Sunday, 01 Nov 2026 | 11:33 PM

Trending :

'सरके चुनर' गाने पर कंगना रनोट भड़कीं:नोरा फतेही-संजय दत्त पर फिल्माया विवादित सॉन्ग अश्लीलता के आरोपों के बाद यूट्यूब से हटाया गया

बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट ने नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ANI से बातचीत में कंगना ने कहा कि बॉलीवुड अश्लीलता की सारी हदें पार कर चुका है और ऐसे कंटेंट पर सख्ती जरूरी है। दरअसल, यह गाना फिल्म KD: The Devil का है, जिसमें नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आए थे। रिलीज के साथ ही गाने के बोल और विजुअल्स को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे वल्गर और अशोभनीय बताते हुए आपत्ति जताई। बढ़ते विरोध के बीच इस गाने को यूट्यूब समेत अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया है। विवाद के बाद वकील विनीत जिंदल ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में शिकायत भी दर्ज कराई थी। शिकायत में गाने को अत्यधिक अश्लील और यौन संकेतों से भरा बताया गया। मामले ने तूल पकड़ने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया। इसके बाद निर्माताओं ने गाने को तुरंत हटाने का फैसला लिया। गौरतलब है कि गाना रिलीज होते ही विवादों में आ गया था और लगातार इसकी आलोचना हो रही थी। कुछ सेलेब्स और सिंगर्स ने भी इसके कंटेंट पर सवाल उठाए थे। फिलहाल, गाना हटाए जाने के बाद फिल्म की प्रमोशनल रणनीति पर असर पड़ने की चर्चा है। हालांकि मेकर्स की ओर से इस पूरे विवाद पर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ‘केडी: द डेविल’ एक पैन-इंडिया कन्नड़ एक्शन-क्राइम फिल्म है, जिसमें ध्रुवा सरजा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और रेश्मा नानैया मुख्य भूमिकाओं में हैं। 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
India Cricket T20 Series Zimbabwe July 2026

April 1, 2026/
3:13 pm

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक 2024 जिम्बाब्वे के आखिरी दौरे पर भारत ने 5 टी-20 मैचों की सीरीज 4-1...

सुप्रीम कोर्ट ने इलैयाराजा का केस बॉम्बे हाईकोर्ट ट्रांसफर किया:सोनी के साथ कॉपीराइट मुकदमा चलेगा, विरोधाभास से बचने को अदालत का कदम

March 23, 2026/
8:18 pm

संगीत जगत के दिग्गज डॉ. इलैयाराजा के कॉपीराइट विवाद से जुड़ा एक अहम मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है,...

'भारत भाग्य विधाता’ में आतंक नहीं, नर्सों का साहस दिखाया:मनोज तापड़िया बोले- स्क्रिप्ट सुनते ही कंगना ने हामी भरी; विज्ञापन का सफर छोड़ बनाई फिल्म

June 19, 2026/
6:39 pm

विज्ञापन जगत में 27 साल का लंबा सफर तय करने के बाद निर्देशक मनोज तापड़िया ने फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’...

उसका हर आदमी के साथ अफेयर था:श्वेता तिवारी पर पूर्व पति राजा चौधरी के संगीन आरोप, कहा- सेजान ने मेरे सामने कबूल किया, घर आता था

July 29, 2026/
11:55 am

टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी ने उन पर कई अफेयर होने के संगीन आरोप...

रणवीर सिंह विवाद के बीच फिल्म एसोसिएशन के खिलाफ याचिका:प्रोड्यूसर टीपी अग्रवाल ने बैन लगाने के अधिकार को दी चुनौती, कहा- यह गैरकानूनी है

June 1, 2026/
8:03 pm

फिल्म प्रोड्यूसर और फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) के पूर्व अध्यक्ष टीपी अग्रवाल ने फिल्म एसोसिएशनों की ओर से कलाकारों...

अमिताभ बच्चन ने ₹21.88 करोड़ में 3-फ्लोर किराए पर दिए:हर महीने ₹33 लाख किराया मिलेगा; न्यूट्रिशन ब्रांड से 5 साल के लिए डील साइन

August 17, 2026/
7:27 pm

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट में एक और बड़ी डील की है। उन्होंने मुंबई के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

'सरके चुनर' गाने पर कंगना रनोट भड़कीं:नोरा फतेही-संजय दत्त पर फिल्माया विवादित सॉन्ग अश्लीलता के आरोपों के बाद यूट्यूब से हटाया गया

'सरके चुनर' गाने पर कंगना रनोट भड़कीं:नोरा फतेही-संजय दत्त पर फिल्माया विवादित सॉन्ग अश्लीलता के आरोपों के बाद यूट्यूब से हटाया गया

बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट ने नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ANI से बातचीत में कंगना ने कहा कि बॉलीवुड अश्लीलता की सारी हदें पार कर चुका है और ऐसे कंटेंट पर सख्ती जरूरी है। दरअसल, यह गाना फिल्म KD: The Devil का है, जिसमें नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आए थे। रिलीज के साथ ही गाने के बोल और विजुअल्स को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे वल्गर और अशोभनीय बताते हुए आपत्ति जताई। बढ़ते विरोध के बीच इस गाने को यूट्यूब समेत अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया है। विवाद के बाद वकील विनीत जिंदल ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में शिकायत भी दर्ज कराई थी। शिकायत में गाने को अत्यधिक अश्लील और यौन संकेतों से भरा बताया गया। मामले ने तूल पकड़ने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया। इसके बाद निर्माताओं ने गाने को तुरंत हटाने का फैसला लिया। गौरतलब है कि गाना रिलीज होते ही विवादों में आ गया था और लगातार इसकी आलोचना हो रही थी। कुछ सेलेब्स और सिंगर्स ने भी इसके कंटेंट पर सवाल उठाए थे। फिलहाल, गाना हटाए जाने के बाद फिल्म की प्रमोशनल रणनीति पर असर पड़ने की चर्चा है। हालांकि मेकर्स की ओर से इस पूरे विवाद पर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ‘केडी: द डेविल’ एक पैन-इंडिया कन्नड़ एक्शन-क्राइम फिल्म है, जिसमें ध्रुवा सरजा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और रेश्मा नानैया मुख्य भूमिकाओं में हैं। 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket