Thursday, 15 Oct 2026 | 04:39 AM

Trending :

EXCLUSIVE

हल्द्वानी में श्रीलंका-साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों को किया लॉक:मैच खत्म होते ही स्टेडियम में लगे ताले, सैलरी नहीं मिलने से भड़के बाउंसर

हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दौरान श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और भारत के खिलाड़ियों को स्टेडियम में ही लॉक कर दिया गया। मैच खत्म होने के बाद जब खिलाड़ी बसों में बैठ बाहर निकले तो स्टेडियम के गेट पर ताले लगा दिए गए, जिसके कारण खिलाड़ी आधे घंटे तक अंदर ही फंसे रहे। अधिकारियों ने बताया कि सैलरी न मिलने से भड़के बाउंसरों ने मैन गेट को लॉक कर दिया था। बसों में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला, जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसाकाद्जा और श्रीलंका के दिलशान मुनावीरा समेत कई खिलाड़ी मौजूद थे। लीग के को-फाउंडर रमन रहेजा ने इसे कम्युनिकेशन गैप बताते हुए कहा कि सुरक्षा एजेंसी का प्रभारी शहर से बाहर होने के कारण भुगतान को लेकर समन्वय नहीं हो पाया, जबकि खेल विभाग की उपनिदेशक राशिका सिद्दीकी ने कहा कि आयोजन निजी एजेंसी करा रही है और विभाग की भूमिका केवल स्टेडियम उपलब्ध कराने तक सीमित है। 3 प्वॉइंट्स में समझिए पूरा मामला…. मैच खत्म होने के बाद शुरू हुआ विवाद गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार 16 मार्च को लीजेंड्स लीग क्रिकेट के तहत सदर्न सुपर स्टार्स और इंडिया कैप्टन्स के बीच मुकाबला खेला गया था। मैच समाप्त होने के बाद खिलाड़ी और टीम स्टाफ होटल लौटने के लिए बसों में बैठ चुके थे। इसी दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात बाउंसरों ने भुगतान न मिलने का आरोप लगाते हुए स्टेडियम के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। विदेशी क्रिकेटर भी बसों में फंसे रहे गेट बंद होने के कारण खिलाड़ियों और स्टाफ की बसें स्टेडियम परिसर के अंदर ही रुक गईं। इस दौरान कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी स्टेडियम परिसर में फंसे रहे। भारतीय खिलाड़ियों में गौरव तोमर, शेल्डन जैक्सन, अजीत चंदिला, रजत भाटिया, परविंदर अवाना और पुनीत बिष्ट सहित कई खिलाड़ी इसी दौरान बसों में बैठे रहे। आधे घंटे बाद क्रिकेटर्स निकाले गए बाहर स्थिति अचानक बदलने से कुछ देर के लिए स्टेडियम परिसर में असमंजस की स्थिति बन गई। खिलाड़ी बसों में बैठे रहे और आयोजन से जुड़े अधिकारी स्थिति संभालने में जुट गए। करीब आधे घंटे बाद आयोजकों और सुरक्षा एजेंसी के बीच बातचीत हुई। भुगतान का आश्वासन मिलने के बाद बाउंसरों ने गेट खोल दिए और खिलाड़ियों की बसें होटल के लिए रवाना हो सकीं। विवाद के बाद क्या बोले अधिकारी? सुरक्षा एजेंसी का दावा- तीन दिन का भुगतान लंबित स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही श्री हंस सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर कुलदीप सिंह ने बताया कि आयोजन में कुल 82 बाउंसर और 42 सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए थे। उनके अनुसार इन सभी का तीन दिन का भुगतान अभी तक नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि कई बार आयोजकों से भुगतान की मांग की गई, लेकिन समाधान नहीं निकलने पर कर्मचारियों ने विरोध का रास्ता चुना। सुपरवाइजर ने चेतावनी दी कि यदि भुगतान नहीं किया गया तो आगे होने वाले मैचों को भी रोका जा सकता है। खेल विभाग बोला- आयोजन निजी एजेंसी का खेल विभाग की उपनिदेशक राशिका सिद्दीकी ने कहा कि यह क्रिकेट लीग एक निजी कंपनी द्वारा आयोजित की जा रही है। खेल विभाग की जिम्मेदारी केवल स्टेडियम उपलब्ध कराने तक सीमित है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम का किराया 16 मार्च तक जमा किया गया था। आगे के मैचों के लिए 20 मार्च तक का भुगतान जमा होने के बाद ही अनुमति दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मैच के दौरान कुछ तकनीकी अव्यवस्थाएं भी सामने आईं, जैसे डीजी सेट में तेल न होना। यह आयोजन एजेंसी की लापरवाही का परिणाम है। आयोजकों ने बताया कम्युनिकेशन गैप लीजेंड्स लीग क्रिकेट के को-फाउंडर रमन रहेजा ने कहा कि सुरक्षा एजेंसी से जुड़े अधिकारी उस समय दिल्ली में थे, जिसके कारण भुगतान को लेकर समय पर समन्वय नहीं हो पाया। उन्होंने इसे कम्युनिकेशन गैप बताते हुए कहा कि बाद में बातचीत के जरिए मामला सुलझा लिया गया और सुरक्षा कर्मी दोबारा अपनी ड्यूटी पर लौट आए। रहेजा के अनुसार कर्मचारियों का भुगतान जल्द कर दिया जाएगा ताकि आगे मैचों के आयोजन में कोई समस्या न आए। —————– ये खबर भी पढ़ें.. ‘क्लाइंट आया है लड़कियां भेज दो, 10K नाइट’:देहरादून में वॉट्सएप चैट से घर पर चल रहा सेक्स रैकेट; मेघालय की 3 युवतियां रेस्क्यू ‘क्लाइंट आया है, लड़कियां भेज दो, 10K नाइट’ जैसे वॉट्सएप चैट से देहरादून में घर से चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। राजस्थानी पार्टनर के साथ महिला यह नेटवर्क चला रही थी। मेघालय की 3 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जिन्हें नौकरी के बहाने लाकर जबरन देह व्यापार में धकेला गया था। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ask search icon

April 22, 2026/
2:20 pm

Last Updated:April 22, 2026, 14:20 IST Paneer Doda Diabetes Benefits: झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि...

पुडुचेरी में चुनाव की तारीखों का ऐलान, एक चरण में होगी वोटिंग, जानिए पूरा कार्यक्रम

March 15, 2026/
5:25 pm

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 तिथियां अनुसूची: चुनाव आयोग ने 15 मार्च यानी आज 4 राज्यों के साथ केंद्र प्रदेश पुडुचेरी...

गीतकार हसरत जयपुरी की 104वीं बर्थ एनिवर्सरी:भांजे डब्बू मलिक बोले- आखिरी सांस तक मामा के हाथ में कलम और किताब थी

April 15, 2026/
4:30 am

हिंदी सिनेमा के दिग्गज गीतकार हसरत जयपुरी की 104वीं बर्थ एनिवर्सरी पर उनके भांजे डब्बू मलिक ने उनसे जुड़ी कई...

वेनेजुएला में भूकंप से तबाही, 10 PHOTOS:राजधानी कराकस समेत कई इलाकों में इमारतों-मकानों को नुकसान पहुंचा

June 25, 2026/
8:02 am

वेनेजुएला में गुरुवार सुबह आए भूकंप के बाद देशभर से तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं। राजधानी कराकस समेत...

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका के 25 राज्य ट्रम्प के टैरिफ के खिलाफ कोर्ट पहुंचे, दावा- फोर्स्ड लेबर के नाम पर लगाया शुल्क अवैध

August 4, 2026/
6:27 am

अमेरिका के 25 डेमोक्रेटिक पार्टी शासित राज्यों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नए टैरिफ फैसले को अदालत में चुनौती दी...

AI Tools Side Effect; ChatGPT Homework Vs Child Brain

April 16, 2026/
4:30 am

33 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक सवाल- मैं पटना का रहने वाला हूं। मेरी 13 साल की बेटी सातवीं...

गणेश चतुर्थी 2026:सुनील शेट्टी ने बप्पी लाहिड़ी के घर पर आरती की; शिल्पा शेट्टी के घर की गणपति पूजा में रकुल प्रीत-जैकी भगनानी पहुंचे

September 14, 2026/
4:47 pm

गणेश चतुर्थी 2026 के मौके पर मुंबई में कई बॉलीवुड सेलेब्स गणपति पूजा में शामिल हुए। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के...

राजनीति

हल्द्वानी में श्रीलंका-साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों को किया लॉक:मैच खत्म होते ही स्टेडियम में लगे ताले, सैलरी नहीं मिलने से भड़के बाउंसर

हल्द्वानी में श्रीलंका-साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों को किया लॉक:मैच खत्म होते ही स्टेडियम में लगे ताले, सैलरी नहीं मिलने से भड़के बाउंसर

हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दौरान श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और भारत के खिलाड़ियों को स्टेडियम में ही लॉक कर दिया गया। मैच खत्म होने के बाद जब खिलाड़ी बसों में बैठ बाहर निकले तो स्टेडियम के गेट पर ताले लगा दिए गए, जिसके कारण खिलाड़ी आधे घंटे तक अंदर ही फंसे रहे। अधिकारियों ने बताया कि सैलरी न मिलने से भड़के बाउंसरों ने मैन गेट को लॉक कर दिया था। बसों में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला, जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसाकाद्जा और श्रीलंका के दिलशान मुनावीरा समेत कई खिलाड़ी मौजूद थे। लीग के को-फाउंडर रमन रहेजा ने इसे कम्युनिकेशन गैप बताते हुए कहा कि सुरक्षा एजेंसी का प्रभारी शहर से बाहर होने के कारण भुगतान को लेकर समन्वय नहीं हो पाया, जबकि खेल विभाग की उपनिदेशक राशिका सिद्दीकी ने कहा कि आयोजन निजी एजेंसी करा रही है और विभाग की भूमिका केवल स्टेडियम उपलब्ध कराने तक सीमित है। 3 प्वॉइंट्स में समझिए पूरा मामला…. मैच खत्म होने के बाद शुरू हुआ विवाद गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार 16 मार्च को लीजेंड्स लीग क्रिकेट के तहत सदर्न सुपर स्टार्स और इंडिया कैप्टन्स के बीच मुकाबला खेला गया था। मैच समाप्त होने के बाद खिलाड़ी और टीम स्टाफ होटल लौटने के लिए बसों में बैठ चुके थे। इसी दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात बाउंसरों ने भुगतान न मिलने का आरोप लगाते हुए स्टेडियम के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। विदेशी क्रिकेटर भी बसों में फंसे रहे गेट बंद होने के कारण खिलाड़ियों और स्टाफ की बसें स्टेडियम परिसर के अंदर ही रुक गईं। इस दौरान कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी स्टेडियम परिसर में फंसे रहे। भारतीय खिलाड़ियों में गौरव तोमर, शेल्डन जैक्सन, अजीत चंदिला, रजत भाटिया, परविंदर अवाना और पुनीत बिष्ट सहित कई खिलाड़ी इसी दौरान बसों में बैठे रहे। आधे घंटे बाद क्रिकेटर्स निकाले गए बाहर स्थिति अचानक बदलने से कुछ देर के लिए स्टेडियम परिसर में असमंजस की स्थिति बन गई। खिलाड़ी बसों में बैठे रहे और आयोजन से जुड़े अधिकारी स्थिति संभालने में जुट गए। करीब आधे घंटे बाद आयोजकों और सुरक्षा एजेंसी के बीच बातचीत हुई। भुगतान का आश्वासन मिलने के बाद बाउंसरों ने गेट खोल दिए और खिलाड़ियों की बसें होटल के लिए रवाना हो सकीं। विवाद के बाद क्या बोले अधिकारी? सुरक्षा एजेंसी का दावा- तीन दिन का भुगतान लंबित स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही श्री हंस सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर कुलदीप सिंह ने बताया कि आयोजन में कुल 82 बाउंसर और 42 सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए थे। उनके अनुसार इन सभी का तीन दिन का भुगतान अभी तक नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि कई बार आयोजकों से भुगतान की मांग की गई, लेकिन समाधान नहीं निकलने पर कर्मचारियों ने विरोध का रास्ता चुना। सुपरवाइजर ने चेतावनी दी कि यदि भुगतान नहीं किया गया तो आगे होने वाले मैचों को भी रोका जा सकता है। खेल विभाग बोला- आयोजन निजी एजेंसी का खेल विभाग की उपनिदेशक राशिका सिद्दीकी ने कहा कि यह क्रिकेट लीग एक निजी कंपनी द्वारा आयोजित की जा रही है। खेल विभाग की जिम्मेदारी केवल स्टेडियम उपलब्ध कराने तक सीमित है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम का किराया 16 मार्च तक जमा किया गया था। आगे के मैचों के लिए 20 मार्च तक का भुगतान जमा होने के बाद ही अनुमति दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मैच के दौरान कुछ तकनीकी अव्यवस्थाएं भी सामने आईं, जैसे डीजी सेट में तेल न होना। यह आयोजन एजेंसी की लापरवाही का परिणाम है। आयोजकों ने बताया कम्युनिकेशन गैप लीजेंड्स लीग क्रिकेट के को-फाउंडर रमन रहेजा ने कहा कि सुरक्षा एजेंसी से जुड़े अधिकारी उस समय दिल्ली में थे, जिसके कारण भुगतान को लेकर समय पर समन्वय नहीं हो पाया। उन्होंने इसे कम्युनिकेशन गैप बताते हुए कहा कि बाद में बातचीत के जरिए मामला सुलझा लिया गया और सुरक्षा कर्मी दोबारा अपनी ड्यूटी पर लौट आए। रहेजा के अनुसार कर्मचारियों का भुगतान जल्द कर दिया जाएगा ताकि आगे मैचों के आयोजन में कोई समस्या न आए। —————– ये खबर भी पढ़ें.. ‘क्लाइंट आया है लड़कियां भेज दो, 10K नाइट’:देहरादून में वॉट्सएप चैट से घर पर चल रहा सेक्स रैकेट; मेघालय की 3 युवतियां रेस्क्यू ‘क्लाइंट आया है, लड़कियां भेज दो, 10K नाइट’ जैसे वॉट्सएप चैट से देहरादून में घर से चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। राजस्थानी पार्टनर के साथ महिला यह नेटवर्क चला रही थी। मेघालय की 3 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जिन्हें नौकरी के बहाने लाकर जबरन देह व्यापार में धकेला गया था। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket