Thursday, 26 Nov 2026 | 11:53 PM

Trending :

रेलवे को चाहिए था पानी, खोल दिए बरगी के गेट:3 गेट से 112 क्यूमेक पानी छोड़ा; दारोगाघाट,पंप हाउस तक पहुंचा पानी

बहुत कम ऐसा होता है, जब गर्मी में किसी बांध के गेट खोले जाए। पर जरूरत पड़ने पर ऐसा किया जाता है। जबलपुर के बरगी बांध के गेट को मार्च के माह में खोला गया। वजह यह कि रेलवे को पानी की अधिक जरूरत है, लिहाजा राज्य सरकार की सहमति के बाद मंगलवार को बरगी बांध के तीन गेट खोले गए हैं। हालांकि पानी छोड़ने से बांध के निचले स्तर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बरगी बांध प्रबंधन के मुताबिक रेलवे की जरूरतों को देखते हुए मंगलवार की रात 9 बजे रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के इक्कीस में से तीन गेट औसतन 0.33 मीटर तक खोल दिए गए हैं। इन गेटों में गेट नंबर 11 को 50 सेंटीमीटर तथा गेट नंबर10 और 12 को 25-25 सेंटीमीटर की ऊंचाई तक खोला गया है। बरगी बांध के कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह ने बताया कि बरगी बांध स्थित जल विद्युत उत्पादन इकाइयों को मेंटेनेंस के लिये बंद किए जाने की वजह से नर्मदा नदी में पानी का प्रवाह कम हो गया था, जिसके चलते रेलवे की जलापूर्ति बाधित हो गई थी। कार्यापालन यंत्री के मुताबिक बरगी बांध के खोले गये तीनों गेटों से 112 क्यूमेक पानी की निकासी की जाएगी, ताकि रेलवे के दारोगाघाट स्थित पंप हाउस तक पर्याप्त पानी पहुँच सके। गेटों से पानी छोड़ने से बांध के निचले क्षेत्र में स्थित घाटों के जल स्तर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इससे पहले जून 2025 में भी बरगी बांध के तीन गेट खोले गए थे। प्रबंधन का कहना था कि जबलपुर जिला प्रशासन की ओर से एक रिक्वेस्ट आई थी, जिसके बाद नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बांध के गेट खोलने का फैसला किया। बरगी बांध के फिलहाल 3 गेट खोले गए हैं, इन्हें लगभग 1 मीटर तक खोला गया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
2026 की दुनियाभर की टॉप-10 फिल्मों में शामिल हुई धुरंधर-2:क्रिस हेम्सवर्थ और जेंडया की फिल्मों को पीछे छोड़ा, ₹1656 करोड़ हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन

April 9, 2026/
5:45 pm

आदित्य धर की स्पाई ड्रामा फिल्म धुरंधर: द रिवेंज इस साल दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10...

MP Board 12th Result 2026 Toppers List LIVE Update; MPBSE

April 15, 2026/
5:00 am

12वीं में 79.41% छात्राएं पास हुईं, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 72.39% रहा। रिजल्ट के बाद मिठाइयां बांटीं। एमबी बोर्ड...

authorimg

April 27, 2026/
12:36 pm

Does onion protect from heat: गर्मी भीषण पड़ रही है. लोग लू, डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए तरह-तरह...

हरदा में कार स्क्रैच विवाद, आरोपी गिरफ्तार:समझौते के बाद महिलाओं को धमकाया, ऑटो तोड़ा; पुलिस ने जुलूस निकाला

February 25, 2026/
12:48 pm

हरदा जिले में कार स्क्रैच विवाद के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कमल दमाड़े पर समझौते...

पिता की सलाह पर क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी:बोले- दुविधा में था बेटा, हमने कहा- दबाव में मत आओ; टी-20 वर्ल्डकप में अर्धशतक बनाया

March 11, 2026/
9:07 am

भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 वर्ल्ड कप जीत में अमृतसर के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी ने अहम...

राजनीति

रेलवे को चाहिए था पानी, खोल दिए बरगी के गेट:3 गेट से 112 क्यूमेक पानी छोड़ा; दारोगाघाट,पंप हाउस तक पहुंचा पानी

रेलवे को चाहिए था पानी, खोल दिए बरगी के गेट:3 गेट से 112 क्यूमेक पानी छोड़ा; दारोगाघाट,पंप हाउस तक पहुंचा पानी

बहुत कम ऐसा होता है, जब गर्मी में किसी बांध के गेट खोले जाए। पर जरूरत पड़ने पर ऐसा किया जाता है। जबलपुर के बरगी बांध के गेट को मार्च के माह में खोला गया। वजह यह कि रेलवे को पानी की अधिक जरूरत है, लिहाजा राज्य सरकार की सहमति के बाद मंगलवार को बरगी बांध के तीन गेट खोले गए हैं। हालांकि पानी छोड़ने से बांध के निचले स्तर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बरगी बांध प्रबंधन के मुताबिक रेलवे की जरूरतों को देखते हुए मंगलवार की रात 9 बजे रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के इक्कीस में से तीन गेट औसतन 0.33 मीटर तक खोल दिए गए हैं। इन गेटों में गेट नंबर 11 को 50 सेंटीमीटर तथा गेट नंबर10 और 12 को 25-25 सेंटीमीटर की ऊंचाई तक खोला गया है। बरगी बांध के कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह ने बताया कि बरगी बांध स्थित जल विद्युत उत्पादन इकाइयों को मेंटेनेंस के लिये बंद किए जाने की वजह से नर्मदा नदी में पानी का प्रवाह कम हो गया था, जिसके चलते रेलवे की जलापूर्ति बाधित हो गई थी। कार्यापालन यंत्री के मुताबिक बरगी बांध के खोले गये तीनों गेटों से 112 क्यूमेक पानी की निकासी की जाएगी, ताकि रेलवे के दारोगाघाट स्थित पंप हाउस तक पर्याप्त पानी पहुँच सके। गेटों से पानी छोड़ने से बांध के निचले क्षेत्र में स्थित घाटों के जल स्तर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इससे पहले जून 2025 में भी बरगी बांध के तीन गेट खोले गए थे। प्रबंधन का कहना था कि जबलपुर जिला प्रशासन की ओर से एक रिक्वेस्ट आई थी, जिसके बाद नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बांध के गेट खोलने का फैसला किया। बरगी बांध के फिलहाल 3 गेट खोले गए हैं, इन्हें लगभग 1 मीटर तक खोला गया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket