Thursday, 08 Oct 2026 | 09:12 PM

Trending :

EXCLUSIVE

LPG Gas Cylinder Booking Scam Alert; Fake Website OTP Scam

  • Hindi News
  • Lifestyle
  • LPG Gas Cylinder Booking Scam Alert; Fake Website OTP Scam | Cyber Fraud Safety Tips

58 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जंग का असर भारत पर भी पड़ रहा है। इसके चलते LPG गैस की सप्लाई बाधित हो रही है। पैनिक माहौल में लोग हड़बड़ाहट में गैस बुकिंग कर रहे हैं।

साइबर ठग इसी जल्दबाजी का फायदा उठा रहे हैं। वे तत्काल गैस बुकिंग के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं।

इसलिए इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने लोगों को सतर्क करने के लिए ‘एक्स’ पर वीडियो जारी किया है।

साइबर लिटरेसी कॉलम में आज हम ‘LPG बुकिंग स्कैम’ की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे-

  • स्कैमर्स LPG बुकिंग के नाम पर लोगों को कैसे फंसाते हैं?
  • घरेलू LPG बुकिंग का सही और सुरक्षित तरीका क्या है?

एक्सपर्ट: राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस

सवाल- ‘LPG गैस बुकिंग स्कैम’ क्या है?

जवाब- ये साइबर फ्रॉड है। इसमें ठग फर्जी वेबसाइट, कॉल या मैसेज के जरिए गैस बुकिंग के नाम पर लोगों से OTP, बैंकिंग डिटेल्स मांगकर खाते से पैसे ऐंठ लेते हैं।

सवाल- स्कैमर्स LPG बुकिंग के नाम पर लोगों को कैसे फंसाते हैं?

जवाब- स्कैमर्स LPG यूजर्स की जरूरत और जल्दबाजी का फायदा उठाते हैं। ‘पूरा खेल’ नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

सवाल- कैसे पहचानेंगे कि LPG बुकिंग वेबसाइट सही है या फेक?

जवाब- इन बातों का ध्यान रखें-

  • वेबसाइट का URL और HTTPS (सिक्योरिटी साइन) देखें।
  • फेक वेबसाइट में स्पेलिंग की माइनर गलती होती है।
  • वे जल्दी बुकिंग या ऑफर का लालच देकर तुरंत पेमेंट या डिटेल्स मांगती हैं।
  • OTP, UPI PIN या बैंकिंग जानकारी मांगी जाए तो सतर्क हो जाएं।

I4C ने कुछ फर्जी वेबसाइट्स की लिस्ट जारी की है-

  • https://samedaydgascylinder.co.in/
  • https://indanegasservice.site/
  • https://inoilpump2026.us.cc/register
  • https://gasagencydealership.in/
  • https://www.indianoilcorporations.in

सवाल- फर्जी कॉल या मैसेज की पहचान कैसे करें?

जवाब- इसके लिए सतर्कता जरूरी है। इन संकेतों से फर्जी कॉल या मैसेज की पहचान कर सकते हैं-

  • ठग खुद को गैस एजेंसी प्रतिनिधि या अधिकारी बताते हैं।
  • OTP, UPI पिन या बैंकिंग डिटेल्स मांगते हैं।
  • जल्दी निर्णय का दबाव बनाते हैं।
  • सब्सिडी या KYC बंद होने का डर दिखाते हैं।
  • अनजान या इंटरनेशनल नंबर से कॉल/मैसेज करते हैं।
  • संदिग्ध लिंक या .apk फाइल भेजते हैं।

सवाल- LPG बुकिंग स्कैम से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

जवाब- इसके लिए सतर्क और जागरूक रहना सबसे जरूरी है। किसी भी कॉल, लिंक या ऑफर पर भरोसा न करें। सिर्फ आधिकारिक सोर्स के जरिए ही बुकिंग करें। सभी जरूरी सावधानियां नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

सवाल- क्या कोई गैस एजेंसी कॉल पर बैंकिंग डिटेल्स या OTP मांगती है?

जवाब- नहीं, कोई भी गैस एजेंसी फोन पर OTP, UPI पिन या बैंकिंग डिटेल्स नहीं मांगती है। ऐसी जानकारी मांगने वाला कॉल साइबर फ्रॉड है।

सवाल- घरेलू LPG की बुकिंग का सही और सुरक्षित तरीका क्या है?

जवाब- इसके लिए गैस कंपनियों के आधिकारिक प्लेटफॉर्म (जैसे एप, वेबसाइट, रजिस्टर्ड नंबर या वॉट्सएप सर्विस) का इस्तेमाल करें। थर्ड-पार्टी लिंक या गूगल के अनजान नंबर से बुकिंग न करें। नीचे ग्राफिक में तीन मुख्य गैस कंपनियों के बुकिंग माध्यम दिए हैं-

सवाल- अगर गलती से फर्जी लिंक पर क्लिक हो जाए या पर्सनल डिटेल्स शेयर कर दें तो तुरंत क्या करना चाहिए?

जवाब- ऐसी स्थिति में तुरंत कुछ एक्शन लें, ताकि नुकसान रोका जा सके।

  • तुरंत बैंक को सूचित करें और UPI/नेट बैंकिंग अस्थायी रूप से ब्लॉक कराएं।
  • बैंकिंग एप्स और सोशल मीडिया के पासवर्ड बदलें।
  • संदिग्ध एप हो तो अनइंस्टॉल करें और फोन रीस्टार्ट करें।
  • साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें।
  • साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

सवाल- किसी भी तरह के स्कैम से बचने के लिए किन बुनियादी बातों का ध्यान रखना जरूरी है?

जवाब- साइबर ठग नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इनसे बचने के लिए बुनियादी बातों का ध्यान रखें-

  • स्कैमर्स डर या लालच देकर तुरंत निर्णय का दबाव बनाते हैं।
  • ऐसी स्थिति में शांत रहें और जरूरत हो तो भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लें।
  • OTP, बैंक डिटेल, पासवर्ड और पिन शेयर न करें।
  • बैंक या सरकारी संस्थाएं फोन पर ऐसी जानकारी नहीं मांगती हैं।
  • अनजाने लिंक पर क्लिक न करें। इससे फोन/डेटा हैक हो सकता है।
  • लॉटरी, इनाम या भारी छूट के दावे पर सतर्क रहें।
  • डिवाइस और एप्स अपडेटेड रखें।

…………………….

साइबर लिटरेसी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए

साइबर लिटरेसी- फास्टैग रिचार्ज स्कैम: जानें कैसे फंसते हैं लोग, सस्ते के लालच में न आएं, रीचार्ज कराते हुए बरतें 10 सावधानियां

डिजिटल टोल सिस्टम ने नेशनल हाइवे पर सफर को आसान बनाया है। लेकिन साइबर ठग अब इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। इसके चलते बीते कुछ दिनों में FASTag (फास्टैग) रीचार्ज और एनुअल पास के नाम पर ऑनलाइन ठगी के कई मामले सामने आए हैं। आगे पढ़िए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रिपोर्ट- ट्रम्प-जिनपिंग की मुलाकात से पहले ताइवान में डर:जापान-साउथ कोरिया को चिंता, चीन से डील के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति नरम न पड़ जाएं

September 17, 2026/
6:39 pm

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 सितंबर को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करने वाले हैं। इस मुलाकात से...

Meat Shops to be Relocated Outside City Limits

April 6, 2026/
12:13 pm

हरिद्वार में आज नगर निगम बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें मीट बैन का प्रस्ताव पास हुआ। हरिद्वार में अब मीट...

ask search icon

April 27, 2026/
6:14 pm

Last Updated:April 27, 2026, 18:14 IST पिथौरागढ़:  पहाड़ों के जंगलों में मिलने वाला लिंगुड़ा एक जंगली फर्न है, जिससे स्वादिष्ट...

रतलाम में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन:राष्ट्रविरोधी मानसिकता के विरोध में दिया धरना; लव जिहाद के खिलाफ नारेबाजी

April 17, 2026/
6:43 pm

रतलाम शहर के डालूमोदी बाजार चौराहे पर शुक्रवार दोपहर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।...

रिपोर्ट:अमेरिका की ईरान में घुसकर यूरेनियम जब्त करने की तैयारी:ट्रम्प 10 हजार एक्स्ट्रा सैनिक भेज रहे, अप्रैल तक जंग खत्म करना चाहते हैं

March 30, 2026/
6:07 pm

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ईरान के खिलाफ जमीनी कार्रवाई करने का आदेश दे सकते हैं। अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल...

बड़वानी में वॉटर एटीएम बंद, रात में नहीं मिलता पानी:मरीज-छात्र परेशान, कहा-अधिकतर नहीं मिलता है पानी; नपा पर लापरवाही का आरोप

April 28, 2026/
11:58 am

बड़वानी में गर्मी के साथ पेयजल संकट गहराता जा रहा है। शहर के कई इलाकों में लगे वॉटर एटीएम में...

अनिल कपूर बोले- इनकी डिग्री का क्या आचार डालूं:नए रियलिटी शो के प्रोमो में कहा- यहां रट्टू तोतों की नहीं चलेगी

June 13, 2026/
11:21 am

अनिल कपूर ने ‘बिग बॉस OTT 3’ होस्ट करने के बाद अब एक नए रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’...

मंदसौर पुलिस ने गुजरात से पकड़ा ड्रग तस्कर:डेढ़ किलो एमडी की तस्करी के मामले में था फरार, एसपी ने बनाई थी टीम

April 6, 2026/
8:11 pm

मंदसौर सिटी कोतवाली पुलिस ने एमडी ड्रग्स तस्करी के एक बड़े मामले में फरार चल रहे आरोपी को गुजरात से...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

LPG Gas Cylinder Booking Scam Alert; Fake Website OTP Scam

LPG Gas Cylinder Booking Scam Alert; Fake Website OTP Scam
  • Hindi News
  • Lifestyle
  • LPG Gas Cylinder Booking Scam Alert; Fake Website OTP Scam | Cyber Fraud Safety Tips

58 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जंग का असर भारत पर भी पड़ रहा है। इसके चलते LPG गैस की सप्लाई बाधित हो रही है। पैनिक माहौल में लोग हड़बड़ाहट में गैस बुकिंग कर रहे हैं।

साइबर ठग इसी जल्दबाजी का फायदा उठा रहे हैं। वे तत्काल गैस बुकिंग के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं।

इसलिए इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने लोगों को सतर्क करने के लिए ‘एक्स’ पर वीडियो जारी किया है।

साइबर लिटरेसी कॉलम में आज हम ‘LPG बुकिंग स्कैम’ की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे-

  • स्कैमर्स LPG बुकिंग के नाम पर लोगों को कैसे फंसाते हैं?
  • घरेलू LPG बुकिंग का सही और सुरक्षित तरीका क्या है?

एक्सपर्ट: राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस

सवाल- ‘LPG गैस बुकिंग स्कैम’ क्या है?

जवाब- ये साइबर फ्रॉड है। इसमें ठग फर्जी वेबसाइट, कॉल या मैसेज के जरिए गैस बुकिंग के नाम पर लोगों से OTP, बैंकिंग डिटेल्स मांगकर खाते से पैसे ऐंठ लेते हैं।

सवाल- स्कैमर्स LPG बुकिंग के नाम पर लोगों को कैसे फंसाते हैं?

जवाब- स्कैमर्स LPG यूजर्स की जरूरत और जल्दबाजी का फायदा उठाते हैं। ‘पूरा खेल’ नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

सवाल- कैसे पहचानेंगे कि LPG बुकिंग वेबसाइट सही है या फेक?

जवाब- इन बातों का ध्यान रखें-

  • वेबसाइट का URL और HTTPS (सिक्योरिटी साइन) देखें।
  • फेक वेबसाइट में स्पेलिंग की माइनर गलती होती है।
  • वे जल्दी बुकिंग या ऑफर का लालच देकर तुरंत पेमेंट या डिटेल्स मांगती हैं।
  • OTP, UPI PIN या बैंकिंग जानकारी मांगी जाए तो सतर्क हो जाएं।

I4C ने कुछ फर्जी वेबसाइट्स की लिस्ट जारी की है-

  • https://samedaydgascylinder.co.in/
  • https://indanegasservice.site/
  • https://inoilpump2026.us.cc/register
  • https://gasagencydealership.in/
  • https://www.indianoilcorporations.in

सवाल- फर्जी कॉल या मैसेज की पहचान कैसे करें?

जवाब- इसके लिए सतर्कता जरूरी है। इन संकेतों से फर्जी कॉल या मैसेज की पहचान कर सकते हैं-

  • ठग खुद को गैस एजेंसी प्रतिनिधि या अधिकारी बताते हैं।
  • OTP, UPI पिन या बैंकिंग डिटेल्स मांगते हैं।
  • जल्दी निर्णय का दबाव बनाते हैं।
  • सब्सिडी या KYC बंद होने का डर दिखाते हैं।
  • अनजान या इंटरनेशनल नंबर से कॉल/मैसेज करते हैं।
  • संदिग्ध लिंक या .apk फाइल भेजते हैं।

सवाल- LPG बुकिंग स्कैम से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

जवाब- इसके लिए सतर्क और जागरूक रहना सबसे जरूरी है। किसी भी कॉल, लिंक या ऑफर पर भरोसा न करें। सिर्फ आधिकारिक सोर्स के जरिए ही बुकिंग करें। सभी जरूरी सावधानियां नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

सवाल- क्या कोई गैस एजेंसी कॉल पर बैंकिंग डिटेल्स या OTP मांगती है?

जवाब- नहीं, कोई भी गैस एजेंसी फोन पर OTP, UPI पिन या बैंकिंग डिटेल्स नहीं मांगती है। ऐसी जानकारी मांगने वाला कॉल साइबर फ्रॉड है।

सवाल- घरेलू LPG की बुकिंग का सही और सुरक्षित तरीका क्या है?

जवाब- इसके लिए गैस कंपनियों के आधिकारिक प्लेटफॉर्म (जैसे एप, वेबसाइट, रजिस्टर्ड नंबर या वॉट्सएप सर्विस) का इस्तेमाल करें। थर्ड-पार्टी लिंक या गूगल के अनजान नंबर से बुकिंग न करें। नीचे ग्राफिक में तीन मुख्य गैस कंपनियों के बुकिंग माध्यम दिए हैं-

सवाल- अगर गलती से फर्जी लिंक पर क्लिक हो जाए या पर्सनल डिटेल्स शेयर कर दें तो तुरंत क्या करना चाहिए?

जवाब- ऐसी स्थिति में तुरंत कुछ एक्शन लें, ताकि नुकसान रोका जा सके।

  • तुरंत बैंक को सूचित करें और UPI/नेट बैंकिंग अस्थायी रूप से ब्लॉक कराएं।
  • बैंकिंग एप्स और सोशल मीडिया के पासवर्ड बदलें।
  • संदिग्ध एप हो तो अनइंस्टॉल करें और फोन रीस्टार्ट करें।
  • साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें।
  • साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

सवाल- किसी भी तरह के स्कैम से बचने के लिए किन बुनियादी बातों का ध्यान रखना जरूरी है?

जवाब- साइबर ठग नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इनसे बचने के लिए बुनियादी बातों का ध्यान रखें-

  • स्कैमर्स डर या लालच देकर तुरंत निर्णय का दबाव बनाते हैं।
  • ऐसी स्थिति में शांत रहें और जरूरत हो तो भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लें।
  • OTP, बैंक डिटेल, पासवर्ड और पिन शेयर न करें।
  • बैंक या सरकारी संस्थाएं फोन पर ऐसी जानकारी नहीं मांगती हैं।
  • अनजाने लिंक पर क्लिक न करें। इससे फोन/डेटा हैक हो सकता है।
  • लॉटरी, इनाम या भारी छूट के दावे पर सतर्क रहें।
  • डिवाइस और एप्स अपडेटेड रखें।

…………………….

साइबर लिटरेसी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए

साइबर लिटरेसी- फास्टैग रिचार्ज स्कैम: जानें कैसे फंसते हैं लोग, सस्ते के लालच में न आएं, रीचार्ज कराते हुए बरतें 10 सावधानियां

डिजिटल टोल सिस्टम ने नेशनल हाइवे पर सफर को आसान बनाया है। लेकिन साइबर ठग अब इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। इसके चलते बीते कुछ दिनों में FASTag (फास्टैग) रीचार्ज और एनुअल पास के नाम पर ऑनलाइन ठगी के कई मामले सामने आए हैं। आगे पढ़िए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket