Tuesday, 08 Sep 2026 | 08:57 AM

Trending :

सुबह के वक्त अच्छी नींद क्यों आती है? अलार्म बजने के बाद भी नहीं खुलती आंख, जान लीजिए इसकी वजह

authorimg

Last Updated:

Morning Sleep Causes: अक्सर आपने महसूस किया होगा कि सुबह के वक्त बहुत अच्छी नींद आती है और लोगों की आंख नहीं खुलती है. एक्सपर्ट्स की मानें तो इसकी वजह हमारे शरीर की सर्कैडियन रिदम, REM नींद की वृद्धि और हार्मोनल बदलाव होते हैं. सुबह के वक्त नींद हल्की, लेकिन आरामदायक होती है, जिससे व्यक्ति को ज्यादा संतुष्टि महसूस होती है.

Zoom

सुबह के वक्त अच्छी नींद आने के पीछे कई वजह होती हैं.

Deep Morning Sleep: हर मौसम में लोगों को सुबह के वक्त सोना सबसे अच्छा लगता है. अलार्म बजने के बावजूद सुबह-सुबह आंख नहीं खुलती है और सोने का मन करता है. खासतौर पर छोटे बच्चे सुबह उठने में सबसे ज्यादा नखरे करते हैं. लगभग हर उम्र के लोगों के साथ ऐसा होता है. कई बार ऐसा लगता है कि ऑफिस न जाकर नींद पूरी कर ली जाए. अधिकतर लोगों को लगता है कि अगर नींद पूरी नहीं होती है, तब ऐसा होता है. हालांकि सुबह के वक्त अच्छी नींद के पीछे शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक और हार्मोनल एक्टिविटीज का पूरा खेल है. चलिए जानते हैं कि सुबह-सुबह सुकूनभरी नींद क्यों आती है.

स्लीप फाउंडेशन की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह के वक्त अच्छी नींद आने का सबसे पहला कारण हमारे शरीर की सर्कैडियन रिदम है. यह बॉडी की बायोलॉजिकल क्लॉक है, जो हमारे सोने-जागने के पैटर्न को कंट्रोल करती है. रात के समय यह हमें सोने के लिए तैयार करती है, जबकि सुबह के समय जागने के संकेत देती है. हालांकि दिलचस्प बात यह है कि सुबह के अंतिम घंटों में यह क्लॉक धीरे-धीरे नींद को हल्का करती है, जिससे हम रेपिड आई मूवमेंट (REM) स्लीप स्टेज में ज्यादा समय बिताते हैं. यही वह स्टेज है, जिसमें सपने आते हैं और नींद ज्यादा आरामदायक महसूस होती है.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

REM स्लीप के बढ़ने से सुबह-सुबह सुकूनभरी नींद आती है. रात के पहले हिस्से में गहरी नींद ज्यादा होती है, जबकि सुबह के समय REM नींद का प्रतिशत बढ़ जाता है. REM नींद मानसिक रूप से ज्यादा सक्रिय होती है और इसमें व्यक्ति को आरामदायक व सुखद अनुभव होता है. इसी वजह से सुबह की नींद अधिक मीठी और सुकूनभरी लगती है. सुबह-सुबह अच्छी नींद आने का तीसरा सबसे बड़ा कारण हार्मोन का असर है. मेलाटोनिन और कोर्टिसोल हार्मोन्स इसकी बड़ी वजह हैं. रात में मेलाटोनिन हार्मोन का स्तर अधिक होता है, जो नींद को बढ़ावा देता है. सुबह होते-होते इसका स्तर घटने लगता है, जबकि कोर्टिसोल का स्तर बढ़ने लगता है, जो शरीर को जगाने में मदद करता है. हालांकि इस बदलाव के दौरान एक छोटा सा समय ऐसा होता है, जब दोनों हार्मोन संतुलन में होते हैं, जिससे नींद का अनुभव बहुत सुखद हो जाता है.

अगर कोई व्यक्ति रात में पर्याप्त नींद नहीं लेता है, तो उसका शरीर सुबह के समय अतिरिक्त नींद लेने की कोशिश करता है. यही वजह है कि छुट्टी वाले दिन या जब हमें देर तक सोने का मौका मिलता है, तब सुबह की नींद और भी ज्यादा गहरी और आरामदायक महसूस होती है. यह शरीर की एक तरह की रिकवरी प्रक्रिया होती है. इसके अलावा सुबह के समय आमतौर पर शांति, कम शोर और ठंडा मौसम होता है, जो नींद के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाता है. सूरज की हल्की रोशनी धीरे-धीरे शरीर को जगाने की प्रक्रिया शुरू करती है, जिससे नींद का अनुभव अचानक टूटने के बजाय धीरे-धीरे खत्म होता है और यह प्रक्रिया अधिक सुखद लगती है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
इन्फ्लूएंसर का दावा-फर्जी रिव्यू करवा रहे हैं वरुण धवन:भड़के एक्टर ने पूछा- व्यूज मिल गए, क्रिएटर बोलीं- जरुरत नहीं है, अपकमिंग फिल्म से जुड़ा मामला

April 15, 2026/
12:49 pm

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म है जवानी तो इश्क होना है, 22 मई को रिलीज होने...

'टाइम100' फेम एरियाना ने हफिंगटन पोस्ट को ग्लोबल ब्रांड बनाया:आइडेंटिटी ट्रैप पर कहा- कई सीईओ जॉब से नाखुश, फिर भी नहीं छोड़ पाते पद

August 13, 2026/
1:50 pm

करोड़ों की सैलरी, सीईओ जैसा पद और दुनिया भर में रुतबा हासिल करने के बाद भी कई दिग्गज खुश नहीं...

आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते एक सटोरी गिरफ्तार:सिवनी में नगदी, मोबाइल जब्त; एक अन्य आरोपी फरार

April 29, 2026/
7:12 am

सिवनी जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा...

सात्विक-चिराग की जोड़ी थाईलैंड ओपन का फाइनल हारी:इंडोनेशियाई जोड़ी ने 12-21, 25-23 से हराया, इस सीजन एक भी टाइटल नहीं जीते

May 17, 2026/
1:57 pm

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भारतीय जोड़ी को थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में करारी हार...

भास्कर अपडेट्स:मणिपुर के उखरुल और तेंगनौपाल जिलों में सुरक्षा बलों ने 23 अवैध बंकर नष्ट किए, 18 IED बरामद

May 2, 2026/
9:15 am

मणिपुर के उखरुल और तेंगनौपाल जिलों में सुरक्षा बलों ने बड़े ऑपरेशन में 23 अवैध बंकर नष्ट किए और 18...

सिवनी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:एक महिला गंभीर घायल, हाथ-पैर और सिर में आई चोट

April 13, 2026/
8:55 am

सिवनी जिले के आदेगांव थाना क्षेत्र में रविवार रात हिनोतिया रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस...

दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे दीपिका-रणवीर:कपल ने बेटी दुआ की क्यूट फोटो शेयर कर प्रेग्नेंसी की दी जानकारी

April 19, 2026/
11:43 am

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने रविवार को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की। दीपिका और रणवीर के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी...

अरबपति भी रोलेक्स-बिर्किन गिरवी रखकर लेते हैं कर्ज:बैंक लंबी कागजी प्रक्रिया और जांच-पड़ताल करते हैं, कंपनियां बिना औपचारिकता लोन देती हैं

April 26, 2026/
5:30 am

आम धारणा है कि सिर्फ गरीब या मध्यमवर्गीय लोग ही जरूरत पड़ने पर गहने या सामान गिरवी रखते हैं। लेकिन...

राजनीति

सुबह के वक्त अच्छी नींद क्यों आती है? अलार्म बजने के बाद भी नहीं खुलती आंख, जान लीजिए इसकी वजह

authorimg

Last Updated:

Morning Sleep Causes: अक्सर आपने महसूस किया होगा कि सुबह के वक्त बहुत अच्छी नींद आती है और लोगों की आंख नहीं खुलती है. एक्सपर्ट्स की मानें तो इसकी वजह हमारे शरीर की सर्कैडियन रिदम, REM नींद की वृद्धि और हार्मोनल बदलाव होते हैं. सुबह के वक्त नींद हल्की, लेकिन आरामदायक होती है, जिससे व्यक्ति को ज्यादा संतुष्टि महसूस होती है.

Zoom

सुबह के वक्त अच्छी नींद आने के पीछे कई वजह होती हैं.

Deep Morning Sleep: हर मौसम में लोगों को सुबह के वक्त सोना सबसे अच्छा लगता है. अलार्म बजने के बावजूद सुबह-सुबह आंख नहीं खुलती है और सोने का मन करता है. खासतौर पर छोटे बच्चे सुबह उठने में सबसे ज्यादा नखरे करते हैं. लगभग हर उम्र के लोगों के साथ ऐसा होता है. कई बार ऐसा लगता है कि ऑफिस न जाकर नींद पूरी कर ली जाए. अधिकतर लोगों को लगता है कि अगर नींद पूरी नहीं होती है, तब ऐसा होता है. हालांकि सुबह के वक्त अच्छी नींद के पीछे शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक और हार्मोनल एक्टिविटीज का पूरा खेल है. चलिए जानते हैं कि सुबह-सुबह सुकूनभरी नींद क्यों आती है.

स्लीप फाउंडेशन की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह के वक्त अच्छी नींद आने का सबसे पहला कारण हमारे शरीर की सर्कैडियन रिदम है. यह बॉडी की बायोलॉजिकल क्लॉक है, जो हमारे सोने-जागने के पैटर्न को कंट्रोल करती है. रात के समय यह हमें सोने के लिए तैयार करती है, जबकि सुबह के समय जागने के संकेत देती है. हालांकि दिलचस्प बात यह है कि सुबह के अंतिम घंटों में यह क्लॉक धीरे-धीरे नींद को हल्का करती है, जिससे हम रेपिड आई मूवमेंट (REM) स्लीप स्टेज में ज्यादा समय बिताते हैं. यही वह स्टेज है, जिसमें सपने आते हैं और नींद ज्यादा आरामदायक महसूस होती है.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

REM स्लीप के बढ़ने से सुबह-सुबह सुकूनभरी नींद आती है. रात के पहले हिस्से में गहरी नींद ज्यादा होती है, जबकि सुबह के समय REM नींद का प्रतिशत बढ़ जाता है. REM नींद मानसिक रूप से ज्यादा सक्रिय होती है और इसमें व्यक्ति को आरामदायक व सुखद अनुभव होता है. इसी वजह से सुबह की नींद अधिक मीठी और सुकूनभरी लगती है. सुबह-सुबह अच्छी नींद आने का तीसरा सबसे बड़ा कारण हार्मोन का असर है. मेलाटोनिन और कोर्टिसोल हार्मोन्स इसकी बड़ी वजह हैं. रात में मेलाटोनिन हार्मोन का स्तर अधिक होता है, जो नींद को बढ़ावा देता है. सुबह होते-होते इसका स्तर घटने लगता है, जबकि कोर्टिसोल का स्तर बढ़ने लगता है, जो शरीर को जगाने में मदद करता है. हालांकि इस बदलाव के दौरान एक छोटा सा समय ऐसा होता है, जब दोनों हार्मोन संतुलन में होते हैं, जिससे नींद का अनुभव बहुत सुखद हो जाता है.

अगर कोई व्यक्ति रात में पर्याप्त नींद नहीं लेता है, तो उसका शरीर सुबह के समय अतिरिक्त नींद लेने की कोशिश करता है. यही वजह है कि छुट्टी वाले दिन या जब हमें देर तक सोने का मौका मिलता है, तब सुबह की नींद और भी ज्यादा गहरी और आरामदायक महसूस होती है. यह शरीर की एक तरह की रिकवरी प्रक्रिया होती है. इसके अलावा सुबह के समय आमतौर पर शांति, कम शोर और ठंडा मौसम होता है, जो नींद के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाता है. सूरज की हल्की रोशनी धीरे-धीरे शरीर को जगाने की प्रक्रिया शुरू करती है, जिससे नींद का अनुभव अचानक टूटने के बजाय धीरे-धीरे खत्म होता है और यह प्रक्रिया अधिक सुखद लगती है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket