Friday, 31 Jul 2026 | 03:41 PM

Trending :

‘रामायण’ के ट्रेलर की पाकिस्तान में हुई तारीफ:कंटेंट क्रिएटर्स ने VFX और मेकिंग को बताया शानदार, रणबीर कपूर की भी सराहना की इंपैक्ट फीचर:वित्तीय लेनदेन और निवेश में लालच से बचें, सही समय पर सही निवेश ही सुरक्षित भविष्य की गारंटी इंपैक्ट फीचर:वित्तीय लेनदेन और निवेश में लालच से बचें, सही समय पर सही निवेश ही सुरक्षित भविष्य की गारंटी अफ्रीका के मोरक्को से हजारों प्रवासी तैरकर स्पेन पहुंचे:सेना ने रोकने की कोशिश की, भगदड़ में 18 लोगों की मौत अफ्रीका से हजारों प्रवासी तैरकर स्पेन पहुंचे:सेना ने रोकने की कोशिश की, भगदड़ में 18 लोगों की मौत क्लॉड-AI ने 3 कंपनियों के सिस्टम हैक किए:टेस्टिंग में मिसकॉन्फिगरेशन की गलती, लाइव इंटरनेट एक्सेस मिलते ही सेंध लगाई
EXCLUSIVE

Sameer Rizvi; DC vs MI IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL में 19वें सीजन का पहला डबल हेडर आज खेला जाएगा। पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से होगा, जिसका टॉस 3 बजे होना है।

न्यूजीलैंड की टी-20 और वनडे टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं। निजी कारणों के चलते वे पहला मैच नहीं खेल सके थे। वे आज अल्लाह गजनफर की जगह ले सकते हैं।

दिन का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा।

पहले मैच का प्रीव्यू

दिल्ली के खिलाफ मुंबई आगे

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 37 मुकाबले खेले गए, जिनमें मुंबई का पलड़ा भारी रहा। मुंबई ने 21 मैच जीते, जबकि दिल्ली को 16 में जीत मिली।

अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 13 मैच खेले गए। दिल्ली कैपिटल्स ने 7 और मुंबई इंडियंस ने 6 जीते। अपने होमग्राउंड पर भी दिल्ली को मुंबई से कड़ी टक्कर मिलती है। दोनों के बीच पिछले सीजन 2 मैच हुए, दोनों मुंबई ने जीते थे।

दोनों टीमों ने अपना पहला मैच जीता

दोनों ही टीमों ने सीजन का आगाज जीत के साथ किया। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को 141 रन पर रोककर आसान जीत दर्ज की थी। वहीं, मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 221 रन का बड़ा टारगेट आसानी से हासिल कर लिया था।

पहले मैच में मुंबई के बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन

कोलकाता के खिलाफ मुंबई से रायन रिकेल्टन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंद पर 81 रन बनाए थे, जबकि रोहित शर्मा ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 78 रन बनाए थे। दोनों के बीच 11.5 ओवर में 148 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई थी। हालांकि, बॉलर्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। अल्लाह गजनफर को स्पिनर के तौर पर प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई थी, लेकिन वे काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 4 ओवर में 51 रन खर्च कर दिए थे। वहीं, मयंक मारकंडे से कप्तान हार्दिक ने सिर्फ एक ही ओवर करवाया था, जिसमें उन्होंने 16 रन दे दिए थे।

लखनऊ के खिलाफ रिजवी ने नाबाद 70 रन बनाए थे

लखनऊ के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की जीत में समीर रिजवी का अहम रोल रहा। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे समीर ने 47 बॉल पर नाबाद 70 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे। ट्रिस्टन स्टब्स ने 32 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 39 रनों का योगदान दिया था। बॉलिंग में थंगारसु नटराजन ने 3 विकेट झटके थे।

छोटी बाउंड्री के कारण हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद

अरुण जेटली स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए मददगार होता है। यहां की स्क्वायर बाउंड्री छोटी है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में स्विंग मिल सकती है, लेकिन मैच के बीच पिच स्पिनर्स के लिए धीमी हो जाती है। मैच दिन में होगा, इसलिए ओस का प्रभाव नहीं रहेगा।

यहां खेले गए 97 मैचों में 49 में चेज करने वाली टीमें जीतीं। 47 में पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली। जबकि 1 मैच नो रिजल्ट रहा। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 278/3 है, जो पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था।

दिल्ली में आज बारिश की 55% आशंका

दिल्ली में मौसम लगातार बदल रहा है। एक्यूवेदर के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। आज यहां 55% बारिश की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। यहां का तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इससे पहले, शहर के कुछ हिस्सों में मंगलवार और बुधवार की रात को बारिश हुई थी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, थंगारसु नटराजन, समीर रिजवी।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दूल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रिटायर्ड फौजी ने खुद को मारी गोली मौत:परिजन बोले-बंदूक साफ करते समय हुआ हादसा, स्पॉट से राइफल और शराब मिली

April 10, 2026/
1:33 pm

ग्वालिय में एक रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई है। परिजन का कहना है...

बीमार फैन से मिलकर रोए पवन कल्याण:इलाज के लिए 1 लाख रुपए भी दिए; मानहानि केस में कोर्ट ने पक्ष में दिया आदेश

June 18, 2026/
12:30 pm

आंध्रप्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ एक्टर पवन कल्याण ने दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे एक नन्हे फैन से मुलाकात की।...

केरलम विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की पहली सूची जारी, 22 अप्रैल को आम आदमी पार्टी की घोषणा

March 12, 2026/
10:41 pm

केरल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने 22 जनवरी की पहली सूची जारी...

'इस बार जीत बहुत बड़ी होगी',नामांकन के बाद स्टालिन का दमदार दावा, तमिल चुनाव में सहायक उपकरण

March 30, 2026/
1:41 pm

तमिलनाडु चुनाव 2026: तमिल विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, प्रोटोटाइप पारा तेज होता जा रहा है। मुख्यमंत्री एमके...

ask search icon

April 11, 2026/
4:35 pm

Last Updated:April 11, 2026, 16:35 IST Pregnancy Care: गर्भावस्था के दौरान, पोषण के स्रोतों के संबंध में सही चुनाव करना...

स्टेज पर हरियाणवी डांसर की कमर छूने पर FIR:बोलीं- मेरी बहन मुझसे भी सुंदर, पैसों का लालच होता तो वह भी इसी लाइन में होती

June 8, 2026/
5:19 am

स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान हरियाणवी डांसर की कमर छूने के मामले में उत्तर प्रदेश के सासनी थाने में FIR दर्ज...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Sameer Rizvi; DC vs MI IPL 2026 LIVE Score Update

Sameer Rizvi; DC vs MI IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL में 19वें सीजन का पहला डबल हेडर आज खेला जाएगा। पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से होगा, जिसका टॉस 3 बजे होना है।

न्यूजीलैंड की टी-20 और वनडे टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं। निजी कारणों के चलते वे पहला मैच नहीं खेल सके थे। वे आज अल्लाह गजनफर की जगह ले सकते हैं।

दिन का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा।

पहले मैच का प्रीव्यू

दिल्ली के खिलाफ मुंबई आगे

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 37 मुकाबले खेले गए, जिनमें मुंबई का पलड़ा भारी रहा। मुंबई ने 21 मैच जीते, जबकि दिल्ली को 16 में जीत मिली।

अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 13 मैच खेले गए। दिल्ली कैपिटल्स ने 7 और मुंबई इंडियंस ने 6 जीते। अपने होमग्राउंड पर भी दिल्ली को मुंबई से कड़ी टक्कर मिलती है। दोनों के बीच पिछले सीजन 2 मैच हुए, दोनों मुंबई ने जीते थे।

दोनों टीमों ने अपना पहला मैच जीता

दोनों ही टीमों ने सीजन का आगाज जीत के साथ किया। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को 141 रन पर रोककर आसान जीत दर्ज की थी। वहीं, मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 221 रन का बड़ा टारगेट आसानी से हासिल कर लिया था।

पहले मैच में मुंबई के बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन

कोलकाता के खिलाफ मुंबई से रायन रिकेल्टन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंद पर 81 रन बनाए थे, जबकि रोहित शर्मा ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 78 रन बनाए थे। दोनों के बीच 11.5 ओवर में 148 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई थी। हालांकि, बॉलर्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। अल्लाह गजनफर को स्पिनर के तौर पर प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई थी, लेकिन वे काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 4 ओवर में 51 रन खर्च कर दिए थे। वहीं, मयंक मारकंडे से कप्तान हार्दिक ने सिर्फ एक ही ओवर करवाया था, जिसमें उन्होंने 16 रन दे दिए थे।

लखनऊ के खिलाफ रिजवी ने नाबाद 70 रन बनाए थे

लखनऊ के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की जीत में समीर रिजवी का अहम रोल रहा। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे समीर ने 47 बॉल पर नाबाद 70 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे। ट्रिस्टन स्टब्स ने 32 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 39 रनों का योगदान दिया था। बॉलिंग में थंगारसु नटराजन ने 3 विकेट झटके थे।

छोटी बाउंड्री के कारण हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद

अरुण जेटली स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए मददगार होता है। यहां की स्क्वायर बाउंड्री छोटी है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में स्विंग मिल सकती है, लेकिन मैच के बीच पिच स्पिनर्स के लिए धीमी हो जाती है। मैच दिन में होगा, इसलिए ओस का प्रभाव नहीं रहेगा।

यहां खेले गए 97 मैचों में 49 में चेज करने वाली टीमें जीतीं। 47 में पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली। जबकि 1 मैच नो रिजल्ट रहा। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 278/3 है, जो पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था।

दिल्ली में आज बारिश की 55% आशंका

दिल्ली में मौसम लगातार बदल रहा है। एक्यूवेदर के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। आज यहां 55% बारिश की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। यहां का तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इससे पहले, शहर के कुछ हिस्सों में मंगलवार और बुधवार की रात को बारिश हुई थी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, थंगारसु नटराजन, समीर रिजवी।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दूल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket