Monday, 31 Aug 2026 | 08:38 PM

Trending :

भारत में इन 5 बीमारियों के करोड़ों मरीज ! बड़ी संख्या में युवा भी हो रहे शिकार, वक्त रहते कर लें बचाव

authorimg

Last Updated:

Health Risks in Indians: भारत में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी बीमारियों के करोड़ों मरीज हैं. इस वजह से देश को डायबिटीज कैपिटल भी कहा जाता है. चिंता की बात यह है कि ये बीमारियां केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि युवा भी तेजी से शिकार हो रहे हैं. डॉक्टर्स का कहना है कि सही लाइफस्टाइल और खान-पान से इनमें से कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है. समय पर हेल्थ चेकअप कराना भी बेहद जरूरी है, ताकि शुरुआत में ही इलाज हो सके.

Zoom

भारत में डायबिटीज और हार्ट डिजीज के करोड़ों मरीज हैं.

Top 5 Diseases in India: आजकल लोगों की लाइफस्टाइल और खान-पान की आदतें बिगड़ गई हैं, जिससे बीमारियों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत में लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या बेहद तेजी से बढ़ रही है और करोड़ों लोग कम उम्र में ही मरीज बन चुके हैं. अब ये बीमारियां केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि युवाओं को भी प्रभावित कर रही हैं. डॉक्टर्स की मानें तो समय रहते सावधानी और स्वास्थ्य का ध्यान रखकर इन बीमारियों से बचाव किया जा सकता है. एक्सपर्ट से जानते हैं कि देश में सबसे ज्यादा लोग किन बीमारियों से जूझ रहे हैं और इनसे किस तरह बचाव किया जा सकता है.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने News18 को बताया कि भारत में 10 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं, जबकि 15 करोड़ लोग प्रीडायबिटीज की चपेट में आ चुके हैं. अगर प्रीडायबिटीज के मरीज वक्त रहते सही कदम न उठाएं, तो आने वाले कुछ सालों में वे डायबिटीज के मरीज बन जाएंगे. अगले कुछ सालों में डायबिटीज के मरीजों का आंकड़ा 10 करोड़ से भी कई करोड़ ज्यादा हो सकता है. टाइप 2 डायबिटीज एक लाइफस्टाइल डिजीज है. यह अक्सर मोटापा, हाई बीपी, बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण होती है. फिजिकल एक्टिविटी की कमी भी डायबिटीज की सबसे बड़ी वजह है. सही लाइफस्टाइल, हेल्दी खानपान, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और समय पर जांच से इस बीमारी से बचाव किया जा सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

भारत में हार्ट डिजीज के भी 5 करोड़ से ज्यादा मरीज हैं. गलत खान-पान, स्मोकिंग, शराब का सेवन और फिजिकल एक्टिविटी इसके मुख्य कारण हैं. युवा वर्ग में भी तनाव और जंक फूड के चलते दिल से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं. हार्ट डिजीज से बचाव के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनाव मैनेजमेंट बेहद जरूरी है. इसके अलावा भारत में कैंसर भी सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है. भारत में कैंसर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. स्मोकिंग, शराब, एयर पॉल्यूशन और खराब लाइफस्टाइल इसके मुख्य कारण माने जाते हैं. समय पर स्क्रीनिंग और नियमित मेडिकल चेकअप से कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान और इलाज संभव है. अच्छी लाइफस्टाइल से इसका खतरा कुछ हद तक कम हो सकता है.

डॉक्टर ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के देश में करोड़ों मरीज हैं. हाई ब्लड प्रेशर अब केवल बुजुर्गों की समस्या नहीं रही, बल्कि युवा वर्ग भी इससे प्रभावित हो रहे हैं. ज्यादा नमक का सेवन, तनाव, मोटापा और फिजिकल इन-एक्टिविटी इसके मुख्य कारण हैं. नियमित ब्लड प्रेशर की जांच, बैलेंस्ड डाइट, एक्सरसाइज और स्ट्रेस मैनेजमेंट इसे कंट्रोल रखने के लिए जरूरी है. इसके अलावा भारत में मोटापा भी सबसे बड़ी समस्याओं में शुमार है. मोटापा खुद में बीमारी नहीं है, लेकिन यह हार्ट डिजीज, डायबिटीज और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है. भारत में बच्चों और युवाओं में भी मोटापे की दर बढ़ रही है. संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम और जीवनशैली में सुधार मोटापे से बचाव के लिए जरूरी हैं.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
तस्वीर का विवरण

May 3, 2026/
4:23 pm

आवश्यक सामग्री: 1 लीटर फुल क्रीम दूध, 2-3 चम्मच चम्मच आम, 2-3 बड़े चम्मच नींबू का रस या सिरका, 4-5...

वर्ल्ड अपडेट्स:एक्टर मैथ्यू पैरी की मौत के मामले में भारतीय मूल की महिला को 15 साल की सजा, ड्रग्स बेचा था

April 9, 2026/
12:01 pm

हॉलीवुड के मशहूर टीवी शो ‘फ्रेंड्स’ के अभिनेता मैथ्यू पैरी की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में अदालत ने भारतीय...

Romantic Films Banned, Loved Old Black & White

March 28, 2026/
5:13 pm

5 घंटे पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया...

Texas ICE Center Attackers Sentenced

June 25, 2026/
10:23 am

11 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका के टेक्सास स्थित प्रेयरीलैंड ICE डिटेंशन सेंटर पर जुलाई 2025 में हुए हमले के...

Google CEO Pichai Meets PM Modi

February 18, 2026/
12:03 pm

नई दिल्ली3 दिन पहले कॉपी लिंक गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने आज यानी 18 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

सीनियर सिटीजन के लिए अब FD हुई और भी फायदेमंद:स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे सबसे ज्यादा रिटर्न; निवेश करने से पहले जानें इससे जुड़ी खास बातें

April 25, 2026/
12:46 pm

शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच सुरक्षित निवेश चाहने वाले सीनियर सिटीजन के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक बार...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

भारत में इन 5 बीमारियों के करोड़ों मरीज ! बड़ी संख्या में युवा भी हो रहे शिकार, वक्त रहते कर लें बचाव

authorimg

Last Updated:

Health Risks in Indians: भारत में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी बीमारियों के करोड़ों मरीज हैं. इस वजह से देश को डायबिटीज कैपिटल भी कहा जाता है. चिंता की बात यह है कि ये बीमारियां केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि युवा भी तेजी से शिकार हो रहे हैं. डॉक्टर्स का कहना है कि सही लाइफस्टाइल और खान-पान से इनमें से कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है. समय पर हेल्थ चेकअप कराना भी बेहद जरूरी है, ताकि शुरुआत में ही इलाज हो सके.

Zoom

भारत में डायबिटीज और हार्ट डिजीज के करोड़ों मरीज हैं.

Top 5 Diseases in India: आजकल लोगों की लाइफस्टाइल और खान-पान की आदतें बिगड़ गई हैं, जिससे बीमारियों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत में लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या बेहद तेजी से बढ़ रही है और करोड़ों लोग कम उम्र में ही मरीज बन चुके हैं. अब ये बीमारियां केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि युवाओं को भी प्रभावित कर रही हैं. डॉक्टर्स की मानें तो समय रहते सावधानी और स्वास्थ्य का ध्यान रखकर इन बीमारियों से बचाव किया जा सकता है. एक्सपर्ट से जानते हैं कि देश में सबसे ज्यादा लोग किन बीमारियों से जूझ रहे हैं और इनसे किस तरह बचाव किया जा सकता है.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने News18 को बताया कि भारत में 10 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं, जबकि 15 करोड़ लोग प्रीडायबिटीज की चपेट में आ चुके हैं. अगर प्रीडायबिटीज के मरीज वक्त रहते सही कदम न उठाएं, तो आने वाले कुछ सालों में वे डायबिटीज के मरीज बन जाएंगे. अगले कुछ सालों में डायबिटीज के मरीजों का आंकड़ा 10 करोड़ से भी कई करोड़ ज्यादा हो सकता है. टाइप 2 डायबिटीज एक लाइफस्टाइल डिजीज है. यह अक्सर मोटापा, हाई बीपी, बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण होती है. फिजिकल एक्टिविटी की कमी भी डायबिटीज की सबसे बड़ी वजह है. सही लाइफस्टाइल, हेल्दी खानपान, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और समय पर जांच से इस बीमारी से बचाव किया जा सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

भारत में हार्ट डिजीज के भी 5 करोड़ से ज्यादा मरीज हैं. गलत खान-पान, स्मोकिंग, शराब का सेवन और फिजिकल एक्टिविटी इसके मुख्य कारण हैं. युवा वर्ग में भी तनाव और जंक फूड के चलते दिल से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं. हार्ट डिजीज से बचाव के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनाव मैनेजमेंट बेहद जरूरी है. इसके अलावा भारत में कैंसर भी सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है. भारत में कैंसर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. स्मोकिंग, शराब, एयर पॉल्यूशन और खराब लाइफस्टाइल इसके मुख्य कारण माने जाते हैं. समय पर स्क्रीनिंग और नियमित मेडिकल चेकअप से कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान और इलाज संभव है. अच्छी लाइफस्टाइल से इसका खतरा कुछ हद तक कम हो सकता है.

डॉक्टर ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के देश में करोड़ों मरीज हैं. हाई ब्लड प्रेशर अब केवल बुजुर्गों की समस्या नहीं रही, बल्कि युवा वर्ग भी इससे प्रभावित हो रहे हैं. ज्यादा नमक का सेवन, तनाव, मोटापा और फिजिकल इन-एक्टिविटी इसके मुख्य कारण हैं. नियमित ब्लड प्रेशर की जांच, बैलेंस्ड डाइट, एक्सरसाइज और स्ट्रेस मैनेजमेंट इसे कंट्रोल रखने के लिए जरूरी है. इसके अलावा भारत में मोटापा भी सबसे बड़ी समस्याओं में शुमार है. मोटापा खुद में बीमारी नहीं है, लेकिन यह हार्ट डिजीज, डायबिटीज और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है. भारत में बच्चों और युवाओं में भी मोटापे की दर बढ़ रही है. संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम और जीवनशैली में सुधार मोटापे से बचाव के लिए जरूरी हैं.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket