Sunday, 05 Apr 2026 | 09:29 PM

Trending :

शाजापुर में अनियंत्रित होकर कार खंभे से टकराई:बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा अनार ही नहीं, इसका छिलका भी है रामबाण! जानें कैसे दूर करता है पिंपल्स, पेट की बीमारी और कमजोरी रीवा में हिंदू एकता के लिए भव्य शोभायात्रा:जनप्रतिनिधियों समेत 5 हजार लोग शामिल हुए, 10 किमी मार्ग पर पुष्पवर्षा और स्वागत ओवरटेक करने पर विवाद, युवक पर चढ़ाई स्कॉर्पियो:आरोपी खुद थाने पहुंचे, मारपीट की रिपोर्ट की; पुलिस ने चारों को पकड़ा सिंगर करण औजला बोले-आज बहुत मजा आ रहा है:जयपुर में फैंस ने बनवाए चेहरे पर टैटू, कॉन्सर्ट में परमिश वर्मा की होगी स्पेशल एंट्री 21 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर पकड़ाए:दो आरोपी ओडिशा और एक बालाघाट का; कई राज्यों में करते थे सप्लाई
EXCLUSIVE

2.50 लाख को 2.50 करोड़ बनाने का झांसा, बिलासपुर में तांत्रिक गिरफ्तार

authorimg

बिलासपुर/कोरिया.  तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का एक ऐसा सनसनीखेज मामला छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर में सामने आया है, जिसने न सिर्फ पुलिस बल्कि आम लोगों को भी हैरान कर दिया है. यहां एक कथित तांत्रिक ने अनुष्ठान और चमत्कार के नाम पर 2.50 लाख रुपए को 2.50 करोड़ बनाने का दावा किया. इस झांसे को सच साबित करने के लिए बाकायदा पूजा-पाठ का नाटक रचा गया. नोटों की गड्डियों के सामने नारियल, अगरबत्ती और मंत्रोच्चार के साथ ऐसा माहौल बनाया गया, जैसे किसी फिल्म का सीन हो. इसी दौरान ऊपर से पैसों की बारिश होती दिखाई गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है. यही वीडियो ठगी की सबसे बड़ी कड़ी बन गया.

इस वीडियो को देखकर कोरिया जिले के चार युवक झांसे में आ गए और कथित तांत्रिक को ढाई लाख रुपए सौंप दिए. लेकिन जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो कहानी ने नया मोड़ ले लिया. तांत्रिक और उसके साथी पैसे लेकर फरार हो गए. इसके बाद पीड़ित युवकों ने खुद कानून हाथ में ले लिया. हाईवे पर बीच सड़क पर तांत्रिक को पकड़कर उसकी पिटाई की गई और लूटपाट की घटना भी सामने आई. अब इस पूरे मामले में ठगी और लूट, दोनों एंगल पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

कैसे रचा गया पैसों की बारिश का नाटक
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह पूरा खेल पहले से स्क्रिप्टेड था. बिल्हा थाना क्षेत्र के संबलपुरी गांव में कांग्रेस समर्थित सरपंच पति के घर अनुष्ठान का आयोजन किया गया. कथित तांत्रिक विजय कुमार राज ने पूजा स्थल सजाया. सामने नोटों की गड्डियां रखी गईं. मंत्र पढ़े गए और कैमरे के सामने अचानक ऊपर से नोट गिरते दिखाए गए. इस वीडियो को चमत्कार बताकर संभावित शिकारों को दिखाया गया. यही वीडियो देखकर कोरिया के चार युवक भरोसे में आ गए.

कौन है कथित तांत्रिक विजय कुमार राज
विजय कुमार राज उम्र 48 साल कोरबा जिले के दीपका का रहने वाला है. वह खुद को तांत्रिक बताता था और तंत्र विद्या से पैसा बढ़ाने का दावा करता था. पुलिस के मुताबिक उसके साथ इस ठगी में तीन महिलाएं और एक सरपंच पति शामिल था. महिलाएं लोगों को लालच देने और भरोसा जीतने का काम करती थीं. सरपंच पति स्थानीय स्तर पर व्यवस्था और संपर्क का जिम्मा संभालता था.

ठगी से लूट तक पहुंचा मामला
30 जनवरी को कोरिया के चार युवक ढाई लाख रुपए लेकर बिल्हा पहुंचे. अनुष्ठान के बाद पैसे विजय को सौंप दिए गए. अगले दिन जब युवकों को ठगी का शक हुआ और उन्होंने पैसे लौटाने की मांग की, तो तांत्रिक टालमटोल करने लगा. 31 जनवरी की रात करीब साढ़े तीन बजे विजय कार से जा रहा था. रतनपुर क्षेत्र में ढाबे के पास कार रोकी. तभी दो कारों में सवार पीड़ित युवक वहां पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि इसके बाद तांत्रिक की कार, तीन मोबाइल और करीब 8 हजार रुपए कैश लूट लिया गया.

SSP के निर्देश पर बनी विशेष टीम
घटना की जानकारी मिलते ही SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई. मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम अंबिकापुर और कोरिया तक पहुंची. 2 फरवरी को मारपीट और लूट के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया. उनके पास से लूटी गई कार, मोबाइल फोन, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई क्रेटा और अर्टिगा कार भी जब्त की गई.

तांत्रिक भी निकला ठगी का आरोपी
जांच में यह भी सामने आया कि कथित तांत्रिक विजय कुमार राज ने शुरू में पुलिस से ठगी की बात छिपाई. लेकिन साक्ष्यों के आधार पर उसे भी आरोपी बनाया गया. पुलिस ने उसके खिलाफ बिल्हा थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है. वहीं लूट और मारपीट के मामले में पीड़ित युवक भी आरोपी बने हैं. दोनों पक्षों पर अलग-अलग धाराओं में कार्रवाई जारी है. पुलिस की चेतावनी और आगे की कार्रवाई

पुलिस अफसरों ने की अपील
ASP मधुलिका सिंह ने बताया कि तंत्र-मंत्र से पैसा दोगुना करने का दावा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. SSP रजनेश सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे चमत्कारी दावों के झांसे में न आएं. पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में लालच ही सबसे बड़ी कमजोरी बनता है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

April 2, 2026/
8:36 pm

Jaifal benefits for kids: मौसम बदलता है तो बच्चे सबसे पहले बीमार पड़ते हैं. सर्दी-जुकाम, गले में खराश, बुखार, पेट...

मुरैना में तेज रफ्तार एंबुलेंस और बाइक में टक्कर:एक युवक गंभीर घायल, इलाज के लिए ग्वालियर रेफर

April 1, 2026/
10:01 am

नेशनल हाईवे 552 बागचीनी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार एंबुलेंस और बाइक में आमने सामने से भिड़ंत हो गई...

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Live Score: IPL 2026 Match Today Updates From Wankhede Stadium. (Picture Credit: AP)

March 29, 2026/
8:44 pm

आखरी अपडेट:मार्च 29, 2026, 20:44 IST एक्स पर अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए, सस्मित पात्रा ने कहा कि वह...

मेयर चुनाव: महाराष्ट्र में 29 मेयर पद के लिए लॉटरी से होगी लॉटरी, 22 जनवरी की तारीख तय

January 19, 2026/
3:09 pm

महाराष्ट्र के 29 महानगरपालिका में मेयर पद के लिए लॉटरी को लेकर एक अहम घटना सामने आई है। महाराष्ट्र सरकार...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

2.50 लाख को 2.50 करोड़ बनाने का झांसा, बिलासपुर में तांत्रिक गिरफ्तार

authorimg

बिलासपुर/कोरिया.  तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का एक ऐसा सनसनीखेज मामला छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर में सामने आया है, जिसने न सिर्फ पुलिस बल्कि आम लोगों को भी हैरान कर दिया है. यहां एक कथित तांत्रिक ने अनुष्ठान और चमत्कार के नाम पर 2.50 लाख रुपए को 2.50 करोड़ बनाने का दावा किया. इस झांसे को सच साबित करने के लिए बाकायदा पूजा-पाठ का नाटक रचा गया. नोटों की गड्डियों के सामने नारियल, अगरबत्ती और मंत्रोच्चार के साथ ऐसा माहौल बनाया गया, जैसे किसी फिल्म का सीन हो. इसी दौरान ऊपर से पैसों की बारिश होती दिखाई गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है. यही वीडियो ठगी की सबसे बड़ी कड़ी बन गया.

इस वीडियो को देखकर कोरिया जिले के चार युवक झांसे में आ गए और कथित तांत्रिक को ढाई लाख रुपए सौंप दिए. लेकिन जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो कहानी ने नया मोड़ ले लिया. तांत्रिक और उसके साथी पैसे लेकर फरार हो गए. इसके बाद पीड़ित युवकों ने खुद कानून हाथ में ले लिया. हाईवे पर बीच सड़क पर तांत्रिक को पकड़कर उसकी पिटाई की गई और लूटपाट की घटना भी सामने आई. अब इस पूरे मामले में ठगी और लूट, दोनों एंगल पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

कैसे रचा गया पैसों की बारिश का नाटक
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह पूरा खेल पहले से स्क्रिप्टेड था. बिल्हा थाना क्षेत्र के संबलपुरी गांव में कांग्रेस समर्थित सरपंच पति के घर अनुष्ठान का आयोजन किया गया. कथित तांत्रिक विजय कुमार राज ने पूजा स्थल सजाया. सामने नोटों की गड्डियां रखी गईं. मंत्र पढ़े गए और कैमरे के सामने अचानक ऊपर से नोट गिरते दिखाए गए. इस वीडियो को चमत्कार बताकर संभावित शिकारों को दिखाया गया. यही वीडियो देखकर कोरिया के चार युवक भरोसे में आ गए.

कौन है कथित तांत्रिक विजय कुमार राज
विजय कुमार राज उम्र 48 साल कोरबा जिले के दीपका का रहने वाला है. वह खुद को तांत्रिक बताता था और तंत्र विद्या से पैसा बढ़ाने का दावा करता था. पुलिस के मुताबिक उसके साथ इस ठगी में तीन महिलाएं और एक सरपंच पति शामिल था. महिलाएं लोगों को लालच देने और भरोसा जीतने का काम करती थीं. सरपंच पति स्थानीय स्तर पर व्यवस्था और संपर्क का जिम्मा संभालता था.

ठगी से लूट तक पहुंचा मामला
30 जनवरी को कोरिया के चार युवक ढाई लाख रुपए लेकर बिल्हा पहुंचे. अनुष्ठान के बाद पैसे विजय को सौंप दिए गए. अगले दिन जब युवकों को ठगी का शक हुआ और उन्होंने पैसे लौटाने की मांग की, तो तांत्रिक टालमटोल करने लगा. 31 जनवरी की रात करीब साढ़े तीन बजे विजय कार से जा रहा था. रतनपुर क्षेत्र में ढाबे के पास कार रोकी. तभी दो कारों में सवार पीड़ित युवक वहां पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि इसके बाद तांत्रिक की कार, तीन मोबाइल और करीब 8 हजार रुपए कैश लूट लिया गया.

SSP के निर्देश पर बनी विशेष टीम
घटना की जानकारी मिलते ही SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई. मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम अंबिकापुर और कोरिया तक पहुंची. 2 फरवरी को मारपीट और लूट के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया. उनके पास से लूटी गई कार, मोबाइल फोन, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई क्रेटा और अर्टिगा कार भी जब्त की गई.

तांत्रिक भी निकला ठगी का आरोपी
जांच में यह भी सामने आया कि कथित तांत्रिक विजय कुमार राज ने शुरू में पुलिस से ठगी की बात छिपाई. लेकिन साक्ष्यों के आधार पर उसे भी आरोपी बनाया गया. पुलिस ने उसके खिलाफ बिल्हा थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है. वहीं लूट और मारपीट के मामले में पीड़ित युवक भी आरोपी बने हैं. दोनों पक्षों पर अलग-अलग धाराओं में कार्रवाई जारी है. पुलिस की चेतावनी और आगे की कार्रवाई

पुलिस अफसरों ने की अपील
ASP मधुलिका सिंह ने बताया कि तंत्र-मंत्र से पैसा दोगुना करने का दावा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. SSP रजनेश सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे चमत्कारी दावों के झांसे में न आएं. पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में लालच ही सबसे बड़ी कमजोरी बनता है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket