Saturday, 17 Oct 2026 | 05:17 PM

Trending :

EXCLUSIVE

रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था रामायण का ऑफर:बेटी राहा के जन्म के बाद बदला फैसला; रामानंद सागर की रामायण देखकर की तैयारी

नीतीश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ का पहला टीजर कल यानी गुरुवार को भारत में रिलीज किया जाएगा। हाल ही में लॉस एंजेलिस में हुए फिल्म के स्पेशल प्रिव्यू सेशन रणबीर ने बताया की उन्होंने पहले रामायण फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था। लेकिन बेटी राहा के जन्म के बाद रणबीर की सोच बदल गई और उन्होंने अपना फैसला बदलकर फिल्म करने का फैसला किया। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगे। राहा के पिता बने तो बदला फैसला
रणबीर कपूर ने इवेंट के दौरान बताया कि उन्हें यह रोल करीब 4 साल पहले ऑफर हुआ था। रणबीर ने कहा, “जब नमित ने मुझे यह रोल दिया, तो मेरा पहला रिएक्शन था कि मैं इसके लायक नहीं हूं और मैं इस किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाऊंगा।” हालांकि, साल 2022 में बेटी राहा के जन्म के बाद रणबीर की सोच बदल गई। उन्होंने कहा कि पिता बनने के बाद उनके लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आया और उन्हें लगा कि भगवान राम का किरदार निभाने का मौका उनके जीवन का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित होगा। रामानंद सागर की रामायण देखकर की तैयारी
अपनी तैयारी पर बात करते हुए रणबीर ने कहा कि उनके लिए तैयारी उसी दिन शुरू हो गई थी, जिस दिन उन्होंने रामानंद सागर की ‘रामायण’ देखी थी। रणबीर के मुताबिक, “यह किरदार हमारे मन में गहराई से बसा हुआ है। इसकी तैयारी सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक भी थी। हमें इस किरदार के प्रति ईमानदार रहना होगा क्योंकि सदियों से करोड़ों लोग भगवान राम से प्यार करते आए हैं।” उन्होंने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। 4 हजार करोड़ का बजट; दो पार्ट्स में आएगी फिल्म
फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बजट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म के दोनों पार्ट्स को मिलाकर करीब 4,000 करोड़ रुपए (500 मिलियन डॉलर) का बजट रखा गया है। नमित ने कहा, “6-7 साल पहले जब मैंने इस बारे में सोचा था, तो लोगों को लगा कि मैं पागल हूं। हम भारत से दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म बना रहे हैं। यह एक महागाथा है जिसे ग्लोबल स्केल पर देखा जाना चाहिए।” हंस जिमर और एआर रहमान का म्यूजिक
इस फिल्म के लिए पहली बार ऑस्कर विजेता हंस जिमर और एआर रहमान एक साथ आए हैं। रहमान ने एक इंटरव्यू में बताया कि इतने बड़े और प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के लिए म्यूजिक तैयार करना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा, “हमें लोगों को कुछ ऐसा देना है जो नया हो, लेकिन साथ ही उनकी जड़ों से भी जुड़ा हो।” फिल्म में रणबीर और साई पल्लवी के अलावा यश (रावण), सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी के ऑफिस पहुंचे सलमान खान:बुजुर्गों को चाबियां दीं, हाथ मिलाया, फिल्म मातृभूमि से जुड़ा सवाल करने से इनकार

July 18, 2026/
11:45 am

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान शुक्रवार को SRA (स्लब रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी) के दफ्तर पहुंचे, जहां उन्होंने कई बुजुर्गों को उनके सपनों...

MP Couple Murder | Chhatarpur Jungle Rape & Murder Case

April 8, 2026/
6:52 am

मध्य प्रदेश क्राइम फाइल्स के पार्ट-1 में आपने पढ़ा कि छतरपुर के जंगलों में मिले दो कंकाल ने पूरे इलाके...

Gorakhpur International Cricket Stadium Planned

February 21, 2026/
4:15 am

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल...

यूरिक एसिड के लक्षण या संकेत, जानिए यूरिक एसिड को नियंत्रित करने के लिए स्वस्थ जीवनशैली आहार युक्तियाँ

March 7, 2026/
8:17 pm

यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण और उपाय | छवि: फ्रीपिक यूरिक एसिड को आसानी से कैसे नियंत्रित करें: अनियमित जीवनशैली,...

क्लासरूम में ग्रिल गिरने से छठी क्लास के छात्र की:डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर ने लापारवाही मानी, प्रिंसिपल को सस्पेंड किया

May 7, 2026/
9:07 pm

बिहार के बेगूसराय में एक सरकारी स्कूल के भीतर हुई लापरवाही ने 12 साल के छात्र की जान ले ली।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था रामायण का ऑफर:बेटी राहा के जन्म के बाद बदला फैसला; रामानंद सागर की रामायण देखकर की तैयारी

रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था रामायण का ऑफर:बेटी राहा के जन्म के बाद बदला फैसला; रामानंद सागर की रामायण देखकर की तैयारी

नीतीश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ का पहला टीजर कल यानी गुरुवार को भारत में रिलीज किया जाएगा। हाल ही में लॉस एंजेलिस में हुए फिल्म के स्पेशल प्रिव्यू सेशन रणबीर ने बताया की उन्होंने पहले रामायण फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था। लेकिन बेटी राहा के जन्म के बाद रणबीर की सोच बदल गई और उन्होंने अपना फैसला बदलकर फिल्म करने का फैसला किया। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगे। राहा के पिता बने तो बदला फैसला
रणबीर कपूर ने इवेंट के दौरान बताया कि उन्हें यह रोल करीब 4 साल पहले ऑफर हुआ था। रणबीर ने कहा, “जब नमित ने मुझे यह रोल दिया, तो मेरा पहला रिएक्शन था कि मैं इसके लायक नहीं हूं और मैं इस किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाऊंगा।” हालांकि, साल 2022 में बेटी राहा के जन्म के बाद रणबीर की सोच बदल गई। उन्होंने कहा कि पिता बनने के बाद उनके लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आया और उन्हें लगा कि भगवान राम का किरदार निभाने का मौका उनके जीवन का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित होगा। रामानंद सागर की रामायण देखकर की तैयारी
अपनी तैयारी पर बात करते हुए रणबीर ने कहा कि उनके लिए तैयारी उसी दिन शुरू हो गई थी, जिस दिन उन्होंने रामानंद सागर की ‘रामायण’ देखी थी। रणबीर के मुताबिक, “यह किरदार हमारे मन में गहराई से बसा हुआ है। इसकी तैयारी सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक भी थी। हमें इस किरदार के प्रति ईमानदार रहना होगा क्योंकि सदियों से करोड़ों लोग भगवान राम से प्यार करते आए हैं।” उन्होंने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। 4 हजार करोड़ का बजट; दो पार्ट्स में आएगी फिल्म
फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बजट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म के दोनों पार्ट्स को मिलाकर करीब 4,000 करोड़ रुपए (500 मिलियन डॉलर) का बजट रखा गया है। नमित ने कहा, “6-7 साल पहले जब मैंने इस बारे में सोचा था, तो लोगों को लगा कि मैं पागल हूं। हम भारत से दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म बना रहे हैं। यह एक महागाथा है जिसे ग्लोबल स्केल पर देखा जाना चाहिए।” हंस जिमर और एआर रहमान का म्यूजिक
इस फिल्म के लिए पहली बार ऑस्कर विजेता हंस जिमर और एआर रहमान एक साथ आए हैं। रहमान ने एक इंटरव्यू में बताया कि इतने बड़े और प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के लिए म्यूजिक तैयार करना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा, “हमें लोगों को कुछ ऐसा देना है जो नया हो, लेकिन साथ ही उनकी जड़ों से भी जुड़ा हो।” फिल्म में रणबीर और साई पल्लवी के अलावा यश (रावण), सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket