Monday, 07 Sep 2026 | 04:46 AM

Trending :

Ajay Devgn Prank on Amitabh Bachchan मेक्सिको में आतिशबाजी का सामान फटा, 10 की मौत:धमाकों से मेले में दीवार गिरी; 64 घायल मियामी में रनवे से बाहर निकला कार्गो प्लेन, आग लगी:पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से टकराया, कई मौतों की आशंका ट्रम्प के दामाद ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात की:पुतिन से चर्चा के एक दिन बाद कीव पहुंचे; रूस से युद्ध खत्म कराने पर चर्चा आज का एक्सप्लेनर:ट्रम्प के दामाद, दोस्त से लेकर CIA डायरेक्टर तक, मॉस्को क्यों जा रहे; क्या रूस-यूक्रेन जंग खत्म होने वाली है 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा खाली कराने को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया, कहा- इससे शांति को खतरा
EXCLUSIVE

रणवीर का पगड़ी में धूम्रपान वाला सीन पूरी तरह फेक:धुरंधर 2 के डायरेक्टर बोले- एआई मॉर्फ्ड तस्वीरें फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

फिल्ममेकर आदित्य धर ने फिल्म धुरंधर 2 को लेकर एआई और फेक एडिट की गई तस्वीरें फैलाने वालों पर सख्त चेतावनी दी। यह बयान ऐसे समय आया जब फिल्म ने 7 दिनों में दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली। गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आदित्य धर ने दर्शकों का धन्यवाद किया और कहा कि फिल्म को देश और विदेश में अच्छा रिस्पॉन्स मिला। धर ने यह भी कहा कि कुछ लोग आधिकारिक प्रमोशनल कंटेंट को एआई की मदद से बदलकर गलत जानकारी फैला रहे हैं। उन्होंने एक वायरल तस्वीर का जिक्र किया, जिसमें रणवीर सिंह के किरदार को पगड़ी में धूम्रपान करते दिखाया गया, जिसे उन्होंने पूरी तरह फेक बताया।
उन्होंने साफ कहा कि फिल्म में ऐसा कोई सीन नहीं है और यह जानबूझकर फैलाया गया गलत कंटेंट है। उन्होंने कहा कि वह सिख समुदाय का पूरा सम्मान करते हैं और फिल्म में हर चीज को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ दिखाया गया है। धर ने दर्शकों से अपील की कि वे सिर्फ आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें और ऐसी भ्रामक खबरों से दूर रहें। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। माधवन ने भी सफाई दी थी
इससे पहले आर माधवन को लेकर भी दावा किया गया था कि फिल्म के एक सीन में वे ‘दसम ग्रंथ’ की पंक्तियां बोलते समय सिगरेट पीते हैं। इस पर एक्टर ने वीडियो जारी कर सफाई दी थी। माधवन ने कहा था कि सीन से पहले उन्होंने सिगरेट बुझा दी थी और पूरे सीन में कहीं भी धुआं नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि डायरेक्टर आदित्य धर इस तरह की बातों का खास ध्यान रखते हैं।
बता दें कि महाराष्ट्र में सिख इन महाराष्ट्र संगठन के अध्यक्ष गुरजोत सिंह कीर ने फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि फिल्म के एक सीन में सिख परंपराओं और दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला कंटेंट दिखाया गया। इस मामले में मुंबई के मुलुंड पुलिस थाने में निर्माता और एक्टर आर माधवन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
KKRs Angkrish Raghuvanshi Out of IPL 2026 After Injury

May 22, 2026/
8:48 pm

स्पोर्ट्स डेस्क34 मिनट पहले कॉपी लिंक अंगकृष रघुवंशी कैच लेने की कोशिश में बॉलर वरुण चक्रवर्ती से टकरा गए थे।...

तेलुगु एक्टर भरत कांत का सड़क हादसे में निधन:ट्रक से कार टकराई, करीबी दोस्त बिग बॉस फेम आशु रेड्डी ने की इमोशनल पोस्ट

May 11, 2026/
2:24 pm

तेलुगु एक्टर भरत कांत की हैदराबाद में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में सिनेमैटोग्राफर जी. साई...

LPG Gas Cylinder

March 8, 2026/
10:58 am

आखरी अपडेट:मार्च 08, 2026, 10:58 IST राष्ट्रपति मुर्मू ने सवाल किया था कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनका स्वागत क्यों...

Rates Reach Record Highs in August 2026

August 11, 2026/
12:21 pm

कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक सोने-चांदी की कीमत में आज यानी 11 अगस्त को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड...

RPSC Deputy Commandant Exam | Document Verification Low Turnout

April 21, 2026/
8:15 pm

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से डिप्टी कमांडेंट एग्जाम में शामिल कैंडिडेट्स को डॉक्युमेंट्स वैरीफकेशन के लिए बुलाया...

फिल्म गदर के 25 साल पूरे:अमीषा पटेल बोलीं- सनी देओल अभी भी जवान हैं; सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में अमरीश पुरी को किया गया याद

June 16, 2026/
9:47 am

फिल्म का क्रेज इतना ज्यादा था कि सिनेमाघरों के बाहर सुबह से लंबी कतारें लग जाती थीं। उसी दिन आमिर...

'मम्मी-चाचू आखिरी बार देख लो, शायद फिर न दिखूं':फरीदाबाद की पायलट बोलीं- अचानक UAE से भारतीयों को रेस्क्यू के ऑर्डर हुए, हम 6 महिलाएं थीं

March 11, 2026/
5:00 am

हरियाणा में फरीदाबाद की रहने वाली पायलट दीपिका अधाना ने अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग के बीच UAE से 169...

राजनीति

रणवीर का पगड़ी में धूम्रपान वाला सीन पूरी तरह फेक:धुरंधर 2 के डायरेक्टर बोले- एआई मॉर्फ्ड तस्वीरें फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

रणवीर का पगड़ी में धूम्रपान वाला सीन पूरी तरह फेक:धुरंधर 2 के डायरेक्टर बोले- एआई मॉर्फ्ड तस्वीरें फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

फिल्ममेकर आदित्य धर ने फिल्म धुरंधर 2 को लेकर एआई और फेक एडिट की गई तस्वीरें फैलाने वालों पर सख्त चेतावनी दी। यह बयान ऐसे समय आया जब फिल्म ने 7 दिनों में दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली। गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आदित्य धर ने दर्शकों का धन्यवाद किया और कहा कि फिल्म को देश और विदेश में अच्छा रिस्पॉन्स मिला। धर ने यह भी कहा कि कुछ लोग आधिकारिक प्रमोशनल कंटेंट को एआई की मदद से बदलकर गलत जानकारी फैला रहे हैं। उन्होंने एक वायरल तस्वीर का जिक्र किया, जिसमें रणवीर सिंह के किरदार को पगड़ी में धूम्रपान करते दिखाया गया, जिसे उन्होंने पूरी तरह फेक बताया।
उन्होंने साफ कहा कि फिल्म में ऐसा कोई सीन नहीं है और यह जानबूझकर फैलाया गया गलत कंटेंट है। उन्होंने कहा कि वह सिख समुदाय का पूरा सम्मान करते हैं और फिल्म में हर चीज को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ दिखाया गया है। धर ने दर्शकों से अपील की कि वे सिर्फ आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें और ऐसी भ्रामक खबरों से दूर रहें। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। माधवन ने भी सफाई दी थी
इससे पहले आर माधवन को लेकर भी दावा किया गया था कि फिल्म के एक सीन में वे ‘दसम ग्रंथ’ की पंक्तियां बोलते समय सिगरेट पीते हैं। इस पर एक्टर ने वीडियो जारी कर सफाई दी थी। माधवन ने कहा था कि सीन से पहले उन्होंने सिगरेट बुझा दी थी और पूरे सीन में कहीं भी धुआं नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि डायरेक्टर आदित्य धर इस तरह की बातों का खास ध्यान रखते हैं।
बता दें कि महाराष्ट्र में सिख इन महाराष्ट्र संगठन के अध्यक्ष गुरजोत सिंह कीर ने फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि फिल्म के एक सीन में सिख परंपराओं और दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला कंटेंट दिखाया गया। इस मामले में मुंबई के मुलुंड पुलिस थाने में निर्माता और एक्टर आर माधवन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket