Monday, 23 Nov 2026 | 05:00 AM

Trending :

Shatrughan Sinha Calls Dhurandhar Masterpiece

12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म धुरंधर को लेकर जारी बहस के बीच दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा का बयान चर्चा में है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म का खुलकर समर्थन करते हुए इसे एब्सोल्यूट मास्टरपीस बताया और फिल्म पर लगे प्रोपेगेंडा के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

News18 को दिए इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि एक फिल्म को सिर्फ फिल्म के रूप में देखना चाहिए, न कि किसी एजेंडा के तौर पर। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, ‘’फिल्म, फिल्म होती है, प्रोपेगेंडा नहीं’’ और धुरंधर को एक बेहतरीन और मनोरंजक सिनेमा बताया।

उन्होंने फिल्म के निर्देशन और तकनीकी पक्ष की भी जमकर तारीफ की। खास तौर पर निर्देशक आदित्य धर की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह एक रोल मॉडल बनकर उभरे हैं और बेहद शानदार डायरेक्टर हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के मुताबिक, “उन्होंने बहुत ही बेहतरीन फिल्म बनाई है। ऐसी ग्रिपिंग और इंटरटेनिंग फिल्म शायद सदियों में नहीं देखी गई।”

इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने पुराने साथियों सुनील दत्त और विनोद खन्ना को भी याद किया। उन्होंने कहा कि फिल्म देखते समय उन्हें इन दोनों दिग्गज कलाकारों की याद आ गई। साथ ही उन्होंने उनके बेटों संजय दत्त और अक्षय खन्ना के अभिनय की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

फिल्म में रणवीर सिंह के प्रदर्शन को भी उन्होंने प्रभावशाली बताया और कहा कि पूरी फिल्म दर्शकों को बांधे रखने में सफल रहती है। सिन्हा ने साफ किया कि उन्होंने धुरंधर का पहला पार्ट देखा है और उन्हें यह काफी पसंद आई, लेकिन धुरंधर 2 अभी तक नहीं देखी है।

गौरतलब है कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 5 दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी, जबकि इसका सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च 2026 में रिलीज हुआ है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
'सर्विलांस पर इलाहा ममता', स्ट्रॉन्ग रूम में डकैत क्या कर रहे थे बंगाल के सीएम, शुभेंदु अधिकारी ने जारी की तस्वीर

May 1, 2026/
4:24 pm

30 अप्रैल की देर रात पश्चिम बंगाल में हाई वोल्टेज पॉलिटिकल ड्रामा चल रहा है। पहले आंध्र प्रदेश के नेता...

Historic feat of 11th class student

March 24, 2026/
3:27 pm

द न्यूयॉर्क टाइम्स33 मिनट पहले कॉपी लिंक कूपर 800 मीटर और 600 मीटर (1:14.15 मिनट) में अंडर-20 इंडोर वर्ल्ड रिकॉर्ड...

MP का बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज मान्यता फर्जीवाड़ा:हाईकोर्ट ने CBI से पूछा-कॉलेज अपात्र मिलने पर क्यों नहीं की कानूनी कार्रवाई

April 29, 2026/
12:01 am

मध्यप्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग कालेज मान्यता फर्जीवाड़े मामले पर हाईकोर्ट में आज मंगलवार को एक बार फिर से सुनवाई हुई।...

Delhi Hotel Man Murdered | Thailand Flight Missing

May 20, 2026/
5:00 am

करनाल के अस्पताल में विलाप करती मानव की पत्नी और बेटा। इनसेट में मानव की फाइल फोटो। करनाल के बसताड़ा...

संसद में सरकार बोली- E20 पेट्रोल से इंजन खराब नहीं:23 करोड़ गाड़ियां बिना परेशानी चल रहीं, पुरानी गाड़ियों का माइलेज मामूली गिरा

July 20, 2026/
6:34 pm

देश में 20% एथेनॉल मिला पेट्रोल यानी E20 फ्यूल से गाड़ियों के इंजन खराब होने या उनके अचानक बंद होने...

जैकलीन ₹200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट पहुंचीं:खुद को बेकसूर बताया; सुकेश के ठगी के पैसों से महंगे गिफ्ट लेने के आरोप

June 3, 2026/
2:26 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Shatrughan Sinha Calls Dhurandhar Masterpiece

Shatrughan Sinha Calls Dhurandhar Masterpiece

12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म धुरंधर को लेकर जारी बहस के बीच दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा का बयान चर्चा में है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म का खुलकर समर्थन करते हुए इसे एब्सोल्यूट मास्टरपीस बताया और फिल्म पर लगे प्रोपेगेंडा के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

News18 को दिए इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि एक फिल्म को सिर्फ फिल्म के रूप में देखना चाहिए, न कि किसी एजेंडा के तौर पर। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, ‘’फिल्म, फिल्म होती है, प्रोपेगेंडा नहीं’’ और धुरंधर को एक बेहतरीन और मनोरंजक सिनेमा बताया।

उन्होंने फिल्म के निर्देशन और तकनीकी पक्ष की भी जमकर तारीफ की। खास तौर पर निर्देशक आदित्य धर की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह एक रोल मॉडल बनकर उभरे हैं और बेहद शानदार डायरेक्टर हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के मुताबिक, “उन्होंने बहुत ही बेहतरीन फिल्म बनाई है। ऐसी ग्रिपिंग और इंटरटेनिंग फिल्म शायद सदियों में नहीं देखी गई।”

इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने पुराने साथियों सुनील दत्त और विनोद खन्ना को भी याद किया। उन्होंने कहा कि फिल्म देखते समय उन्हें इन दोनों दिग्गज कलाकारों की याद आ गई। साथ ही उन्होंने उनके बेटों संजय दत्त और अक्षय खन्ना के अभिनय की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

फिल्म में रणवीर सिंह के प्रदर्शन को भी उन्होंने प्रभावशाली बताया और कहा कि पूरी फिल्म दर्शकों को बांधे रखने में सफल रहती है। सिन्हा ने साफ किया कि उन्होंने धुरंधर का पहला पार्ट देखा है और उन्हें यह काफी पसंद आई, लेकिन धुरंधर 2 अभी तक नहीं देखी है।

गौरतलब है कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 5 दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी, जबकि इसका सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च 2026 में रिलीज हुआ है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket