Sunday, 06 Sep 2026 | 05:06 PM

Trending :

EXCLUSIVE

रणवीर सिंह विवाद के बीच फिल्म एसोसिएशन के खिलाफ याचिका:प्रोड्यूसर टीपी अग्रवाल ने बैन लगाने के अधिकार को दी चुनौती, कहा- यह गैरकानूनी है

फिल्म प्रोड्यूसर और फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) के पूर्व अध्यक्ष टीपी अग्रवाल ने फिल्म एसोसिएशनों की ओर से कलाकारों पर लगाए जाने वाले बैन के खिलाफ कोर्ट का रुख किया है। अग्रवाल ने मुंबई की दिंडोशी सिविल कोर्ट में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) और इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) के खिलाफ याचिका दायर की है। उनका कहना है कि किसी भी संस्था के पास किसी कलाकार पर काम करने से रोकने या नॉन-कोऑपरेशन का निर्देश जारी करने का कानूनी अधिकार नहीं है। कोर्ट ने दोनों संगठनों को नोटिस जारी कर दिया है। रणवीर सिंह विवाद के बीच उठाया कदम
यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब हाल ही में FWICE ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन यानी असहयोग का निर्देश जारी किया था। रणवीर सिंह का प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ फिल्म ‘डॉन 3’ फिल्म छोड़ने के बाद से विवाद चल रहा है। इसके बाद फेडरेशन ने अपने सदस्यों को रणवीर के साथ काम न करने के लिए कहा था। इसी तरह के बॉयकॉट के फैसलों को टीपी अग्रवाल ने कोर्ट में चुनौती दी है। उनका कहना है कि इस तरह के फैसले कलाकारों की आजीविका को नुकसान पहुंचाते हैं। संगठन को बैन लगाने का अधिकार नहीं
अग्रवाल ने अपनी याचिका में दलील दी है कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कोई भी ट्रेड बॉडी या एसोसिएशन कानूनन किसी व्यक्ति को काम करने से नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री आपसी सहयोग से चलती है। इस तरह के मामलों को सही कानूनी और प्रोफेशनल तरीकों से सुलझाया जाना चाहिए। किसी को काम करने से रोकने की कोशिश को हल्के में नहीं लिया जा सकता। इससे लोगों के काम करने की आजादी और क्रिएटिविटी पर सीधा असर पड़ता है। फिल्म फेडरेशन के अध्यक्ष रह चुके टीपी अग्रवाल
टीपी अग्रवाल फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सीनियर और प्रभावशाली चेहरों में से एक हैं। वे 17 साल तक इम्पा (IMPPA) के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वे चार बार फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) के अध्यक्ष भी चुने गए। वर्तमान में वे FFI और IMPPA दोनों संगठनों में संरक्षक (पेट्रन) के पद पर हैं। डॉन 3 छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद
रणवीर सिंह और फेडरेशन के बीच यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक्टर ने अचानक फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ से अलग होने का फैसला किया। फेडरेशन का आरोप है कि रणवीर के इस फैसले से फिल्म का शेड्यूल बिगड़ गया और प्रोड्यूसर्स को 45 करोड़ का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इसी शिकायत के बाद FWICE ने 25 मई को रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया था। हालांकि यह कोई कानूनी बैन नहीं है, लेकिन इसके कारण फिल्म की शूटिंग के दौरान लॉजिस्टिक्स और वर्कर्स को जुटाने में दिक्कतें आ सकती हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पाकिस्तान में दो बम धमाके, 7 लोगों की मौत:3 घायल; क्षेत्र में और बम होने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी

June 20, 2026/
1:18 pm

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी बन्नू जिले में शनिवार को सड़क किनारे हुए दो बम धमाकों में 7 लोगों की मौत हो...

Pakistan vs Australia Live Cricket Score, 2nd ODI: Stay updated with PAK vs AUS Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Gaddafi Stadium in Lahore. (Picture Credit: X/@cricketcomau)

June 2, 2026/
8:49 pm

आखरी अपडेट:02 जून, 2026, 20:49 IST एआईएमपीएलबी का कहना है कि ‘वंदे मातरम’ के कुछ छंदों में ऐसी अवधारणाएं शामिल...

प्रकाश राज के खिलाफ केस दर्ज कराया गया:एक्टर पर भगवान राम और रामायण का मजाक उड़ाने का आरोप लगा

April 17, 2026/
2:51 pm

एक्टर प्रकाश राज रामायण और भगवान को लेकर दिए बयान को लेकर विवादों में घिर गए और उनके खिलाफ केस...

authorimg

February 24, 2026/
8:48 pm

Last Updated:February 24, 2026, 20:48 IST बेलपत्र भोलेनाथ का प्रिय है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि बेलपत्र हमारे...

राजनीति

रणवीर सिंह विवाद के बीच फिल्म एसोसिएशन के खिलाफ याचिका:प्रोड्यूसर टीपी अग्रवाल ने बैन लगाने के अधिकार को दी चुनौती, कहा- यह गैरकानूनी है

रणवीर सिंह विवाद के बीच फिल्म एसोसिएशन के खिलाफ याचिका:प्रोड्यूसर टीपी अग्रवाल ने बैन लगाने के अधिकार को दी चुनौती, कहा- यह गैरकानूनी है

फिल्म प्रोड्यूसर और फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) के पूर्व अध्यक्ष टीपी अग्रवाल ने फिल्म एसोसिएशनों की ओर से कलाकारों पर लगाए जाने वाले बैन के खिलाफ कोर्ट का रुख किया है। अग्रवाल ने मुंबई की दिंडोशी सिविल कोर्ट में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) और इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) के खिलाफ याचिका दायर की है। उनका कहना है कि किसी भी संस्था के पास किसी कलाकार पर काम करने से रोकने या नॉन-कोऑपरेशन का निर्देश जारी करने का कानूनी अधिकार नहीं है। कोर्ट ने दोनों संगठनों को नोटिस जारी कर दिया है। रणवीर सिंह विवाद के बीच उठाया कदम
यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब हाल ही में FWICE ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन यानी असहयोग का निर्देश जारी किया था। रणवीर सिंह का प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ फिल्म ‘डॉन 3’ फिल्म छोड़ने के बाद से विवाद चल रहा है। इसके बाद फेडरेशन ने अपने सदस्यों को रणवीर के साथ काम न करने के लिए कहा था। इसी तरह के बॉयकॉट के फैसलों को टीपी अग्रवाल ने कोर्ट में चुनौती दी है। उनका कहना है कि इस तरह के फैसले कलाकारों की आजीविका को नुकसान पहुंचाते हैं। संगठन को बैन लगाने का अधिकार नहीं
अग्रवाल ने अपनी याचिका में दलील दी है कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कोई भी ट्रेड बॉडी या एसोसिएशन कानूनन किसी व्यक्ति को काम करने से नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री आपसी सहयोग से चलती है। इस तरह के मामलों को सही कानूनी और प्रोफेशनल तरीकों से सुलझाया जाना चाहिए। किसी को काम करने से रोकने की कोशिश को हल्के में नहीं लिया जा सकता। इससे लोगों के काम करने की आजादी और क्रिएटिविटी पर सीधा असर पड़ता है। फिल्म फेडरेशन के अध्यक्ष रह चुके टीपी अग्रवाल
टीपी अग्रवाल फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सीनियर और प्रभावशाली चेहरों में से एक हैं। वे 17 साल तक इम्पा (IMPPA) के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वे चार बार फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) के अध्यक्ष भी चुने गए। वर्तमान में वे FFI और IMPPA दोनों संगठनों में संरक्षक (पेट्रन) के पद पर हैं। डॉन 3 छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद
रणवीर सिंह और फेडरेशन के बीच यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक्टर ने अचानक फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ से अलग होने का फैसला किया। फेडरेशन का आरोप है कि रणवीर के इस फैसले से फिल्म का शेड्यूल बिगड़ गया और प्रोड्यूसर्स को 45 करोड़ का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इसी शिकायत के बाद FWICE ने 25 मई को रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया था। हालांकि यह कोई कानूनी बैन नहीं है, लेकिन इसके कारण फिल्म की शूटिंग के दौरान लॉजिस्टिक्स और वर्कर्स को जुटाने में दिक्कतें आ सकती हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket