Saturday, 11 Apr 2026 | 07:02 AM

Trending :

ग्वालियर में लावारिस शवों को नोच रहे कुत्ते:कब्रों से बाहर खींची लाशें; कहीं हाथ-पैर की हड्डियां तो कहीं खोपड़ियां खुले में बिखरी मिलीं कागजों में ही होते हैं सरकारी सुधार:शहर में 20 हजार से ज्यादा मल्टियां, 40 लाख आबादी, 2 साल में सिर्फ 181 बिल्डिंगों में ही पार्किंग की जांच सोहराब के किरदार पर रणवीर बोले- उसे बस अटेंशन चाहिए:रजत कपूर की फिल्म में असल जिंदगी से जुड़े किरदार, विनय पाठक बोले- बदलाव जरूरी राजस्थान-छत्तीसगढ़ में तापमान 40°C के पार पहुंचेगा:आंध्र प्रदेश में अगले 5 दिन आंधी-तूफान अलर्ट; शिमला में 46 साल बाद सबसे ठंडी अप्रैल की रात सोहराब के किरदार पर रणवीर बोले- उसे बस अटेंशन चाहिए:रजत कपूर की फिल्म में असल जिंदगी से जुड़े किरदार, विनय पाठक बोले- बदलाव जरूरी Abhishek Sharma; PBKS Vs SRH LIVE Score Update: Shreyas Iyer Heinrich Klaasen
EXCLUSIVE

वैभव की सिक्स से फिफ्टी, 15 बॉल पर अर्धशतक:RCB ने 37वीं बार 200+ स्कोर बनाया, बिश्नोई की बॉल पर कोहली बोल्ड; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

राजस्थान रॉयल्स ने IPL में लगातार चौथी जीत दर्ज की। टीम ने शुक्रवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और सिक्स लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। दूसरी ओर, विराट कोहली अच्छी शुरुआत के बाद रवि बिश्नोई की गेंद पर बोल्ड हो गए। रिकॉर्ड्स की बात करें तो RCB ने IPL में 37वीं बार 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया और चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी कर ली। RR Vs RCB मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. RCB ने CSK की बराबरी की RCB ने IPL में 37वीं बार 200+ का स्कोर बनाकर CSK की बराबरी कर ली है। अब दोनों टीमें इस लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर PBKS (33) है, जबकि MI (32) चौथे और KKR (30) पांचवें स्थान पर हैं। 2. संदीप शर्मा के 150 विकेट पूरे संदीप शर्मा ने 140 मैच में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। सबसे तेज 150 विकेट का रिकॉर्ड लसिथ मलिंगा (105 मैच) के नाम है, जबकि दूसरे नंबर पर हर्षल पटेल (117) और तीसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह (124) हैं। 3. रजत के 3 हजार IPL रन पूरे रजत पाटीदार ने 95 पारियों में 3000 T20 रन पूरे कर लिए हैं। वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। सबसे तेज 3000 रन का रिकॉर्ड तिलक वर्मा (90 पारियां) के नाम है, जबकि दूसरे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ (91) और तीसरे नंबर पर केएल राहुल (93) हैं। 4. RCB 7 वीं बार 200+ रन बनाकर हारी
RCB ने 200+ स्कोर बनाने के बाद 7वीं बार मैच गंवाया, जिससे वह PBKS के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई है। CSK 6 हार के साथ तीसरे नंबर पर है, जबकि KKR (5) चौथे स्थान पर है। यहां से टॉप-7 मोमेंट्स… 1. आर्चर को पहली बॉल पर विकेट, सॉल्ट आउट जोफ्रा आर्चर ने मैच की पहली बॉल पर विकेट हासिल किया। उन्होंने फिल सॉल्ट को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। सॉल्ट आर्चर की उछाल लेती लेंथ बॉल को संभाल नहीं सके और बॉल बल्ले के ऊपरी हिस्से में लगकर ऊपर चली गई। जिसे विकेटकीपर जुरेल ने आसानी से कैच किया। 2. बिश्नोई ने कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया बेंगलुरु की पारी के पावरप्ले की 5वीं बॉल पर रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने गुगली बॉल पर डाली, जिसे कोहली समझ नहीं पाए और बॉल ने स्टंप्स बिखेर दिए। यहां विराट कोहली 32 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले 5वें ओवर में विराट कोहली ने संदीप शर्मा की बॉल पर खूबसूरत कवर ड्राइव लगाकर चौका मारा। 3. कोहली ने आर्चर के ओवर में 3 चौके लगाए
तीसरे ओवर में विराट कोहली ने जोफ्रा आर्चर की बॉल पर तीन चौके मारे। उन्होंने पहली बॉल पर शॉर्ट थर्ड मैन, तीसरी बॉल पर फाइन लगे और चौथी बॉल को बैकवर्ड पॉइंट बाउंड्री के बाहर पहुंचाया। 4. हेटमायर ने पडिक्कल और पंड्या के शानदार कैच पकड़े शिमरोन हेटमायर ने बेंगलुरु की पारी में दो शानदार कैच पकड़े। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल और क्रुणाल पंड्या को कैच किया। आगे देखिए… 5. जडेजा की बॉल पर बृजेश ने दो प्रयास में कैच पकड़ा
14वें ओवर में बृजेश शर्मा ने दो प्रयास में शेफर्ड का कैच पकड़ा। रवींद्र जडेजा ने ओवर की आखिरी बॉल पर लेग स्टंप के बाहर रखी। इस पर रोमारियो शेफर्ड बड़ा शॉर्ट खेलने चले गए, लेकिन बॉल शार्ट फाइन लेग में हवा में चली गई। बॉल के नीचे बृजेश शर्मा थे। पहले प्रयास में बॉल उनके हाथ से छिटक गई। उन्होंने दूसरे प्रयास में कैच पकड़ा। 6. पाटीदार ने चौके से फिफ्टी पूरी की
16वें ओवर में रजत पाटीदार ने चौके के साथ फिफ्टी पूरी की। संदीप शर्मा ने ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर बॉल डाली। इस पर पाटीदार ने एक्स्ट्रा कवर की दिशा में शानदार चौका लगाया। 7. वैभव की बैक-टु-बैक सिक्स से फिफ्टी, कैच ड्रॉप भी हुआ
राजस्थान की पारी के 5वें ओवर में वैभव ने लगातार दो छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी की। भुवनेश्वर कुमार की दूसरी बॉल को वैभव ने मिड ऑन बाउंड्री पर सिक्स मारा। तीसरी बॉल पर वैभव को जीवनदान भी मिला। शॉर्ट गेंद पर टॉप-एज पुल खेला गया, जिसे लॉन्ग लेग पर सॉल्ट ने कैच किया, लेकिन कैच लेते समय उनका पैर कुशन पर चला गया, जिससे छक्का मिल गया और अर्धशतक पूरा हुआ।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- मुनीर मेरे बॉस नहीं:सेना अब सरकार नहीं चलाती, इतिहास में दखल था, अब सिस्टम अलग है

February 20, 2026/
4:51 pm

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि फील्ड मार्शल आसिम मुनीर उनके बॉस नहीं हैं। उन्होंने साफ...

जम्मू-कश्मीर में 2 पाकिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तार:इनमें से एक 16 साल से फरार था; लश्कर-ए-तैयबा टेरर मॉड्यूल से जुड़े 3 मददगार भी पकड़े गए

April 7, 2026/
12:33 pm

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा टेरर मॉड्यूल से जुड़े कुल 5 लोगों को अरेस्ट किया है। इनमें से दो पाकिस्तानी आतंकी...

लंढौरा राजघराने के 'चैंपियन' का 350 कमरों वाला रंगमहल:खेल से मिली पहचान, चार बार विधायक बने; विवादों से हमेशा सुर्खियों में रहे

February 25, 2026/
5:30 am

उत्तराखंड की राजनीति में कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन’ ऐसा नाम है, जो लंढौरा राजघराने की विरासत, शाही ठाठ और हथियारों...

परीक्षा में पूछा- अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं:सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के बीकॉम, बीसीए में पूछे गए प्रश्न पर विवाद, जांच के आदेश

April 7, 2026/
10:19 pm

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के बीकॉम और बीसीए तृतीय वर्ष के फाउंडेशन पेपर में पूछे गए एक प्रश्न से विवाद खड़ा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

वैभव की सिक्स से फिफ्टी, 15 बॉल पर अर्धशतक:RCB ने 37वीं बार 200+ स्कोर बनाया, बिश्नोई की बॉल पर कोहली बोल्ड; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

वैभव की सिक्स से फिफ्टी, 15 बॉल पर अर्धशतक:RCB ने 37वीं बार 200+ स्कोर बनाया, बिश्नोई की बॉल पर कोहली बोल्ड; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

राजस्थान रॉयल्स ने IPL में लगातार चौथी जीत दर्ज की। टीम ने शुक्रवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और सिक्स लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। दूसरी ओर, विराट कोहली अच्छी शुरुआत के बाद रवि बिश्नोई की गेंद पर बोल्ड हो गए। रिकॉर्ड्स की बात करें तो RCB ने IPL में 37वीं बार 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया और चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी कर ली। RR Vs RCB मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. RCB ने CSK की बराबरी की RCB ने IPL में 37वीं बार 200+ का स्कोर बनाकर CSK की बराबरी कर ली है। अब दोनों टीमें इस लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर PBKS (33) है, जबकि MI (32) चौथे और KKR (30) पांचवें स्थान पर हैं। 2. संदीप शर्मा के 150 विकेट पूरे संदीप शर्मा ने 140 मैच में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। सबसे तेज 150 विकेट का रिकॉर्ड लसिथ मलिंगा (105 मैच) के नाम है, जबकि दूसरे नंबर पर हर्षल पटेल (117) और तीसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह (124) हैं। 3. रजत के 3 हजार IPL रन पूरे रजत पाटीदार ने 95 पारियों में 3000 T20 रन पूरे कर लिए हैं। वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। सबसे तेज 3000 रन का रिकॉर्ड तिलक वर्मा (90 पारियां) के नाम है, जबकि दूसरे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ (91) और तीसरे नंबर पर केएल राहुल (93) हैं। 4. RCB 7 वीं बार 200+ रन बनाकर हारी
RCB ने 200+ स्कोर बनाने के बाद 7वीं बार मैच गंवाया, जिससे वह PBKS के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई है। CSK 6 हार के साथ तीसरे नंबर पर है, जबकि KKR (5) चौथे स्थान पर है। यहां से टॉप-7 मोमेंट्स… 1. आर्चर को पहली बॉल पर विकेट, सॉल्ट आउट जोफ्रा आर्चर ने मैच की पहली बॉल पर विकेट हासिल किया। उन्होंने फिल सॉल्ट को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। सॉल्ट आर्चर की उछाल लेती लेंथ बॉल को संभाल नहीं सके और बॉल बल्ले के ऊपरी हिस्से में लगकर ऊपर चली गई। जिसे विकेटकीपर जुरेल ने आसानी से कैच किया। 2. बिश्नोई ने कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया बेंगलुरु की पारी के पावरप्ले की 5वीं बॉल पर रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने गुगली बॉल पर डाली, जिसे कोहली समझ नहीं पाए और बॉल ने स्टंप्स बिखेर दिए। यहां विराट कोहली 32 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले 5वें ओवर में विराट कोहली ने संदीप शर्मा की बॉल पर खूबसूरत कवर ड्राइव लगाकर चौका मारा। 3. कोहली ने आर्चर के ओवर में 3 चौके लगाए
तीसरे ओवर में विराट कोहली ने जोफ्रा आर्चर की बॉल पर तीन चौके मारे। उन्होंने पहली बॉल पर शॉर्ट थर्ड मैन, तीसरी बॉल पर फाइन लगे और चौथी बॉल को बैकवर्ड पॉइंट बाउंड्री के बाहर पहुंचाया। 4. हेटमायर ने पडिक्कल और पंड्या के शानदार कैच पकड़े शिमरोन हेटमायर ने बेंगलुरु की पारी में दो शानदार कैच पकड़े। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल और क्रुणाल पंड्या को कैच किया। आगे देखिए… 5. जडेजा की बॉल पर बृजेश ने दो प्रयास में कैच पकड़ा
14वें ओवर में बृजेश शर्मा ने दो प्रयास में शेफर्ड का कैच पकड़ा। रवींद्र जडेजा ने ओवर की आखिरी बॉल पर लेग स्टंप के बाहर रखी। इस पर रोमारियो शेफर्ड बड़ा शॉर्ट खेलने चले गए, लेकिन बॉल शार्ट फाइन लेग में हवा में चली गई। बॉल के नीचे बृजेश शर्मा थे। पहले प्रयास में बॉल उनके हाथ से छिटक गई। उन्होंने दूसरे प्रयास में कैच पकड़ा। 6. पाटीदार ने चौके से फिफ्टी पूरी की
16वें ओवर में रजत पाटीदार ने चौके के साथ फिफ्टी पूरी की। संदीप शर्मा ने ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर बॉल डाली। इस पर पाटीदार ने एक्स्ट्रा कवर की दिशा में शानदार चौका लगाया। 7. वैभव की बैक-टु-बैक सिक्स से फिफ्टी, कैच ड्रॉप भी हुआ
राजस्थान की पारी के 5वें ओवर में वैभव ने लगातार दो छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी की। भुवनेश्वर कुमार की दूसरी बॉल को वैभव ने मिड ऑन बाउंड्री पर सिक्स मारा। तीसरी बॉल पर वैभव को जीवनदान भी मिला। शॉर्ट गेंद पर टॉप-एज पुल खेला गया, जिसे लॉन्ग लेग पर सॉल्ट ने कैच किया, लेकिन कैच लेते समय उनका पैर कुशन पर चला गया, जिससे छक्का मिल गया और अर्धशतक पूरा हुआ।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket