Sunday, 05 Apr 2026 | 11:18 PM

Trending :

मुंबई से जैश के 2 आतंकी पकड़े गए:दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश कर रहे थे, भारत विरोधी मिशन खिलाफत से जुड़े तार जन्म से खराब कान, 1 इंजेक्शन से सुनायी देने लगी आवाजें, क्या है जीन थेरेपी? ये गर्मियों का सुपरफ्रूट! इसमें ठंडक भी, ताकत भी…आप भी नहीं जानते होंगे शहतूत के इतने फायदे रीवा में रविवार रात सैकड़ों वाहन जाम में फंसे:रतहरा से नए बस स्टैंड और सिरमौर चौराहे तक लगी कतारें, घंटों तक रेंगते रही गाड़ियां ग्वालियर में रेबीज से युवक की मौत, रोज 100+ मामले:5 दिन पहले एक शख्स ने अस्पताल में भर्ती कराया था; नाम दिया था 'गोलू' पहले प्रेमिका ने दी जान, फिर प्रेमी ने खाया जहर:दतिया में महिला ने लगाई फांसी, 48 घंटे बाद लड़के ने खा लिया सल्फास
EXCLUSIVE

50 से पहले ही क्यों खत्म हो रहे हैं पीरियड्स? क्‍या भारतीय महिलाओं में जल्दी आ रहा मेनोपॉज? जानें वजह और इसका खतरा

authorimg

Health Risks of Early Menopause : आजकल कई रिपोर्ट्स और सर्वे यह इशारा कर रहे हैं कि भारत में महिलाएं दुनिया की बाकी महिलाओं के मुकाबले जल्दी मेनोपॉज के दौर में पहुंच रही हैं. जहाँ विदेशों में इसकी औसत उम्र 51 साल है, वहीं हमारे देश में यह 46 से 47 साल के आसपास देखी जा रही है. सुनने में यह सिर्फ कुछ सालों का अंतर लग सकता है, लेकिन यह हमारी सेहत, हड्डियों और दिल की मजबूती के लिए एक बड़ी चेतावनी है. आखिर क्यों भारतीय महिलाओं का शरीर समय से पहले बदल रहा है? क्या यह हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी का नतीजा है या इसके पीछे कुछ और गहरे कारण हैं? आइए, समझते हैं कि भारत में जल्दी आते मेनोपॉज की असली वजह क्या है और यह हमारी सेहत को कैसे प्रभावित कर रहा है.

क्‍या है मेनोपॉज

विदेशों में इसकी औसत उम्र 51 साल है, वहीं हमारे देश में यह 46 से 47 साल के आसपास देखी जा रही है.

मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति हर महिला के जीवन का एक स्वाभाविक हिस्सा है. यह वह समय होता है जब महिला के प्रजनन वर्ष समाप्त हो जाते हैं. तकनीकी रूप से, जब किसी महिला को लगातार 12 महीनों तक पीरियड्स नहीं आते, तो उसे मेनोपॉज माना जाता है. यह इस बात का संकेत है कि ओवरीज (अंडाशय) ने एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन बनाना कम कर दिया है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

दुनिया बनाम भारत: क्या कहते हैं आंकड़े?
आमतौर पर दुनिया भर में महिलाएं 50 से 51 वर्ष की आयु के बीच मेनोपॉज तक पहुंचती हैं. लेकिन भारत की तस्वीर थोड़ी अलग है. हैदराबाद स्थित इंदिरा आईवीएफ अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. तृप्ति गणपति के अनुसार, “भारत में औसत आयु 46 से 47 वर्ष के आसपास देखी जा रही है. भले ही यह अंतर सिर्फ 3-4 साल का लगे, लेकिन महिला के दीर्घकालिक स्वास्थ्य पर इसके गहरे प्रभाव पड़ते हैं.”

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-5) के आंकड़े बताते हैं कि 15-39 आयु वर्ग की 2.2% महिलाएं पहले ही मेनोपॉज तक पहुंच चुकी थीं. वहीं, 40-44 की उम्र वाली 16.2% महिलाओं में यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी. ये आंकड़े चेतावनी देते हैं कि भारत में ‘प्रीमैच्योर मेनोपॉज’ की समस्या वैश्विक औसत (1-2%) से कहीं अधिक है.

जल्दी मेनोपॉज होने की वजह क्या है?
विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे कोई एक कारण नहीं, बल्कि कई बायोलॉजिकल और लाइफस्‍टाइल से जुड़े कारक हैं:

  • पोषण और स्वास्थ्य: किशोरावस्था में पोषण की कमी और खराब स्वास्थ्य स्थिति प्रजनन अंगों की उम्र बढ़ा सकती है.
  • तनाव और जीवनशैली: अत्यधिक मानसिक तनाव, धूम्रपान और मेटाबॉलिक बीमारियां जैसे डायबिटीज या थायराइड भी समय से पहले मेनोपॉज का कारण बनते हैं.
  • प्रजनन इतिहास: कम उम्र में शादी, जल्दी गर्भधारण और बार-बार मां बनने जैसे कारक भी ओवरी के रिजर्व (अंडों की संख्या) को समय से पहले प्रभावित कर सकते हैं.

समय से पहले मेनोपॉज क्यों है चिंता का विषय?
एस्ट्रोजन हार्मोन केवल प्रजनन के लिए नहीं, बल्कि हड्डियों की मजबूती और दिल की सेहत के लिए भी ‘कवच’ का काम करता है. जल्दी मेनोपॉज होने का मतलब है कि महिला का शरीर लंबे समय तक एस्ट्रोजन की कमी से जूझेगा. डॉ. गणपति कहती हैं कि आज महिलाएं अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बहुत सक्रिय हैं, ऐसे में जीवन का एक बड़ा हिस्सा पोस्ट-मेनोपॉज (प्रजनन के बाद के चरण) में बीतता है. इसके बारे में सही जानकारी होना अब एक लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरत है.

चुप्पी तोड़ना ही पहला कदम
इंडियन मेनोपॉज सोसाइटी का अनुमान है कि 2026 तक लगभग 14 करोड़ भारतीय महिलाएं मेनोपॉज के चरण में होंगी. इसके बावजूद, हमारे समाज में इस पर बात करना आज भी एक ‘टैबू’ यानी वर्जित माना जाता है.

एक सर्वे के मुताबिक, 79% भारतीय महिलाएं अपने परिवार या सहकर्मियों से इस विषय पर बात करने में असहज महसूस करती हैं. अक्सर बातचीत केवल गर्भावस्था या मातृत्व तक सिमट कर रह जाती है, और मेनोपॉज के बाद की स्वास्थ्य जरूरतों को नजरअंदाज कर दिया जाता है.

मेनोपॉज केवल प्रजनन क्षमता का अंत नहीं, बल्कि जीवन का एक नया अध्याय है. अगर हम समय रहते इस पर खुलकर बात करें, समय पर डॉक्टरी सलाह लें और कार्यस्थलों व परिवारों में सहायक वातावरण बनाएं, तो लाखों महिलाएं इस बदलाव को अनिश्चितता के बजाय आत्मविश्वास के साथ जी सकेंगी.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
न्यूक्लियर इमरजेंसी की तैयारी में खाड़ी देश:चंडीगढ़ की दवा कंपनी से 1 करोड़ कैप्सूल की क्षमता पूछी, कई देशों में सप्लाई की संभावना

March 11, 2026/
1:14 pm

ईरान-इजराइल जंग के बीच खाड़ी देशों ने संभावित न्यूक्लियर इमरजेंसी से निपटने की तैयारी तेज कर दी है। बहरीन स्थित...

गन्ने बनाम बेल का रस: गन्ना या फिर बेल का रस... गर्मी में ऊर्जावान पेय कौन सा है? जानिए फायदे

April 1, 2026/
7:54 pm

गन्ना बनाम बेल का रस: गर्मी का पारा चढ़ना ही शरीर को वर्गीकृत और ऊर्जावान बनाए रखना एक बड़ी चुनौती...

केरला स्टोरी 2 में गीत लिखना बड़ी जिम्मेदारी:साहिल सुल्तानपुरी बोले– संस्कृति, मां भवानी और राजस्थान की परंपरा से प्रेरित होकर एक रात में घूमर लिखा

March 18, 2026/
5:30 am

फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ में ‘घूमर’ गीत लिखने वाले गीतकार साहिल सुल्तानपुरी इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने दैनिक...

MP में महंगी हो सकती है बिजली:10 फीसदी टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव; आम आदमी पर पड़ेगा 3600 रुपए सालाना का बोझ

February 23, 2026/
6:14 am

मध्य प्रदेश के सवा करोड़ से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को जल्द ही बिजली का एक और बड़ा झटका लग सकता...

करणी सेना परिवार ने किया 120 यूनिट रक्तदान:शाजापुर में कैंप लगाया, पिछले साल से 3 यूनिट अधिक ब्लड जमा

April 5, 2026/
4:40 pm

शाजापुर जिला अस्पताल में रविवार को करणी सेना परिवार की ओर से रक्तदान कैंप लगाया गया। दोपहर 12 से शाम...

राजनीति

50 से पहले ही क्यों खत्म हो रहे हैं पीरियड्स? क्‍या भारतीय महिलाओं में जल्दी आ रहा मेनोपॉज? जानें वजह और इसका खतरा

authorimg

Health Risks of Early Menopause : आजकल कई रिपोर्ट्स और सर्वे यह इशारा कर रहे हैं कि भारत में महिलाएं दुनिया की बाकी महिलाओं के मुकाबले जल्दी मेनोपॉज के दौर में पहुंच रही हैं. जहाँ विदेशों में इसकी औसत उम्र 51 साल है, वहीं हमारे देश में यह 46 से 47 साल के आसपास देखी जा रही है. सुनने में यह सिर्फ कुछ सालों का अंतर लग सकता है, लेकिन यह हमारी सेहत, हड्डियों और दिल की मजबूती के लिए एक बड़ी चेतावनी है. आखिर क्यों भारतीय महिलाओं का शरीर समय से पहले बदल रहा है? क्या यह हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी का नतीजा है या इसके पीछे कुछ और गहरे कारण हैं? आइए, समझते हैं कि भारत में जल्दी आते मेनोपॉज की असली वजह क्या है और यह हमारी सेहत को कैसे प्रभावित कर रहा है.

क्‍या है मेनोपॉज

विदेशों में इसकी औसत उम्र 51 साल है, वहीं हमारे देश में यह 46 से 47 साल के आसपास देखी जा रही है.

मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति हर महिला के जीवन का एक स्वाभाविक हिस्सा है. यह वह समय होता है जब महिला के प्रजनन वर्ष समाप्त हो जाते हैं. तकनीकी रूप से, जब किसी महिला को लगातार 12 महीनों तक पीरियड्स नहीं आते, तो उसे मेनोपॉज माना जाता है. यह इस बात का संकेत है कि ओवरीज (अंडाशय) ने एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन बनाना कम कर दिया है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

दुनिया बनाम भारत: क्या कहते हैं आंकड़े?
आमतौर पर दुनिया भर में महिलाएं 50 से 51 वर्ष की आयु के बीच मेनोपॉज तक पहुंचती हैं. लेकिन भारत की तस्वीर थोड़ी अलग है. हैदराबाद स्थित इंदिरा आईवीएफ अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. तृप्ति गणपति के अनुसार, “भारत में औसत आयु 46 से 47 वर्ष के आसपास देखी जा रही है. भले ही यह अंतर सिर्फ 3-4 साल का लगे, लेकिन महिला के दीर्घकालिक स्वास्थ्य पर इसके गहरे प्रभाव पड़ते हैं.”

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-5) के आंकड़े बताते हैं कि 15-39 आयु वर्ग की 2.2% महिलाएं पहले ही मेनोपॉज तक पहुंच चुकी थीं. वहीं, 40-44 की उम्र वाली 16.2% महिलाओं में यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी. ये आंकड़े चेतावनी देते हैं कि भारत में ‘प्रीमैच्योर मेनोपॉज’ की समस्या वैश्विक औसत (1-2%) से कहीं अधिक है.

जल्दी मेनोपॉज होने की वजह क्या है?
विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे कोई एक कारण नहीं, बल्कि कई बायोलॉजिकल और लाइफस्‍टाइल से जुड़े कारक हैं:

  • पोषण और स्वास्थ्य: किशोरावस्था में पोषण की कमी और खराब स्वास्थ्य स्थिति प्रजनन अंगों की उम्र बढ़ा सकती है.
  • तनाव और जीवनशैली: अत्यधिक मानसिक तनाव, धूम्रपान और मेटाबॉलिक बीमारियां जैसे डायबिटीज या थायराइड भी समय से पहले मेनोपॉज का कारण बनते हैं.
  • प्रजनन इतिहास: कम उम्र में शादी, जल्दी गर्भधारण और बार-बार मां बनने जैसे कारक भी ओवरी के रिजर्व (अंडों की संख्या) को समय से पहले प्रभावित कर सकते हैं.

समय से पहले मेनोपॉज क्यों है चिंता का विषय?
एस्ट्रोजन हार्मोन केवल प्रजनन के लिए नहीं, बल्कि हड्डियों की मजबूती और दिल की सेहत के लिए भी ‘कवच’ का काम करता है. जल्दी मेनोपॉज होने का मतलब है कि महिला का शरीर लंबे समय तक एस्ट्रोजन की कमी से जूझेगा. डॉ. गणपति कहती हैं कि आज महिलाएं अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बहुत सक्रिय हैं, ऐसे में जीवन का एक बड़ा हिस्सा पोस्ट-मेनोपॉज (प्रजनन के बाद के चरण) में बीतता है. इसके बारे में सही जानकारी होना अब एक लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरत है.

चुप्पी तोड़ना ही पहला कदम
इंडियन मेनोपॉज सोसाइटी का अनुमान है कि 2026 तक लगभग 14 करोड़ भारतीय महिलाएं मेनोपॉज के चरण में होंगी. इसके बावजूद, हमारे समाज में इस पर बात करना आज भी एक ‘टैबू’ यानी वर्जित माना जाता है.

एक सर्वे के मुताबिक, 79% भारतीय महिलाएं अपने परिवार या सहकर्मियों से इस विषय पर बात करने में असहज महसूस करती हैं. अक्सर बातचीत केवल गर्भावस्था या मातृत्व तक सिमट कर रह जाती है, और मेनोपॉज के बाद की स्वास्थ्य जरूरतों को नजरअंदाज कर दिया जाता है.

मेनोपॉज केवल प्रजनन क्षमता का अंत नहीं, बल्कि जीवन का एक नया अध्याय है. अगर हम समय रहते इस पर खुलकर बात करें, समय पर डॉक्टरी सलाह लें और कार्यस्थलों व परिवारों में सहायक वातावरण बनाएं, तो लाखों महिलाएं इस बदलाव को अनिश्चितता के बजाय आत्मविश्वास के साथ जी सकेंगी.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket