Monday, 13 Apr 2026 | 11:08 AM

Trending :

EXCLUSIVE

सिवनी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:एक महिला गंभीर घायल, हाथ-पैर और सिर में आई चोट

सिवनी जिले के आदेगांव थाना क्षेत्र में रविवार रात हिनोतिया रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना रात में हुई। एक बाइक सवार जोबा से हिनोतिया की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा बाइक सवार हिनोतिया से लखनादौन की तरफ आ रहा था। दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के कारण बाइक पर सवार मीना यादव (लगभग 50 वर्ष) सड़क पर गिर गईं। उन्हें हाथ, पैर, सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। घायल जबलपुर रेफर मीना यादव को सिविल अस्पताल लखनादौन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उनका उपचार जारी है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर आदेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के.पी. धुर्वे ने बताया कि उन्हें सड़क हादसे की जानकारी मिली थी, जिसमें एक महिला के घायल होने की पुष्टि हुई है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
हैदराबाद में महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या की:खुद भी सुसाइड किया; पति के दोबारा शादी करने से नाराज थी

April 1, 2026/
9:32 am

हैदराबाद में महिला ने दो बेटों की हत्या के बाद सुसाइड कर लिया। तीनों के शव फांसी के फंदे पर...

'ये मेरी बहन है, बीवी नहीं':फरदीन खान ने बहन लैला को पत्नी समझने पर पैपराजी की गलती सुधारी, देखें वीडियो

March 24, 2026/
2:13 pm

मुंबई में हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान एक्टर फरदीन खान अपनी बहन लैला के साथ नजर आए,...

पहले प्रेमिका ने दी जान, फिर प्रेमी ने खाया जहर:दतिया में महिला ने लगाई फांसी, 48 घंटे बाद लड़के ने खा लिया सल्फास

April 5, 2026/
9:58 pm

दतिया के भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम तिघरा खिरिया में प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में प्रेमिका की फांसी लगाकर...

मूसेवाला का होलोग्राम टूर रिलीज, 2 करोड़ व्यूज:पहली बार पाकिस्तान में दिखेंगे पंजाबी सिंगर, मौत से पहले किया था आने का वादा

March 19, 2026/
5:24 am

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का अवेटड शो साइन टू गॉड वर्ल्ड टूर का टीजर रिलीज हो गया है। सिद्धू मूसेवाला...

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

सिवनी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:एक महिला गंभीर घायल, हाथ-पैर और सिर में आई चोट

सिवनी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:एक महिला गंभीर घायल, हाथ-पैर और सिर में आई चोट

सिवनी जिले के आदेगांव थाना क्षेत्र में रविवार रात हिनोतिया रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना रात में हुई। एक बाइक सवार जोबा से हिनोतिया की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा बाइक सवार हिनोतिया से लखनादौन की तरफ आ रहा था। दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के कारण बाइक पर सवार मीना यादव (लगभग 50 वर्ष) सड़क पर गिर गईं। उन्हें हाथ, पैर, सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। घायल जबलपुर रेफर मीना यादव को सिविल अस्पताल लखनादौन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उनका उपचार जारी है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर आदेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के.पी. धुर्वे ने बताया कि उन्हें सड़क हादसे की जानकारी मिली थी, जिसमें एक महिला के घायल होने की पुष्टि हुई है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket