Tuesday, 15 Sep 2026 | 05:03 AM

Trending :

EXCLUSIVE

रात में लंबे समय तक नहीं आती है नींद, गोलियां छोड़िए, इन चीजों का करें सेवन, आएगी अच्छी नींद

authorimg

Last Updated:

अच्छी नींद के लिए सबसे पहले प्राकृतिक तरीकों को अपनाना चाहिए. हमारी डाइट और लाइफस्टाइल का सीधा असर नींद की गुणवत्ता पर पड़ता है. अगर रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ छोटे बदलाव कर लिए जाएं और सही चीजों का सेवन किया जाए तो बिना किसी दवा के भी गहरी और सुकून भरी नींद मिल सकती है. कई ऐसी प्राकृतिक चीजें हैं जो शरीर को रिलैक्स करती हैं और दिमाग को शांत करने में मदद करती हैं. यही कारण है कि आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा में खानपान को नींद सुधारने का सबसे सरल तरीका माना जाता है.

ख़बरें फटाफट

ऋषिकेश: आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में अच्छी नींद लेना कई लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. काम का तनाव, मोबाइल का अधिक इस्तेमाल, अनियमित दिनचर्या और मानसिक दबाव की वजह से लोग देर रात तक जागते रहते हैं. जब लंबे समय तक नींद नहीं आती तो कई लोग तुरंत राहत पाने के लिए नींद की गोलियों का सहारा लेने लगते हैं. हालांकि बिना जरूरत और बिना सलाह के नींद की दवाइयों का सेवन करना सेहत के लिए ठीक नहीं होता. इन दवाइयों की आदत लग सकती है और शरीर पर इसके कई दुष्प्रभाव भी देखने को मिल सकते हैं.

डाइट और लाइफस्टाइल से नींद पर पड़ता है असर

लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान डॉ राजकुमार (आयुष) ने बताया कि अच्छी नींद के लिए सबसे पहले प्राकृतिक तरीकों को अपनाना चाहिए. हमारी डाइट और लाइफस्टाइल का सीधा असर नींद की गुणवत्ता पर पड़ता है. अगर रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ छोटे बदलाव कर लिए जाएं और सही चीजों का सेवन किया जाए तो बिना किसी दवा के भी गहरी और सुकून भरी नींद मिल सकती है. कई ऐसी प्राकृतिक चीजें हैं जो शरीर को रिलैक्स करती हैं और दिमाग को शांत करने में मदद करती हैं. यही कारण है कि आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा में खानपान को नींद सुधारने का सबसे सरल तरीका माना जाता है.

रात को सोने से पहले करें दूध का सेवन

रात को सोने से पहले गुनगुना दूध पीना सबसे आसान और असरदार उपायों में से एक माना जाता है. दूध में मौजूद ट्रिप्टोफैन नामक तत्व शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन को बढ़ाने में मदद करता है. ये हार्मोन शरीर को शांत करते हैं और नींद को गहरा बनाते हैं. इसलिए कई लोग बचपन से ही सोने से पहले दूध पीने की आदत रखते हैं. अगर दूध में हल्दी या थोड़ा सा जायफल मिला लिया जाए तो इसका असर और भी बेहतर हो सकता है.

केला से भी आती है अच्छी नींद

केला भी अच्छी नींद लाने में मदद करने वाला फल माना जाता है. केले में मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो मांसपेशियों को रिलैक्स करने का काम करते हैं. जब शरीर रिलैक्स होता है तो दिमाग भी शांत होने लगता है और नींद जल्दी आने लगती है. यह पेट को भी हल्का रखता है और शरीर को जरूरी ऊर्जा भी देता है.इसके अलावा बादाम भी नींद सुधारने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. बादाम में मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स होते हैं जो शरीर की नसों को शांत करते हैं. अगर रात को सोने से पहले 3 से 4 भीगे हुए बादाम खा लिए जाएं तो यह शरीर को रिलैक्स करने में मदद कर सकते हैं. इससे तनाव भी कम होता है और दिमाग शांत रहता है. कई लोग दूध के साथ बादाम का सेवन भी करते हैं जो नींद के लिए और अधिक लाभकारी माना जाता है.

हर्बल चाय में मिलती है कैमोमाइल

हर्बल चाय भी नींद के लिए एक अच्छा विकल्प मानी जाती है. खासतौर पर कैमोमाइल, तुलसी या लैवेंडर से बनी हर्बल चाय शरीर को प्राकृतिक रूप से शांत करने का काम करती है. ये चाय कैफीन फ्री होती हैं और तनाव को कम करने में मदद करती हैं. सोने से लगभग 30 मिनट पहले एक कप हल्की हर्बल चाय पीने से शरीर धीरे-धीरे रिलैक्स होने लगता है और नींद आने में आसानी होती है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
GT Vs KKR Live Cricket Score, IPL 2026 Match Today

April 17, 2026/
8:07 pm

आखरी अपडेट:17 अप्रैल, 2026, 20:07 IST दो तिहाई बहुमत से चूकने के बाद महिला कोटा विधेयक लोकसभा में विफल हो...

आज IPL में LSG-SRH का मैच: ईशान की कप्तानी में तीसरा मुकाबला, कहा था- हर मैच के साथ अपनी कमियों को जान रहा - Patna News

April 5, 2026/
1:01 pm

पटना15 मिनट पहले कॉपी लिंक आज IPL में पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच...

पाकिस्तान ने आतंकी मसूद-अजहर पर इनाम बढ़ाकर 70 लाख किया:भगोड़ा घोषित किया; अक्टूबर में FATF बैठक होनी है, उससे पहले कार्रवाई की

September 14, 2026/
3:10 pm

पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के प्रमुख मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाकर 70 लाख पाकिस्तानी रुपए कर दिया है। पाकिस्तान की...

IPL 2026; KKR के खिलाफ ईशान का नहीं चला बल्ला:14 रन बनाकर आउट; 8वें ओवर में लगातार 3 चौके जड़े; SRH का कोलकात्ता से मुकाबला

April 2, 2026/
3:00 pm

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मैच खेला जा रहा...

GE Aerospace & HAL Deal Complete; Tejas Fleet Strength Boost

April 14, 2026/
9:34 pm

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिकी डिफेंस कंपनी GE एयरोस्पेस और भारत की सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)...

गोविंदा से अनबन के बीच फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता:बेटे यशवर्धन पैपराजी से बचाते दिखे, चीटिंग के आरोप लगाए थे, मैनेजर बोले- इसका कोई आइडिया नहीं

August 19, 2026/
1:29 pm

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और उनके बेटे यशवर्धन आहूजा को मुंबई में बुधवार को फैमिली कोर्ट में देखा गया।...

Sapna Choudhary & Husband Veer Sahu Love Statement

June 12, 2026/
5:00 am

सपना चौधरी ने पति वीरसाहू के साथ पुरानी वीडियो सोशल मीडिया पर लव हरियाणवी गीत पर रील बनाकर शेयर की।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

रात में लंबे समय तक नहीं आती है नींद, गोलियां छोड़िए, इन चीजों का करें सेवन, आएगी अच्छी नींद

authorimg

Last Updated:

अच्छी नींद के लिए सबसे पहले प्राकृतिक तरीकों को अपनाना चाहिए. हमारी डाइट और लाइफस्टाइल का सीधा असर नींद की गुणवत्ता पर पड़ता है. अगर रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ छोटे बदलाव कर लिए जाएं और सही चीजों का सेवन किया जाए तो बिना किसी दवा के भी गहरी और सुकून भरी नींद मिल सकती है. कई ऐसी प्राकृतिक चीजें हैं जो शरीर को रिलैक्स करती हैं और दिमाग को शांत करने में मदद करती हैं. यही कारण है कि आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा में खानपान को नींद सुधारने का सबसे सरल तरीका माना जाता है.

ख़बरें फटाफट

ऋषिकेश: आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में अच्छी नींद लेना कई लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. काम का तनाव, मोबाइल का अधिक इस्तेमाल, अनियमित दिनचर्या और मानसिक दबाव की वजह से लोग देर रात तक जागते रहते हैं. जब लंबे समय तक नींद नहीं आती तो कई लोग तुरंत राहत पाने के लिए नींद की गोलियों का सहारा लेने लगते हैं. हालांकि बिना जरूरत और बिना सलाह के नींद की दवाइयों का सेवन करना सेहत के लिए ठीक नहीं होता. इन दवाइयों की आदत लग सकती है और शरीर पर इसके कई दुष्प्रभाव भी देखने को मिल सकते हैं.

डाइट और लाइफस्टाइल से नींद पर पड़ता है असर

लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान डॉ राजकुमार (आयुष) ने बताया कि अच्छी नींद के लिए सबसे पहले प्राकृतिक तरीकों को अपनाना चाहिए. हमारी डाइट और लाइफस्टाइल का सीधा असर नींद की गुणवत्ता पर पड़ता है. अगर रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ छोटे बदलाव कर लिए जाएं और सही चीजों का सेवन किया जाए तो बिना किसी दवा के भी गहरी और सुकून भरी नींद मिल सकती है. कई ऐसी प्राकृतिक चीजें हैं जो शरीर को रिलैक्स करती हैं और दिमाग को शांत करने में मदद करती हैं. यही कारण है कि आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा में खानपान को नींद सुधारने का सबसे सरल तरीका माना जाता है.

रात को सोने से पहले करें दूध का सेवन

रात को सोने से पहले गुनगुना दूध पीना सबसे आसान और असरदार उपायों में से एक माना जाता है. दूध में मौजूद ट्रिप्टोफैन नामक तत्व शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन को बढ़ाने में मदद करता है. ये हार्मोन शरीर को शांत करते हैं और नींद को गहरा बनाते हैं. इसलिए कई लोग बचपन से ही सोने से पहले दूध पीने की आदत रखते हैं. अगर दूध में हल्दी या थोड़ा सा जायफल मिला लिया जाए तो इसका असर और भी बेहतर हो सकता है.

केला से भी आती है अच्छी नींद

केला भी अच्छी नींद लाने में मदद करने वाला फल माना जाता है. केले में मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो मांसपेशियों को रिलैक्स करने का काम करते हैं. जब शरीर रिलैक्स होता है तो दिमाग भी शांत होने लगता है और नींद जल्दी आने लगती है. यह पेट को भी हल्का रखता है और शरीर को जरूरी ऊर्जा भी देता है.इसके अलावा बादाम भी नींद सुधारने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. बादाम में मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स होते हैं जो शरीर की नसों को शांत करते हैं. अगर रात को सोने से पहले 3 से 4 भीगे हुए बादाम खा लिए जाएं तो यह शरीर को रिलैक्स करने में मदद कर सकते हैं. इससे तनाव भी कम होता है और दिमाग शांत रहता है. कई लोग दूध के साथ बादाम का सेवन भी करते हैं जो नींद के लिए और अधिक लाभकारी माना जाता है.

हर्बल चाय में मिलती है कैमोमाइल

हर्बल चाय भी नींद के लिए एक अच्छा विकल्प मानी जाती है. खासतौर पर कैमोमाइल, तुलसी या लैवेंडर से बनी हर्बल चाय शरीर को प्राकृतिक रूप से शांत करने का काम करती है. ये चाय कैफीन फ्री होती हैं और तनाव को कम करने में मदद करती हैं. सोने से लगभग 30 मिनट पहले एक कप हल्की हर्बल चाय पीने से शरीर धीरे-धीरे रिलैक्स होने लगता है और नींद आने में आसानी होती है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket