Monday, 24 Aug 2026 | 05:18 PM

Trending :

लू में ज्यादा बाहर न निकलें, आंखों की इन 3 समस्याओं का हो जाएंगे शिकार, डॉक्टर से समझें खतरे

authorimg

Last Updated:

Eye Problems in Summer Heat: तेज गर्मी और लू का असर आंखों पर भी बुरी तरह पड़ता है. अगर आप भीषण गर्मी में आंखों को खयाल नहीं रखेंगे, तो इससे ड्राई आई, एलर्जी और इंफेक्शन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. डॉक्टर्स की मानें तो आंखों को धूप से बचाना जरूरी होता है. इसके लिए घर से निकलते वक्त सनग्लासेस जरूर इस्तेमाल करने चाहिए.

Zoom

गर्मी में आंखों को हेल्दी रखने के लिए धूप में बाहर जाने से बचें.

How Summer Heat Affect Eyes: देश के कई हिस्सों में इस वक्त भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. दिल्ली-एनसीआर में पारा 45 के पार हो गया है. मौसम विभाग की मानें तो अगले एक सप्ताह तक इसी तरह आसमान से आग बरसेगी. गर्मी में तेज धूप और गर्म हवाएं आंखों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं. लू के दौरान लंबे समय तक बाहर रहने से आंखों में ड्राइनेस, जलन, लालिमा और संक्रमण जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं. डॉक्टर्स के अनुसार तेज धूप में मौजूद अल्ट्रावायलेट किरणें और गर्म हवाएं आंखों की संवेदनशील परत को प्रभावित करती हैं.

नई दिल्ली के विजन आई सेंटर के मेडिकल डायरेक्टर और रिफ्रेक्टिव सर्जन डॉ. तुषार ग्रोवर ने News18 को बताया गर्मी और लू की वजह से आंखों की नमी तेजी से कम होने लगती है. जब आंखों में पर्याप्त आंसू नहीं बनते या जल्दी सूख जाते हैं, तो ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या हो सकती है. लंबे समय तक धूप में रहना, कम पानी पीना, लगातार स्क्रीन देखना और AC में ज्यादा समय बिताना इस समस्या को बढ़ा सकता है. इस कंडीशन में लोगों को आंखों में जलन, चुभन, खुजली, धुंधला दिखना और लालिमा जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. कई बार आंखों से बार-बार पानी भी आने लगता है. अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो आंखों में इंफेक्शन और कॉर्निया से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं.

डॉक्टर ग्रोवर के मुताबिक गर्मियों में धूल, पसीना और प्रदूषण बढ़ने से आंखों में एलर्जी और संक्रमण का खतरा काफी ज्यादा हो जाता है. तेज गर्मी और नमी में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं, जिससे कंजंक्टिवाइटिस यानी आई फ्लू जैसी समस्या हो सकती है. आई फ्लू होने पर लोगों को आंखों में रेडनेस, खुजली, सूजन, पानी आना और चिपचिपा पदार्थ निकलने जैसी परेशानियां देखने को मिल सकती हैं. कुछ लोगों को तेज रोशनी में आंखें खोलने में भी परेशानी होती है. अगर गंदे हाथों से आंखों को बार-बार छुआ जाए, तो संक्रमण तेजी से फैल सकता है.

एक्सपर्ट ने बताया कि तेज धूप में मौजूद अल्ट्रावायलेट यानी UV किरणें आंखों के लिए काफी नुकसानदायक मानी जाती हैं. बिना सनग्लासेस के लंबे समय तक धूप में रहने से आंखों की बाहरी सतह प्रभावित हो सकती है. लगातार UV एक्सपोजर से भविष्य में मोतियाबिंद और रेटिना से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है. धूप में ज्यादा काम करने वाले लोग, बाइक चलाने वाले, बच्चे और बुजुर्ग इस खतरे की चपेट में जल्दी आ सकते हैं. इसलिए आंखों को सीधी धूप से बचाना बेहद जरूरी है.

अब सवाल है कि गर्मी में आंखों को सुरक्षित रखने के लिए क्या करें? डॉक्टर ग्रोवर ने बताया कि गर्मियों में आंखों को सुरक्षित रखने के लिए बाहर निकलते समय हमेशा UV प्रोटेक्शन वाले सनग्लासेस पहनें. दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच तेज धूप में बाहर निकलने से बचें. शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं और आंखों को बार-बार हाथ लगाने से बचें. बाहर से आने के बाद आंखों को साफ पानी से धोना फायदेमंद हो सकता है. लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप स्क्रीन देखने से भी आंखों पर दबाव बढ़ सकता है, इसलिए बीच-बीच में आंखों को आराम देना जरूरी है. अगर आंखों में तेज दर्द, लगातार रेडनेस, सूजन, धुंधला दिखना या रोशनी से ज्यादा परेशानी हो रही हो, तो तुरंत आंखों के डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Udhampur Bus Accident Tragedy Video Update

April 20, 2026/
11:02 am

उधमपुरकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक उधमपुर के कगोट इलाके में हादसे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जम्मू के उधमपुर...

टॉप-10-कंपनियों में से 7 की वैल्यू 2.05 लाख करोड़ घटी:TCS टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹66,699 करोड़ कम हुई; रिलायंस का मार्केट कैप भी घटा

April 26, 2026/
1:59 pm

मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार...

KKR vs SRH Live Score, IPL 2026

April 2, 2026/
7:21 pm

आखरी अपडेट:02 अप्रैल, 2026, 19:21 IST तमिलनाडु की चुनावी गतिशीलता में एक सूक्ष्म लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव को रेखांकित करते हुए,...

Nagpur SBL Company Blast | Deaths Feared Rise

March 1, 2026/
10:43 am

नागपुर (महाराष्ट्र)31 मिनट पहले कॉपी लिंक महाराष्ट्र में नागपुर जिले राउलगांव स्थित गोला-बारूद निर्माण कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में रविवार...

Sabalenka Beats Osaka in French Open Night Match

June 2, 2026/
8:08 am

पेरिस7 मिनट पहले कॉपी लिंक वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका ने फ्रेंच ओपन (रोलां गैरो) के चौथे दौर में नाओमी ओसाका...

ओरछा में हवाई 'उड़ान'...4.30 घंटे में दर्शन कर भोपाल लौटें:500 फीट की ऊंचाई पर जॉय राइड भी; हेलिकॉप्टर से 1.10 घंटे में पहुंचें चंदेरी

April 24, 2026/
6:05 am

मध्य प्रदेश के ओरछा में राजा राम के दरबार में अब आप सिर्फ डेढ़ घंटे में ही पहुंच सकते हैं।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

लू में ज्यादा बाहर न निकलें, आंखों की इन 3 समस्याओं का हो जाएंगे शिकार, डॉक्टर से समझें खतरे

authorimg

Last Updated:

Eye Problems in Summer Heat: तेज गर्मी और लू का असर आंखों पर भी बुरी तरह पड़ता है. अगर आप भीषण गर्मी में आंखों को खयाल नहीं रखेंगे, तो इससे ड्राई आई, एलर्जी और इंफेक्शन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. डॉक्टर्स की मानें तो आंखों को धूप से बचाना जरूरी होता है. इसके लिए घर से निकलते वक्त सनग्लासेस जरूर इस्तेमाल करने चाहिए.

Zoom

गर्मी में आंखों को हेल्दी रखने के लिए धूप में बाहर जाने से बचें.

How Summer Heat Affect Eyes: देश के कई हिस्सों में इस वक्त भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. दिल्ली-एनसीआर में पारा 45 के पार हो गया है. मौसम विभाग की मानें तो अगले एक सप्ताह तक इसी तरह आसमान से आग बरसेगी. गर्मी में तेज धूप और गर्म हवाएं आंखों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं. लू के दौरान लंबे समय तक बाहर रहने से आंखों में ड्राइनेस, जलन, लालिमा और संक्रमण जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं. डॉक्टर्स के अनुसार तेज धूप में मौजूद अल्ट्रावायलेट किरणें और गर्म हवाएं आंखों की संवेदनशील परत को प्रभावित करती हैं.

नई दिल्ली के विजन आई सेंटर के मेडिकल डायरेक्टर और रिफ्रेक्टिव सर्जन डॉ. तुषार ग्रोवर ने News18 को बताया गर्मी और लू की वजह से आंखों की नमी तेजी से कम होने लगती है. जब आंखों में पर्याप्त आंसू नहीं बनते या जल्दी सूख जाते हैं, तो ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या हो सकती है. लंबे समय तक धूप में रहना, कम पानी पीना, लगातार स्क्रीन देखना और AC में ज्यादा समय बिताना इस समस्या को बढ़ा सकता है. इस कंडीशन में लोगों को आंखों में जलन, चुभन, खुजली, धुंधला दिखना और लालिमा जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. कई बार आंखों से बार-बार पानी भी आने लगता है. अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो आंखों में इंफेक्शन और कॉर्निया से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं.

डॉक्टर ग्रोवर के मुताबिक गर्मियों में धूल, पसीना और प्रदूषण बढ़ने से आंखों में एलर्जी और संक्रमण का खतरा काफी ज्यादा हो जाता है. तेज गर्मी और नमी में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं, जिससे कंजंक्टिवाइटिस यानी आई फ्लू जैसी समस्या हो सकती है. आई फ्लू होने पर लोगों को आंखों में रेडनेस, खुजली, सूजन, पानी आना और चिपचिपा पदार्थ निकलने जैसी परेशानियां देखने को मिल सकती हैं. कुछ लोगों को तेज रोशनी में आंखें खोलने में भी परेशानी होती है. अगर गंदे हाथों से आंखों को बार-बार छुआ जाए, तो संक्रमण तेजी से फैल सकता है.

एक्सपर्ट ने बताया कि तेज धूप में मौजूद अल्ट्रावायलेट यानी UV किरणें आंखों के लिए काफी नुकसानदायक मानी जाती हैं. बिना सनग्लासेस के लंबे समय तक धूप में रहने से आंखों की बाहरी सतह प्रभावित हो सकती है. लगातार UV एक्सपोजर से भविष्य में मोतियाबिंद और रेटिना से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है. धूप में ज्यादा काम करने वाले लोग, बाइक चलाने वाले, बच्चे और बुजुर्ग इस खतरे की चपेट में जल्दी आ सकते हैं. इसलिए आंखों को सीधी धूप से बचाना बेहद जरूरी है.

अब सवाल है कि गर्मी में आंखों को सुरक्षित रखने के लिए क्या करें? डॉक्टर ग्रोवर ने बताया कि गर्मियों में आंखों को सुरक्षित रखने के लिए बाहर निकलते समय हमेशा UV प्रोटेक्शन वाले सनग्लासेस पहनें. दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच तेज धूप में बाहर निकलने से बचें. शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं और आंखों को बार-बार हाथ लगाने से बचें. बाहर से आने के बाद आंखों को साफ पानी से धोना फायदेमंद हो सकता है. लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप स्क्रीन देखने से भी आंखों पर दबाव बढ़ सकता है, इसलिए बीच-बीच में आंखों को आराम देना जरूरी है. अगर आंखों में तेज दर्द, लगातार रेडनेस, सूजन, धुंधला दिखना या रोशनी से ज्यादा परेशानी हो रही हो, तो तुरंत आंखों के डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket