Sunday, 23 Aug 2026 | 05:59 AM

Trending :

EXCLUSIVE

मुंह के छाले कब ले लेता है कैंसर का रूप, कैसे समझें कि ये नॉर्मल नहीं, ENT के बड़े डॉक्टर ने बताया क्लू

authorimg

Last Updated:

Persistence mouth ulcer: हमारे मुंह में छाले अक्सर होते रहते हैं. ये छाले बिना दर्द वाले होते हैं और अपने आप गायब भी हो जाते हैं. लेकिन जब ये छाले बार-बार आने लगे और साथ में आवाज में भी बदलाव होने लगे तो यह किसी गंभीर बीमारी के संकेत हो सकते हैं. इसलिए ऐसे संकेतों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि ये कैंसर के भी संकेत हो सकते हैं. लेकिन सवाल है कि कैसे समझें कि कौन सा छाला कैंसर का संकेत है. इसके लिए हमने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में ENT डिपार्टमेंट के प्रमुख प्रोफेसर डॉ. रवि मेहर से बात की.

Zoom

मुंह में छोटे-छोटे छाले बवंडर बन सकता है. हालांकि आमतौर पर इससे कोई परेशानी नहीं होती है. जब आप ज्यादा थक जाते हैं, कमजोरी होने लगती है, सीजनल इंफेक्शन होता है, पॉल्यूशन बढ़ता है, ब्रश करने में कुछ गलतियां होने लगती है तो मुंह में छाले आ जाते हैं और ये अपने आप ठीक भी हो जाते हैं. लेकिन जब ये छाले-छाले बार-बार आने लगे तो यह कैंसर भी हो सकता है. छाले के साथ अगर आवाज में परिवर्तन हो जाए तो यह ज्यादा घातक कॉम्बिनेशन है क्योंकि इससे कैंसर की आशंका ज्यादा प्रबल हो जाती है. ऐसे में हमारे लिए यह जानना जरूरी है कि हम कब समझें कि मामला गंभीर हो गया है और अब डॉक्टर के पास जाना चाहिए. इसके लिए हमने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली में ENT डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ. रवि मेहर से बात की.

कब ये छाले कैंसर का रूप बन जाते हैं
डॉ. रवि मेहर ने बताया कि मुंह में छाले आमतौर पर नॉर्मल होते हैं. कई कारणों से यह अपने आप आते हैं और अपने आप चले जाते हैं. कुछ मामलों में कुछ दवाइयां खाकर भी इसे ठीक किया जा सकता है. लेकिन कुछ छाले बेहद गंभीर किस्म के हो सकते हैं. अगर मुंह में छाल बड़े हैं और इसमें दर्द भी हो रहा है तो इसे गंभीरता से लेनी चाहिए. अगर ये छाले दवाई खाने के बाद ठीक नहीं हो रहा है तो यह और भी गंभीर है. वास्तव में जब मुंह में छाले बड़े आकार के हो और वे सख्त होने लगे, उनमें से खून निकलने लगे और कभी-कभार दर्द भी हो तो ऐसे संकेत कैंसर के हो सकते हैं. हालांकि इन सबके बावजूद यह जरूरी नहीं कि ये कैंसर ही हो लेकिन अगर ये सारे लक्षण दवा खाने के बाद भी ठीक न हो और दो सप्ताह से ज्यादा हो गए हों तो कैंसर की आशंका ज्यादा है.अगर छाले का आकार धीरे-धीरे बढ़ता ही जाए कम न हो तो ये ज्यादा खतरनाक है. छाले के कैंसर में बदलने का सबसे बड़ा संकेत ये होता है कि यह सिर्फ एक छाला होता है जो धीरे-धीरे बड़ा होने लगता है. अगर सिर्फ एक छाला है तो ऐसे मामलों में बिना देर किए कैंसर के डॉक्टर के पास जाना चाहिए.

कब छाले बिना नुकसान वाले होते हैं
डॉ. रवि मेहर कहते हैं कि आमतौर पर छाले नॉर्मल ही होते हैं. ये आकार में छोटे-छोटे होते हैं, आकार बढ़ता नहीं है. ये अपने आप ठीक हो जाता है. अगर नहीं भी ठीक होता तो दो-तीन बाद लोग मल्टीविटामिन की गोलियां खा लेते हैं. इससे ठीक हो जाता है. ऐसे छाले मुंह में कई होते हैं. जब मल्टीपल छाले हो तो डरने की कोई बात नहीं.

ये छाले क्यों निकलते हैं
मुंह में छाले निकलने के कई कारण होते हैं. हालांकि हर छाला कैंसर नहीं होता. आमतौर पर मुंह में छाले खराब लाइफस्टाइल की गलतियों से निकलते हैं. जब शरीर में विटामिन B12, फोलिक एसिड (B9), आयरन और जिंक की कमी होने लगे तो मुंह में छाले निकलने लगते है. इसलिए मल्टीविटामिन खाते ही ठीक होने लगते हैं. पेट की समस्याओं के कारण भी छाले निकलने लगते हैं. जब पाचन तंत्र में खराबी, कब्ज या एसिडिटी होती है तो पेट की गर्मी बढ़ जाती है, जिसका सीधा असर मुंह की म्यूकोसा परत पर पड़ता है और छाले निकल आते हैं.कई बार ब्रश करते समय अचानक चोट लगना, गलती से गाल कट जाना या तीखे दांतों की रगड़ से भी छाले हो जाते हैं. शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण भी मुंह में छाले निकल सकते हैं. महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाले हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण भी बार-बार छाले होने की समस्या देखी जाती है. मानसिक तनाव, कमजोर इम्यूनिटी, कुछ फूड इंटॉलरेंस आदि के कारण भी छाले निकल सकते हैं. लेकिन ये छाले दवा खाते ही ठीक होने लगते हैं या अपने आप ठीक होने लगते हैं.

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बेटी के साथ दुबई में फंसीं लारा दत्ता भारत लौटीं:बोलीं- वीडियो इसलिए पोस्ट किया, क्योंकि वह मेरा आखिरी मैसेज हो सकता था

March 13, 2026/
1:14 pm

मध्य-पूर्व में चल रहे तनाव के बीच दुबई में फंसीं एक्ट्रेस लारा दत्ता और उनकी 14 साल की बेटी सुरक्षित...

Prateek Yadav Ashes Immersion Haridwar

May 16, 2026/
8:45 am

लखनऊ4 मिनट पहले कॉपी लिंक सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की अस्थियां आज हरिद्वार में गंगा...

AP Intermediate 1st, 2nd Year Results 2026 Live: Manabadi AP Inter Supplementary/Improvement Results Link, Mark Memos Download (Getty Images)

June 18, 2026/
11:54 am

आखरी अपडेट:18 जून, 2026, 11:54 IST संवैधानिक संशोधनों के लिए आवश्यक संख्या तक पहुंचने के लिए धीमे और रणनीतिक दृष्टिकोण...

MI Vs SRH Live Score IPL 2026

April 29, 2026/
10:27 pm

आखरी अपडेट:29 अप्रैल, 2026, 22:27 IST बंगाल चुनाव 2026: दोनों चरणों में 92.47% के संयुक्त मतदान के साथ – आजादी...

बारिश की जगह अब गर्मी से रोके जा रहे खेल:ब्रिटेन की भीषण गर्मी विम्बलडन और महिला टी20 वर्ल्ड कप पर डाल रही असर

July 3, 2026/
12:20 pm

एक समय था जब इंग्लैंड के मैदानों पर मैच शुरू होने से पहले सबसे ज्यादा नजरें आसमान पर होती थीं।...

राजनीति

मुंह के छाले कब ले लेता है कैंसर का रूप, कैसे समझें कि ये नॉर्मल नहीं, ENT के बड़े डॉक्टर ने बताया क्लू

authorimg

Last Updated:

Persistence mouth ulcer: हमारे मुंह में छाले अक्सर होते रहते हैं. ये छाले बिना दर्द वाले होते हैं और अपने आप गायब भी हो जाते हैं. लेकिन जब ये छाले बार-बार आने लगे और साथ में आवाज में भी बदलाव होने लगे तो यह किसी गंभीर बीमारी के संकेत हो सकते हैं. इसलिए ऐसे संकेतों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि ये कैंसर के भी संकेत हो सकते हैं. लेकिन सवाल है कि कैसे समझें कि कौन सा छाला कैंसर का संकेत है. इसके लिए हमने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में ENT डिपार्टमेंट के प्रमुख प्रोफेसर डॉ. रवि मेहर से बात की.

Zoom

मुंह में छोटे-छोटे छाले बवंडर बन सकता है. हालांकि आमतौर पर इससे कोई परेशानी नहीं होती है. जब आप ज्यादा थक जाते हैं, कमजोरी होने लगती है, सीजनल इंफेक्शन होता है, पॉल्यूशन बढ़ता है, ब्रश करने में कुछ गलतियां होने लगती है तो मुंह में छाले आ जाते हैं और ये अपने आप ठीक भी हो जाते हैं. लेकिन जब ये छाले-छाले बार-बार आने लगे तो यह कैंसर भी हो सकता है. छाले के साथ अगर आवाज में परिवर्तन हो जाए तो यह ज्यादा घातक कॉम्बिनेशन है क्योंकि इससे कैंसर की आशंका ज्यादा प्रबल हो जाती है. ऐसे में हमारे लिए यह जानना जरूरी है कि हम कब समझें कि मामला गंभीर हो गया है और अब डॉक्टर के पास जाना चाहिए. इसके लिए हमने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली में ENT डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ. रवि मेहर से बात की.

कब ये छाले कैंसर का रूप बन जाते हैं
डॉ. रवि मेहर ने बताया कि मुंह में छाले आमतौर पर नॉर्मल होते हैं. कई कारणों से यह अपने आप आते हैं और अपने आप चले जाते हैं. कुछ मामलों में कुछ दवाइयां खाकर भी इसे ठीक किया जा सकता है. लेकिन कुछ छाले बेहद गंभीर किस्म के हो सकते हैं. अगर मुंह में छाल बड़े हैं और इसमें दर्द भी हो रहा है तो इसे गंभीरता से लेनी चाहिए. अगर ये छाले दवाई खाने के बाद ठीक नहीं हो रहा है तो यह और भी गंभीर है. वास्तव में जब मुंह में छाले बड़े आकार के हो और वे सख्त होने लगे, उनमें से खून निकलने लगे और कभी-कभार दर्द भी हो तो ऐसे संकेत कैंसर के हो सकते हैं. हालांकि इन सबके बावजूद यह जरूरी नहीं कि ये कैंसर ही हो लेकिन अगर ये सारे लक्षण दवा खाने के बाद भी ठीक न हो और दो सप्ताह से ज्यादा हो गए हों तो कैंसर की आशंका ज्यादा है.अगर छाले का आकार धीरे-धीरे बढ़ता ही जाए कम न हो तो ये ज्यादा खतरनाक है. छाले के कैंसर में बदलने का सबसे बड़ा संकेत ये होता है कि यह सिर्फ एक छाला होता है जो धीरे-धीरे बड़ा होने लगता है. अगर सिर्फ एक छाला है तो ऐसे मामलों में बिना देर किए कैंसर के डॉक्टर के पास जाना चाहिए.

कब छाले बिना नुकसान वाले होते हैं
डॉ. रवि मेहर कहते हैं कि आमतौर पर छाले नॉर्मल ही होते हैं. ये आकार में छोटे-छोटे होते हैं, आकार बढ़ता नहीं है. ये अपने आप ठीक हो जाता है. अगर नहीं भी ठीक होता तो दो-तीन बाद लोग मल्टीविटामिन की गोलियां खा लेते हैं. इससे ठीक हो जाता है. ऐसे छाले मुंह में कई होते हैं. जब मल्टीपल छाले हो तो डरने की कोई बात नहीं.

ये छाले क्यों निकलते हैं
मुंह में छाले निकलने के कई कारण होते हैं. हालांकि हर छाला कैंसर नहीं होता. आमतौर पर मुंह में छाले खराब लाइफस्टाइल की गलतियों से निकलते हैं. जब शरीर में विटामिन B12, फोलिक एसिड (B9), आयरन और जिंक की कमी होने लगे तो मुंह में छाले निकलने लगते है. इसलिए मल्टीविटामिन खाते ही ठीक होने लगते हैं. पेट की समस्याओं के कारण भी छाले निकलने लगते हैं. जब पाचन तंत्र में खराबी, कब्ज या एसिडिटी होती है तो पेट की गर्मी बढ़ जाती है, जिसका सीधा असर मुंह की म्यूकोसा परत पर पड़ता है और छाले निकल आते हैं.कई बार ब्रश करते समय अचानक चोट लगना, गलती से गाल कट जाना या तीखे दांतों की रगड़ से भी छाले हो जाते हैं. शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण भी मुंह में छाले निकल सकते हैं. महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाले हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण भी बार-बार छाले होने की समस्या देखी जाती है. मानसिक तनाव, कमजोर इम्यूनिटी, कुछ फूड इंटॉलरेंस आदि के कारण भी छाले निकल सकते हैं. लेकिन ये छाले दवा खाते ही ठीक होने लगते हैं या अपने आप ठीक होने लगते हैं.

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket