Sunday, 23 Aug 2026 | 12:46 AM

Trending :

2लाख के लालच में साजिश में शामिल हुए थे रामकृष्ण-शुभम:पत्नी की हत्या कर हादसे में बदलने रची थी साजिश, आग में पत्नी को जलते देखता रहा आरोपी पति

कार में जलकर हुई डॉ. की पत्नी की मौत मामले में पुलिस ने आरोपी डॉ. पति और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में वारदात की परतें एक के बाद एक खुलना शुरू हो गई हैं। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है। आरोपी डॉ. नीलेश कुर्मी और सहआरोपी रामकृष्ण और शुभम कुर्मी के बीच पुरानी जान-पहचान थी। रामकृष्ण और शुभम गढ़ाकोटा में पैथोलॉजी लैब का संचालन करते है। वह डॉक्टर की क्लीनिक से मरीजों के जांच सैंपल लाने और जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का काम करते थे। जिससे उनके बीच घनिष्ठ संबंध थे। साथ ही जिस मकान में आरोपी डॉक्टर नीलेश रहता है। उसी मकान में दोनों सहआरोपी भी किराए से रहते है। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी डॉक्टर ने पत्नी को ठिकाने लगाने की साजिश में दोनों को शामिल किया। आरोपी डॉक्टर ने रामकृष्ण और शुभम को वारदात में शामिल करने के लिए प्रत्येक को 2-2 लाख रुपए देने का लालच दिया था। पैसों के लालच में आकर दोनों सहआरोपियों ने शुरुआत से ही वारदात को छिपाने की कोशिश की थी।
सहआरोपी छिपाते रहे वारदात, सख्ती से टूटे
आरोपी डॉ. पति के साथ कार में मौजूद सहआरोपी रामकृष्ण और शुभम ने भी वारदात को छिपाया। गढ़ाकोटा में सीमा को जब कार में बैठाया गया तब उसमें कोई भी मूवमेंट नहीं था। अचेत अवस्था में थी। लेकिन कार में जब डॉक्टर पति ने पेट्रोल डालकर आग लगाई, तब दोनों मौके पर मौजूद थे। लेकिन उन्होंने सीमा को बचाने की कोशिश नहीं की। इसके अलावा दोनों ने पुलिस को घटनाक्रम की सूचना भी नहीं दी। संदेह पर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो शुरुआती पूछताछ में सहआरोपियों ने वारदात को छिपाया। जब सख्ती की गई तो हत्याकांड की कहानी उगल दी। इसलिए पुलिस ने मामले में दोनों को आरोपी बनाया है।
हत्या कर हादसा में बदलना चाहता था आरोपी
वारदात में आरोपी डॉ. पति नीलेश ने घर में हुए विवाद में मारपीट कर पत्नी सीमा का गला दबाया था। जिससे वह अचेत हो गई थी। जिसके बाद उसने पुलिस से बचने के लिए हत्या को हादसा बनाने की साजिश रची। कार में पत्नी सीमा को बैठाकर अपने दो साथियों के साथ सागर की ओर निकल गया था।
पत्नी कार में जलती रही, आरोपी पति देखता रहा
वारदात के दौरान आरोपी पति ने पेट्रोल डालकर कार में आग लगा दी। कार के अंदर मौजूद पत्नी सीमा आग के बीच जलती रही। आरोपी पति अपने दो साथियों के साथ सड़क किनारे खड़ा होकर पत्नी को जलते हुए देखता रहा। इस दौरान उसने अपने ससुराल वालों को फोन लगाकर कार में आग लगने की घटना की सूचना भी दी थी।
झाड़ियों से जब्त की पेट्रोल की कुप्पी
वारदात की जांच करते हुए पुलिस ने पेट्रोल की कुप्पी जब्त की है। उक्त प्लास्टिक की कुप्पी में आरोपी डॉक्टर पेट्रोल लेकर आया था। जिस पेट्रोल को कार पर छिड़ककर आग लगा दी थी। कुप्पी वारदातस्थल के पास झाड़ियों में छिपा दी थी। इसके साथ ही वारदात में उपयोग की गई माचिस भी पुलिस ने बरामद कर ली है। इसके अलावा एफएसएल और मेडिकल साक्ष्य जुटाए हैं। हत्या का खुलासा, मगर सीमा की मौत अब भी रहस्य
वारदात में पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी पति द्वारा पत्नी को कार में जलाने की वारदात का तो खुलासा कर दिया। लेकिन सीमा की मौत का कारण अब भी रहस्य बना हुआ है। सीमा को कार में जिंदा जलाया गया या फिर मौत होने के बाद शव जलाया गया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। क्योंकि पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। मौत के कारण का खुलासा पीएम रिपोर्ट में ही होगा।
आरोपी डॉ. पति और दो अन्य गिरफ्तार
एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि कार में महिला को जलाने के मामले में आरोपी डॉ. पति नीलेश पिता भागवत कुर्मी निवासी ग्राम सिमरिया गढ़ाकोटा, रामकृष्ण पिता हरगोविंद कुर्मी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कुमेरिया भटोली और शुभम पिता गोपाल कुर्मी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सिंगपुर कला हाल निवास बजरंग वार्ड गढ़ाकोटा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने संगठित रूप से हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। मामले आगे की जांच की जा रही है। वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पीएम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। यह था पूरा मामला
21 मार्च की सुबह करीब 4 बजे सानौधा थाना क्षेत्र के सागर-गढ़ाकोटा रोड पर चनाटोरिया के पास कार में आग लग गई। आगजनी में कार में सवार एक महिला की जलने से मौत हो गई। जबकि उसका पति और अन्य युवक सुरक्षित बाहर निकल आए। घटनाक्रम में उन्हें खरोंच भी नहीं आई। घटना के समय कार में मृतका सीमा कुर्मी, उनके पति डॉ. नीलेश कुर्मी, रामकृष्ण और शुभम सवार थे। वारदात सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में कार में आग की घटना संदेहास्पद लगी। संदेह पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो कई सुराग हाथ लगे। जिसमें मामला कार में जानबूझकर आग लगाने का प्रतीत हुआ। जिसको लेकर पुलिस की जांच आगे बढ़ी और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Bhopal Metro AFC Launch April 27

April 25, 2026/
12:05 am

भोपाल और इंदौर मेट्रो स्टेशन पर टिकट सिस्टम 27 अप्रैल से ऑनलाइन हो जाएगा। भोपाल और इंदौर के मेट्रो स्टेशन...

शिमला रिज पर अमेरिकी टूरिस्ट की अश्लील हरकतें:वायरल वीडियो पर हिरासत में लिया; सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव और गाली-गलोच की

June 19, 2026/
4:35 pm

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज पर आज (शुक्रवार) सुबह एक विदेशी टूरिस्ट द्वारा कथित तौर पर अशोभनीय हरकतें...

टिप्स और ट्रिक्स: फ़िरोज़ में भी रख-रखा रहा है सुखा रहा है धनिया तो अपनाएं ये ट्रिक, सप्ताह भर रहेगा हरा-भरा

April 18, 2026/
10:56 am

18 अप्रैल 2026 को 10:56 IST पर अद्यतन किया गया टिप्स और ट्रिक्स: रसोई में अगर हरा धनिया ताज़ा न...

Rajasthan Royals' Ravi Bishnoi, second left, celebrates with teammates the wicket of Gujarat Titans' Sai Sudharsan during the Indian Premier League cricket match between Gujarat Titans and Rajasthan Royals in Ahmedabad, India, Saturday, April 4, 2026. (AP Photo/Ajit Solanki)

April 4, 2026/
10:13 pm

आखरी अपडेट:04 अप्रैल, 2026, 22:13 IST फ्रांसीसी औपनिवेशिक प्रशासन से भारतीय संघ में विलय के बाद से पुडुचेरी एक केंद्र...

US H-1B Visa Job Loss News

August 9, 2026/
3:47 am

2 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिका में H-1B वीजा के तहत काम कर रहे विदेशी कर्मचारियों की परेशानी बढ़ सकती...

Akshay Kumar Welcome To The Jungle Box Office

June 30, 2026/
7:26 pm

4 मिनट पहले कॉपी लिंक अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के...

AP EAMCET 2026 Results Soon at cets.apsche.ap.gov.in — Steps To Check AP EAPCET Scorecard, Rank Card Today. (Representative/File Photo)

June 1, 2026/
4:03 pm

आखरी अपडेट:01 जून, 2026, 16:03 IST अपने स्वयं के नेताओं के अलावा, कांग्रेस उन राज्यों में प्रतिनिधित्व सुरक्षित करने के...

तेजस्वी यादव ने गाजियाबाद में बेटे इराज का पहला जन्मदिन मनाया। यहां बताया गया है कि किसने भाग लिया - और किसने नहीं लिया

May 28, 2026/
9:44 am

राजद नेता तेजस्वी यादव के बेटे इराज के पहले जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली के पास गाजियाबाद में एक भव्य...

राजनीति

2लाख के लालच में साजिश में शामिल हुए थे रामकृष्ण-शुभम:पत्नी की हत्या कर हादसे में बदलने रची थी साजिश, आग में पत्नी को जलते देखता रहा आरोपी पति

2लाख के लालच में साजिश में शामिल हुए थे रामकृष्ण-शुभम:पत्नी की हत्या कर हादसे में बदलने रची थी साजिश, आग में पत्नी को जलते देखता रहा आरोपी पति

कार में जलकर हुई डॉ. की पत्नी की मौत मामले में पुलिस ने आरोपी डॉ. पति और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में वारदात की परतें एक के बाद एक खुलना शुरू हो गई हैं। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है। आरोपी डॉ. नीलेश कुर्मी और सहआरोपी रामकृष्ण और शुभम कुर्मी के बीच पुरानी जान-पहचान थी। रामकृष्ण और शुभम गढ़ाकोटा में पैथोलॉजी लैब का संचालन करते है। वह डॉक्टर की क्लीनिक से मरीजों के जांच सैंपल लाने और जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का काम करते थे। जिससे उनके बीच घनिष्ठ संबंध थे। साथ ही जिस मकान में आरोपी डॉक्टर नीलेश रहता है। उसी मकान में दोनों सहआरोपी भी किराए से रहते है। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी डॉक्टर ने पत्नी को ठिकाने लगाने की साजिश में दोनों को शामिल किया। आरोपी डॉक्टर ने रामकृष्ण और शुभम को वारदात में शामिल करने के लिए प्रत्येक को 2-2 लाख रुपए देने का लालच दिया था। पैसों के लालच में आकर दोनों सहआरोपियों ने शुरुआत से ही वारदात को छिपाने की कोशिश की थी।
सहआरोपी छिपाते रहे वारदात, सख्ती से टूटे
आरोपी डॉ. पति के साथ कार में मौजूद सहआरोपी रामकृष्ण और शुभम ने भी वारदात को छिपाया। गढ़ाकोटा में सीमा को जब कार में बैठाया गया तब उसमें कोई भी मूवमेंट नहीं था। अचेत अवस्था में थी। लेकिन कार में जब डॉक्टर पति ने पेट्रोल डालकर आग लगाई, तब दोनों मौके पर मौजूद थे। लेकिन उन्होंने सीमा को बचाने की कोशिश नहीं की। इसके अलावा दोनों ने पुलिस को घटनाक्रम की सूचना भी नहीं दी। संदेह पर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो शुरुआती पूछताछ में सहआरोपियों ने वारदात को छिपाया। जब सख्ती की गई तो हत्याकांड की कहानी उगल दी। इसलिए पुलिस ने मामले में दोनों को आरोपी बनाया है।
हत्या कर हादसा में बदलना चाहता था आरोपी
वारदात में आरोपी डॉ. पति नीलेश ने घर में हुए विवाद में मारपीट कर पत्नी सीमा का गला दबाया था। जिससे वह अचेत हो गई थी। जिसके बाद उसने पुलिस से बचने के लिए हत्या को हादसा बनाने की साजिश रची। कार में पत्नी सीमा को बैठाकर अपने दो साथियों के साथ सागर की ओर निकल गया था।
पत्नी कार में जलती रही, आरोपी पति देखता रहा
वारदात के दौरान आरोपी पति ने पेट्रोल डालकर कार में आग लगा दी। कार के अंदर मौजूद पत्नी सीमा आग के बीच जलती रही। आरोपी पति अपने दो साथियों के साथ सड़क किनारे खड़ा होकर पत्नी को जलते हुए देखता रहा। इस दौरान उसने अपने ससुराल वालों को फोन लगाकर कार में आग लगने की घटना की सूचना भी दी थी।
झाड़ियों से जब्त की पेट्रोल की कुप्पी
वारदात की जांच करते हुए पुलिस ने पेट्रोल की कुप्पी जब्त की है। उक्त प्लास्टिक की कुप्पी में आरोपी डॉक्टर पेट्रोल लेकर आया था। जिस पेट्रोल को कार पर छिड़ककर आग लगा दी थी। कुप्पी वारदातस्थल के पास झाड़ियों में छिपा दी थी। इसके साथ ही वारदात में उपयोग की गई माचिस भी पुलिस ने बरामद कर ली है। इसके अलावा एफएसएल और मेडिकल साक्ष्य जुटाए हैं। हत्या का खुलासा, मगर सीमा की मौत अब भी रहस्य
वारदात में पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी पति द्वारा पत्नी को कार में जलाने की वारदात का तो खुलासा कर दिया। लेकिन सीमा की मौत का कारण अब भी रहस्य बना हुआ है। सीमा को कार में जिंदा जलाया गया या फिर मौत होने के बाद शव जलाया गया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। क्योंकि पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। मौत के कारण का खुलासा पीएम रिपोर्ट में ही होगा।
आरोपी डॉ. पति और दो अन्य गिरफ्तार
एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि कार में महिला को जलाने के मामले में आरोपी डॉ. पति नीलेश पिता भागवत कुर्मी निवासी ग्राम सिमरिया गढ़ाकोटा, रामकृष्ण पिता हरगोविंद कुर्मी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कुमेरिया भटोली और शुभम पिता गोपाल कुर्मी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सिंगपुर कला हाल निवास बजरंग वार्ड गढ़ाकोटा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने संगठित रूप से हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। मामले आगे की जांच की जा रही है। वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पीएम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। यह था पूरा मामला
21 मार्च की सुबह करीब 4 बजे सानौधा थाना क्षेत्र के सागर-गढ़ाकोटा रोड पर चनाटोरिया के पास कार में आग लग गई। आगजनी में कार में सवार एक महिला की जलने से मौत हो गई। जबकि उसका पति और अन्य युवक सुरक्षित बाहर निकल आए। घटनाक्रम में उन्हें खरोंच भी नहीं आई। घटना के समय कार में मृतका सीमा कुर्मी, उनके पति डॉ. नीलेश कुर्मी, रामकृष्ण और शुभम सवार थे। वारदात सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में कार में आग की घटना संदेहास्पद लगी। संदेह पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो कई सुराग हाथ लगे। जिसमें मामला कार में जानबूझकर आग लगाने का प्रतीत हुआ। जिसको लेकर पुलिस की जांच आगे बढ़ी और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket