Wednesday, 25 Nov 2026 | 04:40 PM

Trending :

मूसेवाला का होलोग्राम टूर रिलीज, 2 करोड़ व्यूज:पहली बार पाकिस्तान में दिखेंगे पंजाबी सिंगर, मौत से पहले किया था आने का वादा

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का अवेटड शो साइन टू गॉड वर्ल्ड टूर का टीजर रिलीज हो गया है। सिद्धू मूसेवाला के ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया गया है। टीजर की शुरूआत सिद्धू मूसेवाला के होलोग्राम से होती है। सिद्धू को आंखें खोलते हुए और फिर स्टेडियम को भीड़ को दिखाया गया है। मौत के बाद किसी पहले कलाकार का ये पहला होलोग्राम शो होने का दावा गया है। सिद्धू मूसेवाला का ये शो 8 देशों में रिलीज होगा। पहली बार पाकिस्तान में भी शो होगा। सिद्धू मूसेवाला के पाकिस्तान में लाखों फैंस हैं। सिद्धू ने एक कार्यक्रम में पाकिस्तान में शो करने का वादा किया था जिसे अब सिद्धू के पिता बलकौर सिंह पूरा करने जा रहे हैं। मूसेवाला का ये शो उनके बर्थडे पर यानि 11 जून को पूरा रिलीज होने की उम्मीद है। पिता बेटे के हर बर्थडे पर फैंस को कुछ न कुछ तोहफा देते हैं। पिता ने कहा था कि आने वाले 30 साल तक वह सिद्धू के फैंस के लिए कुछ न कुछ गिफ्ट देते रहेंगे। मूसेवाला ने बहुत से गीत लिखें, जिनमें से हर साल एक गीत रिलीज होता रहेगा। होलोग्राम के टीजर में छोटे सिद्धू का भी फोटो लगाया गया है। लास्ट में लिखा- हैप्पी बर्थडे शुभदीप। सिद्धू मूसेवाला के पिता ने जनवरी में इस शो का पहला पोस्टर रिलीज किया था और बताया था कि शो को इटली की टीम तैयार कर रही है। इसकी रिलीजिंग डेट नहीं बताई थी। नए शो को लेकर अभी पिता बलकौर सिंह का कोई बयान सामने नहीं आया है। ओरिजनल शो की तरह तैयार किया गया है होलोग्राम टूर
तेज रोशनी, जोशीली भीड़ और गूंजते सुपरहिट गानों के बीच जब सिद्धू मूसेवाला का होलोग्राम मंच पर उतरेगा, तो दर्शकों को पलभर लगेगा जैसे वो खुद सामने खड़े हैं। “साइन टू वार 2026 वर्ल्ड टूर” के तहत सिंगर की ये डिजिटल वापसी थ्री-डी प्रोजेक्शन तकनीक के जरिए होगी। इस तकनीक से उनकी असली आवाज, उनके गाने और स्वैग के साथ उनका 3D अवतार मंच पर दिखेगा। ऐसा पहले माइकल जैक्सन, टुपैक और व्हिटनी ह्यूस्टन जैसे कलाकारों के साथ हो चुका है। मूसेवाला इस लिस्ट में पहले पंजाबी कलाकार होंगे। पाकिस्तान में जाने का अधूरा वादा होलोग्राम टूर से होगा पूरा
मूसेवाला के होलोग्राम टूर को पाकिस्तान सहित भारत, न्यूजीलैंड, कनाडा, यूएसए, यूएई, यूके और ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शित किया जाएगा। इस शो को फिल्म की तरह थिएटर में दिखाया जाएगा। इसके लिए टिकट रखी जाएगी। वीआईपी टिकट की कीमत डेढ़ लाख होने की उम्मीद है। हालांकि इसे लेकर टीम की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है। पिता पाकिस्तानी फैंस से किया सिद्धू का वादा भी पूरा करेंगे। हत्या से पहले मूसेवाला ने पाकिस्तानी फैंस को पाकिस्तान में शो करने का वादा किया था। लेकिन इससे पहले ही उनकी मानसा के पास गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। 24 घंटे में 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके
मूसेवाला के होलोग्राम टूर साइन टू गॉड के टीजर को 24 घंटे में 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस पर ढाई करोड़ के करीब लाइक मिल चुके हैं। होलोग्राम टूर के टीजर की शुरूआत एम्पायर फाल्स मुहाबरे से होती है। इसका मतलब है कि दुनिया में शक्तिशाली साम्राज्य खत्म हो जाते हैं। लेकिन एक कालाकार का साम्राज्य कभी खत्म नहीं होता। इसमें सिद्धू मूसेवाला का गीत सिद्धू हुण बड्डे तामझाम करे सोणिए, गोली चली बांग साउंड करे सोणिए बजता सुनाई देता है। भारत में भी पहले प्रयोग हो चुकी तकनीक
पुणे के डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर म्यूजियम में होलोग्राम के जरिए बाबा साहेब अंबेडकर खुद अपनी कहानी सुनाते हैं। गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में सरदार पटेल की विरासत को होलोग्राफिक स्टोरी टैलिंग के जरिए दिखाया जाता है। दिल्ली के प्रधानमंत्री संग्रहालय में पूर्व प्रधानमंत्रियों के होलोग्राम खुद अपनी यात्रा सुनाते हैं। साल 2014 में नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान होलोग्राम का इस्तेमाल कर एक साथ दर्जनों शहरों में वर्चुअल रूप से हाजिरी लगाई थी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पीरियड में तेज दर्द होना भी बांझपन का संकेत:25% महिलाओं में इन्फर्टिलिटी के पीछे एंडोमेट्रियोसिस; हर 10 में से एक महिला पीड़ित, लेकिन है अनजान

April 5, 2026/
6:05 am

पीरियड के दौरान दर्द को अक्सर सामान्य मान लिया जाता है, लेकिन विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि हर दर्द...

Pakistan Resumes Alcohol Exports After 50 Years

May 5, 2026/
5:21 pm

इस्लामाबाद22 मिनट पहले कॉपी लिंक कर्ज से जूझ रहे पाकिस्तान ने करीब 50 साल बाद फिर से शराब का एक्सपोर्ट...

स्प्राउट्स खाने का जोखिम: सेहत बनाने वाले स्प्राउट्स कहीं भी आपको बीमार न कर दें, खाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

April 8, 2026/
5:05 pm

अंकुरित अनाज खाने का जोखिम: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ‘हेल्थ कॉन्शियस’ अच्छी बात हो रही है और जब...

ट्रम्प बोले- इस हफ्ते ईरान से समझौता संभव:यह सैन्य जीत से भी बड़ी बात होगी; दावा- लेबनान पर हमले को लेकर नेतन्याहू को फटकार

June 2, 2026/
6:51 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगले एक हफ्ते के भीतर होर्मुज स्ट्रेट खोलने को लेकर समझौता हो...

SRKs Jawan 2 Prep | Villain Hunt After King Shoot

April 22, 2026/
8:23 pm

3 घंटे पहले कॉपी लिंक शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग पूरी करने के बाद ‘जवान’ के सीक्वल पर...

मोदी ने मेलोनी को भारत आने का न्योता दिया:मेलोनी बोलीं- भारत-इटली काफी करीब आए, हमने आपसी भरोसे से दोस्ती बनाई

May 20, 2026/
5:00 pm

रोम2 मिनट पहले कॉपी लिंक पीएम मोदी ने आज इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की।...

World News Updates; Trump Pakistan China

February 24, 2026/
9:52 am

30 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी सेना ने सोमवार को कैरेबियन सागर में ड्रग-तस्करों की नावों पर हवाई हमला किया।...

'नमो नारायण' कहकर अली गोनी ने ट्रोलर्स को जवाब दिया:एल्विश यादव के घी ब्रांड का नाम न लेने पर हुई ट्रोलिंग को बताया फनी

July 5, 2026/
11:28 am

एक्टर अली गोनी ने सोशल मीडिया पर उन लोगों को जवाब दिया है, जिन्होंने एल्विश यादव के घी ब्रांड का...

राजनीति

मूसेवाला का होलोग्राम टूर रिलीज, 2 करोड़ व्यूज:पहली बार पाकिस्तान में दिखेंगे पंजाबी सिंगर, मौत से पहले किया था आने का वादा

मूसेवाला का होलोग्राम टूर रिलीज, 2 करोड़ व्यूज:पहली बार पाकिस्तान में दिखेंगे पंजाबी सिंगर, मौत से पहले किया था आने का वादा

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का अवेटड शो साइन टू गॉड वर्ल्ड टूर का टीजर रिलीज हो गया है। सिद्धू मूसेवाला के ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया गया है। टीजर की शुरूआत सिद्धू मूसेवाला के होलोग्राम से होती है। सिद्धू को आंखें खोलते हुए और फिर स्टेडियम को भीड़ को दिखाया गया है। मौत के बाद किसी पहले कलाकार का ये पहला होलोग्राम शो होने का दावा गया है। सिद्धू मूसेवाला का ये शो 8 देशों में रिलीज होगा। पहली बार पाकिस्तान में भी शो होगा। सिद्धू मूसेवाला के पाकिस्तान में लाखों फैंस हैं। सिद्धू ने एक कार्यक्रम में पाकिस्तान में शो करने का वादा किया था जिसे अब सिद्धू के पिता बलकौर सिंह पूरा करने जा रहे हैं। मूसेवाला का ये शो उनके बर्थडे पर यानि 11 जून को पूरा रिलीज होने की उम्मीद है। पिता बेटे के हर बर्थडे पर फैंस को कुछ न कुछ तोहफा देते हैं। पिता ने कहा था कि आने वाले 30 साल तक वह सिद्धू के फैंस के लिए कुछ न कुछ गिफ्ट देते रहेंगे। मूसेवाला ने बहुत से गीत लिखें, जिनमें से हर साल एक गीत रिलीज होता रहेगा। होलोग्राम के टीजर में छोटे सिद्धू का भी फोटो लगाया गया है। लास्ट में लिखा- हैप्पी बर्थडे शुभदीप। सिद्धू मूसेवाला के पिता ने जनवरी में इस शो का पहला पोस्टर रिलीज किया था और बताया था कि शो को इटली की टीम तैयार कर रही है। इसकी रिलीजिंग डेट नहीं बताई थी। नए शो को लेकर अभी पिता बलकौर सिंह का कोई बयान सामने नहीं आया है। ओरिजनल शो की तरह तैयार किया गया है होलोग्राम टूर
तेज रोशनी, जोशीली भीड़ और गूंजते सुपरहिट गानों के बीच जब सिद्धू मूसेवाला का होलोग्राम मंच पर उतरेगा, तो दर्शकों को पलभर लगेगा जैसे वो खुद सामने खड़े हैं। “साइन टू वार 2026 वर्ल्ड टूर” के तहत सिंगर की ये डिजिटल वापसी थ्री-डी प्रोजेक्शन तकनीक के जरिए होगी। इस तकनीक से उनकी असली आवाज, उनके गाने और स्वैग के साथ उनका 3D अवतार मंच पर दिखेगा। ऐसा पहले माइकल जैक्सन, टुपैक और व्हिटनी ह्यूस्टन जैसे कलाकारों के साथ हो चुका है। मूसेवाला इस लिस्ट में पहले पंजाबी कलाकार होंगे। पाकिस्तान में जाने का अधूरा वादा होलोग्राम टूर से होगा पूरा
मूसेवाला के होलोग्राम टूर को पाकिस्तान सहित भारत, न्यूजीलैंड, कनाडा, यूएसए, यूएई, यूके और ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शित किया जाएगा। इस शो को फिल्म की तरह थिएटर में दिखाया जाएगा। इसके लिए टिकट रखी जाएगी। वीआईपी टिकट की कीमत डेढ़ लाख होने की उम्मीद है। हालांकि इसे लेकर टीम की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है। पिता पाकिस्तानी फैंस से किया सिद्धू का वादा भी पूरा करेंगे। हत्या से पहले मूसेवाला ने पाकिस्तानी फैंस को पाकिस्तान में शो करने का वादा किया था। लेकिन इससे पहले ही उनकी मानसा के पास गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। 24 घंटे में 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके
मूसेवाला के होलोग्राम टूर साइन टू गॉड के टीजर को 24 घंटे में 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस पर ढाई करोड़ के करीब लाइक मिल चुके हैं। होलोग्राम टूर के टीजर की शुरूआत एम्पायर फाल्स मुहाबरे से होती है। इसका मतलब है कि दुनिया में शक्तिशाली साम्राज्य खत्म हो जाते हैं। लेकिन एक कालाकार का साम्राज्य कभी खत्म नहीं होता। इसमें सिद्धू मूसेवाला का गीत सिद्धू हुण बड्डे तामझाम करे सोणिए, गोली चली बांग साउंड करे सोणिए बजता सुनाई देता है। भारत में भी पहले प्रयोग हो चुकी तकनीक
पुणे के डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर म्यूजियम में होलोग्राम के जरिए बाबा साहेब अंबेडकर खुद अपनी कहानी सुनाते हैं। गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में सरदार पटेल की विरासत को होलोग्राफिक स्टोरी टैलिंग के जरिए दिखाया जाता है। दिल्ली के प्रधानमंत्री संग्रहालय में पूर्व प्रधानमंत्रियों के होलोग्राम खुद अपनी यात्रा सुनाते हैं। साल 2014 में नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान होलोग्राम का इस्तेमाल कर एक साथ दर्जनों शहरों में वर्चुअल रूप से हाजिरी लगाई थी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket