Thursday, 26 Nov 2026 | 02:42 AM

Trending :

विजय ने ज्योतिषी को स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर पद से हटाया:इन्होंने ही CM बनने की भविष्यवाणी की थी, शपथ का समय भी बदलवाया था

तमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट पास करने के कुछ घंटे बाद ही सीएम विजय ने ज्योतिषी राधन पंडित को अपने स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर (OSD) के पद से हटा दिया। विजय ने मंगलवार को राधन को अपना OSD बनाया था। जिसपर विपक्ष के साथ-साथ सहयोगी दलों ने भी सवाल उठाए थे। अब उन्होंने फैसला वापस ले लिया। राधन लंबे समय से विजय के करीबी रहे हैं। उन्होंने ही विजय के CM बनने की भविष्यवाणी की थी। साथ ही उनकी शपथ का समय भी बदलवाया था। वे ज्योतिषी होने के साथ टीवीके के प्रवक्ता भी थे। 4 मई को वोटों की गिनती के दौरान राधन विजय से मिलने वाले पहले व्यक्ति थे। विपक्ष और सहयोगी पार्टियों ने विरोध किया था TVK के सहयोगी पार्टी MJK के प्रमुख थमीमुन अंसारी ने विधानसभा में कहा कि निजी तौर पर कोई ज्योतिष में विश्वास रखता है तो यह उसकी पसंद हो सकती है, लेकिन सरकार में ज्योतिष नहीं आना चाहिए। हालांकि, उनकी पार्टी ने विश्वास मत में TVK का समर्थन नहीं किया। DMDK महासचिव और विधायक प्रेमलता विजयकांत ने कहा कि मुख्यमंत्री के OSD के तौर पर एक ज्योतिषी को जिम्मेदारी देना निंदनीय है। विजय के जीत की भविष्यवाणी की थी विजय ने कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और ऑनलाइन वीडियो में विजय की कुंडली को ‘सुनामी’ बताया था। यानी ऐसा असर जो तमिलनाडु की राजनीति में बड़ी लहर पैदा कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा था कि विजय की पार्टी का नाम अंक ज्योतिष और ज्योतिषीय सिद्धांतों के हिसाब से उनकी जन्म कुंडली के साथ काफी मजबूत मेल खाता है। राधान पंडित तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता के भी स्पिरिचुअल मेंटर रह चुके हैं। उनके पास ज्योतिष विद्या में करीब 40 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। राधन के कहने पर विजय ने 10 मई को अपने शपथ ग्रहण का समय बदला था। शुरुआत में विजय का शपथग्रहण दोपहर 3:45 बजे तय किया गया था, लेकिन राधन की सलाह पर समय बदलकर सुबह 10 बजे कर दिया था। फ्लोर टेस्ट में TVK को 144 विधायकों का समर्थन तमिलनाडु विधानसभा में विजय सरकार ने बुधवार को फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। सदन में कुल 171 विधायक मौजूद रहे। TVK के समर्थन में 144 वोट पड़े, जो फ्लोर बहुमत से 58 ज्यादा रहे। इनमें 47 विधायकों वाली AIADMK के 25 बागी विधायकों के भी वोट शामिल हैं। विश्वास प्रस्ताव के विरोध में 22 वोट पड़े, जो AIADMK के बचे हुए विधायकों के रहे। 59 विधायकों वाली DMK ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इस दौरान 5 विधायक (PMK 4 और BJP 1) गैरमौजूद रहे। स्पीकर ने वोट नहीं डाला। इसके अलावा TVK के एक विधायक का मामला हाईकोर्ट में होने के कारण वह वोटिंग में शामिल नहीं हो सके।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ओलावृष्टि-बारिश से दतिया के 42 गांवों की गेहूं फसल बर्बाद:सेवढ़ा क्षेत्र में जलभराव से सड़ी फसल, मुआवजे के इंतजार में किसान

April 10, 2026/
2:26 pm

दतिया की सेवढ़ा तहसील क्षेत्र में बीते सप्ताह हुई ओलावृष्टि और लगातार बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है।...

Suit vs Military Uniform for US & Iran

April 11, 2026/
8:55 pm

53 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान-अमेरिका के प्रतिनिधि सीजफायर वार्ता के लिए शनिवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे। यहां...

England Vs New Zealand Live Cricket Score, 1st Test Day 2: Stay updated with ENG vs NZ Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Lord's. (Picture Credit: AP)

June 5, 2026/
3:43 pm

आखरी अपडेट:05 जून, 2026, 15:43 IST कर्नाटक के नए मंत्रिमंडल के गठन के कुछ दिनों बाद, पोर्टफोलियो आवंटन पर असहमति...

धर्मेंद्र की आखिरी इच्छा-बच्चों के साथ मिलकर रहें हेमा मालिनी:सनी-बॉबी पर कहा- हम पब्लिसिटी नहीं करते, हम परिवार हैं; मौत की फर्जी खबर पर दिया रिएक्शन

July 7, 2026/
11:57 am

लीजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र के निधन के कुछ महीनों बाद अब हेमा मालिनी ने उनकी आखिरी इच्छा पर बात की है।...

Gwalior HC Grants Abortion Right to Rape Victim

April 11, 2026/
11:17 am

ग्वालियर हाईकोर्ट का फाइल फोटो मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने एक अहम फैसले में 30 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता...

कोलंबिया में भूकंप से 132 लोगों की मौत, 570 घायल:86 इमारतें गिरीं, 1500 से ज्यादा घरों को नुकसान; सात एयरपोर्ट पर काम बंद

August 11, 2026/
7:24 am

कोलंबिया में सोमवार को 7.4 तीव्रता के भूकंप सेअब तक 132 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 570...

अशोक ने 150 की रफ्तार से IPL में गेंद फेंकी:गांव में सड़क नहीं, भाई बोले-किसी को घर बुलाने में शर्म आती है

April 22, 2026/
7:30 am

IPL में अपनी 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बल्लेबाजों के पसीने छुड़ाने वाले अशोक शर्मा इन दिनों खूब...

राजनीति

विजय ने ज्योतिषी को स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर पद से हटाया:इन्होंने ही CM बनने की भविष्यवाणी की थी, शपथ का समय भी बदलवाया था

विजय ने ज्योतिषी को स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर पद से हटाया:इन्होंने ही CM बनने की भविष्यवाणी की थी, शपथ का समय भी बदलवाया था

तमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट पास करने के कुछ घंटे बाद ही सीएम विजय ने ज्योतिषी राधन पंडित को अपने स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर (OSD) के पद से हटा दिया। विजय ने मंगलवार को राधन को अपना OSD बनाया था। जिसपर विपक्ष के साथ-साथ सहयोगी दलों ने भी सवाल उठाए थे। अब उन्होंने फैसला वापस ले लिया। राधन लंबे समय से विजय के करीबी रहे हैं। उन्होंने ही विजय के CM बनने की भविष्यवाणी की थी। साथ ही उनकी शपथ का समय भी बदलवाया था। वे ज्योतिषी होने के साथ टीवीके के प्रवक्ता भी थे। 4 मई को वोटों की गिनती के दौरान राधन विजय से मिलने वाले पहले व्यक्ति थे। विपक्ष और सहयोगी पार्टियों ने विरोध किया था TVK के सहयोगी पार्टी MJK के प्रमुख थमीमुन अंसारी ने विधानसभा में कहा कि निजी तौर पर कोई ज्योतिष में विश्वास रखता है तो यह उसकी पसंद हो सकती है, लेकिन सरकार में ज्योतिष नहीं आना चाहिए। हालांकि, उनकी पार्टी ने विश्वास मत में TVK का समर्थन नहीं किया। DMDK महासचिव और विधायक प्रेमलता विजयकांत ने कहा कि मुख्यमंत्री के OSD के तौर पर एक ज्योतिषी को जिम्मेदारी देना निंदनीय है। विजय के जीत की भविष्यवाणी की थी विजय ने कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और ऑनलाइन वीडियो में विजय की कुंडली को ‘सुनामी’ बताया था। यानी ऐसा असर जो तमिलनाडु की राजनीति में बड़ी लहर पैदा कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा था कि विजय की पार्टी का नाम अंक ज्योतिष और ज्योतिषीय सिद्धांतों के हिसाब से उनकी जन्म कुंडली के साथ काफी मजबूत मेल खाता है। राधान पंडित तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता के भी स्पिरिचुअल मेंटर रह चुके हैं। उनके पास ज्योतिष विद्या में करीब 40 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। राधन के कहने पर विजय ने 10 मई को अपने शपथ ग्रहण का समय बदला था। शुरुआत में विजय का शपथग्रहण दोपहर 3:45 बजे तय किया गया था, लेकिन राधन की सलाह पर समय बदलकर सुबह 10 बजे कर दिया था। फ्लोर टेस्ट में TVK को 144 विधायकों का समर्थन तमिलनाडु विधानसभा में विजय सरकार ने बुधवार को फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। सदन में कुल 171 विधायक मौजूद रहे। TVK के समर्थन में 144 वोट पड़े, जो फ्लोर बहुमत से 58 ज्यादा रहे। इनमें 47 विधायकों वाली AIADMK के 25 बागी विधायकों के भी वोट शामिल हैं। विश्वास प्रस्ताव के विरोध में 22 वोट पड़े, जो AIADMK के बचे हुए विधायकों के रहे। 59 विधायकों वाली DMK ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इस दौरान 5 विधायक (PMK 4 और BJP 1) गैरमौजूद रहे। स्पीकर ने वोट नहीं डाला। इसके अलावा TVK के एक विधायक का मामला हाईकोर्ट में होने के कारण वह वोटिंग में शामिल नहीं हो सके।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket