Monday, 14 Sep 2026 | 08:00 PM

Trending :

इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा ने की दूसरी शादी:पूर्व PAK प्रधानमंत्री से तलाक के 22 साल बाद आयरिश-ऑस्ट्रेलियाई करोड़पति को जीवनसाथी बनाया सऊदी अरब में 11 करोड़ टन यूरेनियम वाला खनिज मिला:मदीना में रेयर अर्थ मिनरल्स भी मिले; परमाणु ऊर्जा पर बढ़ा सऊदी का फोकस सऊदी अरब में 11 करोड़ टन यूरेनियम वाला खनिज मिला:मदीना में रेयर अर्थ मिनरल्स भी मिले; परमाणु ऊर्जा पर बढ़ा सऊदी का फोकस Sonu Sood Ganesh Chaturthi 2026 गणेश चतुर्थी 2026:सुनील शेट्टी ने बप्पी लाहिड़ी के घर पर आरती की; शिल्पा शेट्टी के घर की गणपति पूजा में रकुल प्रीत-जैकी भगनानी पहुंचे गणेश चतुर्थी 2026:सुनील शेट्टी ने बप्पी लाहिड़ी के घर पर आरती की; शिल्पा शेट्टी के घर की गणपति पूजा में रकुल प्रीत-जैकी भगनानी पहुंचे
EXCLUSIVE

पंजाबी सिंगर दिलजीत ने शो से दिया 114 करोड़ टैक्स:दिल लुमिनाती टूर ने कमाए 943 करोड़, 3.2 लाख लोग पहुंचे, सिंगर ने किया थैंक्स

पंजाबी सुपरस्टार, सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल लुमिनाटी इंडिया टूर 2024 ने पंजाबी म्यूजिक के इतिहास में कमाई का रिकॉर्ड तोड़ा है। दिल-लुमिनाती टूर ने 943 करोड़ रुपए कमाए। इसका खुलासा मार्च 2026 में आई सोशियो इकोनॉमिक इम्पैक्ट रिपोर्ट में किया गया है। इस टूर से 114 करोड़ रुपए टैक्स मिला, जबकि 1.2 लाख लोगों को रोजगार मिला है। दिलजीत दोसांझ के दिल लुमिनाटी इंडिया टूर 2024 ने देश की अर्थव्यवस्था को भी नई ऊंचाई दी। अर्न्स्ट एंड यंग (EY) की ताजा सोशियो इकोनॉमिक रिपोर्ट के मुताबिक, 13 शहरों में 14 शो वाले इस टूर ने कुल 943 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया। इससे 114 करोड़ टैक्स के रूप में आए। यह आंकड़ा भारतीय कलाकार के लाइव टूर का नया बेंचमार्क है। रिपोर्ट में बताया गया है कि, टूर के दौरान 3.2 लाख से ज्यादा दर्शकों ने शो देखे। दिल्ली का शो तो रिकॉर्ड 55 हजार दर्शकों के साथ देश का सबसे बड़ा शो बना। EY रिपोर्ट के अनुसार, टिकट बिक्री और स्पॉन्सरशिप से 276 करोड़ का डायरेक्ट रेवेन्यू मिला, जबकि होटल, ट्रैवल, खान-पान, शॉपिंग और लोकल सर्विसेज में फैंस के खर्च से 553 करोड़ रुपए आए। टैक्स में 111 करोड़ GST और बाकी लोकल परमिशन फीस शामिल हैं। सवा लाख दिहाड़ी के बराबर रोजगार दिया सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस टूर ने 1.18 लाख मैन डे रोजगार दिया है। लॉजिस्टिक्स, सिक्योरिटी, स्टेज प्रोडक्शन, टेक्निशियन और लोकल वेंडर्स समेत हजारों लोगों को सीधा रोजगार मिला। रिपोर्ट में कहा गया है कि, टियर-2 और टियर-3 शहरों से 49% दर्शक आए, जबकि 38% फैंस दूसरे शहरों से ट्रैवल करके शो में शामिल हुए और कई ने अपनी ट्रिप 2-5 दिन बढ़ा दी जिससे टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को बड़ा बूस्ट मिला। दिलजीत बोले- हमने मिलकर कुछ एतिहासिक किया है
दिलजीत ने टूर के सफल समापन पर फैंस और टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमने मिलकर कुछ ऐतिहासिक बनाया है। पंजाबी रूट्स को ग्लोबल अपील के साथ जोड़ने वाले दिलजीत ने साबित कर दिया कि घरेलू कलाकार अब बड़े पैमाने पर सांस्कृतिक और आर्थिक गति पैदा कर सकते हैं। इस टूर ने भारतीय लाइव एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को नई दिशा दी है। EY की रिपोर्ट में कहा गया है कि बड़े लाइव इवेंट्स अब सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि पूरे इकोसिस्टम को पावर देते हैं। यह सफलता सिर्फ दिलजीत की नहीं, बल्कि पूरे भारत की लाइव म्यूजिक इंडस्ट्री की जीत है। आने वाले समय में और बड़े टूर की उम्मीद जाग रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ट्रम्प बोले- चीन-रूस जंग में आए तो अंजाम बुरा होगा:पुतिन-जिनपिंग ने मुझे यकीन दिलाया, वे ईरान को हथियार नहीं देंगे

July 25, 2026/
7:05 am

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें नहीं लगता कि चीन या रूस ईरान युद्ध में...

'एक्स बॉयफ्रेंड के चलते पीरियड्स में शर्म आती थी':एक्ट्रेस अनुपमा बोलीं- पहले 11 बच्चे चाहती थीं, अभी एक भी नहीं चाहिए

August 19, 2026/
5:23 pm

साउथ एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने हाल ही में अपने अतीत के एक नार्सिसिस्टिक दुर्व्यवहार (आत्ममुग्धता से भरे शोषण) वाले रिश्ते...

सुनीता ने कहा- बेटी की उम्र की लड़की घुमा रहे:भड़ककर गोविंदा बोले- हद में रहो, बदनाम करने की कोई कसर नहीं छोड़ रहीं, जानिए पूरा बयान

August 15, 2026/
3:19 pm

पत्नी सुनीता के आपत्तिजनक बयानों पर गोविंदा भड़क गए हैं। सुनीता ने गोविंदा के को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर के साथ...

चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा 4,000 क्विंटल तय:केंद्र ने अधिकतम 30 दिन स्टॉक रखने का आदेश दिया; 1 अगस्त से 30 नवंबर तक लागू रहेंगे नियम

July 28, 2026/
7:03 pm

केंद्र सरकार ने देशभर में चीनी की कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने...

Bengaluru Census Employee Assault Case Filed

May 1, 2026/
7:46 pm

बेंगलुरु38 मिनट पहले कॉपी लिंक बेंगलुरु में नेशनल जनगणना के काम के दौरान एक महिला अधिकारी के साथ बदसलूकी का...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

पंजाबी सिंगर दिलजीत ने शो से दिया 114 करोड़ टैक्स:दिल लुमिनाती टूर ने कमाए 943 करोड़, 3.2 लाख लोग पहुंचे, सिंगर ने किया थैंक्स

पंजाबी सिंगर दिलजीत ने शो से दिया 114 करोड़ टैक्स:दिल लुमिनाती टूर ने कमाए 943 करोड़, 3.2 लाख लोग पहुंचे, सिंगर ने किया थैंक्स

पंजाबी सुपरस्टार, सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल लुमिनाटी इंडिया टूर 2024 ने पंजाबी म्यूजिक के इतिहास में कमाई का रिकॉर्ड तोड़ा है। दिल-लुमिनाती टूर ने 943 करोड़ रुपए कमाए। इसका खुलासा मार्च 2026 में आई सोशियो इकोनॉमिक इम्पैक्ट रिपोर्ट में किया गया है। इस टूर से 114 करोड़ रुपए टैक्स मिला, जबकि 1.2 लाख लोगों को रोजगार मिला है। दिलजीत दोसांझ के दिल लुमिनाटी इंडिया टूर 2024 ने देश की अर्थव्यवस्था को भी नई ऊंचाई दी। अर्न्स्ट एंड यंग (EY) की ताजा सोशियो इकोनॉमिक रिपोर्ट के मुताबिक, 13 शहरों में 14 शो वाले इस टूर ने कुल 943 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया। इससे 114 करोड़ टैक्स के रूप में आए। यह आंकड़ा भारतीय कलाकार के लाइव टूर का नया बेंचमार्क है। रिपोर्ट में बताया गया है कि, टूर के दौरान 3.2 लाख से ज्यादा दर्शकों ने शो देखे। दिल्ली का शो तो रिकॉर्ड 55 हजार दर्शकों के साथ देश का सबसे बड़ा शो बना। EY रिपोर्ट के अनुसार, टिकट बिक्री और स्पॉन्सरशिप से 276 करोड़ का डायरेक्ट रेवेन्यू मिला, जबकि होटल, ट्रैवल, खान-पान, शॉपिंग और लोकल सर्विसेज में फैंस के खर्च से 553 करोड़ रुपए आए। टैक्स में 111 करोड़ GST और बाकी लोकल परमिशन फीस शामिल हैं। सवा लाख दिहाड़ी के बराबर रोजगार दिया सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस टूर ने 1.18 लाख मैन डे रोजगार दिया है। लॉजिस्टिक्स, सिक्योरिटी, स्टेज प्रोडक्शन, टेक्निशियन और लोकल वेंडर्स समेत हजारों लोगों को सीधा रोजगार मिला। रिपोर्ट में कहा गया है कि, टियर-2 और टियर-3 शहरों से 49% दर्शक आए, जबकि 38% फैंस दूसरे शहरों से ट्रैवल करके शो में शामिल हुए और कई ने अपनी ट्रिप 2-5 दिन बढ़ा दी जिससे टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को बड़ा बूस्ट मिला। दिलजीत बोले- हमने मिलकर कुछ एतिहासिक किया है
दिलजीत ने टूर के सफल समापन पर फैंस और टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमने मिलकर कुछ ऐतिहासिक बनाया है। पंजाबी रूट्स को ग्लोबल अपील के साथ जोड़ने वाले दिलजीत ने साबित कर दिया कि घरेलू कलाकार अब बड़े पैमाने पर सांस्कृतिक और आर्थिक गति पैदा कर सकते हैं। इस टूर ने भारतीय लाइव एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को नई दिशा दी है। EY की रिपोर्ट में कहा गया है कि बड़े लाइव इवेंट्स अब सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि पूरे इकोसिस्टम को पावर देते हैं। यह सफलता सिर्फ दिलजीत की नहीं, बल्कि पूरे भारत की लाइव म्यूजिक इंडस्ट्री की जीत है। आने वाले समय में और बड़े टूर की उम्मीद जाग रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket