Friday, 09 Oct 2026 | 07:20 AM

Trending :

EXCLUSIVE

सिगरेट केवल पीने वालों को नहीं आसपास के लोगों को करता है प्रभावित, स्वास्थ्य, समाज, प्रकृति तीनों के लिए खतरनाक

authorimg

अलीगढ़ः स्मोकिंग को आमतौर पर एक आदत माना जाता है, लेकिन इसका असर केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता. यह आदत धीरे-धीरे पूरे परिवार, आसपास के लोगों और यहां तक कि पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंचाती है. इसके बावजूद, बहुत से लोग इसके दुष्प्रभावों से पूरी तरह अनजान हैं. ऐसे में यह समझना बेहद जरूरी हो जाता है कि स्मोकिंग किस तरह हमारे स्वास्थ्य, समाज और प्रकृति तीनों के लिए खतरनाक साबित हो रही है.

सेहत के लिए होता है हानिकारक

एएमयू के जियोग्राफी विभाग की प्रोफेसर सालेहा जमाल ने लोकल18 से बताया कि यह एक प्रमाणित तथ्य है कि स्मोकिंग स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होती है. इसका असर सिर्फ स्मोक करने वाले व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसके आसपास मौजूद लोग जैसे परिवार के सदस्य, दोस्त और सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ जाते हैं. सिगरेट के धुएं में कई जहरीली और टॉक्सिक गैसें होती हैं, जैसे बेंजीन, फॉर्मेल्डिहाइड और टॉलीन. इनमें से कई गैसें कार्सिनोजेनिक होती हैं, यानी वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती हैं. स्मोक करने वाला व्यक्ति इन जहरीले तत्वों को सीधे अपने शरीर में लेता है, लेकिन उसके आसपास के लोग भी पैसिव स्मोकिंग के जरिए इन्हें सांस के साथ अपने फेफड़ों तक पहुंचा लेते हैं.

श्वसन तंत्र को करती है प्रभावित

प्रोफेसर सालेहा बताती हैं कि स्वास्थ्य पर इसके गंभीर प्रभाव देखने को मिलते हैं. स्मोकिंग सबसे पहले श्वसन तंत्र को प्रभावित करती है, जिससे फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां जैसे लंग फाइब्रोसिस और लंग कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा यह इम्यून सिस्टम को कमजोर करती है, ब्लड प्रेशर को प्रभावित करती है और मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर डाल सकती है. कुल मिलाकर, स्मोकिंग का कोई भी सकारात्मक पहलू नहीं है, बल्कि यह हर स्तर पर नुकसान ही पहुंचाती है. पर्यावरण पर भी स्मोकिंग का बुरा असर पड़ता है. सिगरेट से निकलने वाली गैसें हवा को प्रदूषित करती हैं. वहीं, सिगरेट के बचे हुए टुकड़े (बड्स), जो सिंथेटिक प्लास्टिक फाइबर से बने होते हैं, आसानी से नष्ट नहीं होते और सालों तक पर्यावरण में बने रहते हैं. ये मिट्टी और पानी दोनों को प्रदूषित करते हैं, क्योंकि इनमें मौजूद निकोटीन और अन्य जहरीले तत्व धीरे-धीरे पर्यावरण में घुलते रहते हैं.

बिना बुझे सिगरेट बनते हैं आग के कारण

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, कई बार लोग सिगरेट पीने के बाद उसे पूरी तरह बुझाए बिना फेंक देते हैं, जिससे आग लगने की घटनाएं भी सामने आती हैं. खासकर जंगलों में लगने वाली आग (फॉरेस्ट फायर) के पीछे सिगरेट एक बड़ी वजह मानी जाती है, जो बड़े पैमाने पर पर्यावरण और वन संपदा को नुकसान पहुंचाती है. बचाव के लिए सबसे जरूरी कदम है स्मोकिंग को पूरी तरह छोड़ देना. लोगों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है, ताकि वे इसके खतरनाक परिणामों को समझ सकें. यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर स्मोकिंग कर रहा हो, तो उसे ऐसा करने से रोका जाना चाहिए और उसे निर्धारित स्मोकिंग ज़ोन में जाने के लिए कहा जाना चाहिए.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर रोक:सरकार ने 15 दिन में फैसला बदला, कई एयरलाइंस ने आपत्ति जताई थी

April 3, 2026/
7:37 am

केंद्र सरकार ने एयरलाइंस को फ्लाइट में 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के चुनने देने वाले निर्देश को अस्थायी रूप...

authorimg

April 2, 2026/
12:11 pm

Last Updated:April 02, 2026, 12:11 IST Hypertension Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर एक गंभीर समस्या है और अधिकतर लोगों में इसके...

Sakti Vedanta Power Plant Boiler Blast

April 14, 2026/
3:50 pm

सक्ती13 मिनट पहले कॉपी लिंक सक्ती में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट होने से कई मजदूर झुलस गए हैं।...

IPL 2026 Schedule Announcement Live

March 11, 2026/
6:59 pm

आखरी अपडेट:मार्च 11, 2026, 18:59 IST पीएम मोदी ने डीएमके सरकार पर लोगों के जनादेश के साथ विश्वासघात करने का...

परमवीर ने ‘मर्दानी3’ और ‘धुरंधर’ का ऑफर ठुकरा दिया था:बोले- सही वक्त नहीं था, सीरीज की स्टारकास्ट बोली- सपना टूटना मरने जैसा है

April 30, 2026/
5:30 am

सीरीज ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ का दूसरा सीजन सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि संघर्ष, टूटने और फिर खड़े होने की असली...

पुलिस ने पहली बार पकड़ा पानी में उगने वाला गांजा:ओजी ग्रेड का हाइड्रोपोनिक गांजा मिला, सिर्फ पानी में उगाया जाता है, देश की पांचवीं कार्रवाई

April 8, 2026/
12:05 am

ग्वालियर पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांजा तस्करों के पास से पहली बार ओजी ग्रेड...

Anil Ambani Bank Fraud Case Affidavit; ED CBI

February 19, 2026/
2:29 pm

नई दिल्ली1 दिन पहले कॉपी लिंक अनिल अंबानी ने आज यानी 19 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल...

Arshad Warsi Success Story Explained; Munna Bhai Circuit

July 10, 2026/
4:30 am

11 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक बचपन के संघर्षों ने ही अरशद वारसी को बॉलीवुड का सफल अभिनेता बनाया।...

Robert Vadra Pre-Arrest Bail | ED Govt Tool, Says Vadra

May 16, 2026/
12:12 pm

14 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को रॉबर्ट वाड्रा को शिकोहपुर जमीन सौदा केस...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

सिगरेट केवल पीने वालों को नहीं आसपास के लोगों को करता है प्रभावित, स्वास्थ्य, समाज, प्रकृति तीनों के लिए खतरनाक

authorimg

अलीगढ़ः स्मोकिंग को आमतौर पर एक आदत माना जाता है, लेकिन इसका असर केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता. यह आदत धीरे-धीरे पूरे परिवार, आसपास के लोगों और यहां तक कि पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंचाती है. इसके बावजूद, बहुत से लोग इसके दुष्प्रभावों से पूरी तरह अनजान हैं. ऐसे में यह समझना बेहद जरूरी हो जाता है कि स्मोकिंग किस तरह हमारे स्वास्थ्य, समाज और प्रकृति तीनों के लिए खतरनाक साबित हो रही है.

सेहत के लिए होता है हानिकारक

एएमयू के जियोग्राफी विभाग की प्रोफेसर सालेहा जमाल ने लोकल18 से बताया कि यह एक प्रमाणित तथ्य है कि स्मोकिंग स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होती है. इसका असर सिर्फ स्मोक करने वाले व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसके आसपास मौजूद लोग जैसे परिवार के सदस्य, दोस्त और सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ जाते हैं. सिगरेट के धुएं में कई जहरीली और टॉक्सिक गैसें होती हैं, जैसे बेंजीन, फॉर्मेल्डिहाइड और टॉलीन. इनमें से कई गैसें कार्सिनोजेनिक होती हैं, यानी वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती हैं. स्मोक करने वाला व्यक्ति इन जहरीले तत्वों को सीधे अपने शरीर में लेता है, लेकिन उसके आसपास के लोग भी पैसिव स्मोकिंग के जरिए इन्हें सांस के साथ अपने फेफड़ों तक पहुंचा लेते हैं.

श्वसन तंत्र को करती है प्रभावित

प्रोफेसर सालेहा बताती हैं कि स्वास्थ्य पर इसके गंभीर प्रभाव देखने को मिलते हैं. स्मोकिंग सबसे पहले श्वसन तंत्र को प्रभावित करती है, जिससे फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां जैसे लंग फाइब्रोसिस और लंग कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा यह इम्यून सिस्टम को कमजोर करती है, ब्लड प्रेशर को प्रभावित करती है और मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर डाल सकती है. कुल मिलाकर, स्मोकिंग का कोई भी सकारात्मक पहलू नहीं है, बल्कि यह हर स्तर पर नुकसान ही पहुंचाती है. पर्यावरण पर भी स्मोकिंग का बुरा असर पड़ता है. सिगरेट से निकलने वाली गैसें हवा को प्रदूषित करती हैं. वहीं, सिगरेट के बचे हुए टुकड़े (बड्स), जो सिंथेटिक प्लास्टिक फाइबर से बने होते हैं, आसानी से नष्ट नहीं होते और सालों तक पर्यावरण में बने रहते हैं. ये मिट्टी और पानी दोनों को प्रदूषित करते हैं, क्योंकि इनमें मौजूद निकोटीन और अन्य जहरीले तत्व धीरे-धीरे पर्यावरण में घुलते रहते हैं.

बिना बुझे सिगरेट बनते हैं आग के कारण

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, कई बार लोग सिगरेट पीने के बाद उसे पूरी तरह बुझाए बिना फेंक देते हैं, जिससे आग लगने की घटनाएं भी सामने आती हैं. खासकर जंगलों में लगने वाली आग (फॉरेस्ट फायर) के पीछे सिगरेट एक बड़ी वजह मानी जाती है, जो बड़े पैमाने पर पर्यावरण और वन संपदा को नुकसान पहुंचाती है. बचाव के लिए सबसे जरूरी कदम है स्मोकिंग को पूरी तरह छोड़ देना. लोगों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है, ताकि वे इसके खतरनाक परिणामों को समझ सकें. यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर स्मोकिंग कर रहा हो, तो उसे ऐसा करने से रोका जाना चाहिए और उसे निर्धारित स्मोकिंग ज़ोन में जाने के लिए कहा जाना चाहिए.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket