Tuesday, 24 Nov 2026 | 06:29 AM

Trending :

IPBL शुरू, बैडमिंटन में एंटरटेनमेंट और स्टार्स का संगम:टीवी स्टार्स बनीं टीम ओनर, युवा खिलाड़ियों को मिला बड़ा मंच, मुकाबले होंगे रोमांचक और ग्लैमरस

स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट का अनोखा संगम लेकर इंडियन प्रो बैडमिंटन लीग (IPBL) सुर्खियों में है। इस लीग की सबसे खास बात यह है कि इसमें खेल के साथ टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियां टीम ओनर के रूप में नजर आएंगी, जिससे लीग को ग्लैमरस टच मिला है। लीग के कमीश्नर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह हैं, जबकि संस्थापक और सीईओ कैप्टन विनीत चतुर्वेदी इस पूरी पहल का नेतृत्व कर रहे हैं। टीम ओनर्स में उर्वशी ढोलकिया, सुमोना चक्रवर्ती, उपासना सिंह, दीपशिखा नागपाल, गीतांजलि मिश्रा, आस्था चौधरी, फलाक नाज और गुरप्रीत कौर चड्ढा जैसे नाम शामिल हैं। प्लेयर ऑक्शन में 142 खिलाड़ियों में से 63 खिलाड़ियों को 8 टीमों ने खरीदा। लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ खेल की नहीं, बल्कि स्टार पावर की भी रही। उर्वशी ढोलकिया ने कहा, “ इंडियन प्रो बैडमिंटन लीग एक पावरफुल मूवमेंट है, जो टैलेंट को पहचान देने के साथ उसे बड़े मंच तक पहुंचाएगा।” सुमोना चक्रवर्ती ने इसे एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन बताया। उपासना सिंह ने कहा, “यह लीग भारतीय बैडमिंटन को ग्लोबल पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम है।” आस्था चौधरी ने इसे स्पोर्ट्स रिवोल्यूशन का हिस्सा बनने का मौका बताया। वहीं गुरप्रीत कौर चड्ढा ने कहा, “यह एक शानदार अवसर है, जहां हम देशभर की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और बैडमिंटन को प्रमोट करने में योगदान दे सकते हैं।” फाउंडर और संस्थापक और सीईओ कैप्टन विनीत चतुर्वेदी ने कहा, “ इंडियन प्रो बैडमिंटन लीग भारतीय खेलों के भविष्य में एक लंबी अवधि का निवेश है, जिसका उद्देश्य उभरती प्रतिभाओं को पहचान और मंच देना है।” इस लीग में मुंबई, दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, पंजाब, गुजरात, हैदराबाद और कोलकाता की टीमें हिस्सा लेंगी। हर टीम में युवा खिलाड़ियों के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का ग्लैमर भी जुड़ा होगा, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक बनेंगे। कमिश्नर हरभजन सिंह ने कहा, “ इंडियन प्रो बैडमिंटन लीग स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट को जोड़ने वाला एक खास मंच है, जो खिलाड़ियों को नए मौके देगा।” कुल मिलाकर इंडियन प्रो बैडमिंटन लीग अब सिर्फ बैडमिंटन लीग नहीं, बल्कि एक ग्लैमरस स्पोर्ट्स शो बनती नजर आ रही है, जहां खेल के साथ-साथ स्टार्स का जलवा भी देखने को मिलेगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मंदसौर में होली पर दंपती से मारपीट:पड़ोसी ने गाली-गलौज की, तलवार से हमला करने की कोशिश

March 5, 2026/
8:07 am

मंदसौर शहर के किटियानी स्थित डुप्लेक्स के पास रहने वाले दुर्गेश पिता माधव सिंह का एक युवक सद्दाम से विवाद...

सास मां बन जाए तो रिश्ते खूबसूरत बनते हैं:रेणुका शहाणे बोलीं- नहीं तो बेटा और पति सास-बहू के झगड़ों में पिसेंगे

July 28, 2026/
5:00 am

मराठी वेब सीरीज ‘अगं आई अहो आई’ में रेणुका शहाणे ऐसी मां का किरदार निभा रही हैं, जो रिश्तों को...

मंदसौर में अंधविश्वास का जाल बिछाकर महिला से मंगलसूत्र लूटा:81 कदम चलो, बालाजी के दर्शन होंगे” कहकर झांसे में लिया, ढाई तोले का मंगलसूत्र ले गए

March 27, 2026/
5:36 pm

मंदसौर शहर में अंधविश्वास के सहारे ठगी और लूट की चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। अफीम गोदाम रोड स्थित...

"असली टीएमसी कौन है?" बागी विलय पर आनंद रंगनाथन, सांसद और विधायक | पश्चिम बंगाल | न्यूज18

June 15, 2026/
8:58 pm

लेखक आनंद रंगनाथन ने तृणमूल कांग्रेस के गहराते संकट के बीच एक महत्वपूर्ण सवाल उठाया है: “असली टीएमसी कौन है?”...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

IPBL शुरू, बैडमिंटन में एंटरटेनमेंट और स्टार्स का संगम:टीवी स्टार्स बनीं टीम ओनर, युवा खिलाड़ियों को मिला बड़ा मंच, मुकाबले होंगे रोमांचक और ग्लैमरस

IPBL शुरू, बैडमिंटन में एंटरटेनमेंट और स्टार्स का संगम:टीवी स्टार्स बनीं टीम ओनर, युवा खिलाड़ियों को मिला बड़ा मंच, मुकाबले होंगे रोमांचक और ग्लैमरस

स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट का अनोखा संगम लेकर इंडियन प्रो बैडमिंटन लीग (IPBL) सुर्खियों में है। इस लीग की सबसे खास बात यह है कि इसमें खेल के साथ टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियां टीम ओनर के रूप में नजर आएंगी, जिससे लीग को ग्लैमरस टच मिला है। लीग के कमीश्नर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह हैं, जबकि संस्थापक और सीईओ कैप्टन विनीत चतुर्वेदी इस पूरी पहल का नेतृत्व कर रहे हैं। टीम ओनर्स में उर्वशी ढोलकिया, सुमोना चक्रवर्ती, उपासना सिंह, दीपशिखा नागपाल, गीतांजलि मिश्रा, आस्था चौधरी, फलाक नाज और गुरप्रीत कौर चड्ढा जैसे नाम शामिल हैं। प्लेयर ऑक्शन में 142 खिलाड़ियों में से 63 खिलाड़ियों को 8 टीमों ने खरीदा। लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ खेल की नहीं, बल्कि स्टार पावर की भी रही। उर्वशी ढोलकिया ने कहा, “ इंडियन प्रो बैडमिंटन लीग एक पावरफुल मूवमेंट है, जो टैलेंट को पहचान देने के साथ उसे बड़े मंच तक पहुंचाएगा।” सुमोना चक्रवर्ती ने इसे एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन बताया। उपासना सिंह ने कहा, “यह लीग भारतीय बैडमिंटन को ग्लोबल पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम है।” आस्था चौधरी ने इसे स्पोर्ट्स रिवोल्यूशन का हिस्सा बनने का मौका बताया। वहीं गुरप्रीत कौर चड्ढा ने कहा, “यह एक शानदार अवसर है, जहां हम देशभर की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और बैडमिंटन को प्रमोट करने में योगदान दे सकते हैं।” फाउंडर और संस्थापक और सीईओ कैप्टन विनीत चतुर्वेदी ने कहा, “ इंडियन प्रो बैडमिंटन लीग भारतीय खेलों के भविष्य में एक लंबी अवधि का निवेश है, जिसका उद्देश्य उभरती प्रतिभाओं को पहचान और मंच देना है।” इस लीग में मुंबई, दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, पंजाब, गुजरात, हैदराबाद और कोलकाता की टीमें हिस्सा लेंगी। हर टीम में युवा खिलाड़ियों के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का ग्लैमर भी जुड़ा होगा, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक बनेंगे। कमिश्नर हरभजन सिंह ने कहा, “ इंडियन प्रो बैडमिंटन लीग स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट को जोड़ने वाला एक खास मंच है, जो खिलाड़ियों को नए मौके देगा।” कुल मिलाकर इंडियन प्रो बैडमिंटन लीग अब सिर्फ बैडमिंटन लीग नहीं, बल्कि एक ग्लैमरस स्पोर्ट्स शो बनती नजर आ रही है, जहां खेल के साथ-साथ स्टार्स का जलवा भी देखने को मिलेगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket