Friday, 09 Oct 2026 | 07:18 AM

Trending :

EXCLUSIVE

पटवारी बोले- हर परिवार भाजपा सरकार की नीतियों का शिकार:हरदा में कहा- पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार फैल गया; 9 अप्रैल को कलेक्ट्रेट घेराव का ऐलान

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी शनिवार देर शाम हरदा पहुंचे। उन्होंने यहां किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश पटेल गोयल की नर्मदा परिक्रमा के बाद आयोजित भंडारे में हिस्सा लिया। इस दौरान पटवारी ने पत्रकारों से बात करते हुए मध्य प्रदेश की मोहन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। पटवारी ने दावा किया कि पूरे मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार फैल गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई परिवार नहीं बचा, जो भाजपा सरकार की नीतियों का शिकार न हुआ हो। ‘किसानों के साथ ‘षड्यंत्र’ रचने का आरोप’
उन्होंने गेहूं खरीदी में देरी को लेकर सरकार पर किसानों के साथ ‘षड्यंत्र’ रचने का आरोप लगाया। पटवारी के अनुसार, सरकार जानबूझकर गेहूं खरीदी देर से शुरू कर रही है, ताकि जरूरतमंद किसान अपना गेहूं खुले बाजार में कम दामों पर बेचने को मजबूर हों। पटवारी ने बारदाने की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में गेहूं खरीदी के लिए 10 करोड़ बारदानों की आवश्यकता थी, लेकिन सरकार ने केवल ढाई करोड़ बारदानों की व्यवस्था की। उन्होंने इसे एक ‘अपराध’ बताया। 9 अप्रैल को प्रदेश भर में कलेक्ट्रेट घेरेंगे
कांग्रेस नेता ने घोषणा की कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 9 अप्रैल को पूरे प्रदेश में कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस सरकार का ‘असली चेहरा’ आम किसान परिवारों के सामने लाएगी। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस का दायित्व है कि वह भाजपा को सरकार से मुक्ति दिलाए, तभी इस समस्या से निजात मिल पाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मार्श का 102 मीटर लंबा सिक्स:पंत रिटायर हर्ट हुए, कोहली 49 पर आउट, जितेश के सिक्स पर बॉल बॉय का कैच; मोमेंट्स

April 16, 2026/
4:30 am

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 23वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 5 विकेट से हराया। चिन्नास्वामी स्टेडियम...

वायरल बनाम बैक्टीरियल बुखार

March 16, 2026/
4:43 pm

वायरल बनाम बैक्टीरियल बुखार | छवि: फ्रीपिक वायरल बनाम बैक्टीरियल बुखार: जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण के कारण आजकल बुखार एक...

Bhumi Pednekar Struggle Success Story; Diet Routine

February 20, 2026/
4:30 am

20 घंटे पहलेलेखक: आशीष तिवारी/वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक भूमि पेडनेकर अपने जीवन के बुरे अनुभवों को अपनी ताकत बनाकर बॉलीवुड...

Badshahs Titteri Phirse Song Released

April 15, 2026/
8:49 am

सोनीपत3 मिनट पहले कॉपी लिंक टटीरी फिर से सॉन्ग में लड़कियों को एक अंडरपास में नाचते हुए दिखाया गया है।...

सोनम कपूर ने शेयर की न्यू-बॉर्न बेबी की पहली तस्वीर:बोलीं- जिंदगी एक सपने जैसी है; पति आनंद और बड़े बेटे वायु भी साथ दिखे

April 24, 2026/
4:29 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने दूसरे बेटे के जन्म के कुछ हफ्तों बाद सोशल मीडिया पर फोटोज का एक...

तस्वीर का विवरण

May 29, 2026/
2:58 pm

इस सामग्री चिली को बनाने के लिए आधा कप पीसा हुआ ओट्स या ओट्स का आटा, आधा कप चना सत्तू...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

पटवारी बोले- हर परिवार भाजपा सरकार की नीतियों का शिकार:हरदा में कहा- पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार फैल गया; 9 अप्रैल को कलेक्ट्रेट घेराव का ऐलान

पटवारी बोले- हर परिवार भाजपा सरकार की नीतियों का शिकार:हरदा में कहा- पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार फैल गया; 9 अप्रैल को कलेक्ट्रेट घेराव का ऐलान

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी शनिवार देर शाम हरदा पहुंचे। उन्होंने यहां किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश पटेल गोयल की नर्मदा परिक्रमा के बाद आयोजित भंडारे में हिस्सा लिया। इस दौरान पटवारी ने पत्रकारों से बात करते हुए मध्य प्रदेश की मोहन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। पटवारी ने दावा किया कि पूरे मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार फैल गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई परिवार नहीं बचा, जो भाजपा सरकार की नीतियों का शिकार न हुआ हो। ‘किसानों के साथ ‘षड्यंत्र’ रचने का आरोप’
उन्होंने गेहूं खरीदी में देरी को लेकर सरकार पर किसानों के साथ ‘षड्यंत्र’ रचने का आरोप लगाया। पटवारी के अनुसार, सरकार जानबूझकर गेहूं खरीदी देर से शुरू कर रही है, ताकि जरूरतमंद किसान अपना गेहूं खुले बाजार में कम दामों पर बेचने को मजबूर हों। पटवारी ने बारदाने की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में गेहूं खरीदी के लिए 10 करोड़ बारदानों की आवश्यकता थी, लेकिन सरकार ने केवल ढाई करोड़ बारदानों की व्यवस्था की। उन्होंने इसे एक ‘अपराध’ बताया। 9 अप्रैल को प्रदेश भर में कलेक्ट्रेट घेरेंगे
कांग्रेस नेता ने घोषणा की कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 9 अप्रैल को पूरे प्रदेश में कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस सरकार का ‘असली चेहरा’ आम किसान परिवारों के सामने लाएगी। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस का दायित्व है कि वह भाजपा को सरकार से मुक्ति दिलाए, तभी इस समस्या से निजात मिल पाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket