Tuesday, 06 Oct 2026 | 11:32 PM

Trending :

EXCLUSIVE

वर्ल्ड अपडेट्स:लूव्र के बाद अब लालिक म्यूजियम निशाने पर:नकाबपोश बदमाश 20 क्रिस्टल ज्वेलरी लेकर फरार

फ्रांस के पूर्वोत्तर हिस्से में स्थित लालिक म्यूजियम से रविवार तड़के करीब 40 लाख यूरो (करीब €4 मिलियन) कीमत के आभूषण चोरी हो गए। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब पिछले साल लूव्र म्यूजियम में हुई बड़ी चोरी के बाद इस संग्रहालय को सुरक्षा के लिहाज से ‘संवेदनशील स्थल’ मानकर विशेष निगरानी में रखा गया था। यह जानकारी AFP और फ्रांसीसी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है. सुबह करीब 5:30 बजे फ्रांस के जर्मनी सीमा से सटे बास-रिन विभाग के विंगन-सुर-मोडेर स्थित संग्रहालय में कई नकाबपोश बदमाशों ने दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया। उन्होंने छह डिस्प्ले केस तोड़े और करीब 20 आभूषण लेकर फरार हो गए। चोरी हुए आभूषण क्रिस्टल के बने थे और उनमें कोई कीमती रत्न नहीं था। इसलिए उन्हें पिघलाकर बेचना आसान नहीं माना जा रहा। यह घटना अक्टूबर 2025 में पेरिस के लूव्र म्यूजियम में हुई दिनदहाड़े चोरी के बाद सामने आई है। उस मामले में फ्रांस के क्राउन ज्वेल्स के आठ दुर्लभ आभूषण चोरी हुए थे, जिनकी कीमत करीब 8.8 करोड़ यूरो बताई गई थी। उसी दिन पूर्वोत्तर फ्रांस के लैंग्र शहर स्थित डेनिस डिडेरो हाउस ऑफ एनलाइटनमेंट से करीब 2,000 दुर्लभ सिक्के भी चोरी हो गए थे। इससे एक महीने पहले नेशनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री से करीब 15 लाख यूरो कीमत के छह दुर्लभ सोने के नगेट भी चोरी हुए थे। 2011 में शुरू हुआ लालिक म्यूजियम प्रसिद्ध ज्वेलर और ग्लास कलाकार रेने लालिक तथा उनके उत्तराधिकारियों के काम को समर्पित है। संग्रहालय में आर्ट नोवो, आर्ट डेको और आधुनिक क्रिस्टल कला से जुड़ी 650 से ज्यादा कलाकृतियां प्रदर्शित हैं। चोरी के बाद संग्रहालय ने कुछ दिनों तक बंद रहने का फैसला किया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज:रणदीप हुड्डा स्टारर ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का ट्रेलर रिलीज, उर्वशी रौतेला का भी लीड रोल

May 8, 2026/
3:25 pm

रणदीप हुड्डा के शो ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। नीरज पाठक निर्देशित इस शो...

नीदरलैंड्स ने अमेरिका-कनाडा से 86 टन सोना हटाकर लंदन भेजा:बैंक ऑफ इंग्लैड में रखा, कहा- संकट आने पर यहां आसानी से बेच सकेंगे

September 3, 2026/
9:01 am

नीदरलैंड्स ने अमेरिका और कनाडा में रखा 86 टन सोना निकालकर लंदन भेज दिया है। डच सेंट्रल बैंक (DNB) ने...

Rs 1226 Cr Worldwide; Beats KGF 2, Jawan

March 29, 2026/
8:54 am

7 घंटे पहले कॉपी लिंक रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (धुरंधर: द रिवेंज) दुनियाभर में 6वीं सबसे ज्यादा कमाई...

शराब नीति घोटाला केस,CBI मामले में अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया बरी:दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा- पूरे मामले में पर्याप्त सबूत नहीं

February 27, 2026/
10:56 am

शराब घोटाला केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को AAP नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को...

दिग्विजय सिंह बोले- मैं घोर सनातनी हूं:उषा ठाकुर से कहा-क्या तुमने नर्मदा परिक्रमा की है? पूर्व मंत्री बोलीं-पक्के सनातनी हैं, तो मानते क्यों नहीं

May 16, 2026/
1:02 pm

मैं घोषणा करता आया हूं और आज फिर कह रहा हूं कि मैं घोर सनातन धर्म का मानने वाला हूं।...

चार बच्चे पैदा करो, एक RSS को दे दो:बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर जाने क्या है पब्लिक की राय

April 26, 2026/
6:27 am

“आप चार बच्चे पैदा करो। उनमें से एक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को दे दो” बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र...

प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक का खास पोस्ट:स्पैनिश में लिखा- जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यार; स्पेन में याट पर वैकेशन का वीडियो शेयर किया

July 19, 2026/
7:51 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को 44 साल की हो गई हैं। उनके बर्थडे के एक दिन बाद पति...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

वर्ल्ड अपडेट्स:लूव्र के बाद अब लालिक म्यूजियम निशाने पर:नकाबपोश बदमाश 20 क्रिस्टल ज्वेलरी लेकर फरार

वर्ल्ड अपडेट्स:लूव्र के बाद अब लालिक म्यूजियम निशाने पर:नकाबपोश बदमाश 20 क्रिस्टल ज्वेलरी लेकर फरार

फ्रांस के पूर्वोत्तर हिस्से में स्थित लालिक म्यूजियम से रविवार तड़के करीब 40 लाख यूरो (करीब €4 मिलियन) कीमत के आभूषण चोरी हो गए। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब पिछले साल लूव्र म्यूजियम में हुई बड़ी चोरी के बाद इस संग्रहालय को सुरक्षा के लिहाज से ‘संवेदनशील स्थल’ मानकर विशेष निगरानी में रखा गया था। यह जानकारी AFP और फ्रांसीसी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है. सुबह करीब 5:30 बजे फ्रांस के जर्मनी सीमा से सटे बास-रिन विभाग के विंगन-सुर-मोडेर स्थित संग्रहालय में कई नकाबपोश बदमाशों ने दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया। उन्होंने छह डिस्प्ले केस तोड़े और करीब 20 आभूषण लेकर फरार हो गए। चोरी हुए आभूषण क्रिस्टल के बने थे और उनमें कोई कीमती रत्न नहीं था। इसलिए उन्हें पिघलाकर बेचना आसान नहीं माना जा रहा। यह घटना अक्टूबर 2025 में पेरिस के लूव्र म्यूजियम में हुई दिनदहाड़े चोरी के बाद सामने आई है। उस मामले में फ्रांस के क्राउन ज्वेल्स के आठ दुर्लभ आभूषण चोरी हुए थे, जिनकी कीमत करीब 8.8 करोड़ यूरो बताई गई थी। उसी दिन पूर्वोत्तर फ्रांस के लैंग्र शहर स्थित डेनिस डिडेरो हाउस ऑफ एनलाइटनमेंट से करीब 2,000 दुर्लभ सिक्के भी चोरी हो गए थे। इससे एक महीने पहले नेशनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री से करीब 15 लाख यूरो कीमत के छह दुर्लभ सोने के नगेट भी चोरी हुए थे। 2011 में शुरू हुआ लालिक म्यूजियम प्रसिद्ध ज्वेलर और ग्लास कलाकार रेने लालिक तथा उनके उत्तराधिकारियों के काम को समर्पित है। संग्रहालय में आर्ट नोवो, आर्ट डेको और आधुनिक क्रिस्टल कला से जुड़ी 650 से ज्यादा कलाकृतियां प्रदर्शित हैं। चोरी के बाद संग्रहालय ने कुछ दिनों तक बंद रहने का फैसला किया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket