Friday, 10 Apr 2026 | 01:51 PM

Trending :

DIY डिओडोरेंट: अंडरआर्म्स के दाग और कालेपन को दूर करती है ये सस्ती घरेलू दवा, सिर्फ 12 रुपए में खरीदें डिओडोरेंट, जानें आसान तरीका रिटायर्ड फौजी ने खुद को मारी गोली मौत:परिजन बोले-बंदूक साफ करते समय हुआ हादसा, स्पॉट से राइफल और शराब मिली साकिब सलीम बोले- रिजेक्शन एक्टर के डीएनए में है:डेब्यू फिल्म के लिए 7-8 महीने ऑडिशन दिए, पहला एड नहीं मिलता तो फैमिली बिजनेस संभालता शिवपुरी में बिना ड्राइवर दौड़ा ट्रैक्टर:पेड़ से टकराकर रुका; जगतपुर तिराहा पर बड़ा हादसा टला Symptoms of Cataracts Do Not Ignore Blurred Vision Cataract Symptoms Can Be Dangerous | धुंधली नजर को ना करें नजरअंदाज, खतरनाक हो सकते हैं ये लक्षण, क बसी रोटी चीला रेसिपी: रात की बिकती है बासी रोटी से खास टेस्टी चीला, मिनटों में तैयार होगा क्रिस्पी ब्रेकफास्ट, नोट करें रेसिपी
EXCLUSIVE

Summer Food Storage Basic Rules; Poisoning Prevention

  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Summer Food Storage Basic Rules; Poisoning Prevention | Kitchen Hygiene Tips

8 घंटे पहलेलेखक: अदिति ओझा

  • कॉपी लिंक

गर्मियों में खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब होती हैं। फूड स्टोरेज की छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करने से फूड पॉइजनिंग, डायरिया और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

ऐसे में सही फूड स्टोरेज बीमारियों से बचाव का अहम हिस्सा है। इसलिए आज जरूरत की खबर में जानेंगे कि-

  • गर्मियों में फूड स्टोरेज के बेसिक रूल्स क्या हैं?
  • किन गलतियों से बचना चाहिए?
  • अलग-अलग फूड आइटम्स को कैसे स्टोर करें?

एक्सपर्ट- डॉ. पूनम तिवारी, सीनियर डाइटीशियन, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ

सवाल- गर्मियों में खाने-पीने की चीजों का सही स्टोरेज क्यों जरूरी है?

जवाब- गर्मियों में ज्यादा तापमान होने पर बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं। इससे खाने में टॉक्सिन्स बन सकते हैं। सही स्टोरेज (फ्रीजिंग, एयरटाइट कंटेनर) बैक्टीरिया की ग्रोथ को धीमा कर सकते हैं या रोक सकते हैं, जिससे खाना सेफ रहता है।

सवाल- गर्मियों में खाना जल्दी खराब क्यों होता है?

जवाब- इसके लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार हैं-

  • ज्यादा तापमान बैक्टीरिया की ग्रोथ तेज करता है।
  • गर्मी में खाने में मौजूद फैट्स तेजी से ऑक्सिडाइज्ड होने लगते हैं, जिससे ऑयली फूड्स में बदबू आने लगती है।
  • हाई टेम्परेचर प्रोटीन ब्रेकडाउन को तेज कर देता है। खासकर दूध, दाल, मीट जैसे प्रोटीन-रिच फूड में ये प्रक्रिया जल्दी होती है, जिससे स्मेल बदलने लगती है।
  • गर्मियों में ह्यूमिडिटी (नमी) ज्यादा होती है, जिससे पके भोजन, ब्रेड और फल जैसी चीजों में फंगस और यीस्ट तेजी से पनपते हैं।
  • बार-बार तापमान बदलने (जैसे बाहर रखना, फिर फ्रिज में रखना) से खाना जल्दी खराब होता है।

सवाल- गर्मियों में फूड स्टोरेज के बेसिक रूल्स क्या हैं?

जवाब- गर्मियों में कुछ बेसिक स्टोरेज रूल्स अपनाना जरूरी है, ताकि खाना सुरक्षित, ताजा और हेल्दी बना रहे। ग्राफिक में देखिए-

सवाल- गर्मियों में फूड स्टोर करते समय क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए?

जवाब- अनजाने में हुई छोटी-छोटी गलतियों से गर्मियों में खाना जल्दी खराब हो जाता है। ग्राफिक से समझते हैं-

सवाल- गर्मियों में सही तरीके से फूड स्टोर न करने पर क्या हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं?

जवाब- छोटी-सी लापरवाही भी फूड पॉइजनिंग से लेकर पेट के इंफेक्शन तक की वजह बन सकती है। ग्राफिक में देखिए-

सवाल– कैसे पता चलेगा कि कोई फूड खराब हो गया है?

जवाब– ये कोई रॉकेट साइंस नहीं है। अमूमन खाने की महक, टेक्सचर से पता चल जाता है कि ये खराब हो चुका है। लेकिन-

  • गर्मी के मौसम में सिर्फ स्मेल, रंग, टेक्सचर पर भरोसा न करें।
  • अगर तापमान 40 डिग्री से ऊपर है और खाना तीन घंटे से ज्यादा बाहर रखा है तो उसे न खाएं।
  • खाने का स्वाद थोड़ा भी अजीब लगे तो उसे न खाएं।

सवाल– गर्मियों में अलग–अलग फूड को स्टोर करने का सही तरीका क्या है?

जवाब- नीचे हर तरह के फूड आइटम के स्टोरेज का तरीका डिटेल में पढ़ें।

सब्जियां

  • हरी पत्तेदार सब्जियों को पहले अच्छे से धोकर सुखाएं। फिर पेपर टॉवल में लपेटकर फ्रिज में रखें।
  • कटी हुई सब्जियों को एयरटाइट कंटेनर में करके फ्रिज में रखें। 24 घंटे के भीतर इस्तेमाल करें।
  • वहीं आलू, प्याज, लहसुन जैसी जड़ वाली सब्जियां फ्रिज में न रखें। उसे ठंडी, सूखी जगह पर रखें।

फल

  • कटे हुए फल तुरंत खा लें या फ्रिज में एयरटाइट बॉक्स में रखें।
  • अंगूर और बेरीज जैसे फल धोकर और अच्छी तरह सुखाकर ही फ्रिज में रखें।

पका हुआ खाना

  • पका हुआ खाना 2 घंटे के अंदर फ्रिज में रख दें।
  • सामान्य टेंपरेचर पर आने के बाद ही फ्रिज में रखें।
  • इसे 1–2 दिन के भीतर खा लेना ही बेहतर होता है।

दूध

  • दूध को उबालकर ठंडा करें।
  • ठंडे दूध को फ्रिज के अंदर वाले शेल्फ में रखें।
  • दही
  • दही को हमेशा ढककर फ्रिज में रखें।
  • दही निकालते समय साफ चम्मच का इस्तेमाल करें।

नॉन-वेज फूड

  • गर्मियों में नॉन-वेज फूड फ्रिज में 1–2 दिन से ज्यादा न रखें।
  • अगर लंबे समय के लिए स्टोर करना हो तो इन्हें फ्रीजर में रखें।
  • हमेशा अलग एयरटाइट कंटेनर में रखें, ताकि दूसरे खाने के साथ क्रॉस-कंटैमिनेशन न हो।

ब्रेड और बेकरी आइटम

  • ब्रेड और बेकरी आइटम को सूखी जगह पर रखें।
  • अगर ज्यादा दिनों तक स्टोर करना हो तो फ्रीज करें।

ड्राई फूड

  • ड्राई फूड्स को एयरटाइट कंटेनर में रखें।
  • नमकीन और बिस्कुट जैसे स्नैक्स अच्छी तरह सील करके और नमी से दूर रखें।

ड्रिंक्स

  • फ्रेश जूस को तुरंत पी लें।
  • अगर स्टोर करना हो तो 24 घंटे के अंदर यूज कर लें।
  • पानी को हमेशा ढककर रखें।
  • पानी को प्लास्टिक की बोतलों में लंबे समय तक स्टोर न करें।

अचार और सॉस

  • अचार को सूखे चम्मच से निकालें।
  • इसे समय-समय पर धूप में रखें।
  • सॉस को फ्रिज में रखना बेहतर है।

चॉकलेट और मिठाइयां

  • चॉकलेट को ठंडी और सूखी जगह पर रखें।
  • मिठाइयों को फ्रिज में स्टोर करें।
  • मिठाइयों को 2–3 दिन के भीतर खत्म कर दें।

सवाल– गर्मियों में फूड स्टोरेज से जुड़े मिथ और फैक्ट क्या हैं?

जवाब– गर्मियों में फूड स्टोरेज को लेकर कई कॉमन प्रैक्टिस हैं, जिन्हें लोग बिना जांचे-परखे सच मान लेते हैं। ऐसे में जरूरी है कि सही और गलत के फर्क को समझा जाए।

मिथ 1: सभी फल और सब्जियां फ्रिज में रखने से ताजी रहती हैं।

फैक्ट: ऐसा नहीं है। आलू, प्याज, लहसुन और एवाकाडो वगैरह फ्रिज में रखने से जल्दी खराब हो सकते हैं। इन्हें ठंडी और सूखी जगह पर रखें।

मिथ 2: बचा हुआ खाना फ्रिज में कई दिनों तक सुरक्षित रहता है।

फैक्ट: गर्मी में खाना जल्दी खराब होता है। पका भोजन 24 से 48 घंटों के भीतर खा लेना चाहिए। दोबारा अच्छी तरह गरम करके ही खाना चाहिए।

मिथ 3: फ्रिज में हर जगह तापमान बराबर होता है।

फैक्ट: फ्रिज के ऊपरी शेल्फ का तापमान सबसे कम होता है, जबकि दरवाजे का हिस्सा सबसे कम ठंडा होता है।

मिथ 4: बोतल बंद चीजें खराब नहीं होतीं।

फैक्ट: डिब्बाबंद फूड खोलने के बाद फ्रिज में रखना जरूरी है। बाहर खुला रखने से ये जल्दी खराब हो सकता है।

गर्मियों में फूड स्टोरेज से जुड़े कुछ कॉमन सवाल और जवाब

सवाल- गर्मियों में फ्रिज को किस टेंपरेचर पर सेट करना चाहिए?

जवाब- फ्रिज का तापमान 1–4°C और फ्रीजर -18°C के आसपास रखना चाहिए।

सवाल- क्या बासी खाने को गर्म करके खाना सही है?

जवाब- हां, लेकिन दो दिन से ज्यादा नहीं। खाने को 1 बार से ज्यादा रीहीट न करें। फ्रिज से सिर्फ उतना खाना निकालें, जितना खत्म हो जाए। अगर रीहीट किया खाना बच जाए तो उसे फेंक दें।

सवाल- क्या फूड स्टोरेज के साथ सफाई का ध्यान रखना जरूरी है?

जवाब- हां, गंदे हाथ, बर्तन या फ्रिज से बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं और खाना जल्दी खराब हो सकता है।

सवाल- क्या गर्मियों में माइक्रोवेव में खाना गर्म करना सुरक्षित है?

जवाब- हां, यह पूरी तरह सुरक्षित है। लेकिन खाने को पूरी तरह से और एकसमान गर्म करें।

सवाल- क्या लंबे समय तक फ्रिज में रखा खाना नुकसान पहुंचा सकता है?

जवाब- अगर फ्रिज का तापमान 3–4 डिग्री पर सेट है तो उसके अंदर रखी कच्ची चीजें एक हफ्ते तक सुरक्षित रहती हैं। पका खाना 3 से 4 दिन तक सुरक्षित रहता है। लेकिन गर्मियों में फ्रिज में भी चीजें बहुत लंबे समय तक नहीं रखनी चाहिए।

…………………………………. ये खबर भी पढ़ें…

जरूरत की खबर- गर्मी में 5 कारणों से बढ़ता डिहाइड्रेशन:ये संकेत दिखें तो इग्नोर न करें, पूरी गर्मियां फॉलो करें 10 जरूरी नियम

गर्मियों में पसीना ज्यादा आता है। इसलिए शरीर की पानी की जरूरत बढ़ जाती है। अगर पानी की ये अतिरिक्त जरूरत पूरी न की जाए तो डिहाइड्रेशन हो सकता है।

डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी। इसका सीधा प्रभाव शरीर के सभी अंगों पर पड़ता है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
टॉक्सिक-धुरंधर के दौर में ट्रेंड फॉलो नहीं करते सुधांशु पांडे:बोले- मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मेरा हर काम नया ट्रेंड शुरू करे

March 10, 2026/
4:38 pm

एक्टर सुधांशु पांडे इन दिनों कलर्स के नए शो ‘दो दुनिया एक दिल’ को लेकर चर्चा में हैं। इस शो...

Kerala Lottery Result Today: The first prize winner of Suvarna Keralam SK-47 will take home Rs 1 crore. (Image: Shutterstock)

April 3, 2026/
3:55 pm

आखरी अपडेट:03 अप्रैल, 2026, 15:55 IST AAP नेता आतिशी ने राघव चड्ढा पर बीजेपी और मोदी से डरने, महाभियोग लाने...

जरूरत की खबर- रिंगवार्म क्या है:क्या यह संक्रामक हो सकता है, डॉक्टर से जानें फैलने का कारण, लक्षण और इलाज, न करें ये 9 गलतियां

March 11, 2026/
4:30 am

आमतौर पर स्किन पर कहीं हल्की खुजली को लोग सामान्य एलर्जी मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह रिंगवार्म भी...

authorimg

March 5, 2026/
6:01 pm

Last Updated:March 05, 2026, 18:01 IST Dental problems in school children: दिल्ली के मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज के...

इंदौर में छेड़छाड़ का आरोपी 5 माह बाद गिरफ्तार:एमबीए का छात्र है आरोपी, डी-मार्ट से घर जा रही युवती को छेड़ा था; पुलिस कर रही पूछताछ

March 11, 2026/
12:26 pm

इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने करीब पांच माह बाद मंगलवार...

विक्की कौशल बोले- धुरंधर 2 फिल्म मेकिंग का गोल्ड स्टैंडर्ड:कहा- रणवीर सिंह की एक्टिंग का कोई मुकाबला नहीं; फिल्म की पूरी टीम को धुरंधर बताया

April 1, 2026/
4:01 pm

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का रिव्यू शेयर किया है। विक्की ने सोशल...

दमोह में हल्की बारिश, मौसम में घुली ठंडक:अन्य स्थानों पर तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

March 20, 2026/
8:19 am

दमोह जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। शुक्रवार सुबह शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम ठंडा...

Amal Malik Reveals Bigg Boss Struggle After Emotional Jaipur Show

March 22, 2026/
10:44 am

जयपुर4 घंटे पहलेलेखक: अनुराग त्रिवेदी कॉपी लिंक बॉलीवुड के प्रसिद्ध म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक हाल ही में जयपुर...

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

Summer Food Storage Basic Rules; Poisoning Prevention

Summer Food Storage Basic Rules; Poisoning Prevention
  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Summer Food Storage Basic Rules; Poisoning Prevention | Kitchen Hygiene Tips

8 घंटे पहलेलेखक: अदिति ओझा

  • कॉपी लिंक

गर्मियों में खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब होती हैं। फूड स्टोरेज की छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करने से फूड पॉइजनिंग, डायरिया और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

ऐसे में सही फूड स्टोरेज बीमारियों से बचाव का अहम हिस्सा है। इसलिए आज जरूरत की खबर में जानेंगे कि-

  • गर्मियों में फूड स्टोरेज के बेसिक रूल्स क्या हैं?
  • किन गलतियों से बचना चाहिए?
  • अलग-अलग फूड आइटम्स को कैसे स्टोर करें?

एक्सपर्ट- डॉ. पूनम तिवारी, सीनियर डाइटीशियन, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ

सवाल- गर्मियों में खाने-पीने की चीजों का सही स्टोरेज क्यों जरूरी है?

जवाब- गर्मियों में ज्यादा तापमान होने पर बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं। इससे खाने में टॉक्सिन्स बन सकते हैं। सही स्टोरेज (फ्रीजिंग, एयरटाइट कंटेनर) बैक्टीरिया की ग्रोथ को धीमा कर सकते हैं या रोक सकते हैं, जिससे खाना सेफ रहता है।

सवाल- गर्मियों में खाना जल्दी खराब क्यों होता है?

जवाब- इसके लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार हैं-

  • ज्यादा तापमान बैक्टीरिया की ग्रोथ तेज करता है।
  • गर्मी में खाने में मौजूद फैट्स तेजी से ऑक्सिडाइज्ड होने लगते हैं, जिससे ऑयली फूड्स में बदबू आने लगती है।
  • हाई टेम्परेचर प्रोटीन ब्रेकडाउन को तेज कर देता है। खासकर दूध, दाल, मीट जैसे प्रोटीन-रिच फूड में ये प्रक्रिया जल्दी होती है, जिससे स्मेल बदलने लगती है।
  • गर्मियों में ह्यूमिडिटी (नमी) ज्यादा होती है, जिससे पके भोजन, ब्रेड और फल जैसी चीजों में फंगस और यीस्ट तेजी से पनपते हैं।
  • बार-बार तापमान बदलने (जैसे बाहर रखना, फिर फ्रिज में रखना) से खाना जल्दी खराब होता है।

सवाल- गर्मियों में फूड स्टोरेज के बेसिक रूल्स क्या हैं?

जवाब- गर्मियों में कुछ बेसिक स्टोरेज रूल्स अपनाना जरूरी है, ताकि खाना सुरक्षित, ताजा और हेल्दी बना रहे। ग्राफिक में देखिए-

सवाल- गर्मियों में फूड स्टोर करते समय क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए?

जवाब- अनजाने में हुई छोटी-छोटी गलतियों से गर्मियों में खाना जल्दी खराब हो जाता है। ग्राफिक से समझते हैं-

सवाल- गर्मियों में सही तरीके से फूड स्टोर न करने पर क्या हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं?

जवाब- छोटी-सी लापरवाही भी फूड पॉइजनिंग से लेकर पेट के इंफेक्शन तक की वजह बन सकती है। ग्राफिक में देखिए-

सवाल– कैसे पता चलेगा कि कोई फूड खराब हो गया है?

जवाब– ये कोई रॉकेट साइंस नहीं है। अमूमन खाने की महक, टेक्सचर से पता चल जाता है कि ये खराब हो चुका है। लेकिन-

  • गर्मी के मौसम में सिर्फ स्मेल, रंग, टेक्सचर पर भरोसा न करें।
  • अगर तापमान 40 डिग्री से ऊपर है और खाना तीन घंटे से ज्यादा बाहर रखा है तो उसे न खाएं।
  • खाने का स्वाद थोड़ा भी अजीब लगे तो उसे न खाएं।

सवाल– गर्मियों में अलग–अलग फूड को स्टोर करने का सही तरीका क्या है?

जवाब- नीचे हर तरह के फूड आइटम के स्टोरेज का तरीका डिटेल में पढ़ें।

सब्जियां

  • हरी पत्तेदार सब्जियों को पहले अच्छे से धोकर सुखाएं। फिर पेपर टॉवल में लपेटकर फ्रिज में रखें।
  • कटी हुई सब्जियों को एयरटाइट कंटेनर में करके फ्रिज में रखें। 24 घंटे के भीतर इस्तेमाल करें।
  • वहीं आलू, प्याज, लहसुन जैसी जड़ वाली सब्जियां फ्रिज में न रखें। उसे ठंडी, सूखी जगह पर रखें।

फल

  • कटे हुए फल तुरंत खा लें या फ्रिज में एयरटाइट बॉक्स में रखें।
  • अंगूर और बेरीज जैसे फल धोकर और अच्छी तरह सुखाकर ही फ्रिज में रखें।

पका हुआ खाना

  • पका हुआ खाना 2 घंटे के अंदर फ्रिज में रख दें।
  • सामान्य टेंपरेचर पर आने के बाद ही फ्रिज में रखें।
  • इसे 1–2 दिन के भीतर खा लेना ही बेहतर होता है।

दूध

  • दूध को उबालकर ठंडा करें।
  • ठंडे दूध को फ्रिज के अंदर वाले शेल्फ में रखें।
  • दही
  • दही को हमेशा ढककर फ्रिज में रखें।
  • दही निकालते समय साफ चम्मच का इस्तेमाल करें।

नॉन-वेज फूड

  • गर्मियों में नॉन-वेज फूड फ्रिज में 1–2 दिन से ज्यादा न रखें।
  • अगर लंबे समय के लिए स्टोर करना हो तो इन्हें फ्रीजर में रखें।
  • हमेशा अलग एयरटाइट कंटेनर में रखें, ताकि दूसरे खाने के साथ क्रॉस-कंटैमिनेशन न हो।

ब्रेड और बेकरी आइटम

  • ब्रेड और बेकरी आइटम को सूखी जगह पर रखें।
  • अगर ज्यादा दिनों तक स्टोर करना हो तो फ्रीज करें।

ड्राई फूड

  • ड्राई फूड्स को एयरटाइट कंटेनर में रखें।
  • नमकीन और बिस्कुट जैसे स्नैक्स अच्छी तरह सील करके और नमी से दूर रखें।

ड्रिंक्स

  • फ्रेश जूस को तुरंत पी लें।
  • अगर स्टोर करना हो तो 24 घंटे के अंदर यूज कर लें।
  • पानी को हमेशा ढककर रखें।
  • पानी को प्लास्टिक की बोतलों में लंबे समय तक स्टोर न करें।

अचार और सॉस

  • अचार को सूखे चम्मच से निकालें।
  • इसे समय-समय पर धूप में रखें।
  • सॉस को फ्रिज में रखना बेहतर है।

चॉकलेट और मिठाइयां

  • चॉकलेट को ठंडी और सूखी जगह पर रखें।
  • मिठाइयों को फ्रिज में स्टोर करें।
  • मिठाइयों को 2–3 दिन के भीतर खत्म कर दें।

सवाल– गर्मियों में फूड स्टोरेज से जुड़े मिथ और फैक्ट क्या हैं?

जवाब– गर्मियों में फूड स्टोरेज को लेकर कई कॉमन प्रैक्टिस हैं, जिन्हें लोग बिना जांचे-परखे सच मान लेते हैं। ऐसे में जरूरी है कि सही और गलत के फर्क को समझा जाए।

मिथ 1: सभी फल और सब्जियां फ्रिज में रखने से ताजी रहती हैं।

फैक्ट: ऐसा नहीं है। आलू, प्याज, लहसुन और एवाकाडो वगैरह फ्रिज में रखने से जल्दी खराब हो सकते हैं। इन्हें ठंडी और सूखी जगह पर रखें।

मिथ 2: बचा हुआ खाना फ्रिज में कई दिनों तक सुरक्षित रहता है।

फैक्ट: गर्मी में खाना जल्दी खराब होता है। पका भोजन 24 से 48 घंटों के भीतर खा लेना चाहिए। दोबारा अच्छी तरह गरम करके ही खाना चाहिए।

मिथ 3: फ्रिज में हर जगह तापमान बराबर होता है।

फैक्ट: फ्रिज के ऊपरी शेल्फ का तापमान सबसे कम होता है, जबकि दरवाजे का हिस्सा सबसे कम ठंडा होता है।

मिथ 4: बोतल बंद चीजें खराब नहीं होतीं।

फैक्ट: डिब्बाबंद फूड खोलने के बाद फ्रिज में रखना जरूरी है। बाहर खुला रखने से ये जल्दी खराब हो सकता है।

गर्मियों में फूड स्टोरेज से जुड़े कुछ कॉमन सवाल और जवाब

सवाल- गर्मियों में फ्रिज को किस टेंपरेचर पर सेट करना चाहिए?

जवाब- फ्रिज का तापमान 1–4°C और फ्रीजर -18°C के आसपास रखना चाहिए।

सवाल- क्या बासी खाने को गर्म करके खाना सही है?

जवाब- हां, लेकिन दो दिन से ज्यादा नहीं। खाने को 1 बार से ज्यादा रीहीट न करें। फ्रिज से सिर्फ उतना खाना निकालें, जितना खत्म हो जाए। अगर रीहीट किया खाना बच जाए तो उसे फेंक दें।

सवाल- क्या फूड स्टोरेज के साथ सफाई का ध्यान रखना जरूरी है?

जवाब- हां, गंदे हाथ, बर्तन या फ्रिज से बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं और खाना जल्दी खराब हो सकता है।

सवाल- क्या गर्मियों में माइक्रोवेव में खाना गर्म करना सुरक्षित है?

जवाब- हां, यह पूरी तरह सुरक्षित है। लेकिन खाने को पूरी तरह से और एकसमान गर्म करें।

सवाल- क्या लंबे समय तक फ्रिज में रखा खाना नुकसान पहुंचा सकता है?

जवाब- अगर फ्रिज का तापमान 3–4 डिग्री पर सेट है तो उसके अंदर रखी कच्ची चीजें एक हफ्ते तक सुरक्षित रहती हैं। पका खाना 3 से 4 दिन तक सुरक्षित रहता है। लेकिन गर्मियों में फ्रिज में भी चीजें बहुत लंबे समय तक नहीं रखनी चाहिए।

…………………………………. ये खबर भी पढ़ें…

जरूरत की खबर- गर्मी में 5 कारणों से बढ़ता डिहाइड्रेशन:ये संकेत दिखें तो इग्नोर न करें, पूरी गर्मियां फॉलो करें 10 जरूरी नियम

गर्मियों में पसीना ज्यादा आता है। इसलिए शरीर की पानी की जरूरत बढ़ जाती है। अगर पानी की ये अतिरिक्त जरूरत पूरी न की जाए तो डिहाइड्रेशन हो सकता है।

डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी। इसका सीधा प्रभाव शरीर के सभी अंगों पर पड़ता है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket