न केवल शरीर को ठंडक देते हैं, बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाते हैं.

गैस की समस्या में भी मिलती है राहत

उन्होंने कहा कि गर्मियों में बच्चों और बड़ों दोनों को नियमित रूप से छाछ और दही का सेवन करना चाहिए. इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और डिहाइड्रेशन से भी बचाव होता है. साथ ही पेट दर्द और गैस की समस्या में भी राहत मिलती है. डॉक्टर ने यह भी बताया कि शादी-ब्याह और गर्मियों के आयोजनों में लोग ज्यादा बाहर का खाना खाते हैं, जिससे गैस और पेट दर्द की शिकायत बढ़ जाती है.

शरीर को स्वस्थ रखने में करते हैं मदद 

ऐसे समय में हल्का भोजन करना और ज्यादा पानी पीना जरूरी है. नींबू पानी, छाछ और ठंडी तासीर वाले खाद्य पदार्थ शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. उन्होंने कहा कि पेट दर्द को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए. अगर समस्या लगातार बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. सही समय पर जांच और संतुलित खानपान से पेट संबंधी कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket