Tuesday, 29 Sep 2026 | 09:56 AM

Trending :

EXCLUSIVE

भारत में मिलने वाले ये 10 गर्मियों के फल, जिन्हें आप भुला चुके हैं, फायदे और स्वाद में जबरदस्त, आपके फलों की लिस्ट में हैं शामिल?

authorimg

Forgotten summer fruits from india: खानपान में मौसमी चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए. सर्दियों में जो फल-सब्जियां मिलती हैं, उसे जरूर खाना चाहिए. उसी तरह गर्मियों में मिलने वाले फलों, हरी सब्जियों को भी अपनी डाइट में हर दिन शामिल करना जरूरी है. गर्मी के मौसम में कई ऐसे फल होते हैं, जो पानी से भरपूर होते हैं. जैसे खरबूजा, तरबूज, ककड़ी, खीरा, लीची, आम आदि. इन फलों का सेवन तो आप हर दिन करते हैं, लेकिन गर्मियों में मिलने वाली फलों की लिस्ट यहीं समाप्त नहीं होती है. कई ऐसे फल भी हैं, जिनको लोग भूल चुके हैं. इनमें से कुछ तो मार्केट में मिलते भी हैं, लेकिन लोग इन्हें कम ही खरीदते हैं. आपको यहां कुछ ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं, जो गर्मियों के लिए बेस्ट और बेहद ही फायदेमंद साबित होते हैं, लेकिन लोग इनका सेवन न के बराबर करते हैं.

फालसा- डार्क बैंगनी रंग का फालसा फल गर्मियों में खाए जाने वाला फल है, लेकिन काफी लोग इसके बारे में नहीं जानते या इसे बेकार समझ कर खरीदते नहीं हैं. फालसा शरीर को ठंडक देता है. स्वाद में खट्टा-मीठा फालसा खाने से पाचन दुरुस्त रहता है. शरीर को कई फायदे मिलते हैं.

लसोड़ा- शायद आपने इस फल का नाम ना सुना हो, लेकिन ये गर्मियों में खाया जाने वाला फल है. इसे इंग्लिश में ग्लू बेरी (Glue berry) कहते हैं. लसोड़ा की तासीर ठंडी होती है. ऐसे में गर्मियों में ये शरीर को ठंडक प्रदान करता है. गैस दूर करता है, पेट को हेल्दी रखता है. पेट की गर्मी, कब्ज आदि को दूर करता है. ये देखने में हरे रंग का गोल और छोटा सा एक जंगली फल है. इससे अचार और सब्जी बनती है. हालांकि, यह सिर्फ दो महीने मई और जून में ही मिलता है. भोजन में इसके कम उपयोग के कारण शहरों में ये बहुत अधिक नजर नहीं आता है.

लसोड़ा फल
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

जंगली जलेबी- जलेबी की तरह टेढ़ी-मेढ़ी दिखने वाली जंगली जलेबी एक जंगली फल है. इसके अंदर काला बीज होता है. इसके अंदर मीठा, सफेद रंग का गूदा होता है. ये एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस आदि से भरपूर होती है. इसे खाने से पाचन सही रहता है. इम्यूनिटी बूस्ट होती है. हड्डियां मजबूत होती हैं. हालांकि, अब जंगली जलेबी की खेती बहुत कम होती है, जिससे ये नॉर्मल मार्केट में नहीं मिलती है.

जंगली जलेबी

करोंदा- यह छोटा सा अंडाकार और रंग में सफेद-गुलाबी होता है, जिसका अचार भी बनता है. स्वाद में खट्टे करोंदे को भारत की जंगली क्रैनबेरी भी कहते हैं. हालांकि, इसका सेवन अब अचार तक ही सीमित हो गया है. वैसे आपको ठेले पर करोंदा दिखे तो जरूर खरीद कर इसे खाएं. सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है ये फल. गर्मियों में आप सब्जी, चटनी बनाकर सेवन कर सकते हैं. विटामिन सी, आयरन से भरपूर करोंदा, पाचन तंत्र, इम्यूनिटी, ब्लड प्रेशर को सही रखता है.

शहतूत- इस फल का रंग डार्क बैंगनी होता है. इसका स्वाद मीठा होता है. ये फल जल्दी खराब हो जाता है, इसलिए मार्केट में ये जल्दी नहीं दिखाई देता है. गर्मियों में ये पाचन सही रखता है. इम्यूनिटी बूस्ट करता है. खून की कमी दूर करता है. कोलेस्ट्रॉल को नॉर्मल करता है. हार्ट डिजीज, कैंसर, शुगर लेवल हाई होने से बचाता है. आपको कहीं भी इस मौसम में शहतूत दिखे तो इसे जरूर खाएं.

शहतूत फल

कमरख- काटने पर सितारे जैसी बनावट में दिखने वाला कमरख यानी स्टार फ्रूट स्वाद में खट्टा-मीठा होता है. गर्मियों में इसे खाने से शरीर डिहाइड्रेशन से बचा रहता है. हालांकि, कमरख का सेवन लोग बहुत ही कम करते हैं. यह विटामिन सी, फाइबर से भरपूर होता है. पाचन तंत्र के लिए हेल्दी है. रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है.

रामफल- ये फल सीताफल (custard apple) का ही एक रिश्तेदार. यह फल तब अधिक पकता है, जब गर्मी अपने चरम पर होती है. इसकी बनावट सीताफल जैसी होती है, लेकिन यह कम मीठा और अधिक मिट्टी जैसा स्वाद वाला होता है. ऐसा माना जाता है कि यह शरीर को भीषण गर्मी और धूप से होने वाली एलर्जी से निपटने में मदद करता है.

रामफल

खिरनी- ये फल भी गर्मियों का है, जो पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है. यह भारतीय जंगलों में पाया जाता है. पीले-नारंगी रंग का ये छोटा सा फल स्वाद में मीठा होता है. फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये फल गर्मियों में मई के महीने में कुछ ही दिनों के लिए मिलता है. संभवत: इसलिए भी अधिकतर लोग इस फल के बारे में नहीं जानते होंगे. यह फल जल्दी खराब हो जाता है, इसलिए व्यावसायिक रूप से ये फल बहुत कम दिखाई देता है.

कोकम – यह चमकीला लाल फल गर्मियों में मिलने वाला एक दुर्लभ फ्रूट है. स्वाद में ये बेहद खट्टा होता है. यह कुछ ही दिनों में खराब हो जाता है. गर्मियों में इससे एनर्जी ड्रिंक, शरबत बनाकर पी सकते हैं. कोकम (Garcinia indica) एक प्राकृतिक शीतलक है, जो गर्मियों में शरीर को ठंडक, हाइड्रेशन प्रदान करता है. लू से बचाता है. पाचन दुरुस्त रखता है. वजन घटाता है. इसकी तासीर ठंडी होती है.

कोकम फल

चलता – पूर्वी भारत के दलदलों और जंगलों में पाया जाने वाला यह फल कठोर, कुरकुरे कवर से सुरक्षित रहता है. इसका स्वाद खट्टा-कड़वा होता है. चटनी और दाल में इसका उपयोग अभी भी होता है, लेकिन आजकल गर्मियों में कच्चे फल के रूप में इसकी खपत तेजी से घट रही है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
राइटर मधु किश्वर मामले में नया मोड:वीडियो वाले दंपति ने की इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन, चंडीगढ़ पुलिस ने भेजा दूसरा नोटिस, 25 को बुलाया

April 23, 2026/
10:41 am

फेमस राइटर मधु किश्वर मामले में नया मोड़ आ गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने मिसलीडिंग वीडियो मामले में जो एफआईआर...

सेल सागर तालाब में 170 जगह अतिक्रमण:अवैध कब्जाधारियों को नोटिस; नपा ने देर रात मोबाइल टॉर्च से कार्रवाई कर दस्तावेज मांगे

April 29, 2026/
9:53 am

टीकमगढ़ में सेल सागर तालाब पर अवैध कब्जे को लेकर नगर पालिका की टीम ने मंगलवार देर रात कार्रवाई की।...

X पर 3 साल बाद लौटे मार्क जुकरबर्ग:मेटा ने लॉन्च किया 'म्यूज स्पार्क 1.1' AI मॉडल, OpenAI और एंथ्रोपिक से मुकाबला

July 10, 2026/
12:17 pm

मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने तीन साल से अधिक समय के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वापसी की...

बांग्लादेश IPL बैन पर समीक्षा करेगा:खेल मंत्री बोले-स्थिति को समझने के बाद इस पर फैसला लेंगे; सुरक्षा रिपोर्ट के बाद PSL पर भी निर्णय

March 23, 2026/
11:28 am

बांग्लादेश में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्रसारण पर लगे बैन की समीक्षा जल्द हो सकती है। युवा एवं खेल...

आज IPL में ईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी रहेंगे आमने-सामने:SRH-RR के बीच मुकाबला, वैभव के पास ऑरेंज कैप, ईशान की टीम ने जीता सिर्फ एक मैच

April 13, 2026/
9:34 am

IPL में आज बिहार के ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी आमने-सामने होंगे। आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR)...

सिंगर बब्बू मान के शो में पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर का हंगामा:जर्मनी मिलने पहुंची, बोलीं-सिक्योरिटी ने धक्के दिए, ब्रेस्ट छुई, इंसाफ न दिलाया तो नुकसान होगा

April 11, 2026/
5:52 am

पंजाबी सिंगर बब्बू मान के जर्मनी शो में पाकिस्तानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने हंगामा किया, लेकिन सिक्योरिटी ने उसे रोक...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

भारत में मिलने वाले ये 10 गर्मियों के फल, जिन्हें आप भुला चुके हैं, फायदे और स्वाद में जबरदस्त, आपके फलों की लिस्ट में हैं शामिल?

authorimg

Forgotten summer fruits from india: खानपान में मौसमी चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए. सर्दियों में जो फल-सब्जियां मिलती हैं, उसे जरूर खाना चाहिए. उसी तरह गर्मियों में मिलने वाले फलों, हरी सब्जियों को भी अपनी डाइट में हर दिन शामिल करना जरूरी है. गर्मी के मौसम में कई ऐसे फल होते हैं, जो पानी से भरपूर होते हैं. जैसे खरबूजा, तरबूज, ककड़ी, खीरा, लीची, आम आदि. इन फलों का सेवन तो आप हर दिन करते हैं, लेकिन गर्मियों में मिलने वाली फलों की लिस्ट यहीं समाप्त नहीं होती है. कई ऐसे फल भी हैं, जिनको लोग भूल चुके हैं. इनमें से कुछ तो मार्केट में मिलते भी हैं, लेकिन लोग इन्हें कम ही खरीदते हैं. आपको यहां कुछ ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं, जो गर्मियों के लिए बेस्ट और बेहद ही फायदेमंद साबित होते हैं, लेकिन लोग इनका सेवन न के बराबर करते हैं.

फालसा- डार्क बैंगनी रंग का फालसा फल गर्मियों में खाए जाने वाला फल है, लेकिन काफी लोग इसके बारे में नहीं जानते या इसे बेकार समझ कर खरीदते नहीं हैं. फालसा शरीर को ठंडक देता है. स्वाद में खट्टा-मीठा फालसा खाने से पाचन दुरुस्त रहता है. शरीर को कई फायदे मिलते हैं.

लसोड़ा- शायद आपने इस फल का नाम ना सुना हो, लेकिन ये गर्मियों में खाया जाने वाला फल है. इसे इंग्लिश में ग्लू बेरी (Glue berry) कहते हैं. लसोड़ा की तासीर ठंडी होती है. ऐसे में गर्मियों में ये शरीर को ठंडक प्रदान करता है. गैस दूर करता है, पेट को हेल्दी रखता है. पेट की गर्मी, कब्ज आदि को दूर करता है. ये देखने में हरे रंग का गोल और छोटा सा एक जंगली फल है. इससे अचार और सब्जी बनती है. हालांकि, यह सिर्फ दो महीने मई और जून में ही मिलता है. भोजन में इसके कम उपयोग के कारण शहरों में ये बहुत अधिक नजर नहीं आता है.

लसोड़ा फल
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

जंगली जलेबी- जलेबी की तरह टेढ़ी-मेढ़ी दिखने वाली जंगली जलेबी एक जंगली फल है. इसके अंदर काला बीज होता है. इसके अंदर मीठा, सफेद रंग का गूदा होता है. ये एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस आदि से भरपूर होती है. इसे खाने से पाचन सही रहता है. इम्यूनिटी बूस्ट होती है. हड्डियां मजबूत होती हैं. हालांकि, अब जंगली जलेबी की खेती बहुत कम होती है, जिससे ये नॉर्मल मार्केट में नहीं मिलती है.

जंगली जलेबी

करोंदा- यह छोटा सा अंडाकार और रंग में सफेद-गुलाबी होता है, जिसका अचार भी बनता है. स्वाद में खट्टे करोंदे को भारत की जंगली क्रैनबेरी भी कहते हैं. हालांकि, इसका सेवन अब अचार तक ही सीमित हो गया है. वैसे आपको ठेले पर करोंदा दिखे तो जरूर खरीद कर इसे खाएं. सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है ये फल. गर्मियों में आप सब्जी, चटनी बनाकर सेवन कर सकते हैं. विटामिन सी, आयरन से भरपूर करोंदा, पाचन तंत्र, इम्यूनिटी, ब्लड प्रेशर को सही रखता है.

शहतूत- इस फल का रंग डार्क बैंगनी होता है. इसका स्वाद मीठा होता है. ये फल जल्दी खराब हो जाता है, इसलिए मार्केट में ये जल्दी नहीं दिखाई देता है. गर्मियों में ये पाचन सही रखता है. इम्यूनिटी बूस्ट करता है. खून की कमी दूर करता है. कोलेस्ट्रॉल को नॉर्मल करता है. हार्ट डिजीज, कैंसर, शुगर लेवल हाई होने से बचाता है. आपको कहीं भी इस मौसम में शहतूत दिखे तो इसे जरूर खाएं.

शहतूत फल

कमरख- काटने पर सितारे जैसी बनावट में दिखने वाला कमरख यानी स्टार फ्रूट स्वाद में खट्टा-मीठा होता है. गर्मियों में इसे खाने से शरीर डिहाइड्रेशन से बचा रहता है. हालांकि, कमरख का सेवन लोग बहुत ही कम करते हैं. यह विटामिन सी, फाइबर से भरपूर होता है. पाचन तंत्र के लिए हेल्दी है. रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है.

रामफल- ये फल सीताफल (custard apple) का ही एक रिश्तेदार. यह फल तब अधिक पकता है, जब गर्मी अपने चरम पर होती है. इसकी बनावट सीताफल जैसी होती है, लेकिन यह कम मीठा और अधिक मिट्टी जैसा स्वाद वाला होता है. ऐसा माना जाता है कि यह शरीर को भीषण गर्मी और धूप से होने वाली एलर्जी से निपटने में मदद करता है.

रामफल

खिरनी- ये फल भी गर्मियों का है, जो पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है. यह भारतीय जंगलों में पाया जाता है. पीले-नारंगी रंग का ये छोटा सा फल स्वाद में मीठा होता है. फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये फल गर्मियों में मई के महीने में कुछ ही दिनों के लिए मिलता है. संभवत: इसलिए भी अधिकतर लोग इस फल के बारे में नहीं जानते होंगे. यह फल जल्दी खराब हो जाता है, इसलिए व्यावसायिक रूप से ये फल बहुत कम दिखाई देता है.

कोकम – यह चमकीला लाल फल गर्मियों में मिलने वाला एक दुर्लभ फ्रूट है. स्वाद में ये बेहद खट्टा होता है. यह कुछ ही दिनों में खराब हो जाता है. गर्मियों में इससे एनर्जी ड्रिंक, शरबत बनाकर पी सकते हैं. कोकम (Garcinia indica) एक प्राकृतिक शीतलक है, जो गर्मियों में शरीर को ठंडक, हाइड्रेशन प्रदान करता है. लू से बचाता है. पाचन दुरुस्त रखता है. वजन घटाता है. इसकी तासीर ठंडी होती है.

कोकम फल

चलता – पूर्वी भारत के दलदलों और जंगलों में पाया जाने वाला यह फल कठोर, कुरकुरे कवर से सुरक्षित रहता है. इसका स्वाद खट्टा-कड़वा होता है. चटनी और दाल में इसका उपयोग अभी भी होता है, लेकिन आजकल गर्मियों में कच्चे फल के रूप में इसकी खपत तेजी से घट रही है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket