Wednesday, 30 Sep 2026 | 08:10 AM

Trending :

EXCLUSIVE

राजीव मसंद बोले- कंगना रनोट अब सिर्फ एक मजाक है:सालों पहले एक्ट्रेस ने चमचा-चापलूस कहा था, जानिए किन-किन सेलेब्स से भिड़ चुकी हैं

एक्ट्रेस से राजनेता बनीं कंगना रनोट पर फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद ने कहा है कि वो अब सिर्फ एक मजाक बन चुकी हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि वो कंगना को फिल्मों में एक्टिंग करते देखना मिस करते हैं। बता दें कि राजीव मसंद और कंगना रनोट का विवाद पुराना है। दरअसल, कुछ सालों पहले राजीव मसंद ने पत्रकारिता से संन्यास लिया और करण जौहर की धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी (DCA) में बतौर COO (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) काम करने लगे। इस पर कंगना ने उन्हें चापलूस, चमचा और उनके खिलाफ जहरीली बातें लिखने वाला कहा। कंगना ने लिखा था, ‘राजीव ने सुशांत और मेरे बारे में सबसे जहरीली और बेबुनियाद बातें लिखीं। वह खुलेआम औसत दर्जे के स्टार किड्स की चापलूसी करता था और वाकई अच्छी फिल्मों को नेगेटिव रिव्यू देता था। पत्रकार रहते हुए भी वह हमेशा करण जौहर का चमचा बना रहा। अच्छा हुआ कि उसने पत्रकारिता का मुखौटा उतार दिया और आधिकारिक तौर पर करण जौहर के साथ जुड़ गया।’ इससे पहले भी सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कंगना ने एक इंटरव्यू में करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, राजीव मसंद पर बॉलीवुड के कैंप चलाने का आरोप लगाया था। कंगना ने कहा था कि सुशांत के मामले में मुंबई पुलिस को इनसे पूछताछ करनी चाहिए। ये इस तरह का इकलौता मामला नहीं है जब कंगना ने सरेआम किसी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े शख्स से सरेआम पंगा लिया है। इससे पहले भी वो तापसी पन्नू, दिलजीत दोसांझ, जावेद अख्तर जैसे लोगों से भिड़ चुकी हैं। पढ़िए विवादों की कहानी- तापसी पन्नू वर्सेस कंगना सस्ती कॉपी कहा, परवरिश पर सवाल उठाए तापसी पन्नू और कंगना रनोट के विवाद की शुरुआत 2018-19 के आसपास हुई। तापसी ने फिल्म ‘मनमर्जियां’ के प्रमोशन के दौरान कहा था कि कंगना को अपनी बात कहने के लिए फिल्टर की जरूरत है। 2019 में तापसी ने कंगना की फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के ट्रेलर की तारीफ की, लेकिन कंगना का नाम नहीं लिया। इस पर कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी को ‘सस्ती कॉपी’ कह दिया था। 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस तेज हुई। इसी दौरान कंगना ने तापसी और स्वरा भास्कर को ‘बी-ग्रेड एक्ट्रेस’ कहा। कंगना ने कहा था कि दोनों आउटसाइडर होने के बावजूद नेपोटिज्म का समर्थन करती हैं। तापसी ने इस पर कहा था कि आउटसाइडर्स को आपस में नहीं लड़ना चाहिए। दोनों की सोशल मीडिया पर लंबी बहस हुई। हाल ही में इंडिया टुडे से बातचीत में तापसी से पूछा गया कि क्या उन्होंने और कंगना ने अपने मतभेद सुलझा लिए हैं। तापसी ने कहा कि वह कंगना से कभी नहीं मिलीं और कथित विवाद शुरू होने से पहले भी उनकी मुलाकात नहीं हुई थी। तापसी ने आगे कहा कि मेरी उनके बारे में राय मेरी परवरिश, मेरे बात करने के तरीके और चीजों को देखने के नजरिए को दिखाती है। वह अपने नजरिए पर कायम हैं। तापसी के इस बयान पर कंगना ने शनिवार शाम बिना नाम लिए एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘एक सस्ती कॉपी अपनी आने वाली B-ग्रेड फिल्म को लेकर भी हमेशा की तरह मीडिया में सिर्फ हेडलाइन बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन आज उन्होंने सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने मेरी परवरिश और मेरे माता-पिता का बेहद बेशर्मी से मजाक उड़ाया।’ एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘मुझे लगता है कि सभी माता-पिता अपने बच्चों के लिए अपना बेस्ट करते हैं। मैं कभी किसी बहस में माता-पिता को नहीं लाती, लेकिन आज मैं उनके माता-पिता से भी पूछना चाहती हूं कि वे मेरे माता-पिता की तरह कोई ओरिजिनल इंसान क्यों नहीं पैदा कर सके? इतनी सस्ती कॉपी क्यों? आपकी कोशिशों के लिए मुझे अफसोस है।’ कंगना रनोट वर्सेस स्वरा भास्कर कंगना ने कहा बी ग्रेड एक्ट्रेस, स्वरा ने शेयर कर दिए आइटम सॉन्ग के लिंक कंगना ने तापसी पन्नू के साथ स्वरा को भी बी-ग्रेड कहा। कंगना ने कहा कि उन्हें बिजली बिल भरने की चिंता होती है। इसके बाद से ही स्वरा भास्कर और कंगना की सोशल मीडिया पर बहस होने लगी। विवादित बयान के बाद एक बार कंगना ने पोस्ट कर लिखा कि कटरीना, दीपिका जैसी एक्ट्रेस आइटम सॉन्ग करती हैं और वो आइटम सॉन्ग ठुकराने वाली इकलौती एक्ट्रेस हैं। इस पर स्वरा ने फिल्म रज्जो में कंगना पर फिल्माए गए आइटम सॉन्ग का लिंक शेयर कर दिया था। कंगना ने जवाब में लिखा, “जब भी कभी मैं A-लिस्टर्स पर सवाल उठाती हूं, तब ये B-ग्रेड्स सिपाही की तरह उनके बचाव में आ जाते हैं। आइटम नंबर ऐसा गीत है, जिसका फिल्म की कहानी से कुछ लेना-देना नहीं है। इसमें महिलाओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। मैंने नाच गर्ल का किरदार निभाते हुए भी इस बात का ध्यान रखा कि यह महिलाओं के लिए अपमानजनक न हो।” कंगना ने आगे लिखा, “ये B-ग्रेड्स नहीं समझेंगे। लेकिन मैंने संजय लीला भंसाली और फराह खान को भी आइटम सॉन्ग करने से मना किया है, जिन्होंने कुछ A-लिस्टर्स को रातोंरात सेंसेशन बना दिया। आज मैं जो भी हूं, उसके लिए बहुत कुछ दांव पर लगाया है। वापस बी-ग्रेड लकड़बग्घों पर आते हैं। अगर ये डायरेक्टर आपको पीछे से गुजरने का भी ऑफर दें तो आप रेंगते हुए चले जाओगे।” कंगना रनोट वर्सेस दिलजीत दोसांझ किसान आंदोलन पर सिंगर को कहा करण जौहर का पालतू दिसंबर 2020 में किसान आंदोलन के समय कंगना ने एक बूढ़ी सिख महिला को शाहीन बाग का प्रोटेस्टर बताया था और कहा कि 100 रुपए में प्रदर्शन करने आ जाती हैं। दिलजीत जो प्रोटेस्ट का समर्थन कर रहे थे, उन्होंने एक के बाद एक पोस्ट करनी शुरू कर दी। एक पोस्ट में दिलजीत ने लिखा, ढेले की अक्ल नहीं है तुमको, हमारी मांओं को तुमने 100 रुपए वाली कहा। बॉलीवुड की धमकी देकर किसी और को डराना जाकर। हम यहां बात करने ही जमे हैं। तू बॉलीवुड वालों को बोलती रहना। दूसरी पोस्ट में दिलजीत कहते हैं- बोलने की तमीज नहीं है तुझे कि किसी की मां-बहन को क्या कहना है। औरत होकर तू दूसरों को 100-100 रुपए वाला कहती है। हमारे पंजाब की मांएं हमारे लिए भगवान हैं। कंगना ने जवाब में दिलजीत को करण जौहर का चमचा कहते हुए कई आपत्तिजनक बयान दिए। दोनों की सोशल मीडिया पर हुई बहस काफी चर्चा में रही थी। कंगना रनोट वर्सेस उर्मिला मातोंडकर उर्मिला को कहा सॉफ्ट पोर्न स्टार, करारा जवाब मिला सितंबर 2020 में उर्मिला मातोंडकर और कंगना के बीच विवाद बॉलीवुड में ड्रग्स और फिल्म इंडस्ट्री की छवि को लेकर शुरू हुआ। कंगना ने बॉलीवुड के कई सेलेब्स को ड्रग लेने वाला कहा, इस पर उर्मिला ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम करने के बजाय वास्तविक मुद्दों पर बात होनी चाहिए। इसके बाद कंगना ने एक इंटरव्यू में उर्मिला को ‘सॉफ्ट पॉर्न स्टार’ कहा और उनकी एक्टिंग-फिल्मों पर सवाल उठाए। कंगना ने शिवसेना पार्टी से जुड़ने के बाद 3 करोड़ का दफ्तर खरीदने पर भी सवाल उठाए। उर्मिला ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने प्रॉपर्टी अपने पैसे से खरीदी है और इसके दस्तावेज दिखाने के लिए तैयार हैं। कुछ समय बाद उर्मिला ने कंगना को रुदाली कहा, जिससे वह भड़क गईं। आगे एक इंटरव्यू में उर्मिला ने कहा “मैंने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, उन पर मुझे कोई खेद नहीं है। मुझे समझ नहीं आता कि आखिर क्यों कोई इंसान हमेशा विक्टिम कार्ड खेलता रहता है। जब इंडस्ट्री में आपका इतना लंबा और बेहतरीन करियर हो, जहां से आपको सबकुछ मिला हो? कंगना रनोट वर्सेस सोना मोहापात्रा सोना बोलीं-सुशांत की मौत का फायदा उठा रही हैं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कंगना रनोट लगातार बॉलीवुड माफियाओं पर बयान दे रही थीं, जिसके बाद उन्होंने रिया पर भी कई ट्वीट किए थे। ये देखने के बाद सिंगर सोना मोहापात्रा ने कहा, कंगना ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म में एक्टर्स को गोल्ड डिगर, माफिया, सस्ती कॉपी और सोफ्ट पोर्न स्टार कह रही हैं और सुशांत की मौत का फायदा उठाकर मसीहा बनने की कोशिश कर रही हैं। सोना के कई ट्वीट आने के बाद कंगना ने उन्हें ब्लॉक कर दिया था। कंगना रनोट वर्सेस ऋतिक रोशन ऋतिक को कहा- सिली एक्स, स्टॉक करने के आरोप लगाए, कानूनी विवाद हुआ कंगना रनोट एक समय में फिल्म काइट और कृष 3 को स्टार ऋतिक रोशन के साथ रिलेशनशिप में रही थीं। ब्रेकअप के बाद आप की अदालत में पहुंचीं कंगना ने ऋतिक को सिली एक्स कहा और बताया कि ऋतिक उनके पीछे पड़े हुए थे और पार्टी में उनके लिए फ्लोर पर लोट-पोटकर डांस कर रहे थे। कुछ समय बाद साल 2016 में ऋतिक रोशन ने कंगना के खिलाफ स्टॉकिंग और हैरेसमेंट की शिकायत दर्ज की थी। केस होने के बाद कंगना ने ऋतिक पर काउंटर अटैक किया और कहा कि ऋतिक रोशन अपना अफेयर छिपाने के लिए ये सब कर रहे हैं, जिससे उन्हें तलाक में फायदा मिल सके। उस समय ऋतिक रोशन और सुजैन खान तलाक लेने वाले थे। कई महीनों तक चर्चा में रहे इस केस को कोर्ट ने सबूतों की कमी के चलते बंद कर दिया था। कंगना ने आप की अदालत में भी ऋतिक पर कई आरोप लगाए थे। कंगना रनोट वर्सेस जावेद अख्तर कंगना बोलीं- जावेद ने घर बुलाकर धमकाया, कोर्ट केस हुआ सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रनोट ने बॉलीवुड इंडस्ट्री और कैंप कल्चर के खिलाफ भी कई बयान दिए थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जब उनका ऋतिक रोशन से विवाद चल रहा था, तब जावेद अख्तर ने उन्हें अपने घर बुलाया था। कंगना ने दावा किया था कि जावेद अख्तर ने उन्हें धमकी दी थी कि ऋतिक को विवादों में न घसीटें। कंगना के इस बयान के बाद जावेद अख्तर ने 2020 में उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। 2 साल पहले कंगना ने कोर्ट में माफी मांगी, जिसके बाद ये केस बंद हुआ। कंगना ने सुलह के बाद जावेद अख्तर के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘आज मैंने और जावेद जी ने मानहानि केस में सुलह कर ली है। जावेद जी बहुत अच्छे हैं और उन्होंने मेरी बतौर डायरेक्टर अगली फिल्म के लिए गाने लिखने के लिए भी हां कर दी है।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम दूसरे दिन भी जारी:पहली पारी में 66.85 प्रतिशत रही उपस्थिति; 18 जुलाई तक होंगे

July 13, 2026/
1:34 pm

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा दूसरे दिन भी 27 जिलों में हो...

Donald Trump Bans CNN From White House Over Fake News Controversy

September 19, 2026/
1:05 am

वॉशिंगटन डीसी6 घंटे पहले कॉपी लिंक ट्रम्प ने शुक्रवार को आदेश जारी किया। वॉशिंगटन में 18 सितंबर को राष्ट्रपति डोनाल्ड...

Iran Footballers Seek Asylum Australia

March 18, 2026/
7:39 pm

दुबई3 घंटे पहले कॉपी लिंक ऑस्ट्रेलिया में शरण मांगने के विवाद के बाद ईरान की महिला फुटबॉल टीम स्वदेश लौट...

IPL में आज RCB-RR का मुकाबला:विराट के सामने वैभव का चलेगा बल्ला, पिछले मैच में बुमराह की पहली बॉल पर मारा छक्का

April 10, 2026/
11:47 am

IPL में आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। गुवाहाटी के बरसापारा...

समंदर का पानी पी सकेंगे, लक्षद्वीप में बन रहा प्लांट:यह 1000 मी गहराई से पानी लाकर पीने लायक बनाएगा; 24 घंटे बिजली भी मिलेगी

March 15, 2026/
1:04 pm

चारों ओर समुद्र से घिरे द्वीपों की दो सबसे बड़ी चुनौती होती हैं- पीने का मीठा पानी और सस्ती ऊर्जा।...

शिक्षकों को मंत्री की सलाह, धरना नहीं सुप्रीम कोर्ट जाएं:सीएम अनुरोध यात्रा से पहले सरकार में अलग-अलग सुर, SC के फैसले पर टिकी नजर

April 13, 2026/
7:07 am

18 अप्रैल को प्रस्तावित शिक्षकों की “मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा” से पहले प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों के अलग-अलग बयान सामने...

दीपिका ने क्या सोनम वांगचुक के सपोर्ट में किया पोस्ट:सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट वायरल; दावा- एक्ट्रेस ने कुछ ही मिनटों में डिलीट किया

July 16, 2026/
12:23 pm

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच सोशल मीडिया पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर एक दावा वायरल हो रहा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

राजीव मसंद बोले- कंगना रनोट अब सिर्फ एक मजाक है:सालों पहले एक्ट्रेस ने चमचा-चापलूस कहा था, जानिए किन-किन सेलेब्स से भिड़ चुकी हैं

राजीव मसंद बोले- कंगना रनोट अब सिर्फ एक मजाक है:सालों पहले एक्ट्रेस ने चमचा-चापलूस कहा था, जानिए किन-किन सेलेब्स से भिड़ चुकी हैं

एक्ट्रेस से राजनेता बनीं कंगना रनोट पर फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद ने कहा है कि वो अब सिर्फ एक मजाक बन चुकी हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि वो कंगना को फिल्मों में एक्टिंग करते देखना मिस करते हैं। बता दें कि राजीव मसंद और कंगना रनोट का विवाद पुराना है। दरअसल, कुछ सालों पहले राजीव मसंद ने पत्रकारिता से संन्यास लिया और करण जौहर की धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी (DCA) में बतौर COO (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) काम करने लगे। इस पर कंगना ने उन्हें चापलूस, चमचा और उनके खिलाफ जहरीली बातें लिखने वाला कहा। कंगना ने लिखा था, ‘राजीव ने सुशांत और मेरे बारे में सबसे जहरीली और बेबुनियाद बातें लिखीं। वह खुलेआम औसत दर्जे के स्टार किड्स की चापलूसी करता था और वाकई अच्छी फिल्मों को नेगेटिव रिव्यू देता था। पत्रकार रहते हुए भी वह हमेशा करण जौहर का चमचा बना रहा। अच्छा हुआ कि उसने पत्रकारिता का मुखौटा उतार दिया और आधिकारिक तौर पर करण जौहर के साथ जुड़ गया।’ इससे पहले भी सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कंगना ने एक इंटरव्यू में करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, राजीव मसंद पर बॉलीवुड के कैंप चलाने का आरोप लगाया था। कंगना ने कहा था कि सुशांत के मामले में मुंबई पुलिस को इनसे पूछताछ करनी चाहिए। ये इस तरह का इकलौता मामला नहीं है जब कंगना ने सरेआम किसी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े शख्स से सरेआम पंगा लिया है। इससे पहले भी वो तापसी पन्नू, दिलजीत दोसांझ, जावेद अख्तर जैसे लोगों से भिड़ चुकी हैं। पढ़िए विवादों की कहानी- तापसी पन्नू वर्सेस कंगना सस्ती कॉपी कहा, परवरिश पर सवाल उठाए तापसी पन्नू और कंगना रनोट के विवाद की शुरुआत 2018-19 के आसपास हुई। तापसी ने फिल्म ‘मनमर्जियां’ के प्रमोशन के दौरान कहा था कि कंगना को अपनी बात कहने के लिए फिल्टर की जरूरत है। 2019 में तापसी ने कंगना की फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के ट्रेलर की तारीफ की, लेकिन कंगना का नाम नहीं लिया। इस पर कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी को ‘सस्ती कॉपी’ कह दिया था। 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस तेज हुई। इसी दौरान कंगना ने तापसी और स्वरा भास्कर को ‘बी-ग्रेड एक्ट्रेस’ कहा। कंगना ने कहा था कि दोनों आउटसाइडर होने के बावजूद नेपोटिज्म का समर्थन करती हैं। तापसी ने इस पर कहा था कि आउटसाइडर्स को आपस में नहीं लड़ना चाहिए। दोनों की सोशल मीडिया पर लंबी बहस हुई। हाल ही में इंडिया टुडे से बातचीत में तापसी से पूछा गया कि क्या उन्होंने और कंगना ने अपने मतभेद सुलझा लिए हैं। तापसी ने कहा कि वह कंगना से कभी नहीं मिलीं और कथित विवाद शुरू होने से पहले भी उनकी मुलाकात नहीं हुई थी। तापसी ने आगे कहा कि मेरी उनके बारे में राय मेरी परवरिश, मेरे बात करने के तरीके और चीजों को देखने के नजरिए को दिखाती है। वह अपने नजरिए पर कायम हैं। तापसी के इस बयान पर कंगना ने शनिवार शाम बिना नाम लिए एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘एक सस्ती कॉपी अपनी आने वाली B-ग्रेड फिल्म को लेकर भी हमेशा की तरह मीडिया में सिर्फ हेडलाइन बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन आज उन्होंने सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने मेरी परवरिश और मेरे माता-पिता का बेहद बेशर्मी से मजाक उड़ाया।’ एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘मुझे लगता है कि सभी माता-पिता अपने बच्चों के लिए अपना बेस्ट करते हैं। मैं कभी किसी बहस में माता-पिता को नहीं लाती, लेकिन आज मैं उनके माता-पिता से भी पूछना चाहती हूं कि वे मेरे माता-पिता की तरह कोई ओरिजिनल इंसान क्यों नहीं पैदा कर सके? इतनी सस्ती कॉपी क्यों? आपकी कोशिशों के लिए मुझे अफसोस है।’ कंगना रनोट वर्सेस स्वरा भास्कर कंगना ने कहा बी ग्रेड एक्ट्रेस, स्वरा ने शेयर कर दिए आइटम सॉन्ग के लिंक कंगना ने तापसी पन्नू के साथ स्वरा को भी बी-ग्रेड कहा। कंगना ने कहा कि उन्हें बिजली बिल भरने की चिंता होती है। इसके बाद से ही स्वरा भास्कर और कंगना की सोशल मीडिया पर बहस होने लगी। विवादित बयान के बाद एक बार कंगना ने पोस्ट कर लिखा कि कटरीना, दीपिका जैसी एक्ट्रेस आइटम सॉन्ग करती हैं और वो आइटम सॉन्ग ठुकराने वाली इकलौती एक्ट्रेस हैं। इस पर स्वरा ने फिल्म रज्जो में कंगना पर फिल्माए गए आइटम सॉन्ग का लिंक शेयर कर दिया था। कंगना ने जवाब में लिखा, “जब भी कभी मैं A-लिस्टर्स पर सवाल उठाती हूं, तब ये B-ग्रेड्स सिपाही की तरह उनके बचाव में आ जाते हैं। आइटम नंबर ऐसा गीत है, जिसका फिल्म की कहानी से कुछ लेना-देना नहीं है। इसमें महिलाओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। मैंने नाच गर्ल का किरदार निभाते हुए भी इस बात का ध्यान रखा कि यह महिलाओं के लिए अपमानजनक न हो।” कंगना ने आगे लिखा, “ये B-ग्रेड्स नहीं समझेंगे। लेकिन मैंने संजय लीला भंसाली और फराह खान को भी आइटम सॉन्ग करने से मना किया है, जिन्होंने कुछ A-लिस्टर्स को रातोंरात सेंसेशन बना दिया। आज मैं जो भी हूं, उसके लिए बहुत कुछ दांव पर लगाया है। वापस बी-ग्रेड लकड़बग्घों पर आते हैं। अगर ये डायरेक्टर आपको पीछे से गुजरने का भी ऑफर दें तो आप रेंगते हुए चले जाओगे।” कंगना रनोट वर्सेस दिलजीत दोसांझ किसान आंदोलन पर सिंगर को कहा करण जौहर का पालतू दिसंबर 2020 में किसान आंदोलन के समय कंगना ने एक बूढ़ी सिख महिला को शाहीन बाग का प्रोटेस्टर बताया था और कहा कि 100 रुपए में प्रदर्शन करने आ जाती हैं। दिलजीत जो प्रोटेस्ट का समर्थन कर रहे थे, उन्होंने एक के बाद एक पोस्ट करनी शुरू कर दी। एक पोस्ट में दिलजीत ने लिखा, ढेले की अक्ल नहीं है तुमको, हमारी मांओं को तुमने 100 रुपए वाली कहा। बॉलीवुड की धमकी देकर किसी और को डराना जाकर। हम यहां बात करने ही जमे हैं। तू बॉलीवुड वालों को बोलती रहना। दूसरी पोस्ट में दिलजीत कहते हैं- बोलने की तमीज नहीं है तुझे कि किसी की मां-बहन को क्या कहना है। औरत होकर तू दूसरों को 100-100 रुपए वाला कहती है। हमारे पंजाब की मांएं हमारे लिए भगवान हैं। कंगना ने जवाब में दिलजीत को करण जौहर का चमचा कहते हुए कई आपत्तिजनक बयान दिए। दोनों की सोशल मीडिया पर हुई बहस काफी चर्चा में रही थी। कंगना रनोट वर्सेस उर्मिला मातोंडकर उर्मिला को कहा सॉफ्ट पोर्न स्टार, करारा जवाब मिला सितंबर 2020 में उर्मिला मातोंडकर और कंगना के बीच विवाद बॉलीवुड में ड्रग्स और फिल्म इंडस्ट्री की छवि को लेकर शुरू हुआ। कंगना ने बॉलीवुड के कई सेलेब्स को ड्रग लेने वाला कहा, इस पर उर्मिला ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम करने के बजाय वास्तविक मुद्दों पर बात होनी चाहिए। इसके बाद कंगना ने एक इंटरव्यू में उर्मिला को ‘सॉफ्ट पॉर्न स्टार’ कहा और उनकी एक्टिंग-फिल्मों पर सवाल उठाए। कंगना ने शिवसेना पार्टी से जुड़ने के बाद 3 करोड़ का दफ्तर खरीदने पर भी सवाल उठाए। उर्मिला ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने प्रॉपर्टी अपने पैसे से खरीदी है और इसके दस्तावेज दिखाने के लिए तैयार हैं। कुछ समय बाद उर्मिला ने कंगना को रुदाली कहा, जिससे वह भड़क गईं। आगे एक इंटरव्यू में उर्मिला ने कहा “मैंने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, उन पर मुझे कोई खेद नहीं है। मुझे समझ नहीं आता कि आखिर क्यों कोई इंसान हमेशा विक्टिम कार्ड खेलता रहता है। जब इंडस्ट्री में आपका इतना लंबा और बेहतरीन करियर हो, जहां से आपको सबकुछ मिला हो? कंगना रनोट वर्सेस सोना मोहापात्रा सोना बोलीं-सुशांत की मौत का फायदा उठा रही हैं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कंगना रनोट लगातार बॉलीवुड माफियाओं पर बयान दे रही थीं, जिसके बाद उन्होंने रिया पर भी कई ट्वीट किए थे। ये देखने के बाद सिंगर सोना मोहापात्रा ने कहा, कंगना ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म में एक्टर्स को गोल्ड डिगर, माफिया, सस्ती कॉपी और सोफ्ट पोर्न स्टार कह रही हैं और सुशांत की मौत का फायदा उठाकर मसीहा बनने की कोशिश कर रही हैं। सोना के कई ट्वीट आने के बाद कंगना ने उन्हें ब्लॉक कर दिया था। कंगना रनोट वर्सेस ऋतिक रोशन ऋतिक को कहा- सिली एक्स, स्टॉक करने के आरोप लगाए, कानूनी विवाद हुआ कंगना रनोट एक समय में फिल्म काइट और कृष 3 को स्टार ऋतिक रोशन के साथ रिलेशनशिप में रही थीं। ब्रेकअप के बाद आप की अदालत में पहुंचीं कंगना ने ऋतिक को सिली एक्स कहा और बताया कि ऋतिक उनके पीछे पड़े हुए थे और पार्टी में उनके लिए फ्लोर पर लोट-पोटकर डांस कर रहे थे। कुछ समय बाद साल 2016 में ऋतिक रोशन ने कंगना के खिलाफ स्टॉकिंग और हैरेसमेंट की शिकायत दर्ज की थी। केस होने के बाद कंगना ने ऋतिक पर काउंटर अटैक किया और कहा कि ऋतिक रोशन अपना अफेयर छिपाने के लिए ये सब कर रहे हैं, जिससे उन्हें तलाक में फायदा मिल सके। उस समय ऋतिक रोशन और सुजैन खान तलाक लेने वाले थे। कई महीनों तक चर्चा में रहे इस केस को कोर्ट ने सबूतों की कमी के चलते बंद कर दिया था। कंगना ने आप की अदालत में भी ऋतिक पर कई आरोप लगाए थे। कंगना रनोट वर्सेस जावेद अख्तर कंगना बोलीं- जावेद ने घर बुलाकर धमकाया, कोर्ट केस हुआ सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रनोट ने बॉलीवुड इंडस्ट्री और कैंप कल्चर के खिलाफ भी कई बयान दिए थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जब उनका ऋतिक रोशन से विवाद चल रहा था, तब जावेद अख्तर ने उन्हें अपने घर बुलाया था। कंगना ने दावा किया था कि जावेद अख्तर ने उन्हें धमकी दी थी कि ऋतिक को विवादों में न घसीटें। कंगना के इस बयान के बाद जावेद अख्तर ने 2020 में उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। 2 साल पहले कंगना ने कोर्ट में माफी मांगी, जिसके बाद ये केस बंद हुआ। कंगना ने सुलह के बाद जावेद अख्तर के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘आज मैंने और जावेद जी ने मानहानि केस में सुलह कर ली है। जावेद जी बहुत अच्छे हैं और उन्होंने मेरी बतौर डायरेक्टर अगली फिल्म के लिए गाने लिखने के लिए भी हां कर दी है।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket