Thursday, 08 Oct 2026 | 05:57 PM

Trending :

EXCLUSIVE

महवा चोरी का खुलासा, 3 आरोपी और 1 नाबालिग गिरफ्तार:एक फरार, ₹1.80 लाख नकद, सोने के टॉप्स बरामद

मन्दसौर की सीतामऊ थाना पुलिस ने बुधवार को ग्राम महवा में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए मामले में तीन आरोपियों और एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ₹1,80,000 नकद राशि और लगभग ₹60,000 मूल्य के सोने के एक जोड़ी कान के टॉप्स बरामद किए हैं। ग्राम महवा निवासी भगवतीलाल सुरावत (62 वर्ष) ने सीतामऊ थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5 बजे वे अपने घर पर ताला लगाकर अफीम तौल के लिए सीतामऊ स्थित विजय पैलेस गए थे। अगले दिन 2 अप्रैल को दोपहर लगभग 12 बजे घर लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के अंदर रखी लोहे की अलमारी का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर अलमारी में रखे तीन सोने के मंगलसूत्र (लगभग 12 ग्राम, 8 ग्राम और 11 ग्राम) तथा दो जोड़ी सोने की झुमकियां (प्रत्येक 6-6 ग्राम) गायब मिलीं। अज्ञात बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे थे और चोरी कर फरार हो गए थे। इस मामले में थाना सीतामऊ पर अपराध क्रमांक 158/2026, धारा 331(4) एवं 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। सउनि केसी बहुगुणा और उनकी टीम ने जांच शुरू की। 7 अप्रैल 2026 को ग्राम महवा के संदेही दशरथ उर्फ कालू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दशरथ उर्फ कालू ने एक विधि विरुद्ध बालक के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि चोरी किए गए आभूषण अशोक जैन (निवासी काचरिया जाट) और प्रभात नलवाया (निवासी सीतामऊ) को बेचे गए थे। पुलिस ने दशरथ उर्फ कालू पिता राधेश्याम भांभी (30 वर्ष, निवासी महवा), अशोक पिता कन्हैयालाल जैन (52 वर्ष, निवासी काचरिया जाट), प्रभात पिता रमेशचंद्र नलवाया (35 वर्ष, निवासी सीतामऊ) और एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया है। बरामदगी में ₹1,80,000 नकद और सोने के एक जोड़ी कान के टॉप्स शामिल हैं। इस मामले में अशोक (निवासी सीतामऊ) नामक एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बड़वानी में बारात पर पथराव, अलीराजपुर के पांच बाराती घायल:नाचने को लेकर विवाद, चार वाहनों में तोड़फोड़; बिना दुल्हन वापस लौटे बाराती

April 18, 2026/
10:38 pm

बड़वानी की मधुवन कॉलोनी में 15 अप्रैल को नाचने के विवाद में एक बारात पर पथराव कर दिया गया। इस...

अंजड़ के 5 वार्डों में दूषित जल आपूर्ति:रहवासी बोले- नलों से आ रहा बदबूदार पानी; 8 हजार लोगों को बीमारियों का खतरा

April 30, 2026/
3:20 pm

बड़वानी जिले के अंजड़ नगर के वार्ड क्रमांक 7, 8, 9, 14 और 15 में पिछले कई महीनों से नलों...

arw img

May 3, 2026/
11:06 am

X भिवाड़ी में गूंजे ठहाके; ‘हंसी’ है हर बीमारी की पक्की दवा, Video   Alwar Video: विश्व हास्य दिवस 2026...

तस्वीर का विवरण

June 25, 2026/
7:22 pm

खुराक के लिए: 3 कप डोसे का बैटर, 2 चम्मच घी या तेल। पनीर टिक्का मसाला के लिए: 200 ग्राम...

ग्वालियर केंद्रीय जेल में नशा और वेश्यावृत्ति के आरोप:तय दरों से ज्यादा वसूली, वायरल वीडियो के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दिए जांच के आदेश

April 14, 2026/
1:46 pm

ग्वालियर केंद्रीय जेल में अवैध गतिविधियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के...

सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100-सिक्स लगाने की दहलीज पर:IPL में आज राजस्थान Vs दिल्ली; सीजन में पहली बार भिड़ंत

May 1, 2026/
4:30 am

IPL 2026 का 43वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

महवा चोरी का खुलासा, 3 आरोपी और 1 नाबालिग गिरफ्तार:एक फरार, ₹1.80 लाख नकद, सोने के टॉप्स बरामद

महवा चोरी का खुलासा, 3 आरोपी और 1 नाबालिग गिरफ्तार:एक फरार, ₹1.80 लाख नकद, सोने के टॉप्स बरामद

मन्दसौर की सीतामऊ थाना पुलिस ने बुधवार को ग्राम महवा में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए मामले में तीन आरोपियों और एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ₹1,80,000 नकद राशि और लगभग ₹60,000 मूल्य के सोने के एक जोड़ी कान के टॉप्स बरामद किए हैं। ग्राम महवा निवासी भगवतीलाल सुरावत (62 वर्ष) ने सीतामऊ थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5 बजे वे अपने घर पर ताला लगाकर अफीम तौल के लिए सीतामऊ स्थित विजय पैलेस गए थे। अगले दिन 2 अप्रैल को दोपहर लगभग 12 बजे घर लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के अंदर रखी लोहे की अलमारी का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर अलमारी में रखे तीन सोने के मंगलसूत्र (लगभग 12 ग्राम, 8 ग्राम और 11 ग्राम) तथा दो जोड़ी सोने की झुमकियां (प्रत्येक 6-6 ग्राम) गायब मिलीं। अज्ञात बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे थे और चोरी कर फरार हो गए थे। इस मामले में थाना सीतामऊ पर अपराध क्रमांक 158/2026, धारा 331(4) एवं 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। सउनि केसी बहुगुणा और उनकी टीम ने जांच शुरू की। 7 अप्रैल 2026 को ग्राम महवा के संदेही दशरथ उर्फ कालू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दशरथ उर्फ कालू ने एक विधि विरुद्ध बालक के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि चोरी किए गए आभूषण अशोक जैन (निवासी काचरिया जाट) और प्रभात नलवाया (निवासी सीतामऊ) को बेचे गए थे। पुलिस ने दशरथ उर्फ कालू पिता राधेश्याम भांभी (30 वर्ष, निवासी महवा), अशोक पिता कन्हैयालाल जैन (52 वर्ष, निवासी काचरिया जाट), प्रभात पिता रमेशचंद्र नलवाया (35 वर्ष, निवासी सीतामऊ) और एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया है। बरामदगी में ₹1,80,000 नकद और सोने के एक जोड़ी कान के टॉप्स शामिल हैं। इस मामले में अशोक (निवासी सीतामऊ) नामक एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket