Thursday, 08 Oct 2026 | 06:39 AM

Trending :

EXCLUSIVE

'ये है मोहब्बतें' की रूही खतरों के खिलाड़ी में दिखेंगी:बोलीं- अब मैं वो छोटी बच्ची नहीं रही; दिव्यांका को मानती हैं आयरन लेडी

टीवी की सबसे प्यारी और मासूम ‘रूही’ यानी रूहानिका अब बड़ी हो गई हैं। ‘ये है मोहब्बतें’ में अपनी अदाकारी से करोड़ों दिलों को जीतने वाली रूहानिका अब एक नए अवतार में नजर आने वाली हैं। वह रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के जरिए रियलिटी टीवी की दुनिया में कदम रख रही हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में रूहानिका ने अपनी इस नई पारी, अपनी पुरानी ‘इमेज’ को तोड़ने की कोशिश और इंडस्ट्री के अपने ‘मेंटर्स’ से मिली सलाह पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे दिव्यांका त्रिपाठी उनके लिए प्रेरणा हैं और क्यों वह खुद को इस शो के लिए एक ‘परफेक्ट फिट’ मानती हैं। सवाल: रूहानिका, हमने आपको बहुत छोटी उम्र से एक मासूम बच्ची के रूप में देखा है। अब आप ‘खतरों के खिलाड़ी’ में जा रही हैं। जब आपको इस शो का ऑफर मिला, तो पहला रिएक्शन क्या था? जवाब: सच कहूं तो मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड थी। लोग मुझे आज भी वही छोटी ‘रूही’ समझते हैं, लेकिन असल जिंदगी में मैं बचपन से ही काफी एथलेटिक रही हूं। मुझे स्पोर्ट्स और फिजिकल एक्टिविटीज बहुत पसंद हैं। मुझे खुद को चैलेंज करना और कंफर्ट जोन से बाहर निकलना हमेशा से भाता है। इसलिए जैसे ही मुझे कॉल आया, मुझे लगा कि मैं ‘खतरों’ के लिए ही बनी हूं। मम्मी-पापा भी मेरे इस फैसले से बहुत खुश थे। सवाल: बचपन में किन चीजों से डर लगता था और आज सबसे बड़ा डर क्या है? जवाब: डर तो सबको लगता है, आखिर हम इंसान हैं। बचपन में छोटी-मोटी चीजों से डर लगता था, लेकिन जैसे-जैसे हम रिस्क लेना सीखते हैं और चुनौतियों का सामना करते हैं, डर कम होता जाता है। आज मेरे लिए डर का मतलब खुद को बेहतर न बना पाना है। मैं खुद को ग्रो करते हुए देखना चाहती हूं। सवाल: आपने पिछले सीजन्स देखे होंगे, वहां खतरनाक जानवरों से लेकर ऊंचाई तक के स्टंट्स होते हैं। क्या कोई ऐसी चीज है जिसे आप ‘अवॉइड’ करना चाहेंगी? जवाब: वहां कुछ भी अवॉइड करने का विकल्प नहीं होता (हंसते हुए)। जो भी सामने आएगा, उसे शांत दिमाग से पूरा करने की कोशिश करूंगी। मैं खुद को पुश करने और टास्क खत्म करने के इरादे से जा रही हूं। सवाल: ‘ये है मोहब्बतें’ के आपके को-स्टार्स अली गोनी और दिव्यांका त्रिपाठी खुद इस शो का हिस्सा रह चुके हैं। उनसे कोई बात हुई? जवाब: हां, बिल्कुल। मैंने अली चाचू, दिव्यांका मैम और ईशी मां (अनीता हसनंदानी) से बात की। उन सबने मुझे बहुत हौसला दिया है। अली चाचू और दिव्यांका मैम ने मुझे इतनी अच्छी सलाह दी कि अब मैं पूरी तरह तैयार महसूस कर रही हूं। उनकी बातों ने मेरा कॉन्फिडेंस बढ़ा दिया है। सवाल: क्या कोई ऐसा कंटेस्टेंट है जिससे आप सबसे ज्यादा इंस्पायर होती हैं? जवाब: दिव्यांका मैम! मैंने पहले भी कहा है और फिर कहूंगी वह महिला ‘स्टील’ की बनी हैं। उन्होंने अपने सीजन में जो जज्बा दिखाया, वह कमाल था। मैं न सिर्फ खतरों के खिलाड़ी में, बल्कि लाइफ की हर मोड़ पर उनके फुटस्टेप्स फॉलो करना चाहती हूं। सवाल: इस बार शो में आपके साथ कई पुराने और अनुभवी कंटेस्टेंट्स भी हैं। क्या आपको लगता है कि उनके पास ‘एक्सपीरियंस’ का फायदा होगा और आप पीछे रह जाएंगी? जवाब: मैं इसे नुकसान के तौर पर नहीं देखती। माना कि उनके पास अनुभव है और वो शो का फ्लो जानते हैं, लेकिन मेरे पास ‘यूथफुल एनर्जी’ है। मैं काफी यंग हूं, मुझमें जोश है और टास्क को लेकर जबरदस्त डिटरमिनेशन है। तो मुकाबला बराबरी का होगा, यह एक ‘विन-विन’ सिचुएशन है। सवाल: ऋत्विक धनजानी ने हाल ही में कहा था कि “इसे छोटा जानकर हल्के में मत लेना, यह बड़ा धमाका करेगी।” ऐसे कॉम्प्लीमेंट्स को कैसे देखती हैं? जवाब: जब इंडस्ट्री के सीनियर आपकी तारीफ करते हैं, तो बहुत अच्छा लगता है। इससे जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। जिन लोगों ने मेरे बारे में एक खास नजरिया रखा है, मैं उस मार्क को पार करना चाहती हूं। मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य अपने पेरेंट्स को प्राउड फील कराना है। सवाल: आपको हमेशा एक खास ‘सांचे’ या इमेज में देखा गया है। क्या यह शो उस इमेज को तोड़ने का जरिया है? जवाब: बिल्कुल मैं उस टैग को ब्रेक करना चाहती हूं। लोग स्क्रीन पर रूहानिका का एक अलग ही साइड देखेंगे। अब मैं वो छोटी बच्ची नहीं रही, और यही बात मैं अपनी परफॉर्मेंस से साबित करना चाहती हूं। आप रूहानिका को रूहानिका के लिए देखेंगे। सवाल: आपने खुद को मेंटली और फिजिकली कैसे तैयार किया है? जवाब: अगर कोई मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो करता है, तो उसे पता होगा कि फिटनेस मेरा पैशन रहा है। वर्किंग आउट और स्पोर्ट्स मेरी लाइफ का हिस्सा हैं, इसलिए फिजिकली तो मैं तैयार हूं। रही बात मेंटल स्ट्रेंथ की, तो यह पूरा खेल दिमाग का है। आपको बस शांत और फोकस्ड रहना होता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
E20 Petrol Impact on BS3 Vehicles

July 30, 2026/
2:43 am

नई दिल्ली10 मिनट पहले कॉपी लिंक केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित...

शिवपुरी में कबाड़ गोदाम में लगी आग:पुरानी गाड़ियों और कबाड़ ने बढ़ाई लपटें; फायर ब्रिगेड कर रही बुझाने की कोशिश

April 22, 2026/
12:00 pm

शिवपुरी के दिनारा कस्बे में बुधवार को कृष्णा चौराहे के सामने स्थित महेश बेडर के कबाड़ गोदाम में भीषण आग...

कार में लगाई गई थी आग, पुलिस को मिले सबूत:BSF की ट्रेनिंग ले चुका है डॉक्टर, पूछताछ में तबीयत खराब होने का नाटक कर रहा

March 23, 2026/
8:01 am

सागर जिले के चनाटोरिया के पास शनिवार तड़के 4 बजे चलती कार में डॉक्टर की 38 वर्षीय पत्नी सीमा कुर्मी...

मेहमान चाटते रह जाएंगे उंगलियां... घर पर ऐसे रेस्तरां जैसे क्रीमी मशरूम, सीक्रेट रेसिपी से आएं होटल वाला स्वाद

March 28, 2026/
2:19 pm

मशरूम रेसिपी: शाकाहारी भोजन के शौकीनों के बीच सबसे पसंदीदा शख्सियत उभरकर सामने आ रही है। अक्सर लोग शिकायत करते...

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान की कोयला खदान में मीथेन गैस विस्फोट: बलूचिस्तान में 34 खनिकों की मौत

July 31, 2026/
12:40 pm

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक कोयला खदान में मीथेन गैस विस्फोट होने से 34 खनिकों की मौत हो गई।...

Salman Khan New Home MCZMA Approval

June 27, 2026/
6:04 pm

3 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्टर सलमान खान और उनका परिवार मुंबई के बांद्रा इलाके में नया घर बनवाने जा...

authorimg

February 4, 2026/
1:23 am

बिलासपुर/कोरिया.  तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का एक ऐसा सनसनीखेज मामला छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर में सामने आया है, जिसने न...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

'ये है मोहब्बतें' की रूही खतरों के खिलाड़ी में दिखेंगी:बोलीं- अब मैं वो छोटी बच्ची नहीं रही; दिव्यांका को मानती हैं आयरन लेडी

'ये है मोहब्बतें' की रूही खतरों के खिलाड़ी में दिखेंगी:बोलीं- अब मैं वो छोटी बच्ची नहीं रही; दिव्यांका को मानती हैं आयरन लेडी

टीवी की सबसे प्यारी और मासूम ‘रूही’ यानी रूहानिका अब बड़ी हो गई हैं। ‘ये है मोहब्बतें’ में अपनी अदाकारी से करोड़ों दिलों को जीतने वाली रूहानिका अब एक नए अवतार में नजर आने वाली हैं। वह रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के जरिए रियलिटी टीवी की दुनिया में कदम रख रही हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में रूहानिका ने अपनी इस नई पारी, अपनी पुरानी ‘इमेज’ को तोड़ने की कोशिश और इंडस्ट्री के अपने ‘मेंटर्स’ से मिली सलाह पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे दिव्यांका त्रिपाठी उनके लिए प्रेरणा हैं और क्यों वह खुद को इस शो के लिए एक ‘परफेक्ट फिट’ मानती हैं। सवाल: रूहानिका, हमने आपको बहुत छोटी उम्र से एक मासूम बच्ची के रूप में देखा है। अब आप ‘खतरों के खिलाड़ी’ में जा रही हैं। जब आपको इस शो का ऑफर मिला, तो पहला रिएक्शन क्या था? जवाब: सच कहूं तो मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड थी। लोग मुझे आज भी वही छोटी ‘रूही’ समझते हैं, लेकिन असल जिंदगी में मैं बचपन से ही काफी एथलेटिक रही हूं। मुझे स्पोर्ट्स और फिजिकल एक्टिविटीज बहुत पसंद हैं। मुझे खुद को चैलेंज करना और कंफर्ट जोन से बाहर निकलना हमेशा से भाता है। इसलिए जैसे ही मुझे कॉल आया, मुझे लगा कि मैं ‘खतरों’ के लिए ही बनी हूं। मम्मी-पापा भी मेरे इस फैसले से बहुत खुश थे। सवाल: बचपन में किन चीजों से डर लगता था और आज सबसे बड़ा डर क्या है? जवाब: डर तो सबको लगता है, आखिर हम इंसान हैं। बचपन में छोटी-मोटी चीजों से डर लगता था, लेकिन जैसे-जैसे हम रिस्क लेना सीखते हैं और चुनौतियों का सामना करते हैं, डर कम होता जाता है। आज मेरे लिए डर का मतलब खुद को बेहतर न बना पाना है। मैं खुद को ग्रो करते हुए देखना चाहती हूं। सवाल: आपने पिछले सीजन्स देखे होंगे, वहां खतरनाक जानवरों से लेकर ऊंचाई तक के स्टंट्स होते हैं। क्या कोई ऐसी चीज है जिसे आप ‘अवॉइड’ करना चाहेंगी? जवाब: वहां कुछ भी अवॉइड करने का विकल्प नहीं होता (हंसते हुए)। जो भी सामने आएगा, उसे शांत दिमाग से पूरा करने की कोशिश करूंगी। मैं खुद को पुश करने और टास्क खत्म करने के इरादे से जा रही हूं। सवाल: ‘ये है मोहब्बतें’ के आपके को-स्टार्स अली गोनी और दिव्यांका त्रिपाठी खुद इस शो का हिस्सा रह चुके हैं। उनसे कोई बात हुई? जवाब: हां, बिल्कुल। मैंने अली चाचू, दिव्यांका मैम और ईशी मां (अनीता हसनंदानी) से बात की। उन सबने मुझे बहुत हौसला दिया है। अली चाचू और दिव्यांका मैम ने मुझे इतनी अच्छी सलाह दी कि अब मैं पूरी तरह तैयार महसूस कर रही हूं। उनकी बातों ने मेरा कॉन्फिडेंस बढ़ा दिया है। सवाल: क्या कोई ऐसा कंटेस्टेंट है जिससे आप सबसे ज्यादा इंस्पायर होती हैं? जवाब: दिव्यांका मैम! मैंने पहले भी कहा है और फिर कहूंगी वह महिला ‘स्टील’ की बनी हैं। उन्होंने अपने सीजन में जो जज्बा दिखाया, वह कमाल था। मैं न सिर्फ खतरों के खिलाड़ी में, बल्कि लाइफ की हर मोड़ पर उनके फुटस्टेप्स फॉलो करना चाहती हूं। सवाल: इस बार शो में आपके साथ कई पुराने और अनुभवी कंटेस्टेंट्स भी हैं। क्या आपको लगता है कि उनके पास ‘एक्सपीरियंस’ का फायदा होगा और आप पीछे रह जाएंगी? जवाब: मैं इसे नुकसान के तौर पर नहीं देखती। माना कि उनके पास अनुभव है और वो शो का फ्लो जानते हैं, लेकिन मेरे पास ‘यूथफुल एनर्जी’ है। मैं काफी यंग हूं, मुझमें जोश है और टास्क को लेकर जबरदस्त डिटरमिनेशन है। तो मुकाबला बराबरी का होगा, यह एक ‘विन-विन’ सिचुएशन है। सवाल: ऋत्विक धनजानी ने हाल ही में कहा था कि “इसे छोटा जानकर हल्के में मत लेना, यह बड़ा धमाका करेगी।” ऐसे कॉम्प्लीमेंट्स को कैसे देखती हैं? जवाब: जब इंडस्ट्री के सीनियर आपकी तारीफ करते हैं, तो बहुत अच्छा लगता है। इससे जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। जिन लोगों ने मेरे बारे में एक खास नजरिया रखा है, मैं उस मार्क को पार करना चाहती हूं। मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य अपने पेरेंट्स को प्राउड फील कराना है। सवाल: आपको हमेशा एक खास ‘सांचे’ या इमेज में देखा गया है। क्या यह शो उस इमेज को तोड़ने का जरिया है? जवाब: बिल्कुल मैं उस टैग को ब्रेक करना चाहती हूं। लोग स्क्रीन पर रूहानिका का एक अलग ही साइड देखेंगे। अब मैं वो छोटी बच्ची नहीं रही, और यही बात मैं अपनी परफॉर्मेंस से साबित करना चाहती हूं। आप रूहानिका को रूहानिका के लिए देखेंगे। सवाल: आपने खुद को मेंटली और फिजिकली कैसे तैयार किया है? जवाब: अगर कोई मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो करता है, तो उसे पता होगा कि फिटनेस मेरा पैशन रहा है। वर्किंग आउट और स्पोर्ट्स मेरी लाइफ का हिस्सा हैं, इसलिए फिजिकली तो मैं तैयार हूं। रही बात मेंटल स्ट्रेंथ की, तो यह पूरा खेल दिमाग का है। आपको बस शांत और फोकस्ड रहना होता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket