Monday, 26 Oct 2026 | 06:54 AM

Trending :

Health Tips : ये गलतियां पथरी को बुलावा…लहरों की तरह उठेगा दर्द, झन्ना जाएगा दिमाग, डॉक्टर से जानें बचाव

authorimg

Last Updated:

Health tips for stones : पथरी की समस्या हर उम्र में देखने के मिल रही है. अक्सर लोग अपनी ही गलती से इस रोग को न्योता दे बैठते हैं. आगरा के चिकित्सक डॉ. आशीष मित्तल लोकल 18 से बताते हैं कि कम पानी पीने से शरीर में मिनरल और कैल्शियम एकत्र होने लगता है, पथरी का ये बड़ा कारण है. पेशाब रोकने से भी पथरी बनने का खतरा बढ़ जाता है. गुटका, पान, सुपारी खाने से भी पथरी जल्दी बनती है. डॉ. आशीष कहते हैं कि पथरी का दर्द आमतौर पर पसलियों के नीचे, पीठ के एक तरफ या पेट के निचले हिस्से में अचानक उठता है. पथरी मरीजों में उल्टी, जी मिचलाना, पेशाब में जलन, खून आना या बार-बार पेशाब आने जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं.

आगरा. पथरी की समस्या महामारी की तरह फैल रही है. हालांकि कई मामलो में पथरी अपने आप शरीर से बाहर आ जाती है. पथरी की दिक्कत हर उम्र के लोगों में देखने को मिलती है. बदलती जीवनशैली और गलत खानपान इसका सबसे बड़ा कारण है. कई बार लोग पानी बेहद कम पीते हैं, जिस कारण पथरी बनने लगती है. आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशीष मित्तल लोकल 18 से बताते हैं कि कम पानी पीने से शरीर में मिनरल और कैल्शियम एकत्र होने लगता है, दूसरा ओर पेशाब को रोकने से पथरी बनने की संभावना बढ़ जाती है. डॉ. आशीष के मुताबिक, जिन सब्जियों और फलों में बीज होता है, उसे खाने से भी कई बार पथरी बन जाती है. गुटका, पान, सुपारी खाने से भी पथरी जल्दी बनती है. गुटका, पान मसाला खाने से बचना चाहिए और जितना हो सके पानी अधिक पीना चाहिए और पेशाब को रोकना नहीं चाहिए. डॉ. आशीष कहते हैं कि पथरी वाले मरीजों को पहले दवा और पेय पदार्थों से ही पथरी बाहर निकालने की सलाह दी जाती है. पथरी 7mm से बड़ी है तो ऑपरेशन की जरूरत पड़ सकती है. कई केस में बड़ी पथरी भी बिना ऑपरेशन के निकल जाती है.

कितना पानी प्रतिदिन रोकेगा पथरी

डॉ. आशीष मित्तल बताते हैं कि पथरी से बचने के लिए जितना ज्यादा हो सके, पानी पीना चाहिए. पथरी होने के बाद मरीज को बेहद खतरनाक दर्द का सामना करना पड़ता है. दर्द से छुटकारा पाने के लिए दवाई, इंजेक्शन आदि लेने पड़ते हैं और डॉक्टर के चक्कर काटने पड़ते हैं. इस बीमारी से यदि बचना है तो सामान्य बस प्रतिदिन कम से कम 4 लीटर पानी जरूर पिएं ताकि पथरी एकत्र ही न हो. टॉयलेट आने पर उसे ज्यादा देर तक रोकना नहीं है. इससे इन्फेक्शन और पथरी के चांस बढ़ जाते हैं. दर्द या पथरी का अहसास होने पर तत्काल नजदीकी चिकित्सक से परामर्श जरूर लें.

लहरों की तरह आएगा दर्द

डॉ. आशीष मित्तल कहते हैं कि पथरी होने का बाद मरीज को बहुत तेज दर्द होता है. पथरी का दर्द आमतौर पर पसलियों के नीचे, पीठ के एक तरफ या पेट के निचले हिस्से में अचानक उठता है. यह दर्द लहरों की तरह बढ़ता-घटता है. कई मामलो में यह दर्द जांघों और पेट के निचले हिस्से (Groin) तक फैलता है और इसके साथ ही उल्टी, जी मिचलाना, पेशाब में जलन, खून आना या बार-बार पेशाब आने जैसे लक्षण दिखाई देते है. ऐसे कोई भी लक्षण दिखें तो मरीज को तत्काल नजदीकी डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
धार में व्यस्त सड़क पर युवक का बाइक से स्टंट:स्कूल के पास बिना नंबर प्लेट बाइक से दिखाए करतब

April 19, 2026/
6:40 pm

धार शहर में रविवार को एक युवक द्वारा खतरनाक बाइक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

‘रामायण: पार्ट वन’ की रिलीज डेट बदल सकती है:दावा - फिल्म दिवाली 2026 से एक हफ्ते पहले 30 अक्टूबर को आ सकती है

May 23, 2026/
8:02 pm

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ दिवाली 2026 ( 8 नवंबर) से एक हफ्ते पहले रिलीज हो सकती है।...

'धुरंधर 2' में आतिफ अहमद जैसे किरदार पर बढ़ा विवाद:राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज, ISI कनेक्शन दिखाने पर फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर घिरे

March 21, 2026/
7:38 pm

फिल्म धुरंधर 2 के सिनेमाघरों में आने के बाद एक नया विवाद तेजी से उभर रहा है। विवाद का केंद्र वह...

₹1500 करोड़ कमाने वाली चौथी फिल्म बनी धुरंधर 2:वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1501 करोड़ हुआ, भारत में नेट कमाई भी ₹1000 करोड़ के करीब

April 3, 2026/
1:01 pm

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने भारत में 961 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म अब...

Lucknow Super Giants Vs Delhi Capitals IPL 2026 Live (AP Photo)

April 1, 2026/
9:50 pm

आखरी अपडेट:01 अप्रैल, 2026, 21:50 IST प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Health Tips : ये गलतियां पथरी को बुलावा…लहरों की तरह उठेगा दर्द, झन्ना जाएगा दिमाग, डॉक्टर से जानें बचाव

authorimg

Last Updated:

Health tips for stones : पथरी की समस्या हर उम्र में देखने के मिल रही है. अक्सर लोग अपनी ही गलती से इस रोग को न्योता दे बैठते हैं. आगरा के चिकित्सक डॉ. आशीष मित्तल लोकल 18 से बताते हैं कि कम पानी पीने से शरीर में मिनरल और कैल्शियम एकत्र होने लगता है, पथरी का ये बड़ा कारण है. पेशाब रोकने से भी पथरी बनने का खतरा बढ़ जाता है. गुटका, पान, सुपारी खाने से भी पथरी जल्दी बनती है. डॉ. आशीष कहते हैं कि पथरी का दर्द आमतौर पर पसलियों के नीचे, पीठ के एक तरफ या पेट के निचले हिस्से में अचानक उठता है. पथरी मरीजों में उल्टी, जी मिचलाना, पेशाब में जलन, खून आना या बार-बार पेशाब आने जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं.

आगरा. पथरी की समस्या महामारी की तरह फैल रही है. हालांकि कई मामलो में पथरी अपने आप शरीर से बाहर आ जाती है. पथरी की दिक्कत हर उम्र के लोगों में देखने को मिलती है. बदलती जीवनशैली और गलत खानपान इसका सबसे बड़ा कारण है. कई बार लोग पानी बेहद कम पीते हैं, जिस कारण पथरी बनने लगती है. आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशीष मित्तल लोकल 18 से बताते हैं कि कम पानी पीने से शरीर में मिनरल और कैल्शियम एकत्र होने लगता है, दूसरा ओर पेशाब को रोकने से पथरी बनने की संभावना बढ़ जाती है. डॉ. आशीष के मुताबिक, जिन सब्जियों और फलों में बीज होता है, उसे खाने से भी कई बार पथरी बन जाती है. गुटका, पान, सुपारी खाने से भी पथरी जल्दी बनती है. गुटका, पान मसाला खाने से बचना चाहिए और जितना हो सके पानी अधिक पीना चाहिए और पेशाब को रोकना नहीं चाहिए. डॉ. आशीष कहते हैं कि पथरी वाले मरीजों को पहले दवा और पेय पदार्थों से ही पथरी बाहर निकालने की सलाह दी जाती है. पथरी 7mm से बड़ी है तो ऑपरेशन की जरूरत पड़ सकती है. कई केस में बड़ी पथरी भी बिना ऑपरेशन के निकल जाती है.

कितना पानी प्रतिदिन रोकेगा पथरी

डॉ. आशीष मित्तल बताते हैं कि पथरी से बचने के लिए जितना ज्यादा हो सके, पानी पीना चाहिए. पथरी होने के बाद मरीज को बेहद खतरनाक दर्द का सामना करना पड़ता है. दर्द से छुटकारा पाने के लिए दवाई, इंजेक्शन आदि लेने पड़ते हैं और डॉक्टर के चक्कर काटने पड़ते हैं. इस बीमारी से यदि बचना है तो सामान्य बस प्रतिदिन कम से कम 4 लीटर पानी जरूर पिएं ताकि पथरी एकत्र ही न हो. टॉयलेट आने पर उसे ज्यादा देर तक रोकना नहीं है. इससे इन्फेक्शन और पथरी के चांस बढ़ जाते हैं. दर्द या पथरी का अहसास होने पर तत्काल नजदीकी चिकित्सक से परामर्श जरूर लें.

लहरों की तरह आएगा दर्द

डॉ. आशीष मित्तल कहते हैं कि पथरी होने का बाद मरीज को बहुत तेज दर्द होता है. पथरी का दर्द आमतौर पर पसलियों के नीचे, पीठ के एक तरफ या पेट के निचले हिस्से में अचानक उठता है. यह दर्द लहरों की तरह बढ़ता-घटता है. कई मामलो में यह दर्द जांघों और पेट के निचले हिस्से (Groin) तक फैलता है और इसके साथ ही उल्टी, जी मिचलाना, पेशाब में जलन, खून आना या बार-बार पेशाब आने जैसे लक्षण दिखाई देते है. ऐसे कोई भी लक्षण दिखें तो मरीज को तत्काल नजदीकी डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket