Tuesday, 01 Sep 2026 | 09:22 AM

Trending :

EXCLUSIVE

धुरंधर 2 देखने पहुंचे प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा:थिएटर में मुस्कुराते नजर आए प्रभास; संदीप ने फिल्म की आलोचना करने वालों को दिया जवाब

साउथ एक्टर प्रभास और ‘एनिमल’ फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखने सिनेमाघर पहुंचे। फैंस ने प्रभास और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा को एक लोकल थिएटर की प्रीमियम सीटों पर स्पॉट किया। दोनों अपनी अगली फिल्म ‘स्पिरिट’ के काम से छोटा सा ब्रेक लेकर सिनेमाघर पहुंचे। अब सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें प्रभास बड़े पर्दे पर फिल्म देखते हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। संदीप बोले- इंडस्ट्री बिल्ली की तरह चुप बैठी रही संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ का रिव्यू देते हुए X पर लिखा, “लेखकों और एक्टर्स ने प्रोपेगेंडा के दम पर अपने करियर बनाए और पूरी इंडस्ट्री बिल्ली की तरह चुप बैठी रही। अब वही गुट ‘धुरंधर’ का मजाक उड़ा रहा है। अगर आपकी पहली सोच ही किसी का मजाक उड़ाना है, तो खुद को लिबरल कहना बंद कर दीजिए। समझ नहीं आता कि सच को प्रोपेगेंडा कब से कहा जाने लगा… अजीब समय है। मुद्दे की बात पर आते हैं… मैं आदित्य धर और रणवीर सिंह से कहना चाहता हूं कि ये काली नजर ऐसे नहीं जाएगी। मुट्ठी भर लाल मिर्च से काम नहीं चलेगा, इसके लिए पूरा खेत जलाना पड़ेगा। कल रात ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ देखी… शानदार फिल्म है।” आदित्य धर ने संदीप को दिया जवाब आदित्य ने संदीप के पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा मेरे प्यारे संदीप मुझे सच में यह बहुत अच्छा लगता है कि तुम अपनी बात पर डटे रहते हो और सही समय पर उसका जवाब भी देते हो। इसमें एक सच्चाई और भरोसा दिखता है, जिसका मैं दिल से सम्मान करता हूं। मैं हमेशा इस बात की तारीफ करता रहा हूं कि तुम बिना किसी शक या शोर-शराबे के अपने सिनेमा के साथ खड़े रहते हो। तुम्हारा यह भरोसा हम सबको अपनी आवाज़ पर विश्वास करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।प्रभास सर को मेरी तरफ से प्यार देना। तुम्हारे लिए ढेर सारा प्यार और फिल्म ‘स्पिरिट’ के लिए शुभकामनाएं। मैं इसे देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। और अगर कभी मैं किसी तरह मदद कर सकूँ, तो मुझे सच में खुशी होगी। एक बार फिर धन्यवाद। दीपिका की एग्जिट के बाद चर्चा में ‘स्पिरिट’
प्रभास और वांगा की आने वाली फिल्म ‘स्पिरिट’ हाल ही में स्टार कास्ट में बदलाव के कारण चर्चा में थी। पहले इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड रोल निभाने वाली थीं, लेकिन उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने काम के लिए 8 घंटे की शिफ्ट और मोटी फीस की मांग रखी थी, जिस पर बात नहीं बन पाई। अब उनकी जगह फिल्म में तृप्ति डिमरी की एंट्री हो चुकी है। 2027 में आएगी फिल्म ‘स्पिरिट’
संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास की ‘स्पिरिट’ को लेकर फैंस के बीच काफी हाइप है। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म में प्रभास और तृप्ति डिमरी के अलावा विवेक ओबेरॉय और प्रकाश राज भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। प्रभास फिलहाल अपने पाइपलाइन के प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में बिजी हैं, जिसके बाद वे पूरी तरह ‘स्पिरिट’ के काम में जुटेंगे। प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड टूटा
प्रभास का यह फिल्म देखना इसलिए भी खास है क्योंकि ‘धुरंधर 2’ ने उनकी अपनी फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ का करीब एक दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ‘बाहुबली 2’ का लाइफटाइम इंडिया नेट कलेक्शन लगभग 1,033 करोड़ रुपए था। वहीं, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 1,041.27 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर उनसे आगे निकल चुकी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
समझौता कराते हुए 1 हजार दिन पूरे:सिंधु मुंहिंजी जीजल द्वारा 2023 से हुई थी शुरुआत, 800 से ज्यादा परिवारों में करा चुके समझौता

April 30, 2026/
5:21 pm

सिंधु मुंहिंजी जीजल को मध्यस्थता कराते हुए एक हजार दिन पूरे हो गए हैं। अब तक इनके द्वारा 800 से...

दुनियाभर में फूड कंपनियों की मुकदमेबाजी में लगे 600 साल:डब्ल्यूएचओ का आरोप; अदालती चक्करों में फंसाकर मोटापे की मुहिम कमजोर कर रहे ब्रांड्स

August 4, 2026/
4:44 pm

दुनिया की सबसे बड़ी अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड (पैकेज्ड चिप्स, नम्कीन, क्रिस्प्स) कंपनियां सेहतमंद खान-पान को बढ़ावा देने वाली सरकारी नीतियों को...

'किसी के साथ सोओगे नहीं तो रिप्लेस कर देंगे':संचिता उगले सुसाइड केस के बाद एक्ट्रेस आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री पर उठाए सवाल

June 16, 2026/
12:06 pm

22 साल की टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले के कथित सुसाइड मामले के बाद एक्ट्रेस आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री पर...

सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 75,700 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 130 अंक ऊपर 23,790 पर पहुंचा; सरकारी बैंक और मेटल शेयरों में खरीदारी

May 21, 2026/
9:21 am

आज यानी गुरुवार, 21 मई को सेंसेक्स 400 अंक (0.50%) की तेजी के साथ 75,700 पर कारोबार कर रहा है।...

BSNL Satellite Phone Launch India

July 10, 2026/
6:51 am

नई दिल्ली20 मिनट पहले कॉपी लिंक सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने भारत में नया सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है। इसकी...

राजनीति

धुरंधर 2 देखने पहुंचे प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा:थिएटर में मुस्कुराते नजर आए प्रभास; संदीप ने फिल्म की आलोचना करने वालों को दिया जवाब

धुरंधर 2 देखने पहुंचे प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा:थिएटर में मुस्कुराते नजर आए प्रभास; संदीप ने फिल्म की आलोचना करने वालों को दिया जवाब

साउथ एक्टर प्रभास और ‘एनिमल’ फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखने सिनेमाघर पहुंचे। फैंस ने प्रभास और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा को एक लोकल थिएटर की प्रीमियम सीटों पर स्पॉट किया। दोनों अपनी अगली फिल्म ‘स्पिरिट’ के काम से छोटा सा ब्रेक लेकर सिनेमाघर पहुंचे। अब सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें प्रभास बड़े पर्दे पर फिल्म देखते हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। संदीप बोले- इंडस्ट्री बिल्ली की तरह चुप बैठी रही संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ का रिव्यू देते हुए X पर लिखा, “लेखकों और एक्टर्स ने प्रोपेगेंडा के दम पर अपने करियर बनाए और पूरी इंडस्ट्री बिल्ली की तरह चुप बैठी रही। अब वही गुट ‘धुरंधर’ का मजाक उड़ा रहा है। अगर आपकी पहली सोच ही किसी का मजाक उड़ाना है, तो खुद को लिबरल कहना बंद कर दीजिए। समझ नहीं आता कि सच को प्रोपेगेंडा कब से कहा जाने लगा… अजीब समय है। मुद्दे की बात पर आते हैं… मैं आदित्य धर और रणवीर सिंह से कहना चाहता हूं कि ये काली नजर ऐसे नहीं जाएगी। मुट्ठी भर लाल मिर्च से काम नहीं चलेगा, इसके लिए पूरा खेत जलाना पड़ेगा। कल रात ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ देखी… शानदार फिल्म है।” आदित्य धर ने संदीप को दिया जवाब आदित्य ने संदीप के पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा मेरे प्यारे संदीप मुझे सच में यह बहुत अच्छा लगता है कि तुम अपनी बात पर डटे रहते हो और सही समय पर उसका जवाब भी देते हो। इसमें एक सच्चाई और भरोसा दिखता है, जिसका मैं दिल से सम्मान करता हूं। मैं हमेशा इस बात की तारीफ करता रहा हूं कि तुम बिना किसी शक या शोर-शराबे के अपने सिनेमा के साथ खड़े रहते हो। तुम्हारा यह भरोसा हम सबको अपनी आवाज़ पर विश्वास करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।प्रभास सर को मेरी तरफ से प्यार देना। तुम्हारे लिए ढेर सारा प्यार और फिल्म ‘स्पिरिट’ के लिए शुभकामनाएं। मैं इसे देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। और अगर कभी मैं किसी तरह मदद कर सकूँ, तो मुझे सच में खुशी होगी। एक बार फिर धन्यवाद। दीपिका की एग्जिट के बाद चर्चा में ‘स्पिरिट’
प्रभास और वांगा की आने वाली फिल्म ‘स्पिरिट’ हाल ही में स्टार कास्ट में बदलाव के कारण चर्चा में थी। पहले इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड रोल निभाने वाली थीं, लेकिन उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने काम के लिए 8 घंटे की शिफ्ट और मोटी फीस की मांग रखी थी, जिस पर बात नहीं बन पाई। अब उनकी जगह फिल्म में तृप्ति डिमरी की एंट्री हो चुकी है। 2027 में आएगी फिल्म ‘स्पिरिट’
संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास की ‘स्पिरिट’ को लेकर फैंस के बीच काफी हाइप है। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म में प्रभास और तृप्ति डिमरी के अलावा विवेक ओबेरॉय और प्रकाश राज भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। प्रभास फिलहाल अपने पाइपलाइन के प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में बिजी हैं, जिसके बाद वे पूरी तरह ‘स्पिरिट’ के काम में जुटेंगे। प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड टूटा
प्रभास का यह फिल्म देखना इसलिए भी खास है क्योंकि ‘धुरंधर 2’ ने उनकी अपनी फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ का करीब एक दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ‘बाहुबली 2’ का लाइफटाइम इंडिया नेट कलेक्शन लगभग 1,033 करोड़ रुपए था। वहीं, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 1,041.27 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर उनसे आगे निकल चुकी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket