Monday, 14 Sep 2026 | 02:05 PM

Trending :

काम करते-करते देखने लगते हैं रील्स? लग चुकी है भयंकर लत, ऐसे करें कंट्रोल

authorimg

आज के समय में सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. लोग दिन की शुरुआत से लेकर रात तक मोबाइल और स्क्रीन से जुड़े रहते हैं. जहां एक तरफ यह हमें जानकारी और कनेक्टिविटी देता है, वहीं इसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर सोशल मीडिया का उपयोग सीमित न किया जाए, तो यह धीरे-धीरे आदत से लत में बदल जाता है, जो आगे चलकर कई समस्याओं का कारण बन सकता है.

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि लंबे समय तक स्क्रीन के सामने रहने से व्यक्ति की सोचने की क्षमता प्रभावित होती है और वह धीरे-धीरे असली दुनिया से कटने लगता है. इसका असर एकाग्रता पर पड़ता है, जिससे काम या पढ़ाई में ध्यान नहीं लग पाता. इसके अलावा चिड़चिड़ापन, अकेलापन और रिश्तों में दूरी जैसी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं. कई लोग बिना जरूरत के बार-बार फोन चेक करते रहते हैं, जिससे उनकी दिनचर्या बिगड़ जाती है और मानसिक शांति भी प्रभावित होती है.

सोशल मीडिया कैसे कर रहा प्रभावित?
सोशल मीडिया पर मिलने वाले लाइक्स, कमेंट्स और नोटिफिकेशन की आदत लोगों को बार-बार फोन उठाने के लिए मजबूर करती है. यह एक तरह की मानसिक निर्भरता बन जाती है, जिससे व्यक्ति हमेशा ऑनलाइन रहने की कोशिश करता है. इसका सीधा असर नींद पर पड़ता है, क्योंकि लोग देर रात तक फोन इस्तेमाल करते रहते हैं. इसके कारण तनाव, थकान और उदासी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. खासकर युवाओं में यह समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे उनकी लाइफस्टाइल और मानसिक संतुलन दोनों प्रभावित हो रहे हैं.

समय सीमा तय करना है जरूरी
सोशल मीडिया के उपयोग को सीमित करने के लिए सबसे पहले एक निश्चित समय तय करना जरूरी है. रोजाना 30 से 45 मिनट का समय निर्धारित करें और उसी के अनुसार इस्तेमाल करें. इससे अनावश्यक स्क्रॉलिंग से बचा जा सकता है.

डिजिटल डिटॉक्स अपनाएं
दिन में कुछ समय ऐसा जरूर रखें जब आप पूरी तरह स्क्रीन से दूर रहें. कम से कम 4–5 घंटे डिजिटल डिवाइस से दूरी बनाना फायदेमंद होता है. खासकर सुबह उठते ही और सोने से पहले फोन से दूरी बनाए रखना जरूरी है. बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन हमें फोन उठाने के लिए मजबूर करते हैं. इसलिए जरूरी है कि गैर-जरूरी नोटिफिकेशन बंद कर दिए जाएं, ताकि ध्यान भटकने से बचा जा सके.

ऑफलाइन एक्टिविटीज पर ध्यान दें
खाली समय में सोशल मीडिया चलाने के बजाय कुछ रचनात्मक काम करें. जैसे किताब पढ़ना, एक्सरसाइज करना, परिवार के साथ समय बिताना या अपने शौक को पूरा करना. इससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है. आजकल स्मार्टफोन में स्क्रीन टाइम ट्रैक करने की सुविधा होती है. इसकी मदद से आप यह जान सकते हैं कि आप दिनभर में कितना समय मोबाइल पर बिताते हैं और जरूरत पड़ने पर इसे कम कर सकते हैं.

नींद को प्राथमिकता दें
अच्छी नींद के लिए जरूरी है कि सोने से कम से कम एक घंटा पहले मोबाइल का इस्तेमाल बंद कर दिया जाए. इससे दिमाग को आराम मिलता है और नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है. इसके अलावा घर में कुछ नियम तय करना भी फायदेमंद हो सकता है, जैसे खाने के समय फोन का इस्तेमाल न करना या परिवार के साथ समय बिताते वक्त मोबाइल दूर रखना. इससे रिश्ते मजबूत होते हैं और सोशल मीडिया पर निर्भरता कम होती है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वैभव सूर्यवंशी पर फिदा कंगना, बोलीं-'वर्ल्ड कप लेकर आओ यार’:सौरव गांगुली ने कहा- वैभव को संभलकर खेलना होगा, ब्रिटेन की परिस्थितियां बहुत अलग होगी

June 8, 2026/
12:55 pm

भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट टीम में चयन के बाद दुनिया भर से तारीफ मिल रही है। अब...

कांग्रेस को झटका, बीजेपी में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई, जानें किस सीट से मिल सकता है मौका?

March 18, 2026/
12:53 pm

असम की राजनीति में आज बड़ा उलटफेर हो गया है. नागावनो डेमोक्रेट प्रद्युत बोरदोलोई आधिकारिक तौर पर कांग्रेस पार्टी को...

नीमच में 15 लाख की MD ड्रग्स पकड़ाई:तीन तस्कर गिरफ्तार, वाहन चेकिंग में इनके पास डोडाचूरा भी मिला

April 20, 2026/
4:27 pm

नीमच सिटी पुलिस ने तीन ड्रग तस्करों को पकड़ा है, जिनके पास से 15 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स और...

वियतनाम में भारतीय टूरिस्टों से भरी बोट पलटी:32 भारतीय सवार थे, 18 का रेस्क्यू, 14 की तलाश जारी

July 11, 2026/
3:24 pm

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक बोट समुद्र में पलट...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

काम करते-करते देखने लगते हैं रील्स? लग चुकी है भयंकर लत, ऐसे करें कंट्रोल

authorimg

आज के समय में सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. लोग दिन की शुरुआत से लेकर रात तक मोबाइल और स्क्रीन से जुड़े रहते हैं. जहां एक तरफ यह हमें जानकारी और कनेक्टिविटी देता है, वहीं इसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर सोशल मीडिया का उपयोग सीमित न किया जाए, तो यह धीरे-धीरे आदत से लत में बदल जाता है, जो आगे चलकर कई समस्याओं का कारण बन सकता है.

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि लंबे समय तक स्क्रीन के सामने रहने से व्यक्ति की सोचने की क्षमता प्रभावित होती है और वह धीरे-धीरे असली दुनिया से कटने लगता है. इसका असर एकाग्रता पर पड़ता है, जिससे काम या पढ़ाई में ध्यान नहीं लग पाता. इसके अलावा चिड़चिड़ापन, अकेलापन और रिश्तों में दूरी जैसी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं. कई लोग बिना जरूरत के बार-बार फोन चेक करते रहते हैं, जिससे उनकी दिनचर्या बिगड़ जाती है और मानसिक शांति भी प्रभावित होती है.

सोशल मीडिया कैसे कर रहा प्रभावित?
सोशल मीडिया पर मिलने वाले लाइक्स, कमेंट्स और नोटिफिकेशन की आदत लोगों को बार-बार फोन उठाने के लिए मजबूर करती है. यह एक तरह की मानसिक निर्भरता बन जाती है, जिससे व्यक्ति हमेशा ऑनलाइन रहने की कोशिश करता है. इसका सीधा असर नींद पर पड़ता है, क्योंकि लोग देर रात तक फोन इस्तेमाल करते रहते हैं. इसके कारण तनाव, थकान और उदासी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. खासकर युवाओं में यह समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे उनकी लाइफस्टाइल और मानसिक संतुलन दोनों प्रभावित हो रहे हैं.

समय सीमा तय करना है जरूरी
सोशल मीडिया के उपयोग को सीमित करने के लिए सबसे पहले एक निश्चित समय तय करना जरूरी है. रोजाना 30 से 45 मिनट का समय निर्धारित करें और उसी के अनुसार इस्तेमाल करें. इससे अनावश्यक स्क्रॉलिंग से बचा जा सकता है.

डिजिटल डिटॉक्स अपनाएं
दिन में कुछ समय ऐसा जरूर रखें जब आप पूरी तरह स्क्रीन से दूर रहें. कम से कम 4–5 घंटे डिजिटल डिवाइस से दूरी बनाना फायदेमंद होता है. खासकर सुबह उठते ही और सोने से पहले फोन से दूरी बनाए रखना जरूरी है. बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन हमें फोन उठाने के लिए मजबूर करते हैं. इसलिए जरूरी है कि गैर-जरूरी नोटिफिकेशन बंद कर दिए जाएं, ताकि ध्यान भटकने से बचा जा सके.

ऑफलाइन एक्टिविटीज पर ध्यान दें
खाली समय में सोशल मीडिया चलाने के बजाय कुछ रचनात्मक काम करें. जैसे किताब पढ़ना, एक्सरसाइज करना, परिवार के साथ समय बिताना या अपने शौक को पूरा करना. इससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है. आजकल स्मार्टफोन में स्क्रीन टाइम ट्रैक करने की सुविधा होती है. इसकी मदद से आप यह जान सकते हैं कि आप दिनभर में कितना समय मोबाइल पर बिताते हैं और जरूरत पड़ने पर इसे कम कर सकते हैं.

नींद को प्राथमिकता दें
अच्छी नींद के लिए जरूरी है कि सोने से कम से कम एक घंटा पहले मोबाइल का इस्तेमाल बंद कर दिया जाए. इससे दिमाग को आराम मिलता है और नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है. इसके अलावा घर में कुछ नियम तय करना भी फायदेमंद हो सकता है, जैसे खाने के समय फोन का इस्तेमाल न करना या परिवार के साथ समय बिताते वक्त मोबाइल दूर रखना. इससे रिश्ते मजबूत होते हैं और सोशल मीडिया पर निर्भरता कम होती है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket