Tuesday, 28 Jul 2026 | 01:20 PM

Trending :

मैंने पिता की मौत प्लान की:राम कपूर का बड़ा खुलासा, शिल्पा शिंदे बोलीं- मैं अनाथ, शेल्टर होम में रहती हूं, घरवालों ने भगा दिया मॉनसून मेकअप टिप्स: मेकअप ही ऐसा लगता है मेकअप? वॉटर ड्रायवर और ताज़ा लुक के लिए अपनाएं ये आसान देसी हैक्स चांदी ₹6,543 गिरकर ₹2.18 लाख पर आई:इस साल ₹12 हजार सस्ती हो चुकी, सोने के दाम में आज ₹1,907 की गिरावट बादशाह दूसरी बार लेंगे तलाक!:पत्नी ईशा बोलीं- उनके पावर के डर से चुप थी, अब दिखावा नहीं कर सकती; 5 महीने पहले सीक्रेटली शादी की थी कंगना ने नई जनरेशन की महिलाओं को कहा- गटर छाप:कहा- नशा, शराब, कई आदमियों से यौन संबंध बनाना इनके लिए आजादी, हाउसवाइफ तक नहीं बन सकतीं कंगना ने नई जनरेशन की महिलाओं को कहा- गटर छाप:कहा- नशा, शराब, कई आदमियों से यौन संबंध बनाना इनके लिए आजादी, हाउसवाइफ तक नहीं बन सकतीं
EXCLUSIVE

शहडोल में एक साल के मासूम का अपहरण,:फूफा निकला आरोपी, बोला- मायके गई पत्नी वापस नहीं आ रही थी

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक साल के मासूम बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। बच्चे का अपहरण उसके फूफा ने ही किया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना मैर गांव की है। सोमवार रात करीब 9 बजे, बच्चे की मां संगीता देवी ब्यौहारी थाने पहुंचीं और बताया कि उनका एक साल का बेटा महेंद्र (पिता पुरन) लापता हो गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बच्चे का फूफा उमेश सिंह उसे खिलाने के बहाने गोद में लेकर गया था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने रातभर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और करीब पांच स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी हर जगह से फरार मिला। सुबह मिला सुराग सुबह होते-होते साइबर सेल और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिला। पता चला कि आरोपी उमेश सिंह अपने घर से लगभग 10 किलोमीटर दूर भमरहा के जंगल में एक झोपड़ी में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मासूम महेंद्र को उसके पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। पत्नी वापस नहीं आ रही थी पुलिस पूछताछ में आरोपी उमेश सिंह ने अपहरण का चौंकाने वाला कारण बताया। उसने कहा कि उसकी पत्नी कुछ दिन पहले अपने मायके मैर गांव आ गई थी और वापस जाने से इनकार कर रही थी। साथ ही, उसने आरोपी को अपने बच्चों से मिलने भी नहीं दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने अपने साले के बेटे का अपहरण कर लिया था। बच्चे को सीने लगा रो पड़ी मां मासूम को सकुशल वापस पाकर मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह बच्चे को सीने से लगाकर रो पड़ी। थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि पुलिस ने पूरी रात बिना रुके कार्रवाई की और गांव वालों की मदद से आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। फिलहाल आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कारवाही में थाना प्रभारी के साथ राजेंद्र द्विवेदी नरेंद्र उपाध्याय सुखेन्द्र और चित्रांशी शुक्ला सहित अन्य पुलिस कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
फिल्म वाराणसी के मेकर्स की बढ़ीं मुश्किलें:शूटिंग के लिए 150 पानी के टैंकर देने से जल आपूर्ति बोर्ड का इनकार, 18 मई को इस्तेमाल होना था

May 4, 2026/
11:37 am

एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म वाराणसी की शूटिंग में दिक्कतें आ सकती हैं। इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद फिल्मसिटी...

शेयर बाजार के गिरावट के साथ खुलने का अनुमान:वैश्विक बाजारों के साथ गिफ्ट निफ्टी फिसले; कच्चा तेल 110 डॉलर के पार पहुंचा

May 18, 2026/
8:44 am

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण आज सोमवार 18 मई को शेयर...

फीफा कप 2026; ‘परफेक्ट’ घास तैयार:47 करोड़ खर्च कर वैज्ञानिकों की टीम लगाई गई, 8 साल में 170 से ज्यादा प्रयोग

May 18, 2026/
2:17 pm

फीफा वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब कुछ ही हफ्ते बचे हैं। टूर्नामेंट के 104 मैचों के लिए इस...

सोना ₹476 घटकर ₹1.42 लाख आया:चांदी ₹849 बढ़कर ₹2.19 लाख किलो पर पहुंची, इस साल ₹2.80 लाख तक जा सकती है

July 14, 2026/
12:30 pm

सोने के दाम में आज यानी 14 जुलाई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10...

हार्दिक ने एक्स-वाइफ और बेटे को गिफ्ट की लग्जरी कार:नताशा और अगस्त्य डिफेंडर की डिलीवरी लेते दिखे, कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए

February 22, 2026/
3:23 pm

इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने अपनी एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य पांड्या को एक लग्जरी कार गिफ्ट की है।...

Solicitor General Tushar Mehta Tenure Extended Till 2029

June 23, 2026/
4:30 am

15 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए...

CBSE 12th results 2026 soon on results.cbse.nic.in, DigiLocker. (File/Representative Image)

May 7, 2026/
2:06 pm

आखरी अपडेट:07 मई, 2026, 14:06 IST नई एनडीए कैबिनेट चुनाव के बाद भी जारी रहने वाले सोशल-इंजीनियरिंग फॉर्मूले का पर्याप्त...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

शहडोल में एक साल के मासूम का अपहरण,:फूफा निकला आरोपी, बोला- मायके गई पत्नी वापस नहीं आ रही थी

शहडोल में एक साल के मासूम का अपहरण,:फूफा निकला आरोपी, बोला- मायके गई पत्नी वापस नहीं आ रही थी

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक साल के मासूम बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। बच्चे का अपहरण उसके फूफा ने ही किया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना मैर गांव की है। सोमवार रात करीब 9 बजे, बच्चे की मां संगीता देवी ब्यौहारी थाने पहुंचीं और बताया कि उनका एक साल का बेटा महेंद्र (पिता पुरन) लापता हो गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बच्चे का फूफा उमेश सिंह उसे खिलाने के बहाने गोद में लेकर गया था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने रातभर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और करीब पांच स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी हर जगह से फरार मिला। सुबह मिला सुराग सुबह होते-होते साइबर सेल और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिला। पता चला कि आरोपी उमेश सिंह अपने घर से लगभग 10 किलोमीटर दूर भमरहा के जंगल में एक झोपड़ी में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मासूम महेंद्र को उसके पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। पत्नी वापस नहीं आ रही थी पुलिस पूछताछ में आरोपी उमेश सिंह ने अपहरण का चौंकाने वाला कारण बताया। उसने कहा कि उसकी पत्नी कुछ दिन पहले अपने मायके मैर गांव आ गई थी और वापस जाने से इनकार कर रही थी। साथ ही, उसने आरोपी को अपने बच्चों से मिलने भी नहीं दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने अपने साले के बेटे का अपहरण कर लिया था। बच्चे को सीने लगा रो पड़ी मां मासूम को सकुशल वापस पाकर मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह बच्चे को सीने से लगाकर रो पड़ी। थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि पुलिस ने पूरी रात बिना रुके कार्रवाई की और गांव वालों की मदद से आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। फिलहाल आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कारवाही में थाना प्रभारी के साथ राजेंद्र द्विवेदी नरेंद्र उपाध्याय सुखेन्द्र और चित्रांशी शुक्ला सहित अन्य पुलिस कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket