Sunday, 13 Sep 2026 | 05:06 PM

Trending :

EXCLUSIVE

लू का जानलेवा अटैक! 40 पार हो चुका पारा, शरीर दे ये संकेत तो तुरंत अपनाएं सरकारी गाइडलाइन, वरना…

authorimg

Last Updated:

दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है और हीटवेव का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में जरा सी लापरवाही भी सेहत पर भारी पड़ सकती है. इसलिए जानिए गर्मी से बचने के जरूरी फर्स्ट एड टिप्स, जो आयुष मंत्रालय ने शेयर किए हैं…

Zoom

हीटवेव के दौरान शरीर का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है.

राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है, जिसके कारण हीटवेव का खतरा लगातार बढ़ रहा है. ऐसे मौसम में स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी गंभीर परेशानी पैदा कर सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए आयुष मंत्रालय ने लोगों के लिए कुछ जरूरी और आसान फर्स्ट एड टिप्स साझा किए हैं, ताकि तेज गर्मी के असर से बचा जा सके.

आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि हीटवेव के दौरान शरीर का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है और पानी की कमी होने लगती है. इस वजह से चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना, सिर दर्द, ज्यादा पसीना आना और कुछ मामलों में बेहोशी जैसी स्थिति भी बन सकती है. ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए.

अगर किसी व्यक्ति को चक्कर, घबराहट या बेचैनी महसूस हो रही हो, तो सबसे पहले उसे ठंडी या छायादार जगह पर ले जाना चाहिए. तेज धूप में रहने से स्थिति और खराब हो सकती है. इसके बाद व्यक्ति को आराम करने दें और तंग कपड़ों की जगह ढीले कपड़े पहनाएं, ताकि शरीर को हवा मिल सके. साथ ही शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए लगातार पानी पीते रहें. ओआरएस, नींबू पानी और नारियल पानी जैसे पेय पदार्थ भी काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

यदि किसी को अत्यधिक गर्मी महसूस हो रही हो, तो उसके शरीर पर गीले कपड़े या पानी से हल्का स्पंज करना राहत दे सकता है. इससे शरीर का तापमान धीरे-धीरे सामान्य होने लगता है. हालांकि अगर व्यक्ति बेहोश हो जाए, तो उसे जबरदस्ती पानी या कोई भी चीज खाने-पीने के लिए न दें. मंत्रालय ने सलाह दी है कि गर्मियों में दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचना चाहिए, क्योंकि इस समय तापमान सबसे अधिक रहता है.

अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर ढककर निकलें और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें. इसके अलावा खानपान का भी विशेष ध्यान रखना जरूरी है. हल्का, ताजा और पौष्टिक भोजन करें. ज्यादा तला-भुना या भारी खाना खाने से बचें. साथ ही चाय, कॉफी और शराब जैसी चीजों का सेवन कम करना चाहिए, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकती हैं.

About the Author

authorimg

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
संसद में सरकार बोली- E20 पेट्रोल से इंजन खराब नहीं:23 करोड़ गाड़ियां बिना परेशानी चल रहीं, पुरानी गाड़ियों का माइलेज मामूली गिरा

July 20, 2026/
6:34 pm

देश में 20% एथेनॉल मिला पेट्रोल यानी E20 फ्यूल से गाड़ियों के इंजन खराब होने या उनके अचानक बंद होने...

भोपाल में टाॅवर पर चढ़ा युवक,रात में कांग्रेस का धरना:सुबह मानस भवन के पीछे से हटेंगी 27 झुग्गी; 8 SDM-तहसीलदार समेत 95 की ड्यूटी लगाई

May 2, 2026/
12:05 am

भोपाल में पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन की बस्ती हटाने के विरोध में एक युवक पॉलिटेक्निक चौराहे पर टावर पर...

ट्रेन से टुकड़ों में कटा किसान…मौत से पहले का VIDEO:बोला- पूर्व विधायक मुझसे हत्या कराना चाहते थे; शिवराज मामा को गोली मारने रिवॉल्वर दी

April 28, 2026/
12:34 am

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोमवार शाम 4 बजे किसान ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। रेलवे...

इवेंट में इग्नोर होने पर आया सीनियर एक्टर का रिएक्शन:कहा- ऐसा कुछ नहीं हुआ, मुझे वहां से जल्दी निकलना था; वीडियो में मंच के पीछे से उतरते दिखे थे

April 21, 2026/
1:56 pm

फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के ट्रेलर लॉन्च से जुड़े एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इवेंट...

Gukesh Loses Norway Chess; Wesley So Claims Victory

May 27, 2026/
11:44 am

स्पोर्ट्स डेस्क22 मिनट पहले कॉपी लिंक नॉर्वे चेस टूर्नामेंट मंगलवार का दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए मिलाजुला रहा। वर्ल्ड चैंपियन...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

लू का जानलेवा अटैक! 40 पार हो चुका पारा, शरीर दे ये संकेत तो तुरंत अपनाएं सरकारी गाइडलाइन, वरना…

authorimg

Last Updated:

दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है और हीटवेव का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में जरा सी लापरवाही भी सेहत पर भारी पड़ सकती है. इसलिए जानिए गर्मी से बचने के जरूरी फर्स्ट एड टिप्स, जो आयुष मंत्रालय ने शेयर किए हैं…

Zoom

हीटवेव के दौरान शरीर का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है.

राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है, जिसके कारण हीटवेव का खतरा लगातार बढ़ रहा है. ऐसे मौसम में स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी गंभीर परेशानी पैदा कर सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए आयुष मंत्रालय ने लोगों के लिए कुछ जरूरी और आसान फर्स्ट एड टिप्स साझा किए हैं, ताकि तेज गर्मी के असर से बचा जा सके.

आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि हीटवेव के दौरान शरीर का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है और पानी की कमी होने लगती है. इस वजह से चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना, सिर दर्द, ज्यादा पसीना आना और कुछ मामलों में बेहोशी जैसी स्थिति भी बन सकती है. ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए.

अगर किसी व्यक्ति को चक्कर, घबराहट या बेचैनी महसूस हो रही हो, तो सबसे पहले उसे ठंडी या छायादार जगह पर ले जाना चाहिए. तेज धूप में रहने से स्थिति और खराब हो सकती है. इसके बाद व्यक्ति को आराम करने दें और तंग कपड़ों की जगह ढीले कपड़े पहनाएं, ताकि शरीर को हवा मिल सके. साथ ही शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए लगातार पानी पीते रहें. ओआरएस, नींबू पानी और नारियल पानी जैसे पेय पदार्थ भी काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

यदि किसी को अत्यधिक गर्मी महसूस हो रही हो, तो उसके शरीर पर गीले कपड़े या पानी से हल्का स्पंज करना राहत दे सकता है. इससे शरीर का तापमान धीरे-धीरे सामान्य होने लगता है. हालांकि अगर व्यक्ति बेहोश हो जाए, तो उसे जबरदस्ती पानी या कोई भी चीज खाने-पीने के लिए न दें. मंत्रालय ने सलाह दी है कि गर्मियों में दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचना चाहिए, क्योंकि इस समय तापमान सबसे अधिक रहता है.

अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर ढककर निकलें और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें. इसके अलावा खानपान का भी विशेष ध्यान रखना जरूरी है. हल्का, ताजा और पौष्टिक भोजन करें. ज्यादा तला-भुना या भारी खाना खाने से बचें. साथ ही चाय, कॉफी और शराब जैसी चीजों का सेवन कम करना चाहिए, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकती हैं.

About the Author

authorimg

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket