Sunday, 05 Apr 2026 | 09:09 PM

Trending :

EXCLUSIVE

लंदन में सिख और पाकिस्तानियों में विवाद:पंजाबी रेस्टोरेंट मालिक ने हलाल मीट न बेचने का बोर्ड लगाया, 100 लोगों ने हमला किया

लंदन के हाई-प्रोफाइल इलाके हैमरस्मिथ में पंजाबी रेस्टोरेंट मालिक और पाकिस्तानी मुस्लिमों में हलाल मीट को लेकर विवाद हो गया। 16 साल से रेस्टोरेंट चला रहे हरमन कपूर ने कहा कि हलाल मीट बेचने से मना करने पर पाकिस्तानियों के 100 लोगों के ग्रुप ने हमला कर दिया। उन्होंने कहा- मुझे हलाल मीट बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है। अपने बिजनेस को बचाने के लिए मुझे दुनियाभर के सिखों से मदद मांगनी पड़ रही है। हरमन के मुताबिक, विवाद तब शुरू हुआ जब उन्होंने 14 मार्च को रेस्टोरेंट पर एक बोर्ड लगा दिया। इस पर साफ लिख दिया कि उनके रंगरेज रेस्टोरेंट में हलाल मीट नहीं मिलेगा। हरमन के पोस्टर लगाने के बाद रेस्टोरेंट पर पाकिस्तानियों की भीड़ जमा हो गई। यहां तोड़फोड़ की कोशिश की गई। हरमन ने कहा कि उन पर हमला किया गया। उन्होंने गातरे से डिफेंस किया। उनके घर को भी कट्टरपंथियों ने निशाना बनाया। हरमन ने कहा कि पुलिस ने भी कट्टरपंथियों का साथ दिया। आरोपियों को अरेस्ट करने के बजाय उल्टा उन्हें ही अरेस्ट कर लिया। लेकिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया। हरमन ने बताया कि 2010 में खोला उनका रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर है। उनका रेस्टोरेंट रंगरेज पंजाबी स्वाद के लिए मशहूर है। लेकिन उन्होंने कभी हलाल मीट नहीं बेचा। नॉन हलाल मीटअप पोस्ट से छिड़ा विवाद
14 मार्च 2026 को कपूर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- नॉन हलाल मीटअप। दोपहर 2 बजे रंगरेज आओ, रिकॉर्डिंग उपकरण लेकर आओ। विवाद करने वालों को एक्सपोज करेंगे। पोस्ट वायरल होते ही मुस्लिम समुदाय के 100 से ज्यादा लोग रेस्टोरेंट के बाहर जमा हो गए। एंट्रेंस बंद होने पर नारे लगाने लगे। कपूर ने इसका वीडियो पोस्ट कर दिया और कहा कि उसे धमकियां आ रही हैं। हंगामा होने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया
रंगरेज रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा होने के बाद पुलिस फोर्स पहुंची। भीड़ को हटाया। पुलिस अंदर घुसी और हरमन सिंह कपूर को अरेस्ट कर ले गई। पुलिस ने गिरफ्तारी का कारण हमला करने वालों को गातरा दिखाना बताया। पुलिस ने कहा कि लंदन में हथियार दिखाना कानूनी जुर्म है। कपूर को बाद में बेल मिल गई। इसे लेकर मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। कपूर का दावा- मैंने तो अपने परिवार को बचाया
हंगामा होने और गातरा दिखाने पर कपूर ने कहा- सिख गुरुओं ने आत्मरक्षा के लिए कृपाण दी है। मैंने तो हमलावरों से अपने परिवार को बचाया है। किसी पर हमला नहीं किया। हरमन कपूर ने आरोप लगाया कि वह 2023 से खालिस्तानी और मुस्लिम समूहों का टारगेट है। पुलिस ने मुझे गिरफ्तार किया क्योंकि मेरा नाम खान नहीं है। यह दोतरफा पुलिसिंग है। विरोध करने वाले युवाओं ने कहा कि कपूर ने उन्हें हमला करने के लिए उकसाया, हेट स्पीच दी, मुस्लिम कम्युनिटी को ट्रोल किया और कृपाण दिखाकर धमकी दी। जानें कैसे शुरू हुआ और क्यों बढ़ा विवाद… ——— ये खबर भी पढ़ें… कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या:मां बोली- खालिस्तानियों ने मारा; हरियाणा में जन्मी, विवादित टिप्पणियां करती थी कनाडा में पंजाबी मूल की यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल (45) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। कैनेडियन पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे हमलावर उसके घर में घुसे। उसे घर के भीतर ही चाकू मारे गए। जिसके बाद हमलावर उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। नैन्सी कनाडा के विंडसर इलाके में रहती थी। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया की मालदीव में बोट पलटी:इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट किए गए; हादसे में भारतीय समेत 2 लोग लापता

March 20, 2026/
9:48 pm

रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया मालदीव में स्पीडबोट पलटने से घायल हो गए हैं। हादसे में सिंघानिया को...

होली के बाद बॉडी डिटॉक्स

March 3, 2026/
2:38 pm

होली के बाद बॉडी डिटॉक्स | छवि: ऐ होली के बाद बॉडी डिटॉक्स: होली का त्योहार यानि कि रंगीन की...

RBSE 12th Result 2026 Date Live: Scorecards soon at rajeduboard.rajasthan.gov.in.

March 30, 2026/
10:45 am

आखरी अपडेट:30 मार्च, 2026, 10:45 IST न्यूज18 राज्यसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे...

193 शराब दुकानों के लिए 30% कम के ऑफर:आबकारी विभाग का फैसला, 13वें चरण की नीलामी होगी; ऑफसेट प्राइस की अधिकतम सीमा 30%

April 4, 2026/
12:05 am

मध्यप्रदेश में 193 दुकानों के लिए आबकारी विभाग को 30 प्रतिशत से कम के ऑफर मिले हैं। सरकार को 1216.34...

गन्ने बनाम बेल का रस: गन्ना या फिर बेल का रस... गर्मी में ऊर्जावान पेय कौन सा है? जानिए फायदे

April 1, 2026/
7:54 pm

गन्ना बनाम बेल का रस: गर्मी का पारा चढ़ना ही शरीर को वर्गीकृत और ऊर्जावान बनाए रखना एक बड़ी चुनौती...

सत्तन गुरु की बेटी कनुप्रिया का पीएम को खुला पत्र:घटना को ‘सोची-समझी साजिश’ बताया; निष्पक्ष जांच की मांग

April 3, 2026/
12:28 am

29 मार्च को दशहरा मैदान पर आयोजित नगर निगम के भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य...

अमेरिका-इजराइल के हमलों से ईरान में बिजली गुल:पावरग्रिड को नुकसान; राजधानी तेहरान में लोग सड़कों पर उतरे, ‘अल्ला हू अकबर’ के नारे लगाए

March 30, 2026/
6:58 am

अमेरिका-इजराइल के हमलों के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में बिजली गुल हो गई है। ईरान के ऊर्जा मंत्रालय के...

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज टली:19 मार्च की जगह अब 4 जून को आएगी मूवी, 8 मार्च का ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी कैंसल

March 4, 2026/
4:44 pm

यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट, जो पहले 8 मार्च को बेंगलुरु...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

लंदन में सिख और पाकिस्तानियों में विवाद:पंजाबी रेस्टोरेंट मालिक ने हलाल मीट न बेचने का बोर्ड लगाया, 100 लोगों ने हमला किया

लंदन में सिख और पाकिस्तानियों में विवाद:पंजाबी रेस्टोरेंट मालिक ने हलाल मीट न बेचने का बोर्ड लगाया, 100 लोगों ने हमला किया

लंदन के हाई-प्रोफाइल इलाके हैमरस्मिथ में पंजाबी रेस्टोरेंट मालिक और पाकिस्तानी मुस्लिमों में हलाल मीट को लेकर विवाद हो गया। 16 साल से रेस्टोरेंट चला रहे हरमन कपूर ने कहा कि हलाल मीट बेचने से मना करने पर पाकिस्तानियों के 100 लोगों के ग्रुप ने हमला कर दिया। उन्होंने कहा- मुझे हलाल मीट बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है। अपने बिजनेस को बचाने के लिए मुझे दुनियाभर के सिखों से मदद मांगनी पड़ रही है। हरमन के मुताबिक, विवाद तब शुरू हुआ जब उन्होंने 14 मार्च को रेस्टोरेंट पर एक बोर्ड लगा दिया। इस पर साफ लिख दिया कि उनके रंगरेज रेस्टोरेंट में हलाल मीट नहीं मिलेगा। हरमन के पोस्टर लगाने के बाद रेस्टोरेंट पर पाकिस्तानियों की भीड़ जमा हो गई। यहां तोड़फोड़ की कोशिश की गई। हरमन ने कहा कि उन पर हमला किया गया। उन्होंने गातरे से डिफेंस किया। उनके घर को भी कट्टरपंथियों ने निशाना बनाया। हरमन ने कहा कि पुलिस ने भी कट्टरपंथियों का साथ दिया। आरोपियों को अरेस्ट करने के बजाय उल्टा उन्हें ही अरेस्ट कर लिया। लेकिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया। हरमन ने बताया कि 2010 में खोला उनका रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर है। उनका रेस्टोरेंट रंगरेज पंजाबी स्वाद के लिए मशहूर है। लेकिन उन्होंने कभी हलाल मीट नहीं बेचा। नॉन हलाल मीटअप पोस्ट से छिड़ा विवाद
14 मार्च 2026 को कपूर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- नॉन हलाल मीटअप। दोपहर 2 बजे रंगरेज आओ, रिकॉर्डिंग उपकरण लेकर आओ। विवाद करने वालों को एक्सपोज करेंगे। पोस्ट वायरल होते ही मुस्लिम समुदाय के 100 से ज्यादा लोग रेस्टोरेंट के बाहर जमा हो गए। एंट्रेंस बंद होने पर नारे लगाने लगे। कपूर ने इसका वीडियो पोस्ट कर दिया और कहा कि उसे धमकियां आ रही हैं। हंगामा होने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया
रंगरेज रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा होने के बाद पुलिस फोर्स पहुंची। भीड़ को हटाया। पुलिस अंदर घुसी और हरमन सिंह कपूर को अरेस्ट कर ले गई। पुलिस ने गिरफ्तारी का कारण हमला करने वालों को गातरा दिखाना बताया। पुलिस ने कहा कि लंदन में हथियार दिखाना कानूनी जुर्म है। कपूर को बाद में बेल मिल गई। इसे लेकर मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। कपूर का दावा- मैंने तो अपने परिवार को बचाया
हंगामा होने और गातरा दिखाने पर कपूर ने कहा- सिख गुरुओं ने आत्मरक्षा के लिए कृपाण दी है। मैंने तो हमलावरों से अपने परिवार को बचाया है। किसी पर हमला नहीं किया। हरमन कपूर ने आरोप लगाया कि वह 2023 से खालिस्तानी और मुस्लिम समूहों का टारगेट है। पुलिस ने मुझे गिरफ्तार किया क्योंकि मेरा नाम खान नहीं है। यह दोतरफा पुलिसिंग है। विरोध करने वाले युवाओं ने कहा कि कपूर ने उन्हें हमला करने के लिए उकसाया, हेट स्पीच दी, मुस्लिम कम्युनिटी को ट्रोल किया और कृपाण दिखाकर धमकी दी। जानें कैसे शुरू हुआ और क्यों बढ़ा विवाद… ——— ये खबर भी पढ़ें… कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या:मां बोली- खालिस्तानियों ने मारा; हरियाणा में जन्मी, विवादित टिप्पणियां करती थी कनाडा में पंजाबी मूल की यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल (45) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। कैनेडियन पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे हमलावर उसके घर में घुसे। उसे घर के भीतर ही चाकू मारे गए। जिसके बाद हमलावर उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। नैन्सी कनाडा के विंडसर इलाके में रहती थी। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket