Monday, 06 Apr 2026 | 04:34 AM

Trending :

EXCLUSIVE

बुमराह एक जादुई जिनी हैं- डु प्लेसिस:वसीम जाफर बोले- भारत की फील्डिंग टर्निंग पॉइंट; युवराज ने कहा- जैकब बैथेल स्पेशल टैलेंट

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रन से सेमीफाइनल हराकर टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली। संजू सैमसन ने 89 रन बनाए, वे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। वहीं बॉलिंग में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने 10 से कम की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए भारत को करीबी मुकाबला जिताया। भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा कि भारत की फील्डिंग टर्निंग पॉइंट रही। वहीं सचिन तेंदुलकर ने कहा कि संजू सैमसन ने लगातार दूसरे मैच में भारत को बैटिंग से मजबूत शुरुआत दिलाई। वर्ल्ड कप विनिंग प्लेयर युवराज सिंह बोले कि जैकब बेथेल एक स्पेशल टैलेंट हैं। भारत की जीत पर पूर्व क्रिकेटर्स के रिएक्शन… नॉकआउट वाला माइंडसेट नजर आया- तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर बोले, आप रन, पार्टनरशिप और स्ट्राइक रेट नाप सकते हैं, लेकिन असली काम इंटेंट का है। भारत का बैटिंग में पोजिटिव अप्रोच और बॉलिंग में शांत स्वभाव पसंद आया। नॉकआउट मैचों में यही माइंडसेट काम आता है। संजू सैमसन को देखकर अच्छा लगा, जिन्होंने अपना फॉर्म जारी रखा और टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। फाइनल का इंतजार है। सैमसन खुद को पहचान रहे हैं- शास्त्री
रवि शास्त्री ने ICC रिव्यू में कहा, सैमसन ने खुद को पहचानना शुरू कर दिया है। वे जान रहे हैं कि कंसिस्टेंट रहना बहुत जरूरी है। वे अपनी स्ट्रेंथ पर विश्वास कर रहे हैं और सही शॉट सिलेक्शन कर रहे हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने अपना माइंडसेट स्ट्रॉन्ग कर लिया है। बुमराह जादुई जिनी हैं- डु प्लेसिस
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा, बुमराह एक सुपरपावर हैं, जो हर कप्तान चाहता है। वे एक जादुई जिनी की तरह हैं। आप लैंप को रगड़ो और उसमें से बुमराह निकल आएं। इरफान बोले- बुमराह मेरे प्लेयर ऑफ द मैच
पूर्व भारतीय बॉलर इरफान पठान ने कहा, 500 रन के मैच में मेरे प्लेयर ऑफ द मैच तो जसप्रीत बुमराह ही हैं। उन्होंने 8.25 की इकोनॉमी से रन खर्च किए, उनकी बॉलिंग ही डिफरेंस साबित हुई। अक्षर पटेल ने भी 2 बेहतरीन कैच पकड़े। युसुफ पठान बोले, भारत ने बेहतरीन टीम एफर्ट दिखाया। संजू सैमसन ने शानदार पारी खेली। अक्षर पटेल फील्ड में आउटस्टैंडिंग रहे। बुमराह के 18वें ओवर ने मैच पूरी तरह से पलट के रख दिया। शानदार जीत। जैकब बेथेल स्पेशल टैलेंट- युवराज सिंह
भारत के वर्ल्ड कप विनिंग प्लेयर युवराज सिंह ने कहा, फाइनल, हम आ रहे हैं। क्या बेहतरीन क्रिकेट मैच रहा। बहुत बड़ा स्कोर, लेकिन लड़के आखिर तक शांत रहे। वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इसी तरह की फाइट चाहिए। संजू सैमसन ने फिर एक बार बेहतरीन पारी खेली, लेकिन जैकब बेथेल की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। वर्ल्ड कप सेमीफाइनल जैसे स्टेज पर शतक लगाना कमाल रहा, बेथेल स्पेशल टैलेंट हैं। भारत की फील्डिंग लाजवाब रही- वसीम जाफर
भारत के वसीम जाफर ने कहा, बेहतरीन क्रिकेट मैच। लगभग सभी ने इस पार्टी में हिस्सा लिया। संजू ने बेहतरीन पारी खेली, लेकिन बाकी बैटर्स ने अच्छा योगदान दिया। अक्षर की लीडरशिप में भारत की फील्डिंग शानदार रही। बॉलिंग में बुमराह, अर्शदीप और हार्दिक ने अच्छे डेथ ओवर्स फेंके। बेथेल और इंग्लैंड ने अच्छा प्रदर्शन किया। फील्डिंग और यॉर्कर ने अंतर पैदा किया- वॉन
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा, फील्डिंग और यॉर्कर ने जीत-हार का अंतर पैदा किया। इंग्लैंड ने 3 यॉर्कर पर 6 रन दिए। भारत ने 15 यॉर्कर फेंकी और 22 ही रन दिए। छोटा अंतर, लेकिन नतीजे के लिए काफी रहा। तीनों फॉर्मेट में शतक, बेहतरीन जैकब बेथेल। बुमराह-हार्दिक ने बॉलिंग से मैच पलटा- भज्जी
भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा, वानखेड़े में भारत ने शानदार क्रिकेट खेला, टीम ने 250 प्लस रन जरूर बनाए, लेकिन इंग्लैंड करीब पहुंच ही गई थी। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या की बॉलिंग ने अनुभव दर्शाया। मुझे लगता है कि बॉलिंग और बेहतर हो सकती थी, लेकिन खुश हूं कि टीम इंडिया जीत गई। अगर ऐसा खेलें तो ट्रॉफी पक्की- सैकिया
BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा, अगर टीम इंडिया इसी तरह खेलती रहे तो भारत को ट्रॉफी जीतने से कोई नहीं रोक सकता। हम उम्मीद कर रहे हैं कि भारत जीते। अक्षर, बुमराह, संजू और सभी ने बेहतरीन खेल दिखाया। बेहतरीन टीम परफॉर्मेंस ने भारत को जीत दिलाई। संजू ने बेहतरीन पारी खेली- राजकुमार शर्मा
विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा, संजू की बेहतरीन पारी से भारत ने एक हाई-स्कोरिंग मैच जीता। बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की, उनके आखिरी ओवर में 6 रन ही बने, मुझे लगता है कि यह गेमचेंजिंग मोमेंट था। इस ओवर से पहले मोमेंटम इंग्लैंड के हाथ में था, लेकिन भारत ने बॉलिंग से मैच फिसलने नहीं दिया। इसके साथ टीम की फील्डिंग भी लाजवाब रही। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ——————————————————- टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-इंग्लैंड मुकाबले की मैच रिपोर्ट पढ़िए भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में; इंग्लैंड को 7 रन से हराया भारत ने चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 7 रन से हराया। भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली। वे प्लेयर ऑफ द मैच रहे। पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Adani Defence Delivers 2000 Prahar LMGs to Indian Army

March 28, 2026/
8:58 pm

अडाणी डिफेंस ने इंडियान आर्मी को 2000 मशीन गन सौंपी है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस...

6565 Posts Govt Jobs Notification Out

April 3, 2026/
8:00 pm

57 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेलवे में 6565 भर्ती का जोन वाइज नोटिफिकेशन जारी...

भाजपा नेता के भाई ने दलित बस्ती पर हमला किया:जान बचाने पहली मंजिल से कूदी महिला; पत्थरबाजी में एक घायल

February 26, 2026/
9:10 pm

नीमच जिले के काली कोटड़ी गांव में गुरुवार दोपहर भाजपा नेता उमराव सिंह गुर्जर के भाई गोपाल गुर्जर और उनके...

विदिशा में महिला ने खाया जहर:मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत, चार बच्चों की मां थी

March 19, 2026/
7:25 pm

विदिशा के त्योंदा थाना क्षेत्र के ग्राम घटेरा में 30 वर्षीय महिला शकुन रैकवार ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर...

DC Vs MI Live Score: Follow latest updates from IPL 2026 match today. (PTI Photo)

April 4, 2026/
2:22 pm

आखरी अपडेट:04 अप्रैल, 2026, 14:22 IST अभिनेता से नेता बने और तमिलगा वेट्री कड़गम (टीवीके) प्रमुख विजय, जो चुनावी शुरुआत...

पंजाबी सिंगर ने दुकानदार से माफी मांगी:₹2000 के कुर्ते को लेकर जड़ दिए थे थप्पड़; बोले- ये तैश में हो गया, उसके लिए सॉरी

February 22, 2026/
5:00 am

कपूरथाल के फगवाड़ा में कपड़ा दुकानदार को थप्पड़ मारने के बाद अब पंजाबी सिंगर गीता जैलदार ने माफी मांग ली...

खबर हटके-अजगर के खून से घटेगा मोटापा:पति ने बर्तन नहीं धोया, पत्नी ने पुलिस बुलाई; गर्लफ्रेंड को स्कूल ले जाने के लिए बस चोरी

March 23, 2026/
4:30 am

वैज्ञानिक अजगर के खून से मोटापा घटाने की टेस्टिंग कर रहे हैं। वहीं एक पति ने बर्तन नहीं धोया, तो...

Anurag Dubey Accident Photos | Vlogging Start Query

March 20, 2026/
3:53 pm

12 मिनट पहले कॉपी लिंक यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17’ फेम अनुराग डोभाल को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया...

मातृभाषा दिवस पर गूंजा अपनी जड़ों से जुड़ने का संदेश:इंदौर में विविध भाषाओं का भव्य उत्सव, भारतीय भाषा पर्व में वक्ताओं ने जताई चिंता

February 23, 2026/
12:26 am

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर शहर में ‘भारतीय भाषा पर्व’ का भव्य आयोजन हुआ। डॉक्टर हेडगेवार स्मारक समिति एवं...

राजनीति

बुमराह एक जादुई जिनी हैं- डु प्लेसिस:वसीम जाफर बोले- भारत की फील्डिंग टर्निंग पॉइंट; युवराज ने कहा- जैकब बैथेल स्पेशल टैलेंट

बुमराह एक जादुई जिनी हैं- डु प्लेसिस:वसीम जाफर बोले- भारत की फील्डिंग टर्निंग पॉइंट; युवराज ने कहा- जैकब बैथेल स्पेशल टैलेंट

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रन से सेमीफाइनल हराकर टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली। संजू सैमसन ने 89 रन बनाए, वे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। वहीं बॉलिंग में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने 10 से कम की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए भारत को करीबी मुकाबला जिताया। भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा कि भारत की फील्डिंग टर्निंग पॉइंट रही। वहीं सचिन तेंदुलकर ने कहा कि संजू सैमसन ने लगातार दूसरे मैच में भारत को बैटिंग से मजबूत शुरुआत दिलाई। वर्ल्ड कप विनिंग प्लेयर युवराज सिंह बोले कि जैकब बेथेल एक स्पेशल टैलेंट हैं। भारत की जीत पर पूर्व क्रिकेटर्स के रिएक्शन… नॉकआउट वाला माइंडसेट नजर आया- तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर बोले, आप रन, पार्टनरशिप और स्ट्राइक रेट नाप सकते हैं, लेकिन असली काम इंटेंट का है। भारत का बैटिंग में पोजिटिव अप्रोच और बॉलिंग में शांत स्वभाव पसंद आया। नॉकआउट मैचों में यही माइंडसेट काम आता है। संजू सैमसन को देखकर अच्छा लगा, जिन्होंने अपना फॉर्म जारी रखा और टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। फाइनल का इंतजार है। सैमसन खुद को पहचान रहे हैं- शास्त्री
रवि शास्त्री ने ICC रिव्यू में कहा, सैमसन ने खुद को पहचानना शुरू कर दिया है। वे जान रहे हैं कि कंसिस्टेंट रहना बहुत जरूरी है। वे अपनी स्ट्रेंथ पर विश्वास कर रहे हैं और सही शॉट सिलेक्शन कर रहे हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने अपना माइंडसेट स्ट्रॉन्ग कर लिया है। बुमराह जादुई जिनी हैं- डु प्लेसिस
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा, बुमराह एक सुपरपावर हैं, जो हर कप्तान चाहता है। वे एक जादुई जिनी की तरह हैं। आप लैंप को रगड़ो और उसमें से बुमराह निकल आएं। इरफान बोले- बुमराह मेरे प्लेयर ऑफ द मैच
पूर्व भारतीय बॉलर इरफान पठान ने कहा, 500 रन के मैच में मेरे प्लेयर ऑफ द मैच तो जसप्रीत बुमराह ही हैं। उन्होंने 8.25 की इकोनॉमी से रन खर्च किए, उनकी बॉलिंग ही डिफरेंस साबित हुई। अक्षर पटेल ने भी 2 बेहतरीन कैच पकड़े। युसुफ पठान बोले, भारत ने बेहतरीन टीम एफर्ट दिखाया। संजू सैमसन ने शानदार पारी खेली। अक्षर पटेल फील्ड में आउटस्टैंडिंग रहे। बुमराह के 18वें ओवर ने मैच पूरी तरह से पलट के रख दिया। शानदार जीत। जैकब बेथेल स्पेशल टैलेंट- युवराज सिंह
भारत के वर्ल्ड कप विनिंग प्लेयर युवराज सिंह ने कहा, फाइनल, हम आ रहे हैं। क्या बेहतरीन क्रिकेट मैच रहा। बहुत बड़ा स्कोर, लेकिन लड़के आखिर तक शांत रहे। वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इसी तरह की फाइट चाहिए। संजू सैमसन ने फिर एक बार बेहतरीन पारी खेली, लेकिन जैकब बेथेल की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। वर्ल्ड कप सेमीफाइनल जैसे स्टेज पर शतक लगाना कमाल रहा, बेथेल स्पेशल टैलेंट हैं। भारत की फील्डिंग लाजवाब रही- वसीम जाफर
भारत के वसीम जाफर ने कहा, बेहतरीन क्रिकेट मैच। लगभग सभी ने इस पार्टी में हिस्सा लिया। संजू ने बेहतरीन पारी खेली, लेकिन बाकी बैटर्स ने अच्छा योगदान दिया। अक्षर की लीडरशिप में भारत की फील्डिंग शानदार रही। बॉलिंग में बुमराह, अर्शदीप और हार्दिक ने अच्छे डेथ ओवर्स फेंके। बेथेल और इंग्लैंड ने अच्छा प्रदर्शन किया। फील्डिंग और यॉर्कर ने अंतर पैदा किया- वॉन
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा, फील्डिंग और यॉर्कर ने जीत-हार का अंतर पैदा किया। इंग्लैंड ने 3 यॉर्कर पर 6 रन दिए। भारत ने 15 यॉर्कर फेंकी और 22 ही रन दिए। छोटा अंतर, लेकिन नतीजे के लिए काफी रहा। तीनों फॉर्मेट में शतक, बेहतरीन जैकब बेथेल। बुमराह-हार्दिक ने बॉलिंग से मैच पलटा- भज्जी
भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा, वानखेड़े में भारत ने शानदार क्रिकेट खेला, टीम ने 250 प्लस रन जरूर बनाए, लेकिन इंग्लैंड करीब पहुंच ही गई थी। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या की बॉलिंग ने अनुभव दर्शाया। मुझे लगता है कि बॉलिंग और बेहतर हो सकती थी, लेकिन खुश हूं कि टीम इंडिया जीत गई। अगर ऐसा खेलें तो ट्रॉफी पक्की- सैकिया
BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा, अगर टीम इंडिया इसी तरह खेलती रहे तो भारत को ट्रॉफी जीतने से कोई नहीं रोक सकता। हम उम्मीद कर रहे हैं कि भारत जीते। अक्षर, बुमराह, संजू और सभी ने बेहतरीन खेल दिखाया। बेहतरीन टीम परफॉर्मेंस ने भारत को जीत दिलाई। संजू ने बेहतरीन पारी खेली- राजकुमार शर्मा
विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा, संजू की बेहतरीन पारी से भारत ने एक हाई-स्कोरिंग मैच जीता। बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की, उनके आखिरी ओवर में 6 रन ही बने, मुझे लगता है कि यह गेमचेंजिंग मोमेंट था। इस ओवर से पहले मोमेंटम इंग्लैंड के हाथ में था, लेकिन भारत ने बॉलिंग से मैच फिसलने नहीं दिया। इसके साथ टीम की फील्डिंग भी लाजवाब रही। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ——————————————————- टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-इंग्लैंड मुकाबले की मैच रिपोर्ट पढ़िए भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में; इंग्लैंड को 7 रन से हराया भारत ने चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 7 रन से हराया। भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली। वे प्लेयर ऑफ द मैच रहे। पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket