Thursday, 08 Oct 2026 | 10:38 PM

Trending :

EXCLUSIVE

बिना तेल के सब्जी कैसे बनाएं? कुकिंग ऑयल की खपत कम करने के 5 जबरदस्त तरीके, सुधर जाएगी सेहत

authorimg

Tips To Make Oil-Free Vegetables: अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट में चल रही तनातनी का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. भारत समेत कई एशियाई देशों में क्रूड ऑयल की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है. इससे पेट्रोल-डीजल, गैस और फर्टिलाइजर समेत कई जरूरी सामानों की किल्लत जैसे हालात हो गए हैं. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करने, एक साल तक सोना न खरीदने और विदेश यात्रा पर न जाने की अपील की है. पीएम ने कुकिंग ऑयल की खपत कम करने की भी अपील की है. उन्होंने कहा कि अगर कुकिंग ऑयल कम उपयोग करेंगे, तो इससे देश के खजाने का स्वास्थ्य भी सुधरेगा और परिवार के लोगों का भी स्वास्थ्य सुधरेगा.

खाने-पीने में कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल बहुत जरूरी है. सब्जी बनाने के लिए सभी लोग तेल का उपयोग करते हैं. आजकल लोग हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की कोशिश कर रहे हैं और इसी वजह से खाने में तेल की मात्रा कम करने पर भी काफी ध्यान दिया जा रहा है. ज्यादा तेल वाला भोजन वजन बढ़ाने, हाई कोलेस्ट्रॉल और दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है. ऐसे में कई लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या बिना तेल के भी स्वादिष्ट सब्जी बनाई जा सकती है? अच्छी बात यह है कि थोड़ी-सी स्मार्ट कुकिंग अपनाकर आप कम या बिना तेल के भी स्वाद और सेहत दोनों का संतुलन बनाए रख सकते हैं.

बिना तेल के सब्जी कैसे पकाएं | How To Cook Vegetables Without Oil

पानी में सब्जियां पकाना सबसे आसान तरीका है. आमतौर पर लोग तड़का लगाने के लिए तेल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आप इसकी जगह थोड़ा पानी डालकर मसालों और प्याज-टमाटर को धीमी आंच पर पका सकते हैं. इससे मसाले अच्छी तरह गल जाते हैं और स्वाद भी बना रहता है. इसे वॉटर सॉटे तकनीक भी कहा जाता है, जो हेल्दी कुकिंग में लोकप्रिय हो रही है.

नॉन-स्टिक पैन का इस्तेमाल भी तेल की खपत कम करने का शानदार तरीका माना जाता है. ऐसे बर्तनों में सब्जियां चिपकती नहीं हैं, इसलिए बहुत कम या बिल्कुल बिना तेल के भी खाना आसानी से बन जाता है. अगर आप सामान्य कड़ाही की जगह अच्छी क्वालिटी का नॉन-स्टिक या सिरेमिक पैन इस्तेमाल करते हैं, तो तेल की जरूरत काफी कम हो सकती है.

तीसरा तरीका है स्टीमिंग और उबालकर पकाना. लौकी, तोरी, गाजर, बीन्स, पालक और मिक्स वेज जैसी कई सब्जियां भाप में पकाने के बाद हल्के मसालों के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती हैं. इससे सब्जियों के पोषक तत्व भी काफी हद तक सुरक्षित रहते हैं. चाहें तो बाद में नींबू, काली मिर्च और भुना जीरा डालकर स्वाद को और बेहतर बनाया जा सकता है.

ग्रेवी वाली सब्जियों में दही, टमाटर प्यूरी या प्याज का पेस्ट इस्तेमाल करना भी अच्छा विकल्प हो सकता है. कई लोग ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए ज्यादा तेल डालते हैं, लेकिन इसकी जगह दही, बेसन, ओट्स पाउडर या नारियल दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे सब्जी क्रीमी भी बनती है और अतिरिक्त तेल की जरूरत भी कम पड़ती है.

अगर आप खाना बनाने में थोड़ा तेल इस्तेमाल भी करना चाहते हैं, तो स्प्रे बोतल या माप वाले चम्मच का उपयोग करें. अक्सर लोग अंदाजे से ज्यादा तेल डाल देते हैं, जबकि नियंत्रित मात्रा में तेल इस्तेमाल करने से उसकी खपत काफी कम की जा सकती है. साथ ही डीप फ्राई की जगह ग्रिलिंग, रोस्टिंग या एयर फ्राइंग जैसे विकल्प भी अपनाए जा सकते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारत दौरे पर आएगी ऑस्ट्रेलिया-A टीम:सितंबर-अक्टूबर में पुडुचेरी में होंगे 5 मैच; महिला और अंडर-19 टीमें भी खेलेंगी

May 7, 2026/
12:09 pm

अगले साल जनवरी में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारियों के लिए ऑस्ट्रेलिया की ‘A’ टीम भारत का दौरा करेगी।...

असम चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता ने कमल ने छोड़ा थामा का 'हाथ'

March 23, 2026/
7:03 am

असम विधानसभा चुनाव 2026 से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. हिमंत सरकार में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री...

इटारसी में गोंडवाना एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं:सोना सांवरी फाटक के पास 20 मिनट रुकी; चलती ट्रेन से कूदने का प्रयास करते दिखे लोग

April 19, 2026/
11:22 pm

इटारसी से हजरत निजामुद्दीन जा रही 12405 गोंडवाना एक्सप्रेस रविवार शाम इटारसी स्टेशन से छूटते ही तकनीकी खराबी के कारण...

Salman Khan Emotional Post For Sanjay Dutt

August 1, 2026/
8:57 am

15 मिनट पहले कॉपी लिंक सलमान खान ने शुक्रवार देर रात अपने सबसे करीबी दोस्त संजय दत्त के साथ 2...

ग्वालियर में बेटे ने मां में मारा चाकू, घायल:खाना मांगा था, मां ने कहा- अभी देती हूं, देर हुई तो गुस्से में कर दिया हमला

April 12, 2026/
8:56 pm

ग्वालियर में एक बेटे ने अपनी मां पर चाकू से कातिलाना हमला कर दिया। चाकू महिला के हाथ (बाजू) में...

वित्त-मंत्री बोलीं- IT विभाग आम लोगों को परेशान न करे:अपनी ताकत से डराएं नहीं; आम जनता की भलाई के लिए काम करें

July 26, 2026/
6:13 pm

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स विभाग को आम जनता की भलाई के लिए काम करने की सख्त...

सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 78,950 पर पहुंचा:निफ्टी-50 में भी 100 अंक की तेजी; रियल्टी और ऑटो शेयर्स सबसे ज्यादा चढ़े

April 21, 2026/
9:18 am

शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार, 21 अप्रैल को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

बिना तेल के सब्जी कैसे बनाएं? कुकिंग ऑयल की खपत कम करने के 5 जबरदस्त तरीके, सुधर जाएगी सेहत

authorimg

Tips To Make Oil-Free Vegetables: अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट में चल रही तनातनी का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. भारत समेत कई एशियाई देशों में क्रूड ऑयल की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है. इससे पेट्रोल-डीजल, गैस और फर्टिलाइजर समेत कई जरूरी सामानों की किल्लत जैसे हालात हो गए हैं. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करने, एक साल तक सोना न खरीदने और विदेश यात्रा पर न जाने की अपील की है. पीएम ने कुकिंग ऑयल की खपत कम करने की भी अपील की है. उन्होंने कहा कि अगर कुकिंग ऑयल कम उपयोग करेंगे, तो इससे देश के खजाने का स्वास्थ्य भी सुधरेगा और परिवार के लोगों का भी स्वास्थ्य सुधरेगा.

खाने-पीने में कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल बहुत जरूरी है. सब्जी बनाने के लिए सभी लोग तेल का उपयोग करते हैं. आजकल लोग हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की कोशिश कर रहे हैं और इसी वजह से खाने में तेल की मात्रा कम करने पर भी काफी ध्यान दिया जा रहा है. ज्यादा तेल वाला भोजन वजन बढ़ाने, हाई कोलेस्ट्रॉल और दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है. ऐसे में कई लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या बिना तेल के भी स्वादिष्ट सब्जी बनाई जा सकती है? अच्छी बात यह है कि थोड़ी-सी स्मार्ट कुकिंग अपनाकर आप कम या बिना तेल के भी स्वाद और सेहत दोनों का संतुलन बनाए रख सकते हैं.

बिना तेल के सब्जी कैसे पकाएं | How To Cook Vegetables Without Oil

पानी में सब्जियां पकाना सबसे आसान तरीका है. आमतौर पर लोग तड़का लगाने के लिए तेल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आप इसकी जगह थोड़ा पानी डालकर मसालों और प्याज-टमाटर को धीमी आंच पर पका सकते हैं. इससे मसाले अच्छी तरह गल जाते हैं और स्वाद भी बना रहता है. इसे वॉटर सॉटे तकनीक भी कहा जाता है, जो हेल्दी कुकिंग में लोकप्रिय हो रही है.

नॉन-स्टिक पैन का इस्तेमाल भी तेल की खपत कम करने का शानदार तरीका माना जाता है. ऐसे बर्तनों में सब्जियां चिपकती नहीं हैं, इसलिए बहुत कम या बिल्कुल बिना तेल के भी खाना आसानी से बन जाता है. अगर आप सामान्य कड़ाही की जगह अच्छी क्वालिटी का नॉन-स्टिक या सिरेमिक पैन इस्तेमाल करते हैं, तो तेल की जरूरत काफी कम हो सकती है.

तीसरा तरीका है स्टीमिंग और उबालकर पकाना. लौकी, तोरी, गाजर, बीन्स, पालक और मिक्स वेज जैसी कई सब्जियां भाप में पकाने के बाद हल्के मसालों के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती हैं. इससे सब्जियों के पोषक तत्व भी काफी हद तक सुरक्षित रहते हैं. चाहें तो बाद में नींबू, काली मिर्च और भुना जीरा डालकर स्वाद को और बेहतर बनाया जा सकता है.

ग्रेवी वाली सब्जियों में दही, टमाटर प्यूरी या प्याज का पेस्ट इस्तेमाल करना भी अच्छा विकल्प हो सकता है. कई लोग ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए ज्यादा तेल डालते हैं, लेकिन इसकी जगह दही, बेसन, ओट्स पाउडर या नारियल दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे सब्जी क्रीमी भी बनती है और अतिरिक्त तेल की जरूरत भी कम पड़ती है.

अगर आप खाना बनाने में थोड़ा तेल इस्तेमाल भी करना चाहते हैं, तो स्प्रे बोतल या माप वाले चम्मच का उपयोग करें. अक्सर लोग अंदाजे से ज्यादा तेल डाल देते हैं, जबकि नियंत्रित मात्रा में तेल इस्तेमाल करने से उसकी खपत काफी कम की जा सकती है. साथ ही डीप फ्राई की जगह ग्रिलिंग, रोस्टिंग या एयर फ्राइंग जैसे विकल्प भी अपनाए जा सकते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket