Monday, 14 Sep 2026 | 06:22 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Amla Benefits: डिटॉक्स से लेकर हार्ट हेल्थ तक, आंवला के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, ऐसे करें सेवन

ask search icon

Last Updated:

गर्मी का मौसम आते ही शरीर में कई तरह की समस्याएं बढ़ने लगती हैं. ऐसे में आंवला एक ऐसा प्राकृतिक सुपरफूड है, जो शरीर को ठंडक देने, इम्यूनिटी बढ़ाने और बीमारियों से बचाने में मदद करता है. इसे अपनी डाइट में शामिल करना गर्मियों में सेहतमंद रहने का आसान तरीका हो सकता है.

गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. तेज धूप, लू, शरीर में पानी की कमी, कमजोरी और पाचन से जुड़ी दिक्कतें आम हो जाती हैं. ऐसे में रोजाना की डाइट में आंवला शामिल करना किसी वरदान से कम नहीं है. आयुर्वेद और स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी मानते हैं कि आंवला गर्मियों में शरीर को ठंडक देने और बीमारियों से बचाने का प्राकृतिक उपाय है.

आवंला

शरीर को देता है ठंडक: जमुना प्रसाद यादव के अनुसार, आंवला की तासीर ठंडी होती है, जिससे गर्मियों में इसका सेवन शरीर का तापमान संतुलित रखता है और लू लगने का खतरा कम करता है. गांवों में आज भी लोग आंवला का मुरब्बा या शरबत पीना पसंद करते हैं, क्योंकि यह शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाकर तरोताजा बनाए रखता है.

आवंला

इम्यूनिटी बढ़ाने में लाभकारी: आंवला इम्यूनिटी बढ़ाने में बेहद फायदेमंद है. इसमें मौजूद विटामिन C शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत देता है. जमुना प्रसाद यादव के अनुसार, जो लोग नियमित रूप से आंवला का सेवन करते हैं, वे सर्दी-खांसी जैसे सामान्य संक्रमण से काफी हद तक बचे रहते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आवंला

पेट के लिए फायदेमंद: पाचन तंत्र के लिए आंवला बहुत लाभकारी माना जाता है. अनियमित खानपान और गर्मी के कारण होने वाली गैस, कब्ज और अपच की समस्या में यह राहत देता है. आंवला पेट को साफ रखने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है. कई लोग सुबह आंवला जूस का सेवन करते हैं, जिससे उन्हें पूरे दिन हल्कापन महसूस होता है.

आंवला

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद: आंवला त्वचा और बालों के लिए बेहद लाभकारी है. इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं, जिससे वह साफ और चमकदार बनती है. यह बालों को झड़ने से रोककर उन्हें मजबूत बनाता है. यही कारण है कि कई हेयर ऑयल और ब्यूटी प्रोडक्ट्स में आंवला का इस्तेमाल किया जाता है.

आंवला

आंवला शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है. यह शरीर में जमा गंदगी और विषैले तत्वों को बाहर निकालकर अंदर से साफ रखता है. इसके नियमित सेवन से लीवर स्वस्थ रहता है और खून साफ होता है, जिससे कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है.

आंवला

दिल के लिए फायदेमंद: आंवला दिल की सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है. आज के समय में बढ़ती हार्ट समस्याओं के बीच आंवला एक आसान और प्राकृतिक उपाय साबित हो सकता है.

आंवला

सावधानियां: जमुना प्रसाद यादव के अनुसार, आंवला जितना फायदेमंद है, उतना ही जरूरी है इसका सही तरीके से सेवन करना. किसी भी चीज की अधिक मात्रा नुकसानदायक हो सकती है, इसलिए आंवला का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. रोजाना 1-2 आंवला या एक गिलास आंवला जूस पर्याप्त माना जाता है. यदि आप किसी बीमारी से ग्रस्त हैं या कोई दवा ले रहे हैं, तो सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
राजकुमार हिरानी का ओटीटी डेब्यू:बोले- नई कहानी की तलाश में फ्रस्ट्रेशन होना तय, यही बेचैनी नई कहानी तक ले जाती है

June 29, 2026/
4:06 pm

साइबर क्राइम जैसे गंभीर विषय को मनोरंजक अंदाज में पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे राजकुमार हिरानी अपनी पहली...

तमिलनाडु में सरकार गठन के लिए कोई दस्तावेज नहीं मिला तो एससी क्षेत्र टीवीके समर्थकों, राज्यपाल को निर्देश देने की मांग

May 8, 2026/
6:57 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित तमिलगा वेत्री कज़गम (टीवीके) ने राज्यपाल से सरकार...

Yash Success Story Explained; KGF Ramayana Toxic

May 8, 2026/
4:30 am

23 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक यश ने अपने करियर की शुरुआत न चाहते हुए भी टेलीविजन से की,...

गश्मीर महाजनी बोले-गर्लफ्रेंड दूसरी आ जाएगी, एक्टिंग नहीं छोड़ सकता:एरिका फर्नांडिस बोलीं- मैंने हमेशा करियर चुना; '108 बेस हॉस्पिटल: उरी' घायल जवानों की कहानी

August 14, 2026/
4:59 am

आर्मी हॉस्पिटल की जिंदगी पर आधारित शो ‘108 बेस हॉस्पिटल: उरी’ 15 अगस्त से टीवी और ओटीटी पर प्रसारित होने...

भोपाल में पारा 43.6°C, 10 साल में दूसरा सबसे ज्यादा:खजुराहो MP का सबसे गर्म; ग्वालियर समेत 15 जिलों में आज लू चलेगी

April 29, 2026/
5:05 am

मध्य प्रदेश का टूरिस्ट स्पॉट खजुराहो सबसे ‘हॉट’ बना हुआ है। मंगलवार को यहां तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल...

कांग्रेस का BRICS+ समिट को लेकर पीएम से सवाल:पूछा- पश्चिम एशिया संकट पर समिट आगे क्यों नहीं बढ़ा रहे 'विश्वगुरु'

March 23, 2026/
11:50 am

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया है कि वेस्ट एशिया संकट से निपटने के लिए...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Amla Benefits: डिटॉक्स से लेकर हार्ट हेल्थ तक, आंवला के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, ऐसे करें सेवन

ask search icon

Last Updated:

गर्मी का मौसम आते ही शरीर में कई तरह की समस्याएं बढ़ने लगती हैं. ऐसे में आंवला एक ऐसा प्राकृतिक सुपरफूड है, जो शरीर को ठंडक देने, इम्यूनिटी बढ़ाने और बीमारियों से बचाने में मदद करता है. इसे अपनी डाइट में शामिल करना गर्मियों में सेहतमंद रहने का आसान तरीका हो सकता है.

गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. तेज धूप, लू, शरीर में पानी की कमी, कमजोरी और पाचन से जुड़ी दिक्कतें आम हो जाती हैं. ऐसे में रोजाना की डाइट में आंवला शामिल करना किसी वरदान से कम नहीं है. आयुर्वेद और स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी मानते हैं कि आंवला गर्मियों में शरीर को ठंडक देने और बीमारियों से बचाने का प्राकृतिक उपाय है.

आवंला

शरीर को देता है ठंडक: जमुना प्रसाद यादव के अनुसार, आंवला की तासीर ठंडी होती है, जिससे गर्मियों में इसका सेवन शरीर का तापमान संतुलित रखता है और लू लगने का खतरा कम करता है. गांवों में आज भी लोग आंवला का मुरब्बा या शरबत पीना पसंद करते हैं, क्योंकि यह शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाकर तरोताजा बनाए रखता है.

आवंला

इम्यूनिटी बढ़ाने में लाभकारी: आंवला इम्यूनिटी बढ़ाने में बेहद फायदेमंद है. इसमें मौजूद विटामिन C शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत देता है. जमुना प्रसाद यादव के अनुसार, जो लोग नियमित रूप से आंवला का सेवन करते हैं, वे सर्दी-खांसी जैसे सामान्य संक्रमण से काफी हद तक बचे रहते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आवंला

पेट के लिए फायदेमंद: पाचन तंत्र के लिए आंवला बहुत लाभकारी माना जाता है. अनियमित खानपान और गर्मी के कारण होने वाली गैस, कब्ज और अपच की समस्या में यह राहत देता है. आंवला पेट को साफ रखने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है. कई लोग सुबह आंवला जूस का सेवन करते हैं, जिससे उन्हें पूरे दिन हल्कापन महसूस होता है.

आंवला

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद: आंवला त्वचा और बालों के लिए बेहद लाभकारी है. इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं, जिससे वह साफ और चमकदार बनती है. यह बालों को झड़ने से रोककर उन्हें मजबूत बनाता है. यही कारण है कि कई हेयर ऑयल और ब्यूटी प्रोडक्ट्स में आंवला का इस्तेमाल किया जाता है.

आंवला

आंवला शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है. यह शरीर में जमा गंदगी और विषैले तत्वों को बाहर निकालकर अंदर से साफ रखता है. इसके नियमित सेवन से लीवर स्वस्थ रहता है और खून साफ होता है, जिससे कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है.

आंवला

दिल के लिए फायदेमंद: आंवला दिल की सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है. आज के समय में बढ़ती हार्ट समस्याओं के बीच आंवला एक आसान और प्राकृतिक उपाय साबित हो सकता है.

आंवला

सावधानियां: जमुना प्रसाद यादव के अनुसार, आंवला जितना फायदेमंद है, उतना ही जरूरी है इसका सही तरीके से सेवन करना. किसी भी चीज की अधिक मात्रा नुकसानदायक हो सकती है, इसलिए आंवला का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. रोजाना 1-2 आंवला या एक गिलास आंवला जूस पर्याप्त माना जाता है. यदि आप किसी बीमारी से ग्रस्त हैं या कोई दवा ले रहे हैं, तो सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket