Saturday, 12 Sep 2026 | 10:05 PM

Trending :

EXCLUSIVE

मेरे बच्चों को हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काया जा रहा:सेलिना जेटली बोलीं- उन्हें कहीं छिपा दिया गया; पति पर घरेलू हिंसा और धोखे का आरोप

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने मदर्स डे के मौके पर सेलिना ने एक बेहद इमोशनल नोट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें उनके बच्चों से दूर रखा जा रहा है और उनका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश हो रही है। दरअसल सेलिना जेटली और उनके पति पीटर हाग के बीच कानूनी विवाद चल रहा है। मुंबई पुलिस ने पीटर के खिलाफ घरेलू हिंसा, क्रूरता और छल के आरोपों में FIR दर्ज की है। जांच में सहयोग न करने की वजह से पुलिस ने पीटर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) भी जारी कर दिया है। शादी के 15 सालों में उत्पीड़न का आरोप
सेलिना ने साल 2010 में ऑस्ट्रियाई बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी की थी। एक्ट्रेस का आरोप है कि शादी के तुरंत बाद ही उनके साथ दुर्व्यवहार और उत्पीड़न शुरू हो गया था। सेलिना ने बताया कि वह अपने पड़ोसियों की मदद से चुपचाप उस अपमान और डर के माहौल से बचकर निकली थीं। उनके मुताबिक, 15 साल की शादी में उनसे उनकी मेहनत की कमाई और प्रॉपर्टी छीनने की कोशिश की गई और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। ‘बच्चों को हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काया जा रहा’
एक्ट्रेस अपने बेटों विंस्टन और विराज से दूर रहने के कारण काफी टूटी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीटर ने बच्चों को किसी अनजान जगह पर छिपा दिया है। सेलिना ने अपने नोट में लिखा, “ऑस्ट्रियाई कोर्ट के आदेश के बावजूद मुझे मेरे बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा। उन्हें उनकी मां और हिंदू धर्म में उनकी आस्था के खिलाफ गुमराह कर कट्टरपंथी बनाया जा रहा है।” 50 करोड़ का हर्जाना और पुलिस कार्रवाई
सेलिना ने पिछले साल नवंबर 2025 में अंधेरी कोर्ट में पीटर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उन्होंने मुआवजे के तौर पर 50 करोड़ रुपये की मांग की है। मुंबई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पीटर जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, इसीलिए उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है ताकि उन पर नजर रखी जा सके। दिवंगत बेटे की कब्र पर पहुंचीं सेलिना
हाल ही में तलाक की सुनवाई के लिए ऑस्ट्रिया गई सेलिना अपने दिवंगत बेटे शमशेर की कब्र पर जाकर भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि उनकी 15वीं शादी की सालगिरह पर उन्हें ‘गिफ्ट’ के तौर पर तलाक के कागजात थमाए गए थे। सेलिना ने कहा, “मुझसे सब कुछ छीन लिया गया है, लेकिन अब मैं अपनी गरिमा, सच्चाई और न्याय के लिए भारत लौट रही हूं।” 2010 में हुई थी पीटर से शादी
सेलिना और पीटर के तीन बेटे हैं – विंस्टन, विराज और आर्थर। उनके एक बेटे शमशेर की मौत हो चुकी है। सेलिना ने आरोप लगाया है कि पीटर ने उनके भाई की कानूनी मदद रोकने के लिए बच्चों का इस्तेमाल किया और उन्हें डराया-धमकाया। फिलहाल सेलिना भारत में कानूनी लड़ाई लड़कर अपने बच्चों की कस्टडी वापस पाने की कोशिश कर रही हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Rajasthan Cricket New Platform for IPL & National U23 T20

May 21, 2026/
12:15 pm

जयपुर4 घंटे पहले कॉपी लिंक RCA एडहॉक कमेटी संयोजक डॉ. मोहित जसवंत यादव। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने राष्ट्रीय...

तस्वीर का विवरण

May 14, 2026/
4:36 pm

पकौड़ों के लिए: 1 कप बेसन, 1 इलेक्ट्रोनिक कटा प्याज, 1 हरी मिर्च, थोड़ा हरा धनिया, नमक का स्वाद, तेल...

एक्शन थ्रिलर:सलमान-नयनतारा मुंबई में पूरे करेंगे बड़े स्टंट, नया शूट 10 जून से होगा शुरू

June 7, 2026/
4:11 pm

सलमान खान की अगली फिल्म को लेकर हलचल तेज हो गई है। नयनतारा के साथ उनकी पहली ऑनस्क्रीन जोड़ी वाली...

अरिजीत सिंह के होमटाउन मुर्शिदाबाद पहुंचे आमिर खान:‘एक दिन’ के पहले गाने के लिए रिलीज हुआ स्पेशल वीडियो, चार दिन रुके सिंगर के साथ

February 23, 2026/
5:11 pm

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपने काम के प्रति जुनून को लेकर चर्चा में हैं। उनकी...

CUET-UG Exam Delayed | Technical Glitch Halts Nationwide Exams

May 30, 2026/
12:09 pm

जयपुर13 मिनट पहले कॉपी लिंक कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG 2026) की शनिवार सुबह आयोजित परीक्षा तकनीकी खामी के कारण...

authorimg

April 2, 2026/
4:01 pm

Last Updated:April 02, 2026, 16:01 IST Pregnancy me Paneer: प्रेग्नेंसी में पनीर खाना पूरी तरह सुरक्षित और फायदेमंद है, क्योंकि...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

मेरे बच्चों को हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काया जा रहा:सेलिना जेटली बोलीं- उन्हें कहीं छिपा दिया गया; पति पर घरेलू हिंसा और धोखे का आरोप

मेरे बच्चों को हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काया जा रहा:सेलिना जेटली बोलीं- उन्हें कहीं छिपा दिया गया; पति पर घरेलू हिंसा और धोखे का आरोप

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने मदर्स डे के मौके पर सेलिना ने एक बेहद इमोशनल नोट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें उनके बच्चों से दूर रखा जा रहा है और उनका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश हो रही है। दरअसल सेलिना जेटली और उनके पति पीटर हाग के बीच कानूनी विवाद चल रहा है। मुंबई पुलिस ने पीटर के खिलाफ घरेलू हिंसा, क्रूरता और छल के आरोपों में FIR दर्ज की है। जांच में सहयोग न करने की वजह से पुलिस ने पीटर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) भी जारी कर दिया है। शादी के 15 सालों में उत्पीड़न का आरोप
सेलिना ने साल 2010 में ऑस्ट्रियाई बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी की थी। एक्ट्रेस का आरोप है कि शादी के तुरंत बाद ही उनके साथ दुर्व्यवहार और उत्पीड़न शुरू हो गया था। सेलिना ने बताया कि वह अपने पड़ोसियों की मदद से चुपचाप उस अपमान और डर के माहौल से बचकर निकली थीं। उनके मुताबिक, 15 साल की शादी में उनसे उनकी मेहनत की कमाई और प्रॉपर्टी छीनने की कोशिश की गई और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। ‘बच्चों को हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काया जा रहा’
एक्ट्रेस अपने बेटों विंस्टन और विराज से दूर रहने के कारण काफी टूटी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीटर ने बच्चों को किसी अनजान जगह पर छिपा दिया है। सेलिना ने अपने नोट में लिखा, “ऑस्ट्रियाई कोर्ट के आदेश के बावजूद मुझे मेरे बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा। उन्हें उनकी मां और हिंदू धर्म में उनकी आस्था के खिलाफ गुमराह कर कट्टरपंथी बनाया जा रहा है।” 50 करोड़ का हर्जाना और पुलिस कार्रवाई
सेलिना ने पिछले साल नवंबर 2025 में अंधेरी कोर्ट में पीटर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उन्होंने मुआवजे के तौर पर 50 करोड़ रुपये की मांग की है। मुंबई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पीटर जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, इसीलिए उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है ताकि उन पर नजर रखी जा सके। दिवंगत बेटे की कब्र पर पहुंचीं सेलिना
हाल ही में तलाक की सुनवाई के लिए ऑस्ट्रिया गई सेलिना अपने दिवंगत बेटे शमशेर की कब्र पर जाकर भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि उनकी 15वीं शादी की सालगिरह पर उन्हें ‘गिफ्ट’ के तौर पर तलाक के कागजात थमाए गए थे। सेलिना ने कहा, “मुझसे सब कुछ छीन लिया गया है, लेकिन अब मैं अपनी गरिमा, सच्चाई और न्याय के लिए भारत लौट रही हूं।” 2010 में हुई थी पीटर से शादी
सेलिना और पीटर के तीन बेटे हैं – विंस्टन, विराज और आर्थर। उनके एक बेटे शमशेर की मौत हो चुकी है। सेलिना ने आरोप लगाया है कि पीटर ने उनके भाई की कानूनी मदद रोकने के लिए बच्चों का इस्तेमाल किया और उन्हें डराया-धमकाया। फिलहाल सेलिना भारत में कानूनी लड़ाई लड़कर अपने बच्चों की कस्टडी वापस पाने की कोशिश कर रही हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket