Wednesday, 02 Sep 2026 | 03:22 AM

Trending :

EXCLUSIVE

सस्ता, देसी और ताकतवर! गर्मियों में सिर्फ 1 गिलास सत्तू पीते ही शरीर बन जाएगा कूल-कूल, थकान भी होगी दूर

authorimg

Last Updated:

Sattu Drink Benefits in Summer: चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच अगर आप खुद को ठंडा रखना चाहते हैं, तो देसी एनर्जी ड्रिंक सत्तू से बेहतर कुछ नहीं है. ऋषिकेश के आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार के अनुसार, सत्तू न केवल शरीर के तापमान को संतुलित रखता है, बल्कि महंगे कोल्ड ड्रिंक्स के मुकाबले कहीं ज्यादा पौष्टिक और किफायती भी है. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह सुपरफूड पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और भीषण गर्मी में शरीर को अंदरूनी ठंडक प्रदान करता है. जानिए, क्यों सत्तू आज की मॉडर्न लाइफस्टाइल में भी सबसे बेहतरीन हेल्थ ड्रिंक है.

ऋषिकेश: गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप, लू और बढ़ता तापमान लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करने लगता है. ऐसे में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है. जहां एक तरफ लोग महंगे कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेज्ड जूस की ओर भागते हैं, वहीं दूसरी तरफ एक पुराना देसी उपाय आज भी उतना ही असरदार है.सत्तू. सादा, सस्ता और सेहत से भरपूर सत्तू न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि गर्मी से लड़ने की ताकत भी बढ़ाता है. यही वजह है कि अब सत्तू फिर से लोगों की पसंद बनता जा रहा है, खासकर उन लोगों के बीच जो हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं.

पोषक तत्वों का पावरहाउस है सत्तू
लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान डॉ राजकुमार (आयुष) ने बताया कि सत्तू मूल रूप से भुने हुए चने से तैयार किया जाता है, जिसे पीसकर पाउडर बनाया जाता है. इसमें प्राकृतिक रूप से प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और कई जरूरी मिनरल्स मौजूद होते हैं. यही पोषक तत्व इसे गर्मियों का सुपर ड्रिंक बनाते हैं. एक गिलास सत्तू का शरबत शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है. यही कारण है कि ग्रामीण इलाकों में लोग इसे रोजाना अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं.

गर्मी के दिनों में लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा होता है. सत्तू इस मामले में एक नेचुरल कूलिंग एजेंट की तरह काम करता है. जब इसे ठंडे पानी, थोड़ा नमक और नींबू के साथ मिलाकर पिया जाता है, तो यह शरीर के तापमान को संतुलित करने में मदद करता है. साथ ही, यह शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है. सत्तू का सेवन करने से बार-बार प्यास नहीं लगती और शरीर अंदर से ठंडा महसूस करता है. यही वजह है कि कई लोग इसे देसी एनर्जी ड्रिंक भी कहते हैं.

वजन घटाने और डायबिटीज में भी मददगार
सत्तू की एक और खास बात यह है कि यह पाचन के लिए बेहद अच्छा होता है. गर्मियों में अक्सर भारी खाना खाने से पेट में जलन, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं हो जाती हैं. ऐसे में सत्तू पेट को हल्का रखता है और डाइजेशन को बेहतर बनाता है. इसमें मौजूद फाइबर आंतों को साफ रखने में मदद करता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में सहायक होता है. यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी अब सत्तू को डेली डाइट में शामिल करने की सलाह देने लगे हैं.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Kotak Bank CEO Ashok Vaswani Exits

June 29, 2026/
5:00 am

नई दिल्ली7 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क से जुड़ी रही। 28...

दावा- अरुणाचल में चीनी घुसपैठ की बात झूठी:पड़ोसी देश की हरकतों पर भारतीय सेना की नजर; विदेश मंत्रालय बोला- अरुणाचल हमारा अटूट हिस्सा

August 11, 2026/
10:25 pm

अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना के सूत्रों ने दावा किया कि चीनी घुसपैठ की बातें झूठी हैं। ANI की रिपोर्ट...

तस्वीर का विवरण

May 10, 2026/
11:03 pm

पोचे के पानी में ये चीज़ें: 1 बाल्टी ठंडा पानी, 1 बड़ा चम्मच फिटकरी पाउडर, 8-10 चम्मच पुदीना या नींबू...

अमेरिका के 11 शहरों की कहानी कहता फीफा वर्ल्ड कप:फुटबॉल का अनूठा रंग; कहीं लैटिन कार्निवल तो कहीं मैक्सिकन फुटबॉल का कल्चर

June 19, 2026/
12:23 pm

जब फुटबॉल का बुखार अमेरिका पहुंचता है, तो वह किसी एक राष्ट्रीय संस्कृति से बंधे देश में प्रवेश नहीं करता।...

दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन:'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' जैसे गानों के लिए जानी गईं; मराठी, असमी, बंगाली और उड़िया में भी गाने गाए

June 1, 2026/
12:50 am

मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर का रविवार शाम को मुंबई में 89 की उम्र में अपने आवास पर निधन हो गया।...

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का बीम महिला पर गिरा, मौत:बैतूल में पंचायत निधि से बना; दीवार में दरार की आने पर की थी तोड़फोड़

March 21, 2026/
3:34 pm

बैतूल में खेड़ी सांवलीगढ़ के नवनिर्मित पंचायती शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में एक बड़ा हादसा हो गया। दीवार तोड़ते समय छत का...

विशेष | कल्याण बनर्जी का कहना है कि अभिषेक अहंकारी हो गए हैं, टीएमसी संकट के बीच उन्होंने ममता का समर्थन किया

June 11, 2026/
9:23 pm

तृणमूल कांग्रेस के गहराते संकट के बीच टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए ममता बनर्जी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

सस्ता, देसी और ताकतवर! गर्मियों में सिर्फ 1 गिलास सत्तू पीते ही शरीर बन जाएगा कूल-कूल, थकान भी होगी दूर

authorimg

Last Updated:

Sattu Drink Benefits in Summer: चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच अगर आप खुद को ठंडा रखना चाहते हैं, तो देसी एनर्जी ड्रिंक सत्तू से बेहतर कुछ नहीं है. ऋषिकेश के आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार के अनुसार, सत्तू न केवल शरीर के तापमान को संतुलित रखता है, बल्कि महंगे कोल्ड ड्रिंक्स के मुकाबले कहीं ज्यादा पौष्टिक और किफायती भी है. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह सुपरफूड पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और भीषण गर्मी में शरीर को अंदरूनी ठंडक प्रदान करता है. जानिए, क्यों सत्तू आज की मॉडर्न लाइफस्टाइल में भी सबसे बेहतरीन हेल्थ ड्रिंक है.

ऋषिकेश: गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप, लू और बढ़ता तापमान लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करने लगता है. ऐसे में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है. जहां एक तरफ लोग महंगे कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेज्ड जूस की ओर भागते हैं, वहीं दूसरी तरफ एक पुराना देसी उपाय आज भी उतना ही असरदार है.सत्तू. सादा, सस्ता और सेहत से भरपूर सत्तू न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि गर्मी से लड़ने की ताकत भी बढ़ाता है. यही वजह है कि अब सत्तू फिर से लोगों की पसंद बनता जा रहा है, खासकर उन लोगों के बीच जो हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं.

पोषक तत्वों का पावरहाउस है सत्तू
लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान डॉ राजकुमार (आयुष) ने बताया कि सत्तू मूल रूप से भुने हुए चने से तैयार किया जाता है, जिसे पीसकर पाउडर बनाया जाता है. इसमें प्राकृतिक रूप से प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और कई जरूरी मिनरल्स मौजूद होते हैं. यही पोषक तत्व इसे गर्मियों का सुपर ड्रिंक बनाते हैं. एक गिलास सत्तू का शरबत शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है. यही कारण है कि ग्रामीण इलाकों में लोग इसे रोजाना अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं.

गर्मी के दिनों में लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा होता है. सत्तू इस मामले में एक नेचुरल कूलिंग एजेंट की तरह काम करता है. जब इसे ठंडे पानी, थोड़ा नमक और नींबू के साथ मिलाकर पिया जाता है, तो यह शरीर के तापमान को संतुलित करने में मदद करता है. साथ ही, यह शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है. सत्तू का सेवन करने से बार-बार प्यास नहीं लगती और शरीर अंदर से ठंडा महसूस करता है. यही वजह है कि कई लोग इसे देसी एनर्जी ड्रिंक भी कहते हैं.

वजन घटाने और डायबिटीज में भी मददगार
सत्तू की एक और खास बात यह है कि यह पाचन के लिए बेहद अच्छा होता है. गर्मियों में अक्सर भारी खाना खाने से पेट में जलन, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं हो जाती हैं. ऐसे में सत्तू पेट को हल्का रखता है और डाइजेशन को बेहतर बनाता है. इसमें मौजूद फाइबर आंतों को साफ रखने में मदद करता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में सहायक होता है. यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी अब सत्तू को डेली डाइट में शामिल करने की सलाह देने लगे हैं.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket