Thursday, 08 Oct 2026 | 09:43 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Man City Wins FA Cup

Man City Wins FA Cup
  • Hindi News
  • Sports
  • Man City Wins FA Cup | Chelsea 0 1 Antony Semengo Back Heel Goal

लंदन10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

’72वां मिनट…एर्लिंग हालांड का सटीक क्रॉस…एंटोनी सेमेन्यो ने तेजी से दौड़ते हुए गेंद को एड़ी से फ्लिक कर दिया। चेल्सी के गोलकीपर रॉबर्ट सांचेज ने चीते जैसी फुर्ती दिखाते हुए हवा में छलांग लगाई, लेकिन गोल नहीं रोक सके।’

सेमेन्यो के इस हैरतअंगेज गोल ने शनिवार को मैनचेस्टर सिटी को एफए कप का नया चैंपियन बना दिया। 155 साल पुराने इस टूर्नामेंट में शायद ही कोई फाइनल इतने शानदार गोल से जीता गया हो। वेम्बली स्टेडियम में सिटी ने चेल्सी को 1-0 से हराया। टीम के पास इस सीजन में ‘डोमेस्टिक ट्रेबल’ का मौका है।

ट्रॉफी के साथ जीत सेलिब्रेट करते हुए एंटोनी सेमेन्यो।

72वें मिनट में आया ‘मैजिक मोमेंट’

पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद दोनों टीमें लगातार गोल की कोशिश कर रही थीं, लेकिन, गोल के मौके नहीं बन रहे थे। तभी 72वें मिनट में घाना के फॉरवर्ड सेमेन्यो की बूट से गोल आया। यह उनका 10वां गोल है। वे टीम को दो ट्रॉफियां जिताने में मदद कर चुके हैं।

गार्डियोला की 35वीं बड़ी ट्रॉफी

मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप गार्डियोला के लिए यह जीत बड़ा मील का पत्थर है। सिटी के साथ 10 साल में यह उनकी 17वीं बड़ी ट्रॉफी, जबकि करियर की कुल 35वीं बड़ी ट्रॉफी है। सिटी ने आठवीं बार एफए कप जीतकर चेल्सी, लिवरपूल और टॉटेनहम के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। आर्सेनल 14 खिताबों के साथ टॉप पर है।

चेल्सी के लिए संकटों से भरा रहा सीजन

इस हार के बाद पूर्व क्लब विश्व कप चैंपियन चेल्सी इस सीजन ट्रॉफी नहीं जीत सकेगी। साल की शुरुआत से दो कोच बर्खास्त करने के बाद टीम नए अंतरिम कोच कैलम मैक्फर्लेन के मार्गदर्शन में उतरी थी। सीनियर टीम के साथ यह उनका सिर्फ सातवां मैच था। मैच से पहले चेल्सी फैंस ने अमेरिकी मालिकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया।

सिल्वा-स्टोन्स की विदाई

मैच के बाद सिटी फैंस ने क्लब का एंथम ‘ब्लू मून’ गाकर जश्न मनाया। यह मुकाबला बर्नार्डो सिल्वा और जॉन स्टोन्स के लिए भावुक रहा, क्योंकि दोनों सीजन के अंत में क्लब छोड़ रहे हैं। सिल्वा ने कहा, ‘जब से मैं यहां आया हूं, हमने 20 ट्रॉफियां जीती हैं, जो कि बुरा रिकॉर्ड नहीं है। मैं मैनचेस्टर सिटी से बहुत प्यार करता हूं।’

——————————————————————–

फुटबॉल से जुड़ी यह खबर पढ़िए…

रोनाल्डो की टीम एशियन चैंपियंस लीग 2 का फाइनल हारी

दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम अल नासिर एशियाई चैंपियंस लीग 2 का फाइनल हार गई। जापान के क्लब गाम्बा ओसाका ने उसे 1-0 से हराया। दिसंबर 2022 में अल नासिर से जुड़े रोनाल्डो के पास हाफटाइम से पहले बराबरी का सुनहरा मौका था, लेकिन जोआओ फेलिक्स के क्रॉस पर उनका क्लोज-रेंज हेडर गोलपोस्ट के बाहर चला गया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अमेरिका में भारतीय मूल के कारोबारी की हत्या:19 साल की बेटी के सामने लुटेरे ने पिता को गोली मारी

August 23, 2026/
10:46 am

अमेरिका में भारतीय मूल के कारोबारी सुरेश पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना टेनेसी राज्य के जैक्सन...

त्वचा को चमकदार बनाने के उपाय

July 21, 2026/
7:06 pm

21 जुलाई 2026 को 19:06 IST पर अद्यतन किया गया स्किन ब्राइटनिंग टिप्स: बेहतरीन फेसियल का असर कुछ ही दिनों...

authorimg

May 11, 2026/
7:47 am

पलामू. पलामू जिले में गर्मी हर साल लोगों की परेशानी बढ़ा देती है. राज्य के सबसे गर्म जिलों में शामिल...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Man City Wins FA Cup

Man City Wins FA Cup
  • Hindi News
  • Sports
  • Man City Wins FA Cup | Chelsea 0 1 Antony Semengo Back Heel Goal

लंदन10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

’72वां मिनट…एर्लिंग हालांड का सटीक क्रॉस…एंटोनी सेमेन्यो ने तेजी से दौड़ते हुए गेंद को एड़ी से फ्लिक कर दिया। चेल्सी के गोलकीपर रॉबर्ट सांचेज ने चीते जैसी फुर्ती दिखाते हुए हवा में छलांग लगाई, लेकिन गोल नहीं रोक सके।’

सेमेन्यो के इस हैरतअंगेज गोल ने शनिवार को मैनचेस्टर सिटी को एफए कप का नया चैंपियन बना दिया। 155 साल पुराने इस टूर्नामेंट में शायद ही कोई फाइनल इतने शानदार गोल से जीता गया हो। वेम्बली स्टेडियम में सिटी ने चेल्सी को 1-0 से हराया। टीम के पास इस सीजन में ‘डोमेस्टिक ट्रेबल’ का मौका है।

ट्रॉफी के साथ जीत सेलिब्रेट करते हुए एंटोनी सेमेन्यो।

ट्रॉफी के साथ जीत सेलिब्रेट करते हुए एंटोनी सेमेन्यो।

72वें मिनट में आया ‘मैजिक मोमेंट’

पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद दोनों टीमें लगातार गोल की कोशिश कर रही थीं, लेकिन, गोल के मौके नहीं बन रहे थे। तभी 72वें मिनट में घाना के फॉरवर्ड सेमेन्यो की बूट से गोल आया। यह उनका 10वां गोल है। वे टीम को दो ट्रॉफियां जिताने में मदद कर चुके हैं।

गार्डियोला की 35वीं बड़ी ट्रॉफी

मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप गार्डियोला के लिए यह जीत बड़ा मील का पत्थर है। सिटी के साथ 10 साल में यह उनकी 17वीं बड़ी ट्रॉफी, जबकि करियर की कुल 35वीं बड़ी ट्रॉफी है। सिटी ने आठवीं बार एफए कप जीतकर चेल्सी, लिवरपूल और टॉटेनहम के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। आर्सेनल 14 खिताबों के साथ टॉप पर है।

चेल्सी के लिए संकटों से भरा रहा सीजन

इस हार के बाद पूर्व क्लब विश्व कप चैंपियन चेल्सी इस सीजन ट्रॉफी नहीं जीत सकेगी। साल की शुरुआत से दो कोच बर्खास्त करने के बाद टीम नए अंतरिम कोच कैलम मैक्फर्लेन के मार्गदर्शन में उतरी थी। सीनियर टीम के साथ यह उनका सिर्फ सातवां मैच था। मैच से पहले चेल्सी फैंस ने अमेरिकी मालिकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया।

सिल्वा-स्टोन्स की विदाई

मैच के बाद सिटी फैंस ने क्लब का एंथम ‘ब्लू मून’ गाकर जश्न मनाया। यह मुकाबला बर्नार्डो सिल्वा और जॉन स्टोन्स के लिए भावुक रहा, क्योंकि दोनों सीजन के अंत में क्लब छोड़ रहे हैं। सिल्वा ने कहा, ‘जब से मैं यहां आया हूं, हमने 20 ट्रॉफियां जीती हैं, जो कि बुरा रिकॉर्ड नहीं है। मैं मैनचेस्टर सिटी से बहुत प्यार करता हूं।’

——————————————————————–

फुटबॉल से जुड़ी यह खबर पढ़िए…

रोनाल्डो की टीम एशियन चैंपियंस लीग 2 का फाइनल हारी

दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम अल नासिर एशियाई चैंपियंस लीग 2 का फाइनल हार गई। जापान के क्लब गाम्बा ओसाका ने उसे 1-0 से हराया। दिसंबर 2022 में अल नासिर से जुड़े रोनाल्डो के पास हाफटाइम से पहले बराबरी का सुनहरा मौका था, लेकिन जोआओ फेलिक्स के क्रॉस पर उनका क्लोज-रेंज हेडर गोलपोस्ट के बाहर चला गया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket