Sunday, 26 Jul 2026 | 08:47 AM

Trending :

EXCLUSIVE

भरे मंच पर भाजपा विधायक की कुटाई:मंत्री का छात्रा से लैपटॉप का वादा, कांग्रेस नेता दिला लाए; अपनी ही सरकार से खफा विधायक

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। भाजपा विधायक को मिला ‘तगड़ा आशीर्वाद’
दतिया के सेवड़ा से भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल को भरे मंच पर अनोखे अंदाज में ‘तगड़ा आशीर्वाद’ मिला। कथावाचक महाराज ने उनकी जमकर कुटाई कर दी। मुक्के मारे, धक्का दिया और पहनाई गई माला उतारकर फेंक दी। इस दौरान विधायक हाथ जोड़कर बैठे रहे। यह वाकया विधायक के विधानसभा क्षेत्र सेवड़ा के बेरछा में चल रही भागवत कथा के दौरान का है, जहां प्रदीप अग्रवाल कथा कर रहे महंत सीताराम महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। लेकिन उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। बाबा का यह व्यवहार देखकर हर कोई हैरान रह गया। हालांकि उनके अनुयायी इसे ‘विशेष आशीर्वाद’ की शैली बता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीताराम महाराज अक्सर इसी तरह के तेज और आक्रामक अंदाज में आशीर्वाद देते हैं। उनके भक्तों के बीच यह धारणा है कि बाबा जब तक गुस्से या कठोर व्यवहार के साथ आशीर्वाद नहीं देते, तब तक उसे प्रभावी नहीं माना जाता। इस घटना के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे आस्था और परंपरा से जोड़कर देख रहा है, तो कुछ लोग इसे सार्वजनिक मंच पर अनुचित व्यवहार बता रहे हैं। फिलहाल, विधायक की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 10वीं की टॉपर को लैपटॉप दिलाने की ‘रेस’
हमारे देश में हर मुद्दे पर राजनीति हो जाती है। भोपाल में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां 10वीं की टॉपर को लेकर सियासत शुरू हो गई। इस मामले में कांग्रेस ने भाजपा के ‘नहले पर दहला’ मारते हुए बाजी मार ली। दरअसल, भोपाल की हिमांशी धाकड़ ने कड़ी मेहनत से 10वीं में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में तीसरा स्थान पाया। हिमांशी की इस उपलब्धि के बाद नेताओं का उसके घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सबसे पहले मंत्री विश्वास सारंग पहुंचे। उन्होंने हिमांशी को बधाई दी, मिठाई खिलाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। हिमांशी के पास लैपटॉप नहीं होने पर मंत्री ने उसे लैपटॉप दिलाने का वादा किया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इसके बाद कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला भी हिमांशी के घर पहुंचे। उन्होंने भी उसे बधाई दी और मिठाई खिलाई। बातचीत के दौरान जब हिमांशी ने लैपटॉप नहीं होने की बात कही, तो उन्होंने तुरंत उसे कहा कि चलो लैपटॉप लेकर आते हैं। वे हिमांशी को उसी समय अपने साथ बाजार ले गए और वहां से एक लैपटॉप और मोबाइल दिला दिया। अब कांग्रेस, मंत्री सारंग और मनोज शुक्ला के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर तंज कस रही है। पार्टी का कहना है कि भाजपा के पास सिर्फ वादे हैं, जबकि कांग्रेस के पास उन्हें पूरा करने का इरादा। अपनी ही सरकार के तंत्र से खफा विधायक
एमपी में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार में राजगढ़ से सत्ताधारी दल के विधायक अमर सिंह यादव अपनी ही सरकार के सिस्टम से नाराज हो गए हैं। उन्होंने तय किया है कि वे अब किसी भी सरकारी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। दरअसल, हाल ही में राजगढ़ के जिला अस्पताल में मंत्री गौतम टेटवाल ने एक कार्य का लोकार्पण किया था, जिसमें स्थानीय भाजपा विधायक अमर सिंह यादव को आमंत्रित ही नहीं किया गया। इस पर उन्होंने अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई और इसकी शिकायत सीएम हाउस से लेकर पार्टी संगठन तक कर दी। विधायक ने चेतावनी दी है कि जब तक इस मामले में उनकी अनदेखी करने वाले संबंधित अधिकारियों को हटाया नहीं जाता, वे किसी भी सरकारी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। इससे पहले भी विधायक इस मुद्दे पर मंत्री गौतम टेटवाल को लेकर नाराजगी जता चुके हैं। उनका कहना है कि जिला अस्पताल के कार्यक्रम से ठीक पहले वे मंत्री के साथ एक अन्य कार्यक्रम के मंच पर मौजूद थे, लेकिन मंत्री ने उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं दी और सीधे जिला अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम में चले गए। अब कुछ लोग इसे पार्टी की गुटबाजी से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि प्रशासन जनप्रतिनिधियों पर हावी होता जा रहा है। सवाल यह भी उठ रहा है कि जब भाजपा की सरकार में ही उसके जनप्रतिनिधियों को तवज्जो नहीं मिल रही, तो आम जनता की स्थिति क्या होगी। भाजपा विधायक ने अपने बेटे से पल्ला झाड़ा
शिवपुरी के पिछोर में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने अपनी थार कार से पांच लोगों को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। इस मामले में विधायक पुत्र घायलों की ही गलती बताते नजर आए। उन्होंने कैमरे पर कहा- जब मैं सायरन और हॉर्न दे रहा था, तो गाड़ी क्यों लहरा रहे थे? बाइक पर तीन-तीन लोग बैठकर गाड़ी लहरा रहे थे। इसके बाद सवाल पूछे जाने पर विधायक पुत्र ने धमकाने के अंदाज में कैमरा बंद करा दिया। इस पूरे मामले में रोचक बात यह रही कि विधायक प्रीतम लोधी ने खुद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- विधायक के लिए पुत्र-परिवार बड़ा नहीं होता, जनता सर्वोपरि है। पुलिस प्रशासन से उम्मीद है कि करेरा के पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए। इधर, पुलिस ने विधायक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। इनपुट सहयोग – राधावल्लभ मिश्रा (दतिया), मनीष सोनी (राजगढ़), कपिल मिश्रा (शिवपुरी) ये भी पढ़ें –
पूर्व मंत्री ने तरबूज काटकर मनाया जन्मदिन: भाजपा विधायक की बेइज्जती, डिप्टी सीएम ने नहीं पहनी माला जन्मदिन पर अक्सर लोगों को आपने केक काटते देखा होगा, लेकिन मंदसौर में पूर्व मंत्री कैलाश चावला ने कुछ अलग किया। उन्होंने केक की जगह तरबूज काटा और उसी से खुद का व अन्य लोगों का मुंह मीठा कराया। तरबूज खाने के बाद नेता जी ‘वाह-वाह’ करते नजर आए। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सामंथा प्रभु ने शेयर की बेबी बम्प की तस्वीर:लिखा- माई सिक्स पैक; फिल्म मेकर राज निदिमोरू के साथ पिछले साल हुई थी शादी

July 1, 2026/
5:26 pm

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बम्प की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की...

authorimg

May 16, 2026/
11:32 pm

Last Updated:May 16, 2026, 23:32 IST मिठाइयों में स्वाद बढ़ाने वाली छोटी सी चिरौंजी सिर्फ एक ड्राई फ्रूट नहीं, बल्कि...

कृतिका और गौरव कपूर आज शादी के बंधन में बधे:आफ्टर-पार्टी में क्रिकेटर युवराज, एक्ट्रेस सोहा अली खान, नेहा धूपिया सहित कई सलेब्स पहुंचे

March 11, 2026/
7:34 pm

टीवी और ओटीटी की लोकप्रिय अभिनेत्री कृतिका कामरा और टीवी होस्ट-एक्टर गौरव कपूर आज (11 मार्च 2026) मुंबई में शादी...

मुनव्वर फारूकी की पत्नी महजबीन ने बेटी को जन्म दिया:कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी, वरुण धवन समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी

May 2, 2026/
9:45 am

टीवी शो बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी और उनकी पत्नी महजबीन शुकवार को एक बेटी हुई है। यह...

मोदी ने यूपी के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया:हरिद्वार से भी जुड़ेगा; PM बोले- बंगाल जैसी बंपर वोटिंग दशकों में नहीं देखी

April 29, 2026/
7:47 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरदोई से यूपी के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। जनसभा को संबोधित...

बैतूल में 7 नाबालिग निकले युवक की हत्या के आरोपी:मां से बात करने पर बेटों ने रची साजिश, चाकुओं से गोदा, लाश सड़क किनारे फेंकी

April 22, 2026/
8:35 pm

बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम धामोरी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने नया और चौंकाने वाला मोड़ ले...

मां का सपना पूरा करने मुंबई पहुंचीं मुस्कान:लोगों ने कहा- गलत काम करती होगी, फिर इंस्पेक्टर अविनाश में देखकर प्राउड फील किया

May 27, 2026/
6:33 am

एक्ट्रेस मुस्कान वर्मा ने छोटे शहर रुड़की से निकलकर मुंबई में अपनी पहचान बनाई। म्यूजिक सीखने वाली मुस्कान के भीतर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

भरे मंच पर भाजपा विधायक की कुटाई:मंत्री का छात्रा से लैपटॉप का वादा, कांग्रेस नेता दिला लाए; अपनी ही सरकार से खफा विधायक

भरे मंच पर भाजपा विधायक की कुटाई:मंत्री का छात्रा से लैपटॉप का वादा, कांग्रेस नेता दिला लाए; अपनी ही सरकार से खफा विधायक

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। भाजपा विधायक को मिला ‘तगड़ा आशीर्वाद’
दतिया के सेवड़ा से भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल को भरे मंच पर अनोखे अंदाज में ‘तगड़ा आशीर्वाद’ मिला। कथावाचक महाराज ने उनकी जमकर कुटाई कर दी। मुक्के मारे, धक्का दिया और पहनाई गई माला उतारकर फेंक दी। इस दौरान विधायक हाथ जोड़कर बैठे रहे। यह वाकया विधायक के विधानसभा क्षेत्र सेवड़ा के बेरछा में चल रही भागवत कथा के दौरान का है, जहां प्रदीप अग्रवाल कथा कर रहे महंत सीताराम महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। लेकिन उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। बाबा का यह व्यवहार देखकर हर कोई हैरान रह गया। हालांकि उनके अनुयायी इसे ‘विशेष आशीर्वाद’ की शैली बता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीताराम महाराज अक्सर इसी तरह के तेज और आक्रामक अंदाज में आशीर्वाद देते हैं। उनके भक्तों के बीच यह धारणा है कि बाबा जब तक गुस्से या कठोर व्यवहार के साथ आशीर्वाद नहीं देते, तब तक उसे प्रभावी नहीं माना जाता। इस घटना के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे आस्था और परंपरा से जोड़कर देख रहा है, तो कुछ लोग इसे सार्वजनिक मंच पर अनुचित व्यवहार बता रहे हैं। फिलहाल, विधायक की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 10वीं की टॉपर को लैपटॉप दिलाने की ‘रेस’
हमारे देश में हर मुद्दे पर राजनीति हो जाती है। भोपाल में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां 10वीं की टॉपर को लेकर सियासत शुरू हो गई। इस मामले में कांग्रेस ने भाजपा के ‘नहले पर दहला’ मारते हुए बाजी मार ली। दरअसल, भोपाल की हिमांशी धाकड़ ने कड़ी मेहनत से 10वीं में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में तीसरा स्थान पाया। हिमांशी की इस उपलब्धि के बाद नेताओं का उसके घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सबसे पहले मंत्री विश्वास सारंग पहुंचे। उन्होंने हिमांशी को बधाई दी, मिठाई खिलाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। हिमांशी के पास लैपटॉप नहीं होने पर मंत्री ने उसे लैपटॉप दिलाने का वादा किया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इसके बाद कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला भी हिमांशी के घर पहुंचे। उन्होंने भी उसे बधाई दी और मिठाई खिलाई। बातचीत के दौरान जब हिमांशी ने लैपटॉप नहीं होने की बात कही, तो उन्होंने तुरंत उसे कहा कि चलो लैपटॉप लेकर आते हैं। वे हिमांशी को उसी समय अपने साथ बाजार ले गए और वहां से एक लैपटॉप और मोबाइल दिला दिया। अब कांग्रेस, मंत्री सारंग और मनोज शुक्ला के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर तंज कस रही है। पार्टी का कहना है कि भाजपा के पास सिर्फ वादे हैं, जबकि कांग्रेस के पास उन्हें पूरा करने का इरादा। अपनी ही सरकार के तंत्र से खफा विधायक
एमपी में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार में राजगढ़ से सत्ताधारी दल के विधायक अमर सिंह यादव अपनी ही सरकार के सिस्टम से नाराज हो गए हैं। उन्होंने तय किया है कि वे अब किसी भी सरकारी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। दरअसल, हाल ही में राजगढ़ के जिला अस्पताल में मंत्री गौतम टेटवाल ने एक कार्य का लोकार्पण किया था, जिसमें स्थानीय भाजपा विधायक अमर सिंह यादव को आमंत्रित ही नहीं किया गया। इस पर उन्होंने अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई और इसकी शिकायत सीएम हाउस से लेकर पार्टी संगठन तक कर दी। विधायक ने चेतावनी दी है कि जब तक इस मामले में उनकी अनदेखी करने वाले संबंधित अधिकारियों को हटाया नहीं जाता, वे किसी भी सरकारी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। इससे पहले भी विधायक इस मुद्दे पर मंत्री गौतम टेटवाल को लेकर नाराजगी जता चुके हैं। उनका कहना है कि जिला अस्पताल के कार्यक्रम से ठीक पहले वे मंत्री के साथ एक अन्य कार्यक्रम के मंच पर मौजूद थे, लेकिन मंत्री ने उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं दी और सीधे जिला अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम में चले गए। अब कुछ लोग इसे पार्टी की गुटबाजी से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि प्रशासन जनप्रतिनिधियों पर हावी होता जा रहा है। सवाल यह भी उठ रहा है कि जब भाजपा की सरकार में ही उसके जनप्रतिनिधियों को तवज्जो नहीं मिल रही, तो आम जनता की स्थिति क्या होगी। भाजपा विधायक ने अपने बेटे से पल्ला झाड़ा
शिवपुरी के पिछोर में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने अपनी थार कार से पांच लोगों को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। इस मामले में विधायक पुत्र घायलों की ही गलती बताते नजर आए। उन्होंने कैमरे पर कहा- जब मैं सायरन और हॉर्न दे रहा था, तो गाड़ी क्यों लहरा रहे थे? बाइक पर तीन-तीन लोग बैठकर गाड़ी लहरा रहे थे। इसके बाद सवाल पूछे जाने पर विधायक पुत्र ने धमकाने के अंदाज में कैमरा बंद करा दिया। इस पूरे मामले में रोचक बात यह रही कि विधायक प्रीतम लोधी ने खुद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- विधायक के लिए पुत्र-परिवार बड़ा नहीं होता, जनता सर्वोपरि है। पुलिस प्रशासन से उम्मीद है कि करेरा के पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए। इधर, पुलिस ने विधायक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। इनपुट सहयोग – राधावल्लभ मिश्रा (दतिया), मनीष सोनी (राजगढ़), कपिल मिश्रा (शिवपुरी) ये भी पढ़ें –
पूर्व मंत्री ने तरबूज काटकर मनाया जन्मदिन: भाजपा विधायक की बेइज्जती, डिप्टी सीएम ने नहीं पहनी माला जन्मदिन पर अक्सर लोगों को आपने केक काटते देखा होगा, लेकिन मंदसौर में पूर्व मंत्री कैलाश चावला ने कुछ अलग किया। उन्होंने केक की जगह तरबूज काटा और उसी से खुद का व अन्य लोगों का मुंह मीठा कराया। तरबूज खाने के बाद नेता जी ‘वाह-वाह’ करते नजर आए। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket