Thursday, 26 Nov 2026 | 01:01 AM

Trending :

बुआ बोली- मोनालिसा खुशियां मना रही, हम मातम:वायरल गर्ल की शादी से परिजन को ऐतराज; बहन ने कहा- 5 दिन से चूल्हा नहीं जला

मेरी बेटी मुझे दिला दो बाबू…बस और कुछ नहीं चाहिए। उसके पास दो मोबाइल थे। पहले उससे बातचीत हो जाती थी, लेकिन चार-पांच दिन से बात भी नहीं हुई है। वो लोग उसे किसी से बात नहीं करने दे रहे हैं।’ यह कहते हुए मोनालिसा की मां लता भोंसले छाती पीट-पीटकर रोने लगती है। मोनालिसा भोंसले प्रयागराज कुंभ 2025 से चर्चा में आई थी। अब अपने बॉयफ्रेंड फरमान से केरल में शादी करने के बाद एक बार फिर सुर्खियों में है। रविवार को ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा खरगोन जिले के महेश्वर स्थित मोनालिसा के घर पहुंचे। परिवारवालों से मिले। परिजन को ढांढस बंधाया। फरमान और उसके साथियों पर लव जिहाद का आरोप लगाया। दैनिक भास्कर की टीम महेश्वर में बंजारों के डेरे यानी मोनालिसा के घर पहुंची। यहां उसकी मां लता भोंसले, बहन रूपरेखा और बुआ रेखा भोंसले से बात की। मां बोली- मेरी बेटी वापस दिलवा दो महेश्वर जेल के पास बने हैलीपेड से लगी बंजारों की बस्ती में एक भी पक्का मकान नहीं है। हर मकान के ऊपर पन्नी और तिरपाल डले हैं। इनमें सबसे पहला टपरा मोनालिसा का ही है। घर के सामने पोलका और कुर्ती पहने एक महिला जमीन पर बेसुध सी बैठी बार-बार छाती पीट रही हैं। भास्कर रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या हुआ? वे कहती हैं- ऐ बाबू तुम्हारे पांव पड़ूं, मेरी बेटी वापस दिलवा दो। इतना कहते हुए वे जमीन पर झुकीं, तो हम पीछे हट गए। समझ गए कि ये मोनालिसा की मां लता भोंसले हैं। ठेठ बंजारों जैसा बात करने का तरीका और रहन-सहन में सादगी। रोते-रोते आंखें सूख सी गई हैं। बार-बार एक ही बात कह रही हैं- मर जाऊंगी, जहर खा लूंगी। मोनालिसा तो चली गई, मेरे तीन बच्चों को कौन पालेगा? उससे छोटी जेसिका, अजय और आशीष को कौन देखेगा? वीडियो देखकर शादी के बारे में पता चला लता ने कहा- मेरी बेटी मुझे दिला दो बाबू…बस और कुछ नहीं चाहिए। उसके पास दो मोबाइल थे। पहले उससे बात हो जाती थी, लेकिन चार-पांच दिन से कोई बातचीत नहीं हुई। उससे अगर एक बार भी फोन पर बात हो जाती, तो तसल्ली हो जाती। हमें उसकी शादी के बारे में नहीं पता। जब वीडियो मोबाइल पर कहीं से आया, तो पता चला। वो एक्टिंग के लिए केरल गई थी। हम लोग तो पढ़े-लिखे हैं नहीं, सोचते थे कि बेटी बड़ी हो गई है। समझदार है, कोई गलत काम तो करेगी नहीं। फिल्म के लिए जा रही थी, तो मना नहीं किया। वो यहां से अपने पिता के साथ गई थी लेकिन उसने वहां पहुंचते ही धोखा दे दिया। बुआ के लड़के से शादी कराने की बात झूठ लता भोंसले से पूछा कि मोनालिसा कह रही है कि आप लोग उसकी शादी बुआ के लड़के से करा रहे थे? इस पर वे कहती हैं- वो झूठ बोल रही है। हम हिंदू हैं, हमारे यहां ऐसा नहीं होता। वो अपने मन से कुछ बोल ही नहीं रही। जिस आदमी से उसने शादी की है, वो उसे सिखा रहा है। वो जो कहता है, वही मोनालिसा कह देती है। उसे इतनी तो समझ ही नहीं है। लता कहती हैं- वो 16 साल की ही तो है। अभी शादी की उम्र भी नहीं हुई है। उसे तो खाना बनाना भी नहीं आता। हमें नहीं पता आधार कार्ड में उन लोगों ने उसकी उम्र कैसे बढ़वा दी? वो हमको धोखा देकर गई है। उन लोगों ने उसे अपने वश में कर लिया है। कुछ ऐसा खिला-पिला दिया है, जिससे उसे होश नहीं है। कोई मुझे उससे एक बार मिलवा दे, मेरी छाती को तसल्ली हो जाएगी। हमसे बात करते-करते एक बार फिर लता बेसुध सी हो गईं। फिर से बार-बार बड़बड़ाने लगीं- ऐ बाबू पांव पड़ूं, मेरी छोरी मुझे दिला दो। घर में पांच दिन से नहीं बना खाना मोनालिसा की मां लता भोंसले से बात कर हम उनके टपरे के अंदर पहुंचे। यहां मोनालिसा की चचेरी बहन रूपरेखा सामान समेट रही हैं। पूछा कि क्या वो यहीं रहती थी? इस पर रूपरेखा कहती हैं- इसी टपरे में वो बचपन से लेकर अब तक रही। ये अलमारी, कूलर, बक्सा, पलंग उसी का है। उसने टेबल पर मंदिर भी बना रखा है। रोज सुबह-शाम पूजा करती थी। रूपरेखा कहती हैं कि दीदी से पहले बात होती थी। चार-पांच दिन से उनका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। मैं तो उन्हीं के साथ रहकर बड़ी हुई हूं। कुछ समझ नहीं आ रहा। उनकी मम्मी का तो रो-रोकर बुरा हाल है। जिस दिन से शादी की खबर आई है, यहां खाना ही नहीं बना है। हमारे यहां जो भी लोग आ रहे हैं, उनसे हम ये ही कह रहे हैं कि बस हमारी दीदी हमें दिला दो। मातम मना रहे, डेरा श्मशान जैसा हो गया घर के बाहर चिलचिलाती धूप में बैठी मोनालिसा की बुआ रेखा पंवार गुस्से में हैं। कहती हैं- वो खुशियां और हम यहां मातम मना रहे हैं। उसके इस काम से डेरा श्मशान की तरह हो गया है। जब से उसका वीडियो वायरल हुआ, उसे हीरोइन बनने की सनक लगी। मुसलमान से शादी करके तो हमारी जिंदगी ही बर्बाद कर दी। उस पर जादू-टोना किया गया है। झाड़-फूंक के साथ कुछ खिलाया गया है। वो होशो-हवास में मुसलमान से शादी नहीं कर सकती। वो क्या ऐसा तो हमारे डेरे की कोई लड़की नहीं कर सकती। कहती थी- डेरे के बच्चों को पढ़ाएगी
रेखा कहती हैं- बड़ी मेहनत और मुश्किल के बीच अपने बच्चों को पालते हैं। बड़े-बड़े तीर्थों से रुद्राक्ष लेकर आते हैं। उनकी माला बनाकर तीर्थों पर ही जाकर बेचते हैं। बहुत बड़े सपने थे उसके। कहती थी स्कूल बनाएगी और डेरे के बच्चों को पढ़ाएगी। पक्के मकान बनवाएगी, लेकिन उसने कुछ करने से पहले ये कर लिया। वो तो ट्रेनिंग का कहकर गई थी। कहती थी- बड़ी कलाकार बनूंगी, दुनिया में हमारा नाम रोशन होगा। बीच रोड पर पिता को छोड़ दिया। उस लड़के ने उसे ट्रेनिंग के लिए बुलाया था। दो घंटे में कोर्ट मैरिज कर ली। हमारे डेरे की बेटी ऐसी नहीं हो सकती। हम लोग उसके इस काम के खिलाफ हैं। खबर पर आप अपनी राय यहां दे सकते हैं… मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… महाकुंभ वायरल गर्ल बोली- शादी न होती तो सुसाइड कर लेती महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष बेचते हुए रातोरात सोशल मीडिया स्टार बनीं महेश्वर की मोनालिसा भोंसले ने केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ मंदिर में शादी रचा ली है। इस अंतरधार्मिक विवाह ने उत्तर से दक्षिण भारत तक हलचल मचा दी है। एक ओर फिल्म डायरेक्टर ने इसे बड़ी साजिश बताया है तो वहीं कपल ने अपनी जान को खतरा बताया है। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
गुलाब का फूल

May 4, 2026/
9:22 pm

Last Updated:May 04, 2026, 21:22 IST Rose flower benefits : गुलाब सिर्फ खूबसूरत फूल नहीं, बल्कि सेहत का खजाना भी...

सराफा व्यापारियों ने बरगी हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि:जबलपुर के सराफा चौक पर हुई सभा; क्रूज स्टाफ पर कार्रवाई की मांग

May 1, 2026/
9:32 pm

जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे के बाद शहर में शोक और आक्रोश का माहौल है। सराफा एसोसिएशन...

सेहत का विज्ञान- गर्मियों के लिए समर हेल्थ गाइड:हीट, डिहाइड्रेशन से बचना है तो बदलें खानपान, जानें सही डाइट, न करें 4 गलतियां

April 4, 2026/
4:30 am

गर्मियों में सिर्फ कम खाना ही नहीं, बल्कि सही और समझदारी से खाना ज्यादा जरूरी होता है। तेज गर्मी में...

पद्म भूषण मिलने के बाद भावुक हुईं सिंगर अल्का याग्निक:कहा- मुश्किल दौर से गुजर रही हूं; 2 साल पहले अचानक सुनाई देना बंद हुआ, सिंगिंग छोड़ी

June 24, 2026/
10:47 am

सिंगर अल्का याग्निक को मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। सम्मान लेने से पहले...

वर्ल्ड अपडेट्स:हिजबुल का डिप्टी चीफ बोला- कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकियों की कब्र

July 11, 2026/
11:31 am

रऊफ डार, श्रीनगर। पाकिस्तान के आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के डिप्टी चीफ शमशीर खान ने पहली बार खुलकर माना है...

India vs Women Live Score: Follow updates from the 1st ODI here. (PTI Photo)

February 24, 2026/
9:21 am

आखरी अपडेट:24 फरवरी, 2026, 09:21 IST विपक्षी नेता प्रियंका चतुर्वेदी और इल्तिजा मुफ्ती ने राजगोपालाचारी के साथ एडविन लुटियंस की...

authorimg

April 10, 2026/
3:47 pm

खंडवा. गर्मी का मौसम शुरू होते ही त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं. तेज धूप, पसीना और गर्म हवाएं...

राजनीति

बुआ बोली- मोनालिसा खुशियां मना रही, हम मातम:वायरल गर्ल की शादी से परिजन को ऐतराज; बहन ने कहा- 5 दिन से चूल्हा नहीं जला

बुआ बोली- मोनालिसा खुशियां मना रही, हम मातम:वायरल गर्ल की शादी से परिजन को ऐतराज; बहन ने कहा- 5 दिन से चूल्हा नहीं जला

मेरी बेटी मुझे दिला दो बाबू…बस और कुछ नहीं चाहिए। उसके पास दो मोबाइल थे। पहले उससे बातचीत हो जाती थी, लेकिन चार-पांच दिन से बात भी नहीं हुई है। वो लोग उसे किसी से बात नहीं करने दे रहे हैं।’ यह कहते हुए मोनालिसा की मां लता भोंसले छाती पीट-पीटकर रोने लगती है। मोनालिसा भोंसले प्रयागराज कुंभ 2025 से चर्चा में आई थी। अब अपने बॉयफ्रेंड फरमान से केरल में शादी करने के बाद एक बार फिर सुर्खियों में है। रविवार को ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा खरगोन जिले के महेश्वर स्थित मोनालिसा के घर पहुंचे। परिवारवालों से मिले। परिजन को ढांढस बंधाया। फरमान और उसके साथियों पर लव जिहाद का आरोप लगाया। दैनिक भास्कर की टीम महेश्वर में बंजारों के डेरे यानी मोनालिसा के घर पहुंची। यहां उसकी मां लता भोंसले, बहन रूपरेखा और बुआ रेखा भोंसले से बात की। मां बोली- मेरी बेटी वापस दिलवा दो महेश्वर जेल के पास बने हैलीपेड से लगी बंजारों की बस्ती में एक भी पक्का मकान नहीं है। हर मकान के ऊपर पन्नी और तिरपाल डले हैं। इनमें सबसे पहला टपरा मोनालिसा का ही है। घर के सामने पोलका और कुर्ती पहने एक महिला जमीन पर बेसुध सी बैठी बार-बार छाती पीट रही हैं। भास्कर रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या हुआ? वे कहती हैं- ऐ बाबू तुम्हारे पांव पड़ूं, मेरी बेटी वापस दिलवा दो। इतना कहते हुए वे जमीन पर झुकीं, तो हम पीछे हट गए। समझ गए कि ये मोनालिसा की मां लता भोंसले हैं। ठेठ बंजारों जैसा बात करने का तरीका और रहन-सहन में सादगी। रोते-रोते आंखें सूख सी गई हैं। बार-बार एक ही बात कह रही हैं- मर जाऊंगी, जहर खा लूंगी। मोनालिसा तो चली गई, मेरे तीन बच्चों को कौन पालेगा? उससे छोटी जेसिका, अजय और आशीष को कौन देखेगा? वीडियो देखकर शादी के बारे में पता चला लता ने कहा- मेरी बेटी मुझे दिला दो बाबू…बस और कुछ नहीं चाहिए। उसके पास दो मोबाइल थे। पहले उससे बात हो जाती थी, लेकिन चार-पांच दिन से कोई बातचीत नहीं हुई। उससे अगर एक बार भी फोन पर बात हो जाती, तो तसल्ली हो जाती। हमें उसकी शादी के बारे में नहीं पता। जब वीडियो मोबाइल पर कहीं से आया, तो पता चला। वो एक्टिंग के लिए केरल गई थी। हम लोग तो पढ़े-लिखे हैं नहीं, सोचते थे कि बेटी बड़ी हो गई है। समझदार है, कोई गलत काम तो करेगी नहीं। फिल्म के लिए जा रही थी, तो मना नहीं किया। वो यहां से अपने पिता के साथ गई थी लेकिन उसने वहां पहुंचते ही धोखा दे दिया। बुआ के लड़के से शादी कराने की बात झूठ लता भोंसले से पूछा कि मोनालिसा कह रही है कि आप लोग उसकी शादी बुआ के लड़के से करा रहे थे? इस पर वे कहती हैं- वो झूठ बोल रही है। हम हिंदू हैं, हमारे यहां ऐसा नहीं होता। वो अपने मन से कुछ बोल ही नहीं रही। जिस आदमी से उसने शादी की है, वो उसे सिखा रहा है। वो जो कहता है, वही मोनालिसा कह देती है। उसे इतनी तो समझ ही नहीं है। लता कहती हैं- वो 16 साल की ही तो है। अभी शादी की उम्र भी नहीं हुई है। उसे तो खाना बनाना भी नहीं आता। हमें नहीं पता आधार कार्ड में उन लोगों ने उसकी उम्र कैसे बढ़वा दी? वो हमको धोखा देकर गई है। उन लोगों ने उसे अपने वश में कर लिया है। कुछ ऐसा खिला-पिला दिया है, जिससे उसे होश नहीं है। कोई मुझे उससे एक बार मिलवा दे, मेरी छाती को तसल्ली हो जाएगी। हमसे बात करते-करते एक बार फिर लता बेसुध सी हो गईं। फिर से बार-बार बड़बड़ाने लगीं- ऐ बाबू पांव पड़ूं, मेरी छोरी मुझे दिला दो। घर में पांच दिन से नहीं बना खाना मोनालिसा की मां लता भोंसले से बात कर हम उनके टपरे के अंदर पहुंचे। यहां मोनालिसा की चचेरी बहन रूपरेखा सामान समेट रही हैं। पूछा कि क्या वो यहीं रहती थी? इस पर रूपरेखा कहती हैं- इसी टपरे में वो बचपन से लेकर अब तक रही। ये अलमारी, कूलर, बक्सा, पलंग उसी का है। उसने टेबल पर मंदिर भी बना रखा है। रोज सुबह-शाम पूजा करती थी। रूपरेखा कहती हैं कि दीदी से पहले बात होती थी। चार-पांच दिन से उनका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। मैं तो उन्हीं के साथ रहकर बड़ी हुई हूं। कुछ समझ नहीं आ रहा। उनकी मम्मी का तो रो-रोकर बुरा हाल है। जिस दिन से शादी की खबर आई है, यहां खाना ही नहीं बना है। हमारे यहां जो भी लोग आ रहे हैं, उनसे हम ये ही कह रहे हैं कि बस हमारी दीदी हमें दिला दो। मातम मना रहे, डेरा श्मशान जैसा हो गया घर के बाहर चिलचिलाती धूप में बैठी मोनालिसा की बुआ रेखा पंवार गुस्से में हैं। कहती हैं- वो खुशियां और हम यहां मातम मना रहे हैं। उसके इस काम से डेरा श्मशान की तरह हो गया है। जब से उसका वीडियो वायरल हुआ, उसे हीरोइन बनने की सनक लगी। मुसलमान से शादी करके तो हमारी जिंदगी ही बर्बाद कर दी। उस पर जादू-टोना किया गया है। झाड़-फूंक के साथ कुछ खिलाया गया है। वो होशो-हवास में मुसलमान से शादी नहीं कर सकती। वो क्या ऐसा तो हमारे डेरे की कोई लड़की नहीं कर सकती। कहती थी- डेरे के बच्चों को पढ़ाएगी
रेखा कहती हैं- बड़ी मेहनत और मुश्किल के बीच अपने बच्चों को पालते हैं। बड़े-बड़े तीर्थों से रुद्राक्ष लेकर आते हैं। उनकी माला बनाकर तीर्थों पर ही जाकर बेचते हैं। बहुत बड़े सपने थे उसके। कहती थी स्कूल बनाएगी और डेरे के बच्चों को पढ़ाएगी। पक्के मकान बनवाएगी, लेकिन उसने कुछ करने से पहले ये कर लिया। वो तो ट्रेनिंग का कहकर गई थी। कहती थी- बड़ी कलाकार बनूंगी, दुनिया में हमारा नाम रोशन होगा। बीच रोड पर पिता को छोड़ दिया। उस लड़के ने उसे ट्रेनिंग के लिए बुलाया था। दो घंटे में कोर्ट मैरिज कर ली। हमारे डेरे की बेटी ऐसी नहीं हो सकती। हम लोग उसके इस काम के खिलाफ हैं। खबर पर आप अपनी राय यहां दे सकते हैं… मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… महाकुंभ वायरल गर्ल बोली- शादी न होती तो सुसाइड कर लेती महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष बेचते हुए रातोरात सोशल मीडिया स्टार बनीं महेश्वर की मोनालिसा भोंसले ने केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ मंदिर में शादी रचा ली है। इस अंतरधार्मिक विवाह ने उत्तर से दक्षिण भारत तक हलचल मचा दी है। एक ओर फिल्म डायरेक्टर ने इसे बड़ी साजिश बताया है तो वहीं कपल ने अपनी जान को खतरा बताया है। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket