Tuesday, 07 Apr 2026 | 01:25 AM

Trending :

दावा- एअर इंडिया CEO कैंपबेल विल्सन ने इस्तीफा दिया:सितंबर 2027 तक कार्यकाल था; अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच रिपोर्ट आने के बाद नए CEO की नियुक्ति ग्वालियर में अपहरण कर नाबालिग से रेप:मुंह दबाकर 14 साल की लड़की को घर से उठा ले गया; एकांत में किया दुष्कर्म, आरोपी अरेस्ट ग्वालियर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा:2 दिन चले उपचार के बाद एक की मौत; हादसे के वक्त सैलरी लेकर लौट रहा था घर लौकी दही तड़का: समय की है कमी? चावल-रोटी के साथ मिनटों में बनाएं लें लौकी दही तड़का, जानें आसान रेसिपी भोपाल में रिटायर्ड कर्नल के बंगले में घुसा नकाबपोश:पढ़ाई कर रहे बेटे ने पकड़ा, मारपीट कर भागा आरोपी; पुलिस जांच में जुटी मझगवां में 11 माह की बच्ची की मौत:श्वास नली में दूध फंसना बताया गया कारण, कुपोषण से मौत की जताई गई थी आशंका
EXCLUSIVE

राजीव चंद्रशेखर बोले- बेवकूफ नहीं, जो करोड़ों का बंगला छिपाऊं:केरल में अबकी BJP को जिताएंगे, कांग्रेस यहां जमात–ए–इस्लामी से मिली

केरलम में BJP प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने 18 मार्च को नेमम सीट से नोमिनेशन फाइल किया। इसमें उन्होंने 93 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी का ब्योरा दिया। 107 करोड़ से ज्यादा की देनदारियां भी गिनाईं। चुनावी हफलनामे में विटेंज मोटर साइकिल तक का जिक्र है, लेकिन कांग्रेस आरोप लगा रही है कि राजीव ने बेंगलुरू में 200 करोड़ के बंगले की बात छिपाई है। केरलम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस बंगला छिपाने की बात को मुद्दा बना रही है। वहीं राजीव कहते हैं, ‘मैं बेवकूफ नहीं, जो हलफनामे में बंगले की बात छिपाऊंगा। कांग्रेस को जो कहना है, कोर्ट में कहे।’ राजीव ने चुनावी कैंपेन के बीच वक्त निकालकर केरलम के चुनावी मूड, मुद्दों और BJP की तैयारियों पर दैनिक भास्कर से बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: केरलम में LDF-UDF की लड़ाई में आपका असली विरोधी कौन है? जवाब: दोनों साथ हैं। हमने 7 मार्च से कैंपेन शुरू किया है। लोग बता रहे हैं कि CPM और कांग्रेस दोनों अलग नहीं, बल्कि एक हैं। 27 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों में दोनों साथ राजनीति करते हैं। INDIA ब्लॉक के पार्टनर हैं, लेकिन यहां लोगों को भड़काने और बेवकूफ बनाने का नाटक करते हैं। ये बातें हम जनता के सामने रख रहे हैं, इसलिए यहां BJP ही विकल्प है। सवाल: चुनावी तैयारी कैसी है, जीत की क्या संभावना है? जवाब: मेहनत कर रहे हैं। मोदी जी ने देश में जो डेवलपमेंट किया है, वो हम केरलम में लाने की बात कर रहे हैं। ‘सबका साथ–सबका विकास’ प्रधानमंत्री की आइडियोलॉजी और विजन है। उसके बारे में सबको बता रहे हैं। सवाल: केरलम में मोदी मैजिक क्यों नहीं चल रहा है? जवाब: मोदी जी की ही तो पॉपुलैरिटी है, तभी तो यहां जीत रहे हैं। उनके काम के दम पर ही लोगों से वोट मांग रहे हैं। सवाल: कैंपेन में कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है? जवाब: रिस्पॉन्स अच्छा है। कई साल से लोगों के सामने CPM और कांग्रेस ही ऑप्शन रहे हैं। दोनों बारी-बारी राज कर रहे हैं। पांच साल कांग्रेस करप्शन करती है, तो 5 साल CPM। इनसे लोग ऊब चुके हैं, तंग आ चुके हैं। पिछले 10 साल में CPM ने जो पाप किए हैं, उसे जनता भूल नहीं सकती है। सबरीमाला मंदिर से साढ़े चार किलो सोना गायब हो गया, लेकिन मुख्यमंत्री कुछ नहीं करना चाहते हैं। सिर्फ क्राइम दबाने में लगे हैं। 10 साल में ऐसे कई मुद्दे हैं, जो लोगों के हित के खिलाफ हैं। हम जनता के बीच इन्हें उठा रहे हैं और राज्य के विकास के लिए एक मौका मांग रहे हैं। देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी और महंगाई केरलम में ही है। सवाल: BJP कितनी सीटें जीतेगी? जवाब: सभी 140 सीटों पर चुनाव लड़ने और जीतने का टारगेट है। बाकी जनता तय करेगी कि हमें कितनी सीट मिलनी चाहिए। मैं न ये तय करने वाला व्यक्ति हूं, न ही कोई एस्ट्रोलॉजर। हम पूरा जोर लगाकर कैंपेन कर रहे हैं। लोगों के मन में क्या है, ये वही बताएंगे। 4 मई को जनता का जवाब मिल जाएगा। सवाल: केरलम में 26% वोटर मुसलमान और 18% ईसाई हैं। हर दूसरा वोटर गैर-हिंदू है, फिर BJP की जीत का फॉर्मूला क्या है? जवाब: यहां हिंदुओं के वोट से जीतना हमारी स्ट्रैटजी नहीं है। हम विकसित केरलम के विजन के साथ वोट मांग रहे हैं। हर उस मलयाली से मिल रहे हैं, जो डेवलपमेंट, बेहतर फ्यूचर, एजुकेशन, हेल्थ और जॉब चाहता है। हम उनके सामने अपना विजन रख रहे हैं। वो मुस्लिम, ईसाई या हिंदू कोई भी हो सकता है। सवाल: आपका 200 करोड़ का बंगला कहां है, जिसे हलफनामे में छिपाने का आरोप लगा है? जवाब: देखिए, कांग्रेस और CPM पिछले 18 साल से मेरे पीछे पड़ी हैं कि कैसे इसे डराकर भगाएं। मैं भागने वालों में से नहीं हूं। अगर उनके पास कोई सबूत है, तो दिखाएं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी यही मुद्दा उठाया था। यहां उन्हें मेरे खिलाफ कोई निजी मुद्दा नहीं मिल रहा, इसलिए ऐसा कर रहे हैं। वे कोर्ट जाएं, वहीं बात होगी। सवाल: केरलम में बीफ और यूपी में शाकाहार की बातें, इस डबल स्टैंडर्ड से कैसे जीतेंगे? जवाब: कोई क्या खाता है, BJP को इसकी फिक्र नहीं। जिसका जो मन है खाए, बस कानून माने। अगर यूपी में इसके लिए कानून है तो वहां उसे मानना चाहिए। यहां खाने-पीने का कोई मुद्दा ही नहीं है। यहां मुद्दा डेवलपमेंट, जॉब, एजुकेशन, महिला सुरक्षा, इन्वेस्टमेंट, गरीबी और भुखमरी है। सवाल: केरलम में RSS ने काफी हिंसा झेली, BJP को इसका नुकसान हुआ या फायदा? जवाब: पहले यहां BJP कमजोर थी, इसीलिए RSS को CPM के वायलेंस का सामना करना पड़ा। काफी लोग शहीद भी हुए। यहां से राज्यसभा में हमारे सांसद सदानंदन मास्टर हैं, उनकी लाइफ बहुत इंस्पायरिंग है। उन्होंने वामपंथियों की हिंसा में काफी कुछ खोया, लेकिन फिर भी बहुत पॉजिटिव इंसान हैं। जब भी मिलता हूं, बहुत प्रेरणा मिलती है। सवाल: शशि थरूर ने यहां कोई कैंपेन नहीं किया, CPM कह रही है कि वो BJP के लिए काम कर रहे हैं? जवाब: मुझे नहीं पता उनका क्या प्लान है। सवाल: जंग के हालात के बीच मिडिल ईस्ट में केरलम के काफी लोग रहते हैं, यहां क्या असर दिख रहा है? जवाब: करीब 1 करोड़ भारतवासी मिडिल ईस्ट में हैं। हमारे कई मलयाली भाई भी हैं। अगर उन्हें वापस लाने की जरूरत पड़ी, तो उनके परिवारों को मोदी जी पर पूरा भरोसा है। वे उन्हें जरूर प्रोटेक्ट करेंगे। सवाल: जनगणना के बाद परिसीमन में यूपी-बिहार जैसे राज्यों के मुकाबले केरलम, तमिलनाडु की सीटें घटेंगी, इसे कैसे देखते हैं? जवाब: रिप्रेजेंटेटिव डेमोक्रेसी में सबके वोट हों, सबको वोट देने का अधिकार हो, सब अपना नेता चुन सकें, यही डेमोक्रेसी है। कितनी सीट है, कितनी कम होगी, यूपी और बिहार की तुलना में हमारे यहां कितनी सीट होगी, ये सब बनी-बनाई बातें हैं। ये नेरेटिव DMK जैसी पार्टियां चलाती हैं। इससे जनता की जिंदगी में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। सवाल: 2024 में आप मोदी कैबिनेट से क्यों हटाए गए? जवाब: तिरुवनंतपुरम से लोकसभा चुनाव हार गया था, इसलिए बाहर हो गया। राज्यसभा का टर्म भी खत्म हो गया था। पिछले एक-डेढ़ साल से यहां विधानसभा चुनाव का काम कर रहा था। फिर केरलम BJP अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल गई। सवाल: करीब 3 दशक पहले आप इंटेल की हाई-प्रोफाइल जॉब छोड़कर ऑन्त्रप्रेन्योर बन गए, युवाओं को क्या सलाह देंगे? जवाब: जब मंत्री था, तब भी कहता था और आज भी कह रहा हूं कि ये ऑन्त्रेप्रेन्योर बनने के लिए सबसे बढ़िया वक्त है। अभी ज्यादा मौके भी हैं और कम्पटीशन भी। हमने जब ये रास्ता चुना, तो लोग रिस्क लेने से डरते थे। इसलिए सिर्फ टेक्स्टबुक मत पढ़िए, कोई स्किल सीखिए, चाहे कंप्यूटर हो या एआई टूल्स। आपकी वैल्यू डिग्री से नहीं, स्किल और एक्सपीरिएंस से होगी। सवाल: चुनावी हलफनामे के मुताबिक, आपके पास कोई कार नहीं, सिर्फ एक विंटेज बाइक है, उसके बारे में बताइए। जवाब: बहुत पुरानी बाइक है, इंडियन चीफ नाम है। बेंगलुरू में ये बाइक कई साल पहले एक दोस्त के पास देखी। जब चलाई, तो बहुत अच्छी लगी। फिर मैंने खरीद ली।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
India A vs Bangladesh A Final Live Score: Follow latest updates from the ACC Women's Asia Cup Rising Stars 2026. (Screengrab)

February 12, 2026/
8:50 pm

आखरी अपडेट:12 फरवरी, 2026, 20:50 IST राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया और कहा...

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत:करीना बोलीं- फिलहाल कोई योजना नहीं, रणबीर के स्टूडियो दोबारा शुरू करने की खबरें निकलीं अफवाह

March 23, 2026/
4:20 pm

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में चल रही खबरों को खारिज करते हुए स्पष्ट कहा है कि...

प्रीमियम पेट्रोल ₹2.35 प्रति लीटर तक महंगा:भोपाल में दाम 117 रुपए प्रति लीटर तक हुए, इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमत 25% बढ़ी

March 20, 2026/
2:40 pm

सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 20 मार्च को स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें ₹2.09-₹2.35 प्रति लीटर...

लंदन में सिख और पाकिस्तानियों में विवाद:पंजाबी रेस्टोरेंट मालिक ने हलाल मीट न बेचने का बोर्ड लगाया, 100 लोगों ने हमला किया

March 17, 2026/
5:00 am

लंदन के हाई-प्रोफाइल इलाके हैमरस्मिथ में पंजाबी रेस्टोरेंट मालिक और पाकिस्तानी मुस्लिमों में हलाल मीट को लेकर विवाद हो गया।...

authorimg

March 29, 2026/
2:35 pm

Last Updated:March 29, 2026, 14:35 IST Summer Health Tips: गर्मियों में शरीर को सेहतमंद और रोगों से सही रखने के...

राजनीति

राजीव चंद्रशेखर बोले- बेवकूफ नहीं, जो करोड़ों का बंगला छिपाऊं:केरल में अबकी BJP को जिताएंगे, कांग्रेस यहां जमात–ए–इस्लामी से मिली

राजीव चंद्रशेखर बोले- बेवकूफ नहीं, जो करोड़ों का बंगला छिपाऊं:केरल में अबकी BJP को जिताएंगे, कांग्रेस यहां जमात–ए–इस्लामी से मिली

केरलम में BJP प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने 18 मार्च को नेमम सीट से नोमिनेशन फाइल किया। इसमें उन्होंने 93 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी का ब्योरा दिया। 107 करोड़ से ज्यादा की देनदारियां भी गिनाईं। चुनावी हफलनामे में विटेंज मोटर साइकिल तक का जिक्र है, लेकिन कांग्रेस आरोप लगा रही है कि राजीव ने बेंगलुरू में 200 करोड़ के बंगले की बात छिपाई है। केरलम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस बंगला छिपाने की बात को मुद्दा बना रही है। वहीं राजीव कहते हैं, ‘मैं बेवकूफ नहीं, जो हलफनामे में बंगले की बात छिपाऊंगा। कांग्रेस को जो कहना है, कोर्ट में कहे।’ राजीव ने चुनावी कैंपेन के बीच वक्त निकालकर केरलम के चुनावी मूड, मुद्दों और BJP की तैयारियों पर दैनिक भास्कर से बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: केरलम में LDF-UDF की लड़ाई में आपका असली विरोधी कौन है? जवाब: दोनों साथ हैं। हमने 7 मार्च से कैंपेन शुरू किया है। लोग बता रहे हैं कि CPM और कांग्रेस दोनों अलग नहीं, बल्कि एक हैं। 27 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों में दोनों साथ राजनीति करते हैं। INDIA ब्लॉक के पार्टनर हैं, लेकिन यहां लोगों को भड़काने और बेवकूफ बनाने का नाटक करते हैं। ये बातें हम जनता के सामने रख रहे हैं, इसलिए यहां BJP ही विकल्प है। सवाल: चुनावी तैयारी कैसी है, जीत की क्या संभावना है? जवाब: मेहनत कर रहे हैं। मोदी जी ने देश में जो डेवलपमेंट किया है, वो हम केरलम में लाने की बात कर रहे हैं। ‘सबका साथ–सबका विकास’ प्रधानमंत्री की आइडियोलॉजी और विजन है। उसके बारे में सबको बता रहे हैं। सवाल: केरलम में मोदी मैजिक क्यों नहीं चल रहा है? जवाब: मोदी जी की ही तो पॉपुलैरिटी है, तभी तो यहां जीत रहे हैं। उनके काम के दम पर ही लोगों से वोट मांग रहे हैं। सवाल: कैंपेन में कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है? जवाब: रिस्पॉन्स अच्छा है। कई साल से लोगों के सामने CPM और कांग्रेस ही ऑप्शन रहे हैं। दोनों बारी-बारी राज कर रहे हैं। पांच साल कांग्रेस करप्शन करती है, तो 5 साल CPM। इनसे लोग ऊब चुके हैं, तंग आ चुके हैं। पिछले 10 साल में CPM ने जो पाप किए हैं, उसे जनता भूल नहीं सकती है। सबरीमाला मंदिर से साढ़े चार किलो सोना गायब हो गया, लेकिन मुख्यमंत्री कुछ नहीं करना चाहते हैं। सिर्फ क्राइम दबाने में लगे हैं। 10 साल में ऐसे कई मुद्दे हैं, जो लोगों के हित के खिलाफ हैं। हम जनता के बीच इन्हें उठा रहे हैं और राज्य के विकास के लिए एक मौका मांग रहे हैं। देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी और महंगाई केरलम में ही है। सवाल: BJP कितनी सीटें जीतेगी? जवाब: सभी 140 सीटों पर चुनाव लड़ने और जीतने का टारगेट है। बाकी जनता तय करेगी कि हमें कितनी सीट मिलनी चाहिए। मैं न ये तय करने वाला व्यक्ति हूं, न ही कोई एस्ट्रोलॉजर। हम पूरा जोर लगाकर कैंपेन कर रहे हैं। लोगों के मन में क्या है, ये वही बताएंगे। 4 मई को जनता का जवाब मिल जाएगा। सवाल: केरलम में 26% वोटर मुसलमान और 18% ईसाई हैं। हर दूसरा वोटर गैर-हिंदू है, फिर BJP की जीत का फॉर्मूला क्या है? जवाब: यहां हिंदुओं के वोट से जीतना हमारी स्ट्रैटजी नहीं है। हम विकसित केरलम के विजन के साथ वोट मांग रहे हैं। हर उस मलयाली से मिल रहे हैं, जो डेवलपमेंट, बेहतर फ्यूचर, एजुकेशन, हेल्थ और जॉब चाहता है। हम उनके सामने अपना विजन रख रहे हैं। वो मुस्लिम, ईसाई या हिंदू कोई भी हो सकता है। सवाल: आपका 200 करोड़ का बंगला कहां है, जिसे हलफनामे में छिपाने का आरोप लगा है? जवाब: देखिए, कांग्रेस और CPM पिछले 18 साल से मेरे पीछे पड़ी हैं कि कैसे इसे डराकर भगाएं। मैं भागने वालों में से नहीं हूं। अगर उनके पास कोई सबूत है, तो दिखाएं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी यही मुद्दा उठाया था। यहां उन्हें मेरे खिलाफ कोई निजी मुद्दा नहीं मिल रहा, इसलिए ऐसा कर रहे हैं। वे कोर्ट जाएं, वहीं बात होगी। सवाल: केरलम में बीफ और यूपी में शाकाहार की बातें, इस डबल स्टैंडर्ड से कैसे जीतेंगे? जवाब: कोई क्या खाता है, BJP को इसकी फिक्र नहीं। जिसका जो मन है खाए, बस कानून माने। अगर यूपी में इसके लिए कानून है तो वहां उसे मानना चाहिए। यहां खाने-पीने का कोई मुद्दा ही नहीं है। यहां मुद्दा डेवलपमेंट, जॉब, एजुकेशन, महिला सुरक्षा, इन्वेस्टमेंट, गरीबी और भुखमरी है। सवाल: केरलम में RSS ने काफी हिंसा झेली, BJP को इसका नुकसान हुआ या फायदा? जवाब: पहले यहां BJP कमजोर थी, इसीलिए RSS को CPM के वायलेंस का सामना करना पड़ा। काफी लोग शहीद भी हुए। यहां से राज्यसभा में हमारे सांसद सदानंदन मास्टर हैं, उनकी लाइफ बहुत इंस्पायरिंग है। उन्होंने वामपंथियों की हिंसा में काफी कुछ खोया, लेकिन फिर भी बहुत पॉजिटिव इंसान हैं। जब भी मिलता हूं, बहुत प्रेरणा मिलती है। सवाल: शशि थरूर ने यहां कोई कैंपेन नहीं किया, CPM कह रही है कि वो BJP के लिए काम कर रहे हैं? जवाब: मुझे नहीं पता उनका क्या प्लान है। सवाल: जंग के हालात के बीच मिडिल ईस्ट में केरलम के काफी लोग रहते हैं, यहां क्या असर दिख रहा है? जवाब: करीब 1 करोड़ भारतवासी मिडिल ईस्ट में हैं। हमारे कई मलयाली भाई भी हैं। अगर उन्हें वापस लाने की जरूरत पड़ी, तो उनके परिवारों को मोदी जी पर पूरा भरोसा है। वे उन्हें जरूर प्रोटेक्ट करेंगे। सवाल: जनगणना के बाद परिसीमन में यूपी-बिहार जैसे राज्यों के मुकाबले केरलम, तमिलनाडु की सीटें घटेंगी, इसे कैसे देखते हैं? जवाब: रिप्रेजेंटेटिव डेमोक्रेसी में सबके वोट हों, सबको वोट देने का अधिकार हो, सब अपना नेता चुन सकें, यही डेमोक्रेसी है। कितनी सीट है, कितनी कम होगी, यूपी और बिहार की तुलना में हमारे यहां कितनी सीट होगी, ये सब बनी-बनाई बातें हैं। ये नेरेटिव DMK जैसी पार्टियां चलाती हैं। इससे जनता की जिंदगी में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। सवाल: 2024 में आप मोदी कैबिनेट से क्यों हटाए गए? जवाब: तिरुवनंतपुरम से लोकसभा चुनाव हार गया था, इसलिए बाहर हो गया। राज्यसभा का टर्म भी खत्म हो गया था। पिछले एक-डेढ़ साल से यहां विधानसभा चुनाव का काम कर रहा था। फिर केरलम BJP अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल गई। सवाल: करीब 3 दशक पहले आप इंटेल की हाई-प्रोफाइल जॉब छोड़कर ऑन्त्रप्रेन्योर बन गए, युवाओं को क्या सलाह देंगे? जवाब: जब मंत्री था, तब भी कहता था और आज भी कह रहा हूं कि ये ऑन्त्रेप्रेन्योर बनने के लिए सबसे बढ़िया वक्त है। अभी ज्यादा मौके भी हैं और कम्पटीशन भी। हमने जब ये रास्ता चुना, तो लोग रिस्क लेने से डरते थे। इसलिए सिर्फ टेक्स्टबुक मत पढ़िए, कोई स्किल सीखिए, चाहे कंप्यूटर हो या एआई टूल्स। आपकी वैल्यू डिग्री से नहीं, स्किल और एक्सपीरिएंस से होगी। सवाल: चुनावी हलफनामे के मुताबिक, आपके पास कोई कार नहीं, सिर्फ एक विंटेज बाइक है, उसके बारे में बताइए। जवाब: बहुत पुरानी बाइक है, इंडियन चीफ नाम है। बेंगलुरू में ये बाइक कई साल पहले एक दोस्त के पास देखी। जब चलाई, तो बहुत अच्छी लगी। फिर मैंने खरीद ली।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket