Thursday, 29 Oct 2026 | 02:34 PM

Trending :

EXCLUSIVE

IPL में आज KKR vs SRH:दोनों टीमें अपने पहले मैच हारीं, कोलकाता के खिलाफ हैदराबाद का रिकॉर्ड खराब

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • KKR Vs SRH; Kolkata Knight Riders Vs Sunrisers Hyderabad Match IPL LIVE 2026 Score Update; Follow IPL 2026 Latest News, LSG Vs DC IPL LIVE, Eden Gardens Cricket Stadium Updates On Dainik Bhaskar.

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोलकाता नाइट राइडर्स IPL 2026 के छठे मैच में अपने होम ग्राउंड पर आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी। यह मैच ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।

दोनों टीमों को अपने-अपने पहले मैच में हार झेलनी पड़ी थी। सीजन के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। वहीं, 4 बार की चैंपियन कोलकाता को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में हार का सामना करना पड़ा था।

कोलकाता ने 30 में से 19 मैच जीते

कोलकाता और हैदराबाद के बीच अब तक 30 IPL मुकाबले खेले गए हैं। इनमें कोलकाता ने 19 मैच जीते हैं, जबकि हैदराबाद को 10 जीत मिली है। एक मैच टाई रहा था, जिसे सुपर ओवर में कोलकाता ने अपने नाम किया।

ईडन गार्डन्स में दोनों टीमों के बीच 11 मुकाबले हुए हैं। यहां होम टीम कोलकाता का दबदबा रहा है, जिसने 8 मैच जीते हैं, जबकि हैदराबाद को 3 मुकाबलों में सफलता मिली है।

मुंबई के खिलाफ 220 रन डिफेंड नहीं कर सकी थी कोलकाता

कोलकाता की बॉलिंग इस सीजन टीम के लिए चिंता की बात है। शुरुआत में ऐसा लगा था कि टीम ने एक मजबूत तेज गेंदबाज़ी आक्रमण तैयार कर लिया है, लेकिन चोटों और खिलाड़ियों की उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं ने इस ताकत को कमजोर कर दिया है। हर्षित राणा और आकाश दीप टीम से बाहर हैं, मथीश पथिराना को अभी श्रीलंका क्रिकेट से NOC नहीं मिला है, जबकि 25.20 करोड़ रुपए में खरीदे गए कैमरन ग्रीन फिलहाल सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर ही उपलब्ध हैं।

गेंदबाजी में गहराई की यह कमी मुंबई के खिलाफ पहले मैच में साफ नजर आई, जहां कोलकाता 220 रनों का बड़ा स्कोर भी डिफेंड करने में नाकाम रही। इसके अलावा स्पिन डिपार्टमेंट भी टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। वरूण चक्रवर्ती को उस मैच में कोई विकेट नहीं मिला और उन्होंने 48 रन खर्च किए।

हैदराबाद का टॉप ऑर्डर मजबूत फिर भी संघर्ष

हैदराबाद अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और ट्रैविस हेड जैसे सितारों से सजा टॉप ऑर्डर कागज पर मजबूत दिखता है, लेकिन गेंदबाजी विभाग टीम की सबसे बड़ी चिंता बना हुआ है। खासकर कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में SRH की कमजोरी उजागर हुई, जब टीम 201 रन का स्कोर भी बचाने में नाकाम रही।

पहले मैच में नीतीश कुमार रेड्डी, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा जैसे गेंदबाज RCB को रोकने में संघर्ष करते दिखे। वहीं बल्लेबाजी में भी टीम को निराशा मिली, जब अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड जल्दी आउट हो गए। हालांकि कमिंस ने नेट्स में गेंदबाजी शुरू कर दी है और टूर्नामेंट के बीच में वापसी कर सकते हैं, लेकिन फिलहाल SRH को अपने कप्तान के बिना ही संतुलन बनाना होगा और टॉप ऑर्डर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करनी होगी।

कोलकाता में 101वां IPL मैच

कोलकाता की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी है, यहां खूब रन बनते हैं और बाउंड्री भी छोटी हैं। ओस की वजह से टीमें अक्सर टारगेट चेज करना पसंद करती हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन बाद में बल्लेबाजों के लिए खेलना आसान हो जाता है।

कोलकाता में IPL के अब तक 100 मैच खेले गए हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 42 मैच जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीम को 57 मुकाबले में जीत मिली है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है।

आज कोलकाता का मौसम गर्म रहेगा

गुरुवार को कोलकाता का मौसम गर्म रहेगा और धूप काफी तेज रहेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। एक्यूवेदर के मुताबिक, तापमान 25 डिग्री से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-12

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर और कप्तान), हेनरिक क्लासन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, डेविड पैन।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
5 घंटे तालाब में छिपा रहा 400 चोरियों का मास्टरमाइंड:कमल की डंठल से लेता रहा सांस, AC कोच से महिला का पर्स खींचकर भागा था

April 8, 2026/
8:40 am

जबलपुर में पुलिस और एक शातिर अंतरराज्यीय चोर के बीच मंगलवार शाम फिल्मी ड्रामा देखने को मिला। पुलिस को चकमा...

कंट्री काउंटर्स; दुनिया के सारे देश घूमने का ट्रेंड:भीड़ से ऊबे लोग अनछुए डेस्टिनेशन का रुख कर रहे, एक्सपर्ट- यह प्रतिष्ठा का प्रतीक

June 6, 2026/
5:30 pm

प्रशांत महासागर का छोटा सा द्वीपीय देश ‘तुवालु’… हवाई व ऑस्ट्रेलिया के बीच बसा यह देश दुनिया के उन गिने-चुने...

बालाघाट में हनुमान जयंती पर निकली शोभायात्रा:साधक मोहित सोनी ने 40 किलो वजनी हनुमान स्वरूप धारण किया; 40 दिनों तक तपस्या की

April 2, 2026/
11:33 pm

बालाघाट जिले में हनुमान जयंती पर गुरुवार शाम को श्रद्धा और भक्ति के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस वर्ष...

Kerala Lottery Result Today: The first prize winner of Sthree Sakthi SS-518 will take home Rs 1 crore. (Image: Shutterstock)

May 5, 2026/
3:17 pm

आखरी अपडेट:05 मई, 2026, 15:17 IST संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्रिमंडल पर...

Zimbabwe vs West Indies Live Cricket Score, T20 World Cup 2026: Stay updated with ZIM vs WI Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Mumbai. (Picture Credit: AFP)

February 23, 2026/
4:26 pm

आखरी अपडेट:23 फ़रवरी 2026, 16:26 IST बसवराज रायरेड्डी ने राज्य के वित्तीय बोझ के लिए पूर्ववर्ती भाजपा और जेडीएस शासन...

विजय ने ज्योतिषी को स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर पद से हटाया:इन्होंने ही CM बनने की भविष्यवाणी की थी, शपथ का समय भी बदलवाया था

May 13, 2026/
2:03 pm

तमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट पास करने के कुछ घंटे बाद ही सीएम विजय ने ज्योतिषी राधन पंडित को अपने स्पेशल...

राजनीति

IPL में आज KKR vs SRH:दोनों टीमें अपने पहले मैच हारीं, कोलकाता के खिलाफ हैदराबाद का रिकॉर्ड खराब

IPL में आज KKR vs SRH:दोनों टीमें अपने पहले मैच हारीं, कोलकाता के खिलाफ हैदराबाद का रिकॉर्ड खराब
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • KKR Vs SRH; Kolkata Knight Riders Vs Sunrisers Hyderabad Match IPL LIVE 2026 Score Update; Follow IPL 2026 Latest News, LSG Vs DC IPL LIVE, Eden Gardens Cricket Stadium Updates On Dainik Bhaskar.

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोलकाता नाइट राइडर्स IPL 2026 के छठे मैच में अपने होम ग्राउंड पर आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी। यह मैच ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।

दोनों टीमों को अपने-अपने पहले मैच में हार झेलनी पड़ी थी। सीजन के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। वहीं, 4 बार की चैंपियन कोलकाता को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में हार का सामना करना पड़ा था।

कोलकाता ने 30 में से 19 मैच जीते

कोलकाता और हैदराबाद के बीच अब तक 30 IPL मुकाबले खेले गए हैं। इनमें कोलकाता ने 19 मैच जीते हैं, जबकि हैदराबाद को 10 जीत मिली है। एक मैच टाई रहा था, जिसे सुपर ओवर में कोलकाता ने अपने नाम किया।

ईडन गार्डन्स में दोनों टीमों के बीच 11 मुकाबले हुए हैं। यहां होम टीम कोलकाता का दबदबा रहा है, जिसने 8 मैच जीते हैं, जबकि हैदराबाद को 3 मुकाबलों में सफलता मिली है।

मुंबई के खिलाफ 220 रन डिफेंड नहीं कर सकी थी कोलकाता

कोलकाता की बॉलिंग इस सीजन टीम के लिए चिंता की बात है। शुरुआत में ऐसा लगा था कि टीम ने एक मजबूत तेज गेंदबाज़ी आक्रमण तैयार कर लिया है, लेकिन चोटों और खिलाड़ियों की उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं ने इस ताकत को कमजोर कर दिया है। हर्षित राणा और आकाश दीप टीम से बाहर हैं, मथीश पथिराना को अभी श्रीलंका क्रिकेट से NOC नहीं मिला है, जबकि 25.20 करोड़ रुपए में खरीदे गए कैमरन ग्रीन फिलहाल सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर ही उपलब्ध हैं।

गेंदबाजी में गहराई की यह कमी मुंबई के खिलाफ पहले मैच में साफ नजर आई, जहां कोलकाता 220 रनों का बड़ा स्कोर भी डिफेंड करने में नाकाम रही। इसके अलावा स्पिन डिपार्टमेंट भी टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। वरूण चक्रवर्ती को उस मैच में कोई विकेट नहीं मिला और उन्होंने 48 रन खर्च किए।

हैदराबाद का टॉप ऑर्डर मजबूत फिर भी संघर्ष

हैदराबाद अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और ट्रैविस हेड जैसे सितारों से सजा टॉप ऑर्डर कागज पर मजबूत दिखता है, लेकिन गेंदबाजी विभाग टीम की सबसे बड़ी चिंता बना हुआ है। खासकर कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में SRH की कमजोरी उजागर हुई, जब टीम 201 रन का स्कोर भी बचाने में नाकाम रही।

पहले मैच में नीतीश कुमार रेड्डी, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा जैसे गेंदबाज RCB को रोकने में संघर्ष करते दिखे। वहीं बल्लेबाजी में भी टीम को निराशा मिली, जब अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड जल्दी आउट हो गए। हालांकि कमिंस ने नेट्स में गेंदबाजी शुरू कर दी है और टूर्नामेंट के बीच में वापसी कर सकते हैं, लेकिन फिलहाल SRH को अपने कप्तान के बिना ही संतुलन बनाना होगा और टॉप ऑर्डर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करनी होगी।

कोलकाता में 101वां IPL मैच

कोलकाता की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी है, यहां खूब रन बनते हैं और बाउंड्री भी छोटी हैं। ओस की वजह से टीमें अक्सर टारगेट चेज करना पसंद करती हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन बाद में बल्लेबाजों के लिए खेलना आसान हो जाता है।

कोलकाता में IPL के अब तक 100 मैच खेले गए हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 42 मैच जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीम को 57 मुकाबले में जीत मिली है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है।

आज कोलकाता का मौसम गर्म रहेगा

गुरुवार को कोलकाता का मौसम गर्म रहेगा और धूप काफी तेज रहेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। एक्यूवेदर के मुताबिक, तापमान 25 डिग्री से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-12

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर और कप्तान), हेनरिक क्लासन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, डेविड पैन।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket