Friday, 31 Jul 2026 | 12:42 PM

Trending :

अमेरिका से आए युवक की थार से कुचलकर हत्या:कुरुक्षेत्र में जीजा के दोस्त की शादी में आया, डीजे पर डांस करते हुए कहासुनी हुई

हरियाणा के कुरुक्ष्रेत्र में एक युवक की थार से कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक इस्माइलाबाद में अपने जीजा के दोस्त की शादी में आया था। यहां डीजे पर डांस करते समय उसकी दूसरे युवक से कहासुनी हो गई। पहले तो लोगों ने इनका झगड़ा शांत करा दिया। शादी के बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। मृतक की पहचान पिहोवा के खेड़ी शीशगरां के साहिल (30) के तौर पर हुई है। साहिल पिछले 7 साल से अमेरिका में रह रहा था। वह एक महीने पहले ही भारत आया था। घर में साहिल की शादी की बात चल रही थी। इस्माइलाबाद पुलिस ने परिवार की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… डीजे पर गाने को लेकर कहासुनी हुई इस्माइलाबाद में गुरु गोबिंद सिंह कॉलोनी निवासी शैमिन पंजरथ ने बताया कि मेरा साला साहिल कुमार रविवार रात शादी के प्रोग्राम में शामिल होने आया था। इस प्रोग्राम में उसकी कॉलोनी का दीपांशु भी आया हुआ था। दीपांशु और साहिल DJ पर डांस कर रहे थे। यहां गाने को लेकर दीपांशु और साहिल के बीच थोड़ी बहस हुई। तब उनको समझाकर शांत कर दिया था। जीजा-साले को थार से टक्कर मारी शैमिन ने बताया कि प्रोग्राम के बाद रात करीब 12:40 बजे मैं अपने साले साहिल कुमार, दोस्त सिमरदीप सिंह, रमन नागपाल और विपुल बजाज के साथ हाईवे पर चम्मू चौक पर खड़ा था। तभी सामने से काली थार (HR 31 W 2645) आई, जिसने साहिल के साथ-साथ मुझे जोरदार टक्कर मार दी। इसमें उनको भी चोटें लगीं। बैक कर थार साहिल पर चढ़ाई शैमिन ने आगे बताया कि टक्कर मारने के बाद दीपांशु ने उनके पास गाड़ी रोकी और शीशा नीचे किया। तब मैंने दीपांशु से पूछा कि मारना चाहते हो क्या? तभी दीपांशु ने जवाब दिया, अच्छा बच गया और फिर गाड़ी पीछे करके दोबारा साहिल के ऊपर चढ़ा दी। उसके बाद दीपांशु मौके से भाग गया। घायल साहिल को गाड़ी से अंबाला के प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंडियाना स्टोर पर काम करता था साहिल साहिल के छोटे भाई लविश कुमार ने बताया कि बड़ा भाई साहिल अमेरिका के इंडियाना में स्टोर पर काम करता था। इससे पहले अमेरिका में ड्राइवरी करता था। वहां से आने के बाद साहिल पहली बार अपनी बहन से मिलने इस्माइलाबाद गया था। SHO बोले- आरोपी की तलाश कर रहे इस्माइलाबाद थाने के SHO जगदीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दीपांशु के खिलाफ BNS की धारा 103(1) और 109(1) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भास्कर एनालिसिसमौज के बदले मौत! जिम्मेदार आंधी नहीं, अंधा-बहरा सिस्टम है:आंधी की चेतावनी और NGT-सुप्रीम कोर्ट के आदेश न दिखे-न सुने, अब लाशें गिन रहे हो

May 1, 2026/
5:54 pm

लाइफ जैकेट… जिसमें जिंदगी ही नहीं बची थी। उसमें था मां के साथ लिपटे एक मासूम का शव! जबलपुर के...

US President Donald Trump. (IMAGE: REUTERS)

February 11, 2026/
3:31 pm

आखरी अपडेट:फ़रवरी 11, 2026, 15:31 IST जगदंबिका पाल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर उनकी सलाह...

authorimg

May 14, 2026/
11:43 pm

आज के समय में बच्चे भी तनाव का सामना कर रहे हैं. पढ़ाई का दबाव, बढ़ती प्रतियोगिता, परिवार में झगड़े,...

US President Donald Trump. (IMAGE: REUTERS)

February 19, 2026/
7:00 am

आखरी अपडेट:19 फरवरी, 2026, 07:00 IST हिंदुओं से कम से कम तीन बच्चे पैदा करने की भागवत की अपील ने...

Hollywood Actor James Hendry Murdered

June 5, 2026/
3:52 pm

25 मिनट पहले कॉपी लिंक ‘जुमांजी’ और ‘टॉप गन: मैवेरिक’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हॉलीवुड के वेटरन एक्टर...

वादे ‘लखपति दीदी’ के, हालात ‘मजदूर’ से बदतर:यूनिफॉर्म सिलाई का मेहनताना अटका, 46 जिलों की हजारों महिलाएं प्रभावित

April 3, 2026/
5:19 am

मैंने चार स्कूलों के करीब 800-900 ड्रेस सिले थे। दो साल हो गए, लेकिन अब तक पूरा पैसा नहीं मिला।...

Nathan Smith celebrates taking the wicket of England's Josh Tongue (Picture credit: AP)

June 6, 2026/
12:48 am

आखरी अपडेट:06 जून, 2026, 00:48 IST अन्नामलाई ने भाजपा से बाहर निकलने की घोषणा की और “वी द लीडर्स” का...

भाजपा नेता से मारपीट का कांग्रेस ने किया विरोध:एसपी कार्यालय के सामने धरना, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

April 6, 2026/
1:23 pm

नरसिंहपुर जिले में भाजपा नेता पवन पटेल से मारपीट के मामले में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया है। आरोपियों की...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

अमेरिका से आए युवक की थार से कुचलकर हत्या:कुरुक्षेत्र में जीजा के दोस्त की शादी में आया, डीजे पर डांस करते हुए कहासुनी हुई

अमेरिका से आए युवक की थार से कुचलकर हत्या:कुरुक्षेत्र में जीजा के दोस्त की शादी में आया, डीजे पर डांस करते हुए कहासुनी हुई

हरियाणा के कुरुक्ष्रेत्र में एक युवक की थार से कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक इस्माइलाबाद में अपने जीजा के दोस्त की शादी में आया था। यहां डीजे पर डांस करते समय उसकी दूसरे युवक से कहासुनी हो गई। पहले तो लोगों ने इनका झगड़ा शांत करा दिया। शादी के बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। मृतक की पहचान पिहोवा के खेड़ी शीशगरां के साहिल (30) के तौर पर हुई है। साहिल पिछले 7 साल से अमेरिका में रह रहा था। वह एक महीने पहले ही भारत आया था। घर में साहिल की शादी की बात चल रही थी। इस्माइलाबाद पुलिस ने परिवार की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… डीजे पर गाने को लेकर कहासुनी हुई इस्माइलाबाद में गुरु गोबिंद सिंह कॉलोनी निवासी शैमिन पंजरथ ने बताया कि मेरा साला साहिल कुमार रविवार रात शादी के प्रोग्राम में शामिल होने आया था। इस प्रोग्राम में उसकी कॉलोनी का दीपांशु भी आया हुआ था। दीपांशु और साहिल DJ पर डांस कर रहे थे। यहां गाने को लेकर दीपांशु और साहिल के बीच थोड़ी बहस हुई। तब उनको समझाकर शांत कर दिया था। जीजा-साले को थार से टक्कर मारी शैमिन ने बताया कि प्रोग्राम के बाद रात करीब 12:40 बजे मैं अपने साले साहिल कुमार, दोस्त सिमरदीप सिंह, रमन नागपाल और विपुल बजाज के साथ हाईवे पर चम्मू चौक पर खड़ा था। तभी सामने से काली थार (HR 31 W 2645) आई, जिसने साहिल के साथ-साथ मुझे जोरदार टक्कर मार दी। इसमें उनको भी चोटें लगीं। बैक कर थार साहिल पर चढ़ाई शैमिन ने आगे बताया कि टक्कर मारने के बाद दीपांशु ने उनके पास गाड़ी रोकी और शीशा नीचे किया। तब मैंने दीपांशु से पूछा कि मारना चाहते हो क्या? तभी दीपांशु ने जवाब दिया, अच्छा बच गया और फिर गाड़ी पीछे करके दोबारा साहिल के ऊपर चढ़ा दी। उसके बाद दीपांशु मौके से भाग गया। घायल साहिल को गाड़ी से अंबाला के प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंडियाना स्टोर पर काम करता था साहिल साहिल के छोटे भाई लविश कुमार ने बताया कि बड़ा भाई साहिल अमेरिका के इंडियाना में स्टोर पर काम करता था। इससे पहले अमेरिका में ड्राइवरी करता था। वहां से आने के बाद साहिल पहली बार अपनी बहन से मिलने इस्माइलाबाद गया था। SHO बोले- आरोपी की तलाश कर रहे इस्माइलाबाद थाने के SHO जगदीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दीपांशु के खिलाफ BNS की धारा 103(1) और 109(1) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket